उत्तर प्रदेश की राजधानी क्या है | Capital of Uttar Pradesh in Hindi

0
Uttar Pradesh Ki Rajdhani Kya Hai

उत्तर प्रदेश की राजधानी क्या है (Capital of Uttar Pradesh) उत्तर प्रदेश अपने मंदिरों और कई आकर्षणों के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ घूमने और देखने के लिए बहुत सी चीजे है। जिसमे सबसे अधिक देखे जाने वाले आकर्षणों में ताज महल है, जो की दुनिया के सात अजूबो में से एक है। लेकिन क्या आप जानते है, उत्तर प्रदेश की राजधानी क्या है (Up Ki Rajdhani) हम इस लेख में उत्तर प्रदेश की राजधानी का नाम और उससे जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में जानेगे। लेकिन इससे पहले हम उत्तर प्रदेश के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में जानते है।

उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा जनसंख्या वाला राज्य है, और अगर हम क्षेत्रफल के आधार पर बात करें, तो क्षेत्रफल के आधार पर उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। यूपी के मुख्य शहर आगरा, बरेली, कानपुर, झांसी, मेरठ, गोरखपुर, मथुरा, और मुरादाबाद आदि है। उत्तर प्रदेश के पूर्वोत्तर दिशा में नेपाल देश स्तिथ है, और इसके अलावा उत्तर प्रदेश के उत्तर में उत्तरखंड, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान, दक्षिण में मध्य प्रदेश, और पूर्व में बिहार तथा झारखंड राज्य स्तिथ है।

पहले उत्तर प्रदेश बहुत बड़ा राज्य था, लेकिन 9 नवम्बर 2000 को भारतीय संसद द्वारा उत्तर प्रदेश के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र मुख्य रूप से पहाड़ी हिस्सों को अलग करके एक अलग राज्य की स्थापना की जिसे उत्तराँचल नाम दिया गया है, लेकिन वर्तमान में यह उत्तरखंड के नाम से जाना जाता है। उत्तर प्रदेश का ज्यादातर हिस्सा सघन आबादी वाले गंगा और यमुना दोआब भागों में आता है। पूरी दुनिया में सिर्फ पांच ऐसे देश है, जिसकी आबादी उत्तर प्रदेश से ज्यादा है, जिसमे संयुक्त राज्य अमेरिका , इंडोनिशिया, चीन, भारत, ब्राजील शामिल है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी क्या है (Uttar Pradesh Ki Rajdhani)

उत्तर प्रदेश की राजधानी का नाम लखनऊ है, जो की लखनऊ जिले के अंतर्गत आती है। लखनऊ में लखनऊ जिले का मंडल और प्रशासनिक मुख्यालय भी स्थित हैं। लखनऊ को नबाबो का शहर के नाम से भी जाना जाता है, यह शहर अपनी खास नज़ाकत और तहजीब वाली संस्कृति के लिए जाना जाता है।

इसके अलावा लखनऊ में दशहरी आम के बाग़, और चिकन की कढ़ाई के काम के लिए भी लोकप्रिय है। लखनऊ शहर की बीचो बिच में गोमती नदी बहती है, जो शहर को सुन्दर बनाती है। यह वह शहर है, जिसे प्राचीन समय में अवध के रूप में जाना जाता था। इस शहर को पूर्व की स्वर्ण नगर (गोल्डन सिटी) के नाम से भी जाना जाता है, इसके अलावा इसका दूसरा शिराज-ए-हिंद भी है।

लखनऊ में बहुत तेजी से विकास बढ़ रहा है, जो की भारत के तेजी से विकसित हो रहे 15 गैर-महानगरों में से एक है। यहाँ पर ज्यादातर स्थानीय लोग हिंदी भाषा का उपयोग करते है, लेकिन उसे यहाँ के स्थानीय लोग लखनवी अंदाज में बोलते है, जो की पूरी दुनिया में लोकप्रिय है। इसके अलावा यहाँ पर उर्दू और अंग्रेजी भाषा भी बोली जाती है।

उत्तर प्रदेश के बारे में जानकारी
उत्तर प्रदेश राज्य का गठन 24 जनवरी 1950
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ
सबसे बड़ा शहर लखनऊ
उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध शहर लखनऊ
उत्तर प्रदेश में जिले 75
कुल क्षेत्रफल 240928 किमी2 (93,023 वर्गमील)
जनसंख्या (2011) 241,066,874
उत्तर प्रदेश की राजभाषा हिन्दी
उत्तर प्रदेश की अतिरिक्त आधिकारिक भाषा उर्दू
उत्तर प्रदेश की मातृभाषा अवधी, बृज, बुंदेली, बघेली, भोजपुरी, कन्नौजी, कौरवी
आधिकारिक वेबसाइट https://up.gov.in

लखनऊ का इतिहास

लखनऊ का इतिहास रामायण काल का है, यह प्राचीन कोसल राज्य का एक हिस्सा था। रामायण काल में लखनऊ को भगवान् राम ने अपने भाई लक्ष्मण को सौंप दिया था। जिसके बाद इस स्थान को लक्ष्मणपुर, लक्ष्मणावती, के नाम से जाना गया। इस स्थान का नाम बदलकर बाद में लखनऊ कर दिया गया था। यहाँ से अयोध्या की दुरी 80 मील है।

हालाकिं लखनऊ का नाम लखनऊ कैसे पड़ा अभी भी इस पर कई तरह के मतभेद है। मुस्लिम इतिहासकारो के अनुसार ऐसा माना जाता है, की बिजनौर के शेख 1526 AD में यहाँ पर आकर बेस थे, उस समय वास्तुविद लखना पासी की देखरेख में एक किला बनवाया गया था, जिसका नाम लखना किला रखा गया था, जिसके बाद धीरे धीरे लखना किला धीरे धीरे लखनऊ में बदल गया।

प्राचीन हिन्दू साहित्यों के अनुसार ऐसा माना जाता है, की लखनऊ में भगवान राम के सौतेले भाई लक्ष्मण का जन्म हुआ था, जो की लखनपुर से बदलते बदलते लखनऊ हो गया, हालाकिं इसे सत्य मन जाता है, क्योकिं इतिहास में किसी भी वास्तुकार के नाम पर किसी शहर या नगर का नाम नहीं रखा गया है। हालाकिं अगर हम वर्तमान लखनऊ की बात करें, तो इसकी स्थापना 1775 AD में नवाब आसफ़ुद्दौला द्वारा की गयी थी।

अवध शासको ने लखनऊ को अपनी राजधानी बनाकर इसे समृद्ध बनाया था। लेकिन नबाब विलास बहुत निकम्मे सिद्ध हुए। जिनकी वजह से आगे चलकर लॉर्ड डलहौज़ी ने पुरे अवध में बिना किसी युद्ध के ही अपना कब्ज़ा कर लिया था, और इसे ब्रिटिश साम्राज्य में मिला लिया था। जिसके बाद अवध के अन्तिम नवाब वाजिद अली शाह ने 1850 में ब्रिटिश अधीनता स्वीकार की थी। इस तरह से लखनऊ में नबाबो का शासन समाप्त हुआ था।

शुरुआत में उत्तर प्रदेश की राजधानी इलाहबाद हुआ करती थी, जिसे सन 1920 में बदलकर लखनऊ कर दिया गया। और इलाहबाद उत्तर प्रदेश का उच्च न्यायालय बना रहा, और लखनऊ में भी उच्च न्यायालय की एक बेंच का निर्माण किया गया। हालाकिं सन 1902 नार्थ वेस्ट प्रोविन्स का नाम बदल कर यूनाइटिड प्रोविन्स ऑफ आगरा एण्ड अवध कर दिया गया था।

और साधारण बोलचाल में इसे यूनाइटेड प्रोविन्स या यूपी कहा गया। लेकिन भारत की स्वतंत्र के बाद 12 जनवरी सन 1950 में इस पुरे क्षेत्र का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश रख दिया गया था, और लखनऊ इस प्रदेश की राजधानी बनी। उत्तर प्रदेश के सबसे पहले मुख्यमंत्री गोविंद वल्लभ पंत बने। इसके बाद अक्टूबर सन 1963 में भारत की प्रथम महिला मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी बनी।

लखनऊ के पर्यटन स्थल

लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी होने के अलावा यह एक सबसे ज्यादा देखे जाने वाला पर्यटन स्थल भी है। यहाँ पर घूमने के लिए बहुत सी ऐसी चीजे है, जहाँ पर आपको एक बार जरूर जाना चाहिए। आइये जानते है, लखनऊ में घूमने की जगह –

1. हुसैनाबाद इमामबाड़ा

इमामबाड़ा का निर्माण सन 1837 में कराया गया था, जिसकी रचना मोहम्मद अली शाह ने की थी। हुसैनाबाद इमामबाड़ा को छोटा इमामबाड़ा के नाम से भी जाना जाता है। इस जगह पर मोहम्मद की बेटी और उसके पीटीआई का मकबरा भी बना हुआ है। इसके अलावा ऐसा भी माना जाता है, की इस इमामबाड़ा में मोहम्मद अली शाह को दफनाया गया था। इमामबाड़ा के मुख्य छोटी पर एक सुनहरा गुम्बद है, इसे अली शान और और उसकी माँ का मकबरा माना जाता है।

इसके अलावा मकबरे की विपरीत दिशा में आपको सतखंड नामक अधूरा घंटाघर भी दिखाई देता है, यह घंटाघर 67 मीटर ऊँचा है, जिसमे चार मंजिल बनी हुई है। क्योकिं सन 1840 में अली शाह की मृत्यु के बाद इस घंटाघर का निर्माण रोक दिया गया था। इस इमामबाड़ा को मोहर्रम के अवसर पर सजाया जाता है, जो की बहुत आकर्षक लगता है।

2. बड़ा इमामबाड़ा

लखनऊ के बड़े इमामबाड़ा का निर्माण सन 1784 में आसफउद्दौला ने अकाल रहत परियोजना के अंतर्गत करवाया था। इस इमामबाड़ा का लखनऊ के अंदर ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्त्व है। इस इमामबाड़ा में एक विशाल गुम्बदनुमा हॉल है, जिसकी ऊंचाई 15 मीटर और लम्बाई 50 मीटर है। जो की एक तरह की अनोखी भूल भुलैया है। और इसके लखनऊ की भूल भुलैया के नाम से भी जाना जाता है। इसके अंदर एक स़फी मस्जिद भी है इस मस्जिद में गैर मुस्लिम धर्म के लोगो का प्रवेश वर्जित है। मस्जिद के आँगन में दो ऊँची ऊँची मीनार भी बनाई गयी है।

3. बनारसी बाग

बनारसी बाग मुख्य रूप से एक चिड़ियाघर है। जिसे स्थानीय लोग बनारसी बाग़ के नाम से बुलाते है। यहाँ पर जानवरो की कुछ प्रजातियों को पिंजरे में रखा हुआ है। साथ ही आपको इस चिड़ियाघर में एक सरकारी संग्रहालय भी देखने के लिए मील जाता है। इस सरकारी संग्रहालय में बहुत सी ऐतिहासिक वस्तुए देख सकते है। जहाँ पर आपको रानी रानी विक्टोरिया की मूर्ति भी देखने के लिए मिलती है, यहाँ पर मथुरा से भी कुछ पत्थरों की मूर्ति लायी गयी है। इस संग्रहालय में मिस्र की एक मम्मी भी स्तिथ है, जो की पर्यटकों को सबसे ज्यादा आकर्षित करती है।

4. रूमी दरवाजा

रूमी दरवाजा का निर्माण भी सन 1783 ई में नवाब आसफउद्दौला द्वारा कराया गया था। इस दरवाजे का निर्माण भी अकाल के दौरान बनवाया गया था। जिससे की स्थानीय लोगो को रोजगार मील सके। यह दरवाजा अवध कला का प्रतिक है, इसे तुर्किश गेटवे भी कहा जाता है। यह दरवाजा देखने में कांस्टेनटिनोपल के दरवाजों की तरह लगता है। इसकी ऊंचाई 60 फिट है, और यही पर ग़दर फिल्म की शूटिंग हुई थी।

5. मोती महल

मोती महल लखनऊ में गोमती नदी की सीमा पर बनी तीन इमारतों में सबसे प्रमुख है। इस महल का निर्माण सआदत अली खां द्वारा करवाया गया था। इसके अलावा यहाँ पर अन्य दो इमारतें मुबारक मंजिल और शाह मंजिल है। इसका निर्माण बालकनी से उड़ते हुए पाखियों और जानवरो की लड़ाई देखने के लिए बनवाया गया था।

लखनऊ की राजधानी क्या है?

बहुत से लोगो का यह सवाल भी होता है, Lucknow Ki Rajdhani Kya Hai? जो की गूगल पर बहुत बार सर्च किया जाता है। आपको बता दें, की लखनऊ की राजधानी कुछ नहीं है। लखनऊ खुद उत्तर प्रदेश की राजधानी है।

भारत के सभी राज्यों की राजधानी के नाम

भारत के सभी राज्यों की राजधानी के नाम
ओडिशा की राजधानी पश्चिम बंगाल की राजधानी
पंजाब की राजधानी त्रिपुरा की राजधानी
राजस्थान की राजधानी मणिपुर की राजधानी
सिक्किम की राजधानी मेघालय की राजधानी
आंध्र प्रदेश की राजधानी हिमाचल प्रदेश की राजधानी
हरियाणा की राजधानी झारखण्ड की राजधानी
अरुणाचल प्रदेश की राजधानी कर्नाटक की राजधानी
असम की राजधानी केरल की राजधानी
गोवा की राजधानी मध्यप्रदेश की राजधानी
गुजरात की राजधानी महाराष्ट्र की राजधानी
बिहार की राजधानी मिजोरम की राजधानी
छत्तीसगढ़ की राजधानी नागालैंड की राजधानी
उत्तराखंड की राजधानी तमिलनाडु की राजधानी
उत्तर प्रदेश की राजधानी तेलंगाना की राजधानी

 

Note – यह लेख उत्तर प्रदेश की राजधानी क्या है (Uttar Pradesh Ki Rajdhani) इसके बारे में था। जिसमे आपको उत्तर प्रदेश की राजधानी के अलावा उत्तर प्रदेश की भी बहुत सी महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में बताया गया है। अगर आपका इस लेख से सम्बंधित कोई भी सवाल है, तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है। अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो कृपया इस लेख को अपने सभी दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें, धन्यवाद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here