तमिलनाडु की राजधानी क्या है (Capital of Tamil Nadu in Hindi) दक्षिण भारत भारत में पांच राज्य और तीन केंद्र शासित प्रदेश है, जिसमे से तमिलनाडु भी एक राज्य है। लेकिन क्या आपको पता है, तमिलनाडु की राजधानी क्या है? अगर नहीं तो यहाँ पर हम तमिलनाडु और Tamilnadu Ki Rajdhani के बारे में जानने वाले है। इसके अलावा आपको इस लेख में और भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने वाली है। आइये सबसे पहले हम तमिलनाडु के बारे में जानते है –
तमिलनाडु दक्षिणी का राज्य है, इसके मुख्य शहर कोयम्बतूर, सेलम, तिरूनेलवेली, मदुरै, और त्रिची है। तमिलनाडु कर्नाटक, केरल, और आन्ध्र प्रदेश की सीमा के पास है, यह राज्य तमिलनडु के पड़ोसी राज्य है। यहाँ की मुख्य भाषा तमिल है। जिस समय भारत में ब्रिटिश शासन था, उस समय यह राज्य मद्रास प्रेसिडेंसी के अंतर्गत आता था। जब भारत स्वतंत्र हुआ तो मद्रास प्रेसिडेंसी को अलग अलग क्षेत्रों में बात दिया गया।
और मद्रास का नाम बदलकर तमिलनाडु कर दिया गया। तमलनद शब्द तमिल भाषा का है, जिसमे तमिल का शाब्दिक अर्थ होता है, “देश या वासस्थान” अर्थार्त तमिल को देश या घर। नाडु शब्द का शाब्दिक अर्थ होता है, गांव का समूह। तमिल सभ्यता दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है। इस राज्य की आधिकारिक भाषा भी तमिल है, यह एक पुरानी भाषा है, जिसका इतिहास में जिक्र मिलता है।
जो आज के समय सामान्य बोलचाल में भी उपयोग की जाती है। तमिल नाडु का मुख्य भोजन चावल से बने व्यंजन और चावल है। जैसे की डोसा, इडली, उथप्पम् आदि। इन्हे केले के पत्तो पर रखकर परोसा जाता है। तमिल नाडु में खाने में मिर्च मसलों का बहुत उपयोग किया जाता है, जिससे की यहाँ का खाना बहुत स्वादिष्ट होता है। यह हमने तमिलनाडु के बारे में सामान्य जानकारी जानी है। आइये अब जानते है, तमिलनाडु की राजधानी क्या है? और इसकी राजधानी से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां –
तमिलनाडु की राजधानी क्या है (Tamilnadu Ki Rajdhani)
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई है, जिसका पूर्व नाम मद्रास था। चेन्नई दक्षिण भारत के सबसे बड़े शैक्षिक सांस्कृतिक, और आर्थिक केंद्रों में सबसे प्रमुख है। यह बंगाल की खड़े के कोरोमंडल तट पर स्तिथ है। यह विदेश से आने वाले पर्यटकों के बिच भारत का सबसे लोकप्रिय शहर है। 2015 की एक रिपोर्ट के अनुसार यह दुनिया का 43 वां सबसे अधिक देखे घूमे जाने वाला शहर है।
चेन्नई को भारत की “भारत का स्वास्थ्य पूंजी” भी कहा जाता है। चेन्नई अपने प्राचीन ऐतिहासिक स्थलों, इमारतों और लम्बे समुद्री तटों के लिए भी लोक्रपिय है। इसके अलावा यहाँ पर सांस्कृतिक और कला कार्यक्रम केंद्र भी है। चेन्नई का मुख्य पर्यटन स्थल महाबलीपुरम है, जो की अपने प्राचीन मंदिरों और 7वीं सदी के पल्लव साम्राज्य की चट्टान की नक्काशियों के लिए जाना जाता है।
तमिलनाडु के बारे में जानकारी | |
तमिलनाडु राज्य का गठन | 26 जनवरी 1950 |
तमिलनाडु की राजधानी | चेन्नई |
सबसे बड़ा शहर | ग्रेटर चेन्नई मेट्रोपॉलिटन एरिया |
तमिलनाडु का प्रसिद्ध शहर | चेन्नई |
तमिलनाडु में जिले | 38 |
कुल क्षेत्रफल | 130,058 किमी2 (50,216 वर्गमील) |
जनसंख्या (2011) | 72,147,030 |
तमिलनाडु की राजभाषा | तमिल |
तमिलनाडु की अतिरिक्त आधिकारिक भाषा | अंग्रेजी |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.tn.gov.in |
चेन्नई के मुख्य आकर्षण
अगर आप दक्षिण भारत में घूमने के लिए आ रहे है, तो यहाँ पर चेन्नई में भी बहुत से ऐसे आकर्षण हैं, जहाँ पर आपको घूमने के लिए जाना चाहिए। आइये जानत चेन्नई में घूमने की जगह के बारे में –
1. समुद्र तट
चेन्नई का मरीना बीच सबसे मुख्य आकर्षण है। यह बीच 15 किलोमीटर लम्बा और 400 से 50 मीटर छोड़ा है, जहाँ पर आप लाइट हाउस, कुछ स्मारक, और बगीचे आदि के किनारे घूम सकते है। यहाँ पर ज्यादातर युवा घूमने आते है। इसके अलावा ईस्ट कॉस्ट रोड के किनारे इलियट बीच और महाबलीपुरम के मध्य भी अनेक समुद्र तात है। जिसमे कोविलोंग बीच अधिक उल्लेखनीय है, यहाँ पर कर्नाटक के नबाब द्वारा बनायीं हुई एक छोटी सी खाड़ी और किला मौजूद है।
2. सेंट जॉर्ज का किला
फोर्ट सेंट जॉर्ज भी चेन्नई के मुख्य आकर्षणों में आता है, इस किले का निर्माण भारत के प्रथम ब्रिटिश किले के रूप में हुआ था। इसकी स्थापना सन 1639 में चेन्नई में की गयी थी। इस किले का पूर्ण निर्माण सेंट जॉर्ज दिवस के दिन इंग्लैण्ड के संरक्षक संत के सम्मान में 23 अप्रैल को किया गया था। इस किले का मुख्य द्वार समुद्र तट और मछुआरों के गांव की और था, जिसकी वजह से यह बहुत जल्दी एक व्यापारिक गतिविधि का केंद्र बन गया था।
3. चेन्नई में पूजा स्थल
प्राचीन समय से ही चेन्नई एक सर्वदेशीय समझ के साथ धार्मिक समूहों वाले व्यक्तियों के साथ रहा है। यहाँ पर कई धर्मो के ऐतिहासिक और आधुनिक पूजा स्थल है। चेन्नई में सबसे लोकप्रिय मंदिर कपालीश्वर मंदिर है। इसके अलावा वादापलानी मंदिर भी हिन्दू का एक महत्वपूर्ण मंदिर है। यहाँ पर ईसाई धर्म के लिए भी एक स्थल है, जिसका नाम सेंट थॉमस माउंट है, यह वह स्थान है, जहाँ पर ईसा मसीह के एक शिष्य सेंट थॉमस शहीद हुए थे,
यह स्थल ईसाई धर्म के लोगो के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। सैन्थोम महागिरजाघर जिसके बारे में ऐसा माना जाता है, की यह सेंट थॉमस के कब्र के ऊपर बनाया गया था, जो की रोम के कैथोलिकों द्वारा बहुत ही पूजन्य गिरजाघर है। इसके अलावा चेन्नई में हजार बत्तियों वाला मस्जिद भी है, जो की भारत के सबसे बड़े मस्जिद में से एक है, जहाँ पर मुस्लिम धर्म लोग अपनी नवाज पढ़ने के लिए आते है।
4. चेन्नई में मनोरंजन
चेन्नई में मनोरंजन और रोमांचक गतिविधियां भी है। जहाँ पर आप कुछ मनोरंजक पल बिता सकते है। यहाँ पर वीजीपी यूनिवर्सल किंगडम, एमजीएम डिज़्ज़ी वर्ल्ड, Kishkinta and a Water Sports Center and Dash ‘n Splash स्तिथ है। इसके अलावा चेन्नई के ईस्ट कॉस्ट रोड के किनारे पर आपको आपको पेंटबॉल गतिविधि का एक सेंटर मिल जाता है, जहाँ पर आप पेंटबॉल कर सकते है।
समुद्र किनारे पर कई जल गतिविधियां भी है। तमिलनाडु तमिल फ़िल्मी दुनिया का घर है, जहाँ पर बहुत सारे सिनेमा घर भी है, जहाँ पर कई भाषाओँ में फिल्मे लगती है। यहाँ पर कई लाउन्ज और क्लब भी है, अगर आप चेन्नई आते है, तो आपको यहाँ करने के लिए बहुत सारी गतिविधियां मिल जाती है।
5. चेन्नई में घूमने लायक उद्यान
चेन्नई में स्तिथ गिंडी राष्ट्रीय उद्यान देश के सबसे छोटे राष्ट्रीय उद्यान में से एक है। जो की 2.76 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है। यह शहर के बीच में स्तिथ है। यहाँ पर लोमड़ियाँ, बंदर, सांप और हिरन आदि की लुप्तप्रजातियों को रखा गया है। गिंडी राष्ट्रीय उद्यान में आपको सापों का विशाल संग्रह देखने के लिए मिलता है। इसके अलावा यहाँ पर अरिग्नार अन्ना प्राणी उद्यान भी है, जिसे आमतौर पर वन्डालुर चिड़ियाघर के नाम से ज्यादा जाना जाता है।
यह चेन्नई शहर के पश्चिम में स्तिथ 5.1 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला हुआ है। यहाँ पर आपको 80 प्रकार की परजातियोनो को देख सकते है, इसके अलावा हाथी सफारी, शेर सफारी, और मछलीघर भी इस चिड़ियाघर में है। ईस्ट कोस्ट रोड के किनारे पर आपको उभयचर प्राणिविज्ञान संबंधी अनुसंधान का केंद्र भी देखने के लिए मिलता है, जिसे चेन्नई में द्रास क्रोकोडाइल बैंक ट्रस्ट के नाम से जाना जाता है।
जिसमे कई तरह के मगरमच्छों, घड़ियालों, कछुओं, और सापों को रखा गया है। आपको यहाँ पर कर्षि उद्यान विभाग के वनस्पति उद्यान में भी जाना चाहिए, जहाँ पर आपको पोधो की व्यापक विविधता देखने के लिए मिलती है। इसके अलावा यहाँ पर करीब 2 करोड़ वर्ष पुराण एक जीवाश्मीकृत पेड़ का तना भी है।
6. चेन्नई में ख़रीदारी
अगर आप चेन्नई में जाते है, तो यहाँ पर आपको खरीदारी करने के लिए कुछ अनोखे स्थान और बाजार मिल जाते है। जहाँ पर आपको कई अलग अलग तरह की वस्तुए मिल जाती है। जिसमे समकालीन और पारम्परिक कलाकृति, गहने, और प्राचीन वस्तुएं शामिल है। इसे अलावा आपको यहाँ पर तांबा, और कांसे की हस्तशिल्प वस्तुए भी मिल जाती है।
इसके अलावा अगर आप बर्मा बाजार जाते है, तो वहां पर आपको नकली इलेक्ट्रॉनिक सामानो की भरमार मिलेगी। मीडिया से सम्बंधित वस्तुए के लिए आप मूर मार्किट जा सकते, जो की अपनी पुस्तकों की दुकानों के लिए भी लोकप्रिय है।
भारत के सभी राज्यों की राजधानी के नाम
भारत के सभी राज्यों की राजधानी के नाम | |
ओडिशा की राजधानी | पश्चिम बंगाल की राजधानी |
पंजाब की राजधानी | त्रिपुरा की राजधानी |
राजस्थान की राजधानी | मणिपुर की राजधानी |
सिक्किम की राजधानी | मेघालय की राजधानी |
आंध्र प्रदेश की राजधानी | हिमाचल प्रदेश की राजधानी |
हरियाणा की राजधानी | झारखण्ड की राजधानी |
अरुणाचल प्रदेश की राजधानी | कर्नाटक की राजधानी |
असम की राजधानी | केरल की राजधानी |
गोवा की राजधानी | मध्यप्रदेश की राजधानी |
गुजरात की राजधानी | महाराष्ट्र की राजधानी |
बिहार की राजधानी | मिजोरम की राजधानी |
छत्तीसगढ़ की राजधानी | नागालैंड की राजधानी |
उत्तराखंड की राजधानी | तमिलनाडु की राजधानी |
उत्तर प्रदेश की राजधानी | तेलंगाना की राजधानी |
Note – यह लेख तमिलनाडु की राजधानी क्या है (Tamilnadu Ki Rajdhani) इसके बारे में था। जिसमे आपको तमिलनाडु की राजधानी और तमिलनाडु के बारे में बहुत सी महातपवूर्ण जानकारियों के बारे में बताया गया है। अगर आपका इस लेख से सम्बंधित कोई भी सवाल है, तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा, तो कृपया इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें, धन्यवाद।