हिमाचल प्रदेश की राजधानी क्या है | Capital of Himachal Pradesh

0
Himachal Pradesh Ki Rajdhani Kya Hai

हिमाचल प्रदेश की राजधानी क्या है (Capital of Himachal Pradesh) हिमाचल प्रदेश भारत का एक बहुत खूबसूरत राज्य है। लेकिन Himachal Pradesh Ki Rajdhani को लेकर लोगो के बिच में बहुत ज्यादा Confusion रहता है। क्योकिं हिमाचल में दो राजधानी है। जिनके बारे में हम निचे के लिए जानेगे। सबसे पहले हम हिमाचल प्रदेश राज्य के बारे में जानते है। इसके बाद हम हिमाचल प्रदेश की राजधानी क्या है? इसके बारे में जानेगे।

हिमाचल प्रदेश भारत के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में स्तिथ एक खूबसूरत राज्य है। जो की उत्तर में जम्मू और कश्मीर, और लदाख से घिरा हुआ है। इसके दक्षिण-पश्चिम में पंजाब (भारत वाला क्षेत्र), पूर्व में तिब्बत, दक्षिण-पूर्व में उत्तराखण्ड, और दक्षिण में हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश से घिरा हुआ है। हिमाचल प्रदेश का शाब्दिक अर्थ “बर्फ़ीले पहाड़ों का प्रांत” है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश को “देव भूमि” के नाम से भी जाना जाता है।

इस क्षेत्र में आर्यों का प्रभाव ऋग्वेद से भी ज्यादा पुराने समय से है। आंग्ल-गोरखा युद्ध के बाद हिमाचल पर ब्रिटिश सरकार का कब्ज़ा था। हालाकिं यह सन 1857 तक महाराजा रणजीत सिंह के आधीन था, उस समय यह पंजाब के अंतर्गत आता था (पंजाब हिल्स के सीबा राज्य को छोड़क)। सन 1956 में इस क्षेत्र को केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया था, लेकिन सन 25 जनवरी 1971 में इसे अलग राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ, और यह भारत का अठारहवाँ राज्य बना।

हिमाचल में नदियां बहुत है, जिसकी वजह से हिमाचल में कई पावर प्लांट भी है, इन सभी पावर प्लांट की बिजली हिमाचल भारत के अन्य राज्यों को बेचता है, जिनमे दिल्ली, पंजाब और राजस्थान है। इसकी मुख्य अर्थव्यवस्था पर्यटन, कर्षि, और पनबिजली पर आधारित है। यहाँ पर 95% हिन्दू रहते है। Transparency International के अनुसार पुरे भारत में केरल के बाद हिमाचल प्रदेश दूसरा सबसे कम भ्रष्ट राज्य है।

अगर हम हिमाचल प्रदेश के इतिहास की बात करें, तो यहाँ का इतिहास मानव के अस्तित्व के इतिहास के बराबर पुराना है। इसके प्रमाण हिमाचल प्रदेश में हुई खुदाई में मिलते है, जहाँ से कई प्राचीन काल की वस्तुंए मिली है। प्राचीन काल में यहाँ के निवासियों को दास, दस्यु, और निषाद के नाम से जाना जाता था।

अगर हम हिमाचल प्रदेश के पर्यटन की बात करें, तो यहाँ पर घूमने और करने के लिए भी बहुत सी चीजे है। हिमाचल की सबसे ऊँची चोटी का नाम Reo Purgyil है, जो की समुद्र तल से 6,816 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ है। यहाँ पर बहुत सारी ऐसी चोटियां है, जहाँ पर आप ट्रैकिंग के द्वारा पहुंच सकते है, इसके अलावा यहाँ पर विशाल घास के मैदान भी है, जहाँ पर पर्यटक हाईकिंग और ट्रैकिंग के लिए आते है। हिमाचल की कुछ प्रमुख नदियां, सतलज, चिनाब, रावी, ब्यास है।

कुल्लू में आप ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के लिए भी जा सख्त है, जो की 620 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। इस नेशनल पार्क की स्थापना सन 1984 में हुई थी। यहाँ पर कई प्रकार के जीव और पक्षी रहते है, जिनमे हिमालयन काले भालू, हिम तेंदुए, हिमालयन याक, मोनाल, और मास्क डियर, आदि शामिल है। इसके अलावा यहाँ पर नैना देवी अभयारण्य भी है, जो की हिमाचल के बिलासपुर जिले में स्तिथ 120 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैले गोबिंद सागर अभयारण्य के साथ एक शानदार पर्यटन स्थल है।

इस अभयारण्य में भारतीय दलिया और विशालकाय उड़न गिलहरी आदि जानवर पाए जाते है। इसके अलावा गोबिंद सागर चील में में भी बहुत से जीव और मछलियां पायी जाती है, जिनमे महेसर-मसेसर, रोहू, मृगल, सिल्वर कार्प, कतला, आदि शामिल है। अभी तक हमने हिमाचल प्रदेश के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में जाना है। आइये अब जानते है, हिमाचल प्रदेश की राजधानी क्या है (Himachal Ki Rajdhani) –

हिमाचल प्रदेश की राजधानी क्या है (Himachal Ki Rajdhani)

हिमाचल प्रदेश की दो राजधानियां है, पहली राजधानी शिमला है, जो की हिमाचल में ब्रिटिश राज की ग्रीष्मकालीन राजधानी थी। हिमाचल की दूसरी राजधानी धर्मशाला है, जो की राज्य की शीतकालीन राजधानी है। शिमला हिमाचल का का एक जिला है, और यह राज्य का सबसे बड़ा शहर भी है। इसके अलावा शिमला उत्तर भारत का एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन भी है, जिसे “पहाड़ों की रानी” के नाम से भी जाना जाता है।

वर्तमान समय में जहाँ पर शिमला शहर बसा हुआ है, वहां पर 18 वीं शताब्दी के अंत तक ज्यादातर क्षेत्र घने जंगलों से भरा हुआ था। यहाँ पर आबादी और घरो के नाम पर सिर्फ जाखू मन्दिर स्तिथ था, तथा इसके आस पास बिखरे हुए कुछ घर। शिमला नाम यहाँ की देवी श्यामला देवी के नाम पर रखा गया था, जिन्हे देवी काली का अवतार माना जाता है। शिमला पर सन 1806 में नेपाल के भीमसेन थापा ने आक्रमण करके कब्ज़ा कर लिया था।

इसके बाद ब्रिटिश इंडिया कंपनी ने गोरखा युद्ध (1814-16) के दौरान नेपाल को युद्ध में हराकर सुगौली संधि के अंतर्गत शिमला पर अपना नियंत्रण कर लिया था। शिमला का सर्वेक्षण करने वाले गेरार्ड बंधुओं ने अपनी डायरी में 30 अगस्त 1817 तक इस क्षेत्र में “एक मध्यम आकार का गाँव” बताया, जहाँ पर “यात्रियों को पानी पिलाने वाला एक फकीर रहता है” सन 1819 में लेफ्टिनेंट रॉस ने शिमला में लकड़ी का एक कॉटेज बनवाया था।

इसके तीन साल बाद, चार्ल्स प्रैट कैनेडी जो की स्कॉटिश सिविल सेवक थे, इन्होने सन 1822 में वर्तमान हिमाचल प्रदेश विधान सभा भवन के निकट क्षेत्र का पहला पक्का घर बनाया था। ब्रिटिश लोगो को यहाँ की ठंडी जलवायु, घने देवदार, और चीड़ के पेड़ो की छाया आकर्षित करने लगी। और जायदातर ब्रिटिश लोग यहाँ पर अपनी गर्मियों की छुट्टियां बिताने लगे।

हिमाचल की दूसरी राजधानी धर्मशाला काँगड़ा जिले में स्तिथ एक नगर है। धर्मशाला काँगड़ा जिले से 16 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। धर्मशाला का उपनगर मैक्लॉडगंज जहाँ पर केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के मुख्यालय हैं, जिसकी वजह से यह दलाई लामा का निवास स्थल और निर्वासित तिब्बती सरकार की राजधानी है। धर्मशाला को भारत सरकार ने स्मार्ट सिटीज मिशन के अंतर्गत शामिल किया है, जिसे एक स्मार्ट नगर के रूप में विकसित किया जायेगा।

हिमाचल प्रदेश के बारे में जानकारी
हिमाचल प्रदेश राज्य का गठन 25 जनवरी 1971
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला, (दूसरी राजधानी धर्मशाला)
सबसे बड़ा शहर शिमला
हिमाचल प्रदेश का प्रसिद्ध शहर शिमला
हिमाचल प्रदेश में जिले 12
कुल क्षेत्रफल 55,673 किमी²
जनसंख्या (2011) 68,64,602
हिमाचल प्रदेश की राजभाषा हिन्दी, संस्कृत
हिमाचल प्रदेश का राजकीय पक्षी Western Tragopan (जेवर)
आधिकारिक वेबसाइट https://himachal.nic.in

शिमला में पर्यटन स्थल

शिमला हिमाचल प्रदेश की ग्रीष्‍म कालीन राजधनी और हिमाचल का एक मुख्य पर्यटन केंद्र है। शिमला समुद्र तल से 2276 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ है। यह शहर अर्ध चक्र आकर में बसा हुआ है, यहाँ पर पुरे साल ठंडी हवाएं बहती है। आप यहाँ से हिमालय की शानदार चोटियों को देख सकते है, जो की बर्फ से जमी हुई है। आइये जानते है, शिमला में घूमने लायक जगहों के बारे में –

1. मॉल रोड

शिमला की मॉल रोड पर्यटकों के लिए एक शानदार जगह है। जहाँ पर चहल पहल के साथ घुमा जा सकता है। यहाँ पर गर्म कपड़े, खूबसूरत, हस्तशिल्प वस्तुएं, और भी बहुत सी चीजों को उचित दामों पर ख़रीदा जा सकता है। आपने जो भी पैसे शिमला की यात्रा के लिए बचाये है, आप यहाँ से कुछ अच्छी चीजे खरीद सकते है। यहाँ आने का सबसे अच्छा समय फरवरी के महीने का होता है।

2. क्रिस्ट चर्च

क्रिस्ट चर्च शिमला के अलावा पुरे उत्तर भारत का दूसरा सबसे परहिं चर्च है। अगर आप शिमला में कुछ समय शांति के साथ बिताना चाहते है, तो आपको क्रिस्ट चर्च के लिए जरूर जाना चाहिए, क्योकिं इससे बेहतर जगह कोई नहीं हो सकती है। यहाँ का शांत माहौल पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है।

3. द शिमला स्टेट म्यूज़ियम

द शिमला स्टेट म्यूज़ियम ब्रिटिश कला से बनाया गया एक आकर्षक संग्राहलय है, जो आपको शिमला की प्राचीन सांस्कृतिक और सभ्यता के बारे में बहुत कुछ दर्शाता है। यहाँ पर मौजूद मूर्तियां और हस्तशिल्प चीजे यहाँ की संस्कृति के बारे में जानने के लिए लोगो को प्रेरित करती है। यहाँ पर सभी चीजों को कई शताब्दियों से संजोकर रखा गया है, जिससे की यह आने वाली पीढ़ियो को अच्छी तरह से राज्य के इतिहास के बारे में जानने के लिए मिल सके। जो लोग किताबे पढ़ना बहुत पसंद करते है, उनके लिए यहाँ पर एक लाईब्रेरी भी है, यहाँ पर आप किसी भी किताब को आराम से बैठकर पढ़ सकते है।

4. चाडविक फॉल्स

चाडविक फॉल्स नाम की उत्त्पत्ति “चिडकू झार” शब्द से हुई है। जिसमे चिडकू शब्द का अर्थ होता है, गौरेया और झार शब्द का अर्थ होता है झरना। स्थानीय लोगो का ऐसा कहना है, की इस झरने की ऊंचाई तक सिर्फ गौरेया ही पहुंच सकती है, जिसकी वजह से इस झरने का नाम यह रखा गया। चाडविक फॉल्स आपको एक रोमाँचक यात्रा प्रदान करता है। यह झरना पहाड़ो के बिच 130 फिट की ऊंचाई से गिरता है। इस झरने का स्वच्छ शुद्ध पानी बहुत तीव्र गति से पहाड़ो से निचे गिरता है, जो की ऐसा लगता है, जिसे की झरने के निचे पड़े पत्थरो को यह तोड़ देगा।

5. समर हिल्स

शिमला की समर हिल्स आपको प्राकृतिक के मनोरम दृश्य प्रदान करती है। यहाँ से आप सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक के सभी शानदार नजारे देख सकते है। आपकी जिंदगी के कुछ पल यहाँ पर ठहर सकते है, शांत पहाड़ आपको ऐसा अनुभव प्रदान करवाते है, जैसे की आप प्रकृति की गोद में स्तिथ है।

6. हिमालयन बर्ड पार्क

अगर आपको पक्षियों को देखना पसंद है, तो आपके लिए हिमालयन बर्ड पार्क एक आदर्श जगह है। यहाँ पर आपको कई तरह के पक्षी देखने के लिए मिल जाते है। हालाकिं आपको यहाँ पर कुछ पक्षी ऐसे भी देखने के लिए मिलेंगे, जो आपने पहले भी देखे होंगे। लेकिन यहाँ पर आपको कुछ अनदेखे पक्षी भी देखने के लिए मिलेंगे। चारो तरफ आपको चिड़ियों की चहचहाट, हरा – भरा वातावरण पेड़ की शाखाओं पर बैठे पक्षी, आपको अपनी और आकर्षित करते है। इसके अलावा आपको यहाँ पर हिमाचल प्रदेश का स्थानीय पक्षी मोनाल भी इस पार्क में देखने के लिए मितला है।

भारत के सभी राज्यों की राजधानी के नाम

भारत के सभी राज्यों की राजधानी के नाम
ओडिशा की राजधानी पश्चिम बंगाल की राजधानी
पंजाब की राजधानी त्रिपुरा की राजधानी
राजस्थान की राजधानी मणिपुर की राजधानी
सिक्किम की राजधानी मेघालय की राजधानी
आंध्र प्रदेश की राजधानी हिमाचल प्रदेश की राजधानी
हरियाणा की राजधानी झारखण्ड की राजधानी
अरुणाचल प्रदेश की राजधानी कर्नाटक की राजधानी
असम की राजधानी केरल की राजधानी
गोवा की राजधानी मध्यप्रदेश की राजधानी
गुजरात की राजधानी महाराष्ट्र की राजधानी
बिहार की राजधानी मिजोरम की राजधानी
छत्तीसगढ़ की राजधानी नागालैंड की राजधानी
उत्तराखंड की राजधानी तमिलनाडु की राजधानी
उत्तर प्रदेश की राजधानी तेलंगाना की राजधानी

 

Note – यह लेख हिमाचल प्रदेश की राजधानी क्या है? (Capital of Himachal Pradesh) यहाँ पर आपको हिमाचल प्रदेश की राजधानी के अलावा हिमाचल के बारे में भी बहुत सी महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में बताया गया है। अगर आपका इस लेख से सम्बंधित कोई भी सवाल है, तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा, तो कृपया इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें, धन्यवाद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here