CRPF का फुल फॉर्म क्या है?

0
CRPF Full Form in Hindi

इस लेख में सीआरपीएफ का फुल फॉर्म क्या है? (CRPF Full Form in Hindi) के बारे में जानेगे। इसके अलावा हम इस पोस्ट में सीआरपीएफ क्या है? और इससे जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में भी जानेगे। तो आइये सबसे पहले जानते है Full Form of CRPF in Indian Army –

CRPF का फुल फॉर्म क्या है? (CRPF Full Form in Hindi)

CRPF का Full Form “Central Reserve Police Force” है, और हिंदी में सीआरपीएफ का फुल फॉर्म “केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल” होता है। सीआरपीएफ भारत का सबसे बड़ा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल है, जो की अर्धसैनिक बल के रूप में कार्य करता है। CRPF भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है।

सीआरपीएफ क्या है?

सीआरपीएफ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल एक अर्ध सैनिक बल है, जो की गृह मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है। CRPF का मुख्य कार्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में क़ानूनी व्यवस्था को मजबूत बनाये रखना है। CRPF का मुख्य कार्यालय नई दिल्ली भारत में स्तिथ है, इसकी स्थापना 27 जुलाई सन 1939 को हुई थी। अगर देश की किसी भी राज्य में अगर कोई भी दंगा होता है, तो सबसे पहले CRPF को ही बुलाया जाता है, यह एक ऐसी Force है, जिसका भारत के प्रतियेक राज्य में समान अधिकार होता है।

सीआरपीएफ का इतिहास

  • CRPF सबसे पुराने केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बल में से एक है, इसका नाम CRP (Crown Representative’s Police) से लिया गया था। इसकी स्थपना 1939 में क्राउन रिप्रजेंटेटिव पुलिस के रूप में की गयी थी।
  • आजादी के कुछ समय बाद 28 दिसम्‍बर, 1949 को इस बल का नाम संसद के एक अधिनियम द्वारा बदलकर “केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल” (Central Reserve Police Force) कर दिया गया था।
  • 21 अक्टूबर सन 1959 को CRPF के एक दल पर चीनी सैनिकों ने हमला कर दिया था, जिसमे से कुछ CRPF सैनिकों ने देश के लिए अपने प्राणो का बलिदान दे दिया था। इस दल में शहीद होने वाले जवानो की शहादत में प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को Police Commemoration Day (पुलिस स्मरणोत्सव दिवस) के रूप में मनाया जाता है।
  • सन 1960 में ज्यादातर राज्य पुलिस दलों को CRPF में विलय कर दिया गया था।
  • सन 1965 और 1971 में भारत और पाकिस्तान युद्ध में भी CRPF के जवानो ने भारतीय सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया था।
  • CRPF ने पंजाब में आतंकी गतिविधियों पर सन 1980 में अंकुश लगाया था। इसके अलावा सन 190 में त्रिपुरा में भी उग्रवाद को कम करने में CRPF की महत्पूर्ण भूमिका थी।
  • जब सन 2001 में भारतीय संसद में हमला हुआ था, उस समय CRPF ने इस हमले के पांच आतंकवादियों को मार गिराया था। उस वर्ष सीआरपीएफ को भारत की प्रमुख आंतरिक सुरक्षा बल के रूप में नामांकित कर दिया गया था।
  • नक्सल ऑपरेशन का मुकलबला करने के लिए सन 2008 में, COBRA (Commando Battalion for Resolute Action) के लिए CRPF की एक विशेष इकाई को स्थापित किया गया था।
  • भारत का सबसे बड़ा खोज अभियान CRPF के तहत 2 सितंबर 2009 को चलाया गया था। इस अभियान के दौरान 5000 हजार CRPF सैनिकों को आंध्र प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री वाई एस राजशेखर रेड्डी को ढूंढ़ने के लिए भेजा गया था। क्योकिं मुख्यमंत्री वाई एस राजशेखर रेड्डी का हेलीकाप्टर आंध्र प्रदेश में नल्लामल्ला फॉरेस्ट रेंज में लापता हो गया था। यह भारत में अब तक का सबसे बड़ा खोज ऑपरेशन था।

सीआरपीएफ के कार्य

  • सीआरपीएफ बल पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय वनस्पतियों और जीवों की रक्षा करने के लिए तैनात किये जाते है।
  • सीआरपीएफ के जावन भीड़ और दंगो को नियंत्रण करने के लिए भी तैनात किये जाते है।
  • नक्सल ऑपरेशन का मुकाबला करने के लिए भी सीआरपीएफ के जवानो को बुलाया जाता है।
  • हवाई अड्डों के पावरहाउस और VIP प्रतिष्ठानों की सुरक्षा करने का कार्य भी सीआरपीएफ बल का ही होता है।
  • संवेदनशील क्षेत्रों में चुनाव के दौरान CRPF के जवानो को बुलाया जाता है, जिससे की वहां पर सुरक्षा बनी रहे।
  • CRPF का कार्य संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन (UN Peace Keeping Mission) में भाग लेने के लिए भी होता है।
  • प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बचाव और रहत कार्यों में भी CRPF के सैनिकों का कार्य होता है।
  • CRPF भारत के अन्य बलों की तरह बहुत ही महत्वपूर्ण बल है। जय हिंदी जय भारत

यह जानकारी भी जरूर पढ़ें

Note – इस लेख में आपको सीआरपीएफ का फुल फॉर्म क्या है? (CRPF Full Form in Hindi) इसके बारे में बताया गया है। इसके अलावा इस लेख में आपको CRPF से सम्बंधित और भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयी है। अगर आपका इस लेख से सम्बंधित कोई भी सवाल है, तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा, तो कृपया इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें, धन्यवाद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here