पंजाब की राजधानी क्या है | Capital of Punjab

0
Punjab Ki Rajdhani Kya Hai

पंजाब की राजधानी क्या है (Capital of Punjab in Hindi) क्या आप Punjab Ki Rajdhani का नाम जानते है। अगर नहीं तो आज हम इस लेख में पंजाब की राजधानी क्या है, इसके बारे में जानेगे। इसके अलावा हम पंजाब के बारे में भी बहुत सी महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में भी जानेगे। पंजाब भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों की सूचि में आता है। यहाँ पर आप आपको भोजन और सांस्कृतिक से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में जानने को मिलता है। पंजाब का इतिहास भी बहुत पुराना है। आइये पंजाब के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां जानते है, इसके बाद हम जानेगे, पंजाब की राजधानी के बारे में –

पंजाब भारत के उत्तर-पश्चिम में स्तिथ एक शानदार राज्य है। इस राज्य का एक हिस्सा पकिस्तान में भी स्तिथ है। इसके अलावा पंजाब का कुछ हिस्सा हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में भी आता है। पंजाब के उत्तर-पूर्व में हिमाचल प्रदेश, उत्तर में जम्मू और कश्मीर, दक्षिण-पूर्व में केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़, दक्षिण-पूर्व में हरियाणा, स्तिथ है। पंजाब के मुख्य शहर लुधियाना, जालंधर, पटियाला, अमृतसर, और बठिंडा है।

जब सन 1947 में भारत और पाकिस्तान का विभाजन हुआ था, उस समय पंजाब को भारत और पाकिस्तान के बीच विभाजित कर दिया गया था। जिसमे पाकिस्तान वाले हिस्से में बहाावलपुर राज्य को जोड़ा गया और भारत वाले हिस्से में पंजाब के अंदर पेप्सु राज्यों को जोड़ा गया था, जिनसे मिलकर एक विशाल पंजाब राज्य बना था। लेकिन सन 1966 में फिर से पंजाब राज्य का विभाजन किया गया, जिसमे से हरियाणा और हिमाचल प्रदेश राज्यों ने जन्म लिया। और पंजाब एक अलग राज्य बना।

वर्तमान समय में पंजाब पुरे भारत का एक ऐसा राज्य है, जहाँ पर सिख सबसे ज्यादा बहुमत में रहते है। यूनान के लोग पंजाब के आस पास के क्षेत्र को पैंटापोटाम्या के नाम से जानते है, क्योकिं यहाँ पर पांच नदियों का अंदरूनी डेल्टा है। भारत का जिक्र पारसियों के पवित्र ग्रन्थ अवैस्टा में भी हुआ है, इस ग्रन्थ में भारत को पुरातन हपता हेंदू व सप्त-सिंधु (सात नदियोँ की धरती) के साथ जोड़ा गया है।

अगर हम पंजाब शब्द की उत्पत्ति के बारे में बात करें, तो पंजाब शब्द फ़ारसी भाषा के दो शब्द पंज और आब से मिलकर बना है। जिसमे पंज का अर्थ पांच और आब शब्द का अर्थ पानी है, जिसका शब्दि अर्थ होता है, पांच नदियों का क्षेत्र है। यह पांच नदियां सतलुज, व्यास, चिनाब, रावी, और झेलम है। हालाकिं सन 1947 में जब भारत और पकिस्तान का बटवारां हुआ था, तो चिनाब और झेलम यह दोनों नदियां पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त में आ गयी थी।

हालाकिं का पंजाब राज्य का नामकरण अकबर के शासन कल में हुआ था, जिसकी वजह से सतलुज से दक्षिण दिशा का कोई भी हिस्सा पंजाब में शामिल नहीं है। बर्तानवी लोग इस हिस्से को “हमारा प्रशिया” कहकर बुलाते थे। इसके अलावा ऐतिहासिक दृष्टि से ऐसा भी माना जाता है, की युनानियों, मध्य एशियाईओं, अफ़ग़ानियों और ईरानियों के लिए पंजाब भारतीय उपमहाद्वीप में प्रवेश करने का द्वार है।

पंजाब का सबसे बड़ा उद्योग कृषि है। इसके अलावा यहाँ पर मशीनों, साइकिलों, सिलाई मशीनों, का निर्माण और देवदार का तेल, आदि का भी उत्पादन किया जाता है। पंजाब राज्य में लगभग 60 प्रतिशत नागरिक सिख धर्म के है। पंजाब एक ऐसा राज्य है, जिसमे हिन्दू धर्म के लोग बहुत कम है, पंजाब भारत के उन छः राज्यों में से है, जहाँ पर हिन्दू धर्म की बहुमतता कम है। आइये अब जानते है, पंजाब की राजधानी क्या है –

पंजाब की राजधानी क्या है (Punjab Ki Rajdhani)

पंजाब राज्य की राजधानी चंगीगढ़ है। हालाकिं चंडीगढ़ भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश है, जो की पंजाब के अलावा हरियाणा की राजधानी भी है। चंडीगढ़ का शाब्दिक अर्थ चंडी का किला है, जो की हिन्दू देवी दुर्गा का एक रूप चण्डिका या एक चंडी मंदरी है। इसी मंदिर की वजह से इसका नाम चंडीगढ़ पड़ा है। यह मंदिर आज हरियाणा राज्य के पंचकूला जिले में स्तिथ है। चंडीगढ़ एक बहुत ही खूबसूरत शहर है, जिसे ”सिटी ब्यूटीफुल” के नाम से भी जाना जाता है।

चंडीगढ़ के निर्माण में तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू जी की भी रूचि रही है, इन्होने इस राज्य को भविष्य का प्रतिक बताया था। यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आधुनिक भारत का सबसे पहला योजनाबद्धता द्वारा बनाया गया शहर था। इस शहर के वास्तुकार फ्रांसीसी ली कार्बूजियर हैं, जिन्होंने इस शहर को बनाने के मदद की थी। चंडीगढ़ शहर में मैथ्यु नोविकी एवं अल्बर्ट मेयर, पियरे जिएन्नरेट, के भी कुछ वास्तु के नमूने देखने के लिए मिलते है। इस शहर को सभी केंद्र शासित प्रदेशो की सूचि में सबसे आगे माना जाता है।

पंजाब के बारे में जानकारी
पंजाब राज्य का गठन 1 नवम्बर 1966
पंजाब की राजधानी चण्डीगढ़
सबसे बड़ा शहर लुधियाना
पंजाब का प्रसिद्ध शहर अमृतसर
पंजाब में जिले 23
कुल क्षेत्रफल 50362 किमी2 (19,445 वर्गमील)
जनसंख्या (2011) 2,77,43,338
पंजाब की राजभाषा पंजाबी
आधिकारिक वेबसाइट https://punjab.gov.in

चंडीगढ़ के पर्यटन स्थल

अभी तक हमने Punjab Ki Rajdhani के बारे में बहुत सी महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में जाना है। जो लोग गूगल पर Punjab Di Rajdhani के बारे में विस्तार से जाने के लिए सर्च करते थे। मुझे उम्मीद है, की उन्हें इस सवाल का जबाब इस लेख में मिल गया होगा। आइये अब जानते है, पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में घूमने की जगह कौन कौन सी है? यह एक खूबसूरत नियोजित शहरों में से एक है। और भारत का एक प्रसिद्ध केंद्र शासित प्रदेश है। यहाँ पर बहुत बड़ी संख्या बहुत सुन्दर सुन्दर पार्क भी बनाये गए है। आइये जानते हैं, चंडीगढ़ के पर्यटन स्थलों के बारे में –

1. रॉक गार्डन

द रॉक गार्डन पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ के सेक्टर 1 में स्तिथ है। यहाँ पर शहर के औद्योगिक कचरे से बनी हुई बहुत सारी सुन्दर मूर्तियां है। यहाँ पर मौजूद सभी मूर्तियोंओ को पूर्व रोड इंस्पेक्टर नेक चंद द्वारा डिज़ाइन किया गया है। यह चंडीगढ़ में पर्यटकों और स्थानीय लोगो द्वारा देखे जाने वाला एक मुख्य आकर्षण है, जो की सुखना झील और कैपिटल बिल्डिंग के बिच में स्तिथ है।

इसके अलावा रॉक गार्डन को नेक चाँद के रॉक गार्डन के रूप में भी जाना जाता है। यह गार्डन 40 एकड़ की जमीन पर फैला हुआ है। इस गार्डन का निर्माण सन 1957 में नेक चंद द्वारा किया गया था, इन्होने इस गार्डन को खाली समय में खुद से ही बनाया था, रो शहर को एक नवीनता के साथ एक लम्बे समय का प्रतिक बनाया है। इस गार्डन में लगभग 5000 मूर्तियां है।

2. कैपिटल कॉम्प्लैक्स

कैपिटल कॉम्प्लैक्स में पंजाब और हरियाणा के कई प्रशासनिक भवन बने हुए है, जिसमे विधानसभा, सचिवालय, उच्च न्यायालय, जैसी कई इमारतों को इस कॉम्प्लेक्स में देखा जा सकता है। जब 21 जून 2016 द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का प्रमुख आयोजन किया गया था, तो उसके लिए इसी स्थान को चुना गया था। यहाँ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगभग 30000 लोगो के साथ योग किया था। कैपिटल कॉम्प्लेक्स को सन 2016 में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल की सूचि में शामिल किया गया था।

3. सुखना झील

सुखना झील चंडीगढ़ में शिवालिक पहाड़ियों की तलहटी में स्तिथ है। जो की आपको एक शानदार परिदृश्य पेश करती है। यह झील लगभग 3 वर्ग किलोमीटर की दुरी तक फैली हुई है। सुखना झील मानव निर्मित झील है, जो की शिवालिक पहाड़ियों में सन 1958 में “मौसमी सुखना चो” (एक बहती धारा) को रोककर बनायी गयी थी।

झील उन लोगो के लिए एक आदर्श स्थान है, जो सुबह सुबह झील के किनारे पैदल यात्रा करते है, यहाँ पर आप सुबह की ताज़ी हवा का आनंद ले सकते है। इसके अलावा अगर आप सुखना झील का वास्तव आनंद लेना चाहते है, तो आपको झील के अंदर एक नौका यात्रा पर जाना चाहिए। आपको यहाँ पर नाव किराये पर मिल जाती है। जिसकी कीमत 50 से 100 रूपये के बिच होती है।

4. रोज़ गार्डन

रोज़ गार्डन पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ के सेक्टर 16 में स्तिथ है, जहाँ पर फूलों की लगभग 825 क़िस्मों से भरा हुआ है। इसके अलावा यहाँ पर फूलों, पेड़ पौधों, और ओषधियों सहित लगभग 32500 किस्में मौजूद है। रोज़ गार्डन को जाकिर हुसैन रोज़ गार्डन के रूप में भी जाना जाता है। यह गार्डन 30 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है। जो की पर्यटकों के बिच बहुत लोक्रपिय है।

अगर आप चंडीगढ़ में रोज़ गार्डन में घूमने आना चाहते है, तो यहाँ पर घूमने का सबसे अच्छा समय फरवरी से मार्च के महीने है। क्योकिं इस मौसम में यहाँ पर सभी फूल खिले होते है। इन महीनो के दौरान आपको रोज़ फेस्टिवल भी देखने को मिल जाता है। यहाँ पर सभी पेड़ो पौधे, और औषधीय पौधे विशेषज्ञ मालियों द्वारा विशेष तरीके से व्यवस्थित किये गए है। यह चंडीगढ़ के मुख्य आकर्षणों में से एक है।

5. श्री हरिमन्दिर साहिब (स्वर्ण मंदिर)

श्री हरिमन्दिर साहिब पंजाब के अमृतसर शहर में स्तिथ है, जो की चंडीगढ़ से लगभग 226 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। यह सिख धर्मावलंबियों का सबसे पावन और धार्मिक स्थल है। इसके अलावा यह सिख धर्म का सबसे प्रमुख गुरद्वारा भी है। इसे श्री हरिमन्दिर साहिब या स्वर्ण मंदिर के नाम से जाना जाता है। अमृतसर शहर स्वर्ण मंदिर के चारो और बसा हुआ है, इस मंदिर का निर्माण गुरु राम दास ने स्वयं अपने हाथों से किया था। श्री हरिमन्दिर साहिब का बाहरी हिस्सा सोने से बना हुआ है, जिसकी वजह से इसे स्वर्ण मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।

भारत के सभी राज्यों की राजधानी के नाम

भारत के सभी राज्यों की राजधानी के नाम
ओडिशा की राजधानी पश्चिम बंगाल की राजधानी
पंजाब की राजधानी त्रिपुरा की राजधानी
राजस्थान की राजधानी मणिपुर की राजधानी
सिक्किम की राजधानी मेघालय की राजधानी
आंध्र प्रदेश की राजधानी हिमाचल प्रदेश की राजधानी
हरियाणा की राजधानी झारखण्ड की राजधानी
अरुणाचल प्रदेश की राजधानी कर्नाटक की राजधानी
असम की राजधानी केरल की राजधानी
गोवा की राजधानी मध्यप्रदेश की राजधानी
गुजरात की राजधानी महाराष्ट्र की राजधानी
बिहार की राजधानी मिजोरम की राजधानी
छत्तीसगढ़ की राजधानी नागालैंड की राजधानी
उत्तराखंड की राजधानी तमिलनाडु की राजधानी
उत्तर प्रदेश की राजधानी तेलंगाना की राजधानी

 

Note – यह लेख पंजाब की राजधानी क्या है (Capital of Punjab) इसके बारे में था। जिसमे हमने पंजाब के बारे में बहुत सी महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में भी जाना है। अगर आपका इस लेख से सम्बंधित कोई भी सवाल है, तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा, तो कृपया इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें, धन्यवाद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here