राजस्थान की राजधानी क्या है | Capital of Rajasthan in Hindi

0
Rajasthan Ki Rajdhani Kya Hai

राजस्थान की राजधानी क्या है (Capital of Rajasthan) राजस्थान भारत का एक बहुत ही खूबसूरत राज्य है, जहाँ की संस्कृति और त्यौहार देखने के लिए विदेशो से भी पर्यटक आते है। लेकिन क्या आप जानते है, राजस्थान की राजधानी क्या है? आज हम इस लेख में Rajasthan Ki Rajdhani के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में जानेगे। इससे पहले हम राजस्थान राज्य के बारे में जानते है।

राजस्थान क्षेत्रफल के अनुसार भारत का सबसे बड़ा राज्य है। जो की पाकिस्तान की सीमा से सटा हुआ है। राजस्थान की 1070 किलोमीटर की सीमा पाकिस्तान के साथ लगती है, इस सीमा को रेड क्लिप रेखा के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा राजस्थान की सीमा भारत के अन्य पांच राज्यों से भी जुड़ी हुई है, जिसमे दक्षिण-पूर्व में मध्यप्रदेश, दक्षिण-पश्चिम में गुजरात, उत्तर में पंजाब (भारत का हिस्सा), उत्तर-पूर्व में उत्तरप्रदेश और हरियाणा।

राजस्थान का पुराना नाम राजपुरातना था, जिसका अर्थ होता है, राजपूतो का देश। यहाँ पर पहले राजपूतो का शासन था। राजस्थान में अगर हम पर्वत श्रेणी की बात करें, तो यहाँ पर दुनिया की सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखला अरावली श्रेणी है, जहाँ पर देश विदेश से पर्यटक घूमने के लिए आते है, यहाँ का मुख्य आकर्षण माउंट आबू और विश्वविख्यात देलवाड़ा मंदिर है। भौगोलिक आधार पर अगर हम राजस्थान की विशेषताओं की बात करें, तो पश्चिम में थार मरुस्थल और घग्गर नदी का अंतिम छोर है।

राजस्थान में बाघ अभयारण्य भी मौजूद है, जहाँ पर पर्यटक सफारी करने के लिए आते है। जिसमे रणथम्भौर और सरिस्का, और केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान आदि शामिल है। यहाँ पर सुदूर साइबेरिया से आने वाले सारसों को बड़ी संख्या में देखा जा सकता है। राजस्थान का सबसे बड़ा जिला क्षेत्रफल की दृष्टि से जैसलमेर और सबसे छोटा जिला धौलपुर है। यह कुछ राजस्थान के बारे में सामान्य जानकारी थी। आइये अब जानते है, राजस्थान की राजधानी क्या है (Capital of Rajasthan) –

राजस्थान की राजधानी क्या है (Rajasthan Ki Rajdhani)

राजस्थान की राजधानी जयपुर है, जिसे गुलाबी नगरी के नाम से भी जाना जाता है। जो भी पर्यटक राजस्थान में यात्रा के लिए आते है, वह जयपुर में जरूर यात्रा करते है, क्योकिं जयपुर के बिना राजस्थान की यात्रा करना अधूरा है। जयपुर में कई सुंदर नगर, हवेलियां और किले है। जयपुर का शाब्दिक अर्थ “जीत का नगर है” जयपुर को कुशवाह राजपूत राजा सवाई जय सिंह द्वितीय द्वारा सन 1727 में बसाया गया था।

उस समय का यह एक ऐसा नगर था, जिसे पूरी तरह से योजना के अनुसार बसाया गया था, इसके वास्तुकार विद्याधर भट्टाचार्य थे, जिन्होंने इस नगर का मैप तैयार किया था। मुग़ल शासन काल में जो भी किले और भवन बने वह सभी लाल रंग के पत्थर से बने हुए थे। जबकि राजा जय सिंह के समय उन्होंने पुरे शहर में सभी महलो को गुलाबी रंग से पुतवाया था, जिसकी वजह से जयपुर को गुलाबी शहर के नाम से भी जाना जाता है।

अगर आप जयपुर को करीब से जानना चाहते है, तो आपको जयपुर की पैदल यात्रा करनी चाहिए। जयपुर के अलावा भी राजस्थान में देखने के लिए बहुत कुछ है। राजस्थान में कई पौराणिक मंदिर भी है। राजस्थान अपने महान इतिहास और समृद्ध संस्कृति के लिए लोकप्रिय है। जो भी पर्यटक दूसरे देशो से भारत आते है, वह राजस्थान की यात्रा जरूर करते है, क्योकिं यही भारत के “गोल्डन ट्रायंगल” का हिस्सा है।

विदेशी पर्यटकों को उदयपुर की झीले, जयपुर के महल, और जैसलमेर भव्य दुर्ग बहुत आकर्षित करते है। राजस्थान की प्रमुख मिठाई “घेवर” है। अगर आप राजस्थान जाते है, तो आपको यहाँ पर “घेवर” जरूर खाना चाहिए।

राजस्थान के बारे में जानकारी
राजस्थान राज्य का गठन 30 मार्च 1949
राजस्थान की राजधानी जयपुर
सबसे बड़ा शहर जयपुर
राजस्थान का प्रसिद्ध शहर बीकानेर
राजस्थान में जिले 33
कुल क्षेत्रफल 342239 किमी2 (1,32,139 वर्गमील)
जनसंख्या (2011) 68548437
राजस्थान की राजभाषा हिन्दी, अंग्रेज़ी
राजस्थान की स्थानीय भाषा मारवाड़ी राजस्थानी, मेवाती
आधिकारिक वेबसाइट https://rajasthan.gov.in

जयपुर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

अभी तक हमने राजस्थान की राजधानी क्या है, इसके बारे में जाना है। हमें राजस्थान की राजधानी के कुछ मुख्य आकर्षण और पर्यटन स्थ्लों के बारे में भी जरूर पता होना चाहिए। जब आप जयपुर आते है, तो आपको अनुभव होता है, की आप किसी रजवाडे में प्रवेश कर चुके है।

जहाँ पर शाही साफ़ा बांधे जयपुर के बना, और स्थानीय कपड़ो में जयपुर की नारियां। आस पास गपशप मरते हर नुक्कड़ पर बैठे राजस्थान के वृद्ध लोग। राजस्थान पधारने पर यहाँ पर आपको एक लोक्रपिय पक्ति भी सुनने को मिलती है “पधारो म्हारे देश” यहाँ की बोली बहुत मीठी होती है। आइये जानते है, जयपुर में घूमने की जगह के बारे में –

1. सिटी पैलेस

सिटी पैलेस जयपुर का मुख्य आकर्षण और एक प्रमुख लैंडमार्क है। जो की राजस्थानी और मुग़ल शैली द्वारा मिश्रित रचना से बना हुआ एक पूर्वी शाही निवास है। यह जयपुर शहर के बीचो बीच स्तिथ है। यह पैलेस सफ़ेद संगमरमर के खम्बो पर स्तिथ नक्काशीदार मेहराब, रंगीन पत्थर की फूलों वाली आकर्तियों और सोने से सजा हुआ है।

जब आप सिटी पैलेस में प्रवेश करते है, तो आपको मुख्य द्वार पर संगमरमर की नक्काशी से बने दो हाथी दिखाई देंगे। जयपुर के जिन परिवारों ने यहाँ पर पीढ़ी दर पीढ़ी राजाओं की सेवा की है, उस परिवार के सभी लोग यहाँ पर आपको गाइड के रूप में कार्य करते नजर आएंगे। सिटी पैलेस में आपको एक संग्राहलय भी दिखाई देगा, जहाँ पर मुगलों और राजपूतों के हथियार और उनके कपड़े सुरक्षित रखे हुए है।

2. हवा महल

हवा महल का निर्माण सन 1799 में हुआ था, यह जयपुर का और राजपूतो का मुख्य प्रमाण चिन्ह है। हवा महल जयपुर की पुरानी गलियों में स्तिथ है, जो की पांच तलीय भवन है, यह अर्धअष्टभुजाकार शेप में बना हुआ है, इसकी खिड़किया बलुए पत्थर से बनी हुई है। यहाँ से शाही घराने की स्त्रियां नगर का दैनिक जीवन और नगर में निकलने वाले जुलुस को इसी भवन से देखती थी, इसे बनाने का मुख्य उद्देश्य यही था। हवा महल से शहर का पूरा दृश्य शानदार नजर आता है, इस महल को इस प्रकार बनवाया गया था, की अंदर से बहार तो देखा जा सकता है, लेकिन बहार से अंदर का नहीं देखा जा सकता।

3. जंतर मंतर

जंतर मंतर जयपुर के सिटी पैलेस से कुछ दुरी पर स्तिथ है। यह एक पत्थर की वेगशाला है। जिसे राजा जय सिंह ने बनवाया था, यह जय सिंह द्वारा बनवाई गयी पांच वेगशालाओं में से सबसे बड़ी है। इसके जटिल यंत्रों को वैज्ञानिक तरीके से तैयार किया गया था। जंतर मंतर मध्युगीन भारत के खगोल विज्ञान को प्रतिनिधित्व करता है। यहाँ पर सब प्रभावशाली यंत्र रामयंत्र है, इसका उपयोग ऊंचाई नापने के लिए किया जाता था। इसके अलावा जंतर मंतर में कई ऐसी भी उपकरण है, जिनका उपयोग तारों की गणना करने के लिए किया जाता था।

4. राम निवास बाग

राम निवास बाग के अंदर देखने के लिए बहुत सारी चीजे है। यहाँ पर आप चिड़ियाघर, पौधा घर, और वनस्पति संग्राहलय देख सकते है। इसके अलावा राम निवास बाग़ का उपयोग खेल के मैदान के रूप में भी उपयोग किया जाता है। इस बाग़ का निर्माण बाढ़ राहत परियोजना के अंतर्गत सन 1865 में सवाई राम सिंह द्वितीय द्वारा कराया गया था। इस बाग़ में एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए इसमें एक खुला थियेटर भी बनवाया गया है।

5. जयगढ़ किला

जयगढ़ किला भारत के मध्ययुगीन इमारतों में से एक है। जो की महलो, शस्त्रागार, बगीचों, तोप ढलाई घर, एक लम्बा बुर्ज, और एक विशालकाय चढ़ी हुई तोप जो की देश की सबसे बड़ी तोपों में से एक है, इस किले में सुरक्षित रखा हुआ है। जयगढ़ किला गुलाबी शहर की पहरेदारी करता है। हालाकिं इसका बहुत सा हिस्सा ध्वस्त हो चुका है, लेकिन फिर भी यह सवाई मान सिंह द्वितीय व सवाई माधव सिंह द्वितीय द्वारा बनाई गई इमारतों और किले के रौनक को बढ़ाता है।

भारत के सभी राज्यों की राजधानी के नाम

भारत के सभी राज्यों की राजधानी के नाम
ओडिशा की राजधानी पश्चिम बंगाल की राजधानी
पंजाब की राजधानी त्रिपुरा की राजधानी
राजस्थान की राजधानी मणिपुर की राजधानी
सिक्किम की राजधानी मेघालय की राजधानी
आंध्र प्रदेश की राजधानी हिमाचल प्रदेश की राजधानी
हरियाणा की राजधानी झारखण्ड की राजधानी
अरुणाचल प्रदेश की राजधानी कर्नाटक की राजधानी
असम की राजधानी केरल की राजधानी
गोवा की राजधानी मध्यप्रदेश की राजधानी
गुजरात की राजधानी महाराष्ट्र की राजधानी
बिहार की राजधानी मिजोरम की राजधानी
छत्तीसगढ़ की राजधानी नागालैंड की राजधानी
उत्तराखंड की राजधानी तमिलनाडु की राजधानी
उत्तर प्रदेश की राजधानी तेलंगाना की राजधानी

 

Note – यह लेख राजस्थान की राजधानी क्या है (Capital of Rajasthan) के बारे में था। जिसमे आपको राजस्थान की जानकारी और Rajasthan Ki Rajdhani के बारे में भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयी है। अगर आपका इस लेख से सम्बंधित कोई भी सवाल है, तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा, तो कृपया इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें, धन्यवाद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here