RSVP फुल फॉर्म तथा इसका अर्थ RSVP Full Form in Marriage Card

1
rsvp full form in invitation card in hindi

RSVP Full Form in Hindi – इसका मतलब जानने की उत्सुकता प्रतियेक व्यक्ति के मन में होता है। और उनके मन में हमेशा एक सवाल चलता रहता है की शादी के कार्ड पर लिखे RSVP का फुल फॉर्म क्या होता है। आपने कई शादियों के कार्ड पर RSVP जरूर लिखा देखा होगा। तो आज आपको इससे सम्बंधित सभी सवालो के जबाब मिलने वाले है। इसके अलावा आपको इसके बारे में यह भी जानकारी मिलेगी की India में क्या बोलते है, यानी की इसका सही Pronunciation क्या होगा है। तो चलिए जानते है, RSVP Full Form in Wedding Card से जुड़ी सभी जानकारियां

RSVP Full Form in Hindi, RSVP का फुल फॉर्म क्या है?

RSVP एक फ्रांसीसी शब्द है, जिसे फ्रैंच भाषा से लिया गया है। RSVP का फुल फॉर्म “Repondez s’il vous plait” होता है, जिसे अंग्रेजी भाषा में “Please Respond” कहते है, तथा इसका हिंदी मतलब “कृपया उत्तर दें” होता है। अगर हम इसका हिंदी में बिलकुल सरल तरीके से मतलब समझे तो इसका अर्थ होता है, की Invitation या Marriage Card भेजने वाला व्यक्ति आपसे यह जानना चाहते है, की क्या आप उसके दिए गए Invitation पर प्रोग्राम में आ रहे है, या नहीं कृपया उत्तर दे।

Rsvp Full Form Meaning in Hindi

RSVP – Repondez, s’il vous plaît का हिंदी मीनिंग होता है, “जबाब दें” लेकिन इसका एक और मतलब होता है जो की इस प्रकार है – जिन लोगो को प्रोग्राम में नहीं आना होता है। वही लोग इसका उत्तर देने है। अगर आपके पास कभी इस तरह का कोई कार्ड आता है, और आप फंक्शन में उपस्तिथ नहीं होना चाहते है, तो आप Invitation Card पर इसका उत्तर दे सकते है। जिससे की सामने वाला यह समझ जायेगा की आप इस फंक्शन में शामिल नहीं होंगे। हलाकि Indian Wedding Cards पर यह बहुत कम देखने को मिलता है। लेकिन अगर आपके सामने कभी इस तरह का Invitation Card आता है, तो आप अपने समय के अनुसार इसका उत्तर दे सकते है।

RSVP क्यों महत्वपूर्ण है?

चाहे Wedding Invitation हो या फिर अन्य कोई भी फंक्शन जबाब देना बहुत ही महत्पूर्ण होता है। फिर चाहे आप वहां पर जा रहे है, या फिर नहीं। प्रत्येक शादी में मेहमान एक भगवान् के सामान होता है। जिससे की शादी की शोभा बढ़ती है। इसके अलावा जो शादी का परिवार होता है, उन्हें भी अपने मेहमानो की गिनती करनी होती है। जिसकी सूचि द्वारा ही तैयारी की जाती है। शादी समारोह का पूरा इंतजाम मेहमानो की संख्या के अनुसार किया जाता है। अगर आप Invitation का उत्तर दे देते है, तो इससे सामने वाले को अच्छा लगता है।

RSVP किन देशो में सबसे ज्यादा प्रचलित है

सबसे पहले आरएसवीपी शब्द का उपयोग फ्रांस में किया गया था। RSVP को सबसे पहले 18 वीं शताब्दी में फ्रांस की कुछ सोसायटियों ने उपयोग किया था। इसके बाद यह धीरे धीरे लोकप्रिय होता गया, और 20 वीं शताब्दी तक ब्रिटेन में भी लोकप्रिय होने लगा। इसके बाद यह ब्रिटेन के सभी बड़े समाहरोह के निमत्रण पर लिखवाया जाता था। अगर वर्तमान में कोई भी विदेशी एम्बेसी से भारत में निमत्रण आता है, तो उसके अंदर RSVP शब्द को जरूर लिखा जाता है। इसके बाद धीरे धीरे इसे India में भी उपयोग में लाया जाने लगा। हालांकि कई इंडियन लोग इसका मतलब अभी भी नहीं जानते है।

RSVP कार्ड शादी के कितने दिन पहले भेजना चाहिए?

  • अगर आप आरएसवीपी कार्ड को मेल के द्वारा भेज रहे है, तो आपको यह शादी की तारिक से लगभग आठ हफ्ते पहले भेजना चाहिए।
  • अगर आप आरएसवीपी कार्ड को पोस्टल द्वारा भेज रहे है, तो आपको यह लगभग आठ से दस सफ्ताह पहले भेजना चाहिए।
  • आरएसवीपी का जबाब शादी से कितने दिन पहले आना चाहिये? RSVP का जबाब शादी से लगभग तीन हफ्ते पहले आना चाहिए।
  • अगर आप सिर्फ एक जोड़े का रिश्ता पक्का कर रहे है, तो ऐसी स्तिथि में आपको RSVP कार्ड भेजने की आवश्यकता नहीं होती है।
  • आरएसवीपी कार्ड को सिर्फ शादी समारोह या किसी बड़े फंक्शन में ही भेजना चाहिए।

RSVP का जबाब देने के फायदे

  • अगर आप आरएसवीपी कार्ड का जबाब दे देते है, तो इससे शादी वाले घर का बहुत सा खर्च बच जाता है।
  • वर्तमान में बड़े शादी समाहरोह में खाना खाने के लिए थालियां आर्डर पर मिलती है, जिसमे एक व्यक्ति के लिए एक ही थाली होती है।
  • अगर आप आरएसवीपी कार्ड पर ही अपना जबाब दे देते है, तो इससे होटल के रूम का खर्चा भी बच जाता है।
  • इसके अलावा अगर आप अपना उत्तर दे देते है, तो आपके जानने वालो को अच्छा लगता है।
  • कुछ शोध के मुताबिक आरएसवीपी का मुख्य उद्देश्य शादी में होने वाले एक्स्ट्रा खर्च को बचाना है।

Note – यह पोस्ट RSVP Full Form क्या है? इसके बारे में था। जिसमे आपको इससे सम्बंधित सभी जानकारियां प्रदान कराई गयी। जिसमे आपको RSVP Full Form in Indian Wedding Cards पर क्यों लिखा जाता है। इसके बारे में भी बताया गया है। अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी, तो कृपया कमेंट करके जरूर बताएं, और अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें, धन्यवाद।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here