जानिए सिंगर कैसे बने? सिंगर बनने के लिए किया करना पड़ता है पूरी जानकारी

0
Singer Kaise Bane

सिंगर कैसे बने (Singer Kaise Bane) यह एक ऐसा सवाल है, जो की सभी ऐसे लोगो द्वारा पूछा जाता है, जिनकी आवाज बहुत अच्छी होती है। जिन लोगो को आवाज अच्छी होती है, उनके सिंगर बनने का मौका नहीं मिल पाता या फिर उन लोगो को यह नहीं पता होता है, सिंगर कैसे बनते है? आज हम इस लेख में आपको सभी महत्वपूर्ण जानकारियां देने वाले है, इस लेख को पढ़ने के बाद आपको वह सभी जानकारियां मिल जाएंगी जो की सिंगर बनने के लिए जरुरी होती है। और आपको यह भी पता चल जाएगा, सिंगर कैसे बन सकते है?

अगर आप एक Famous Singer बन जाते है, तो आपको इस क्षेत्र में अच्छा ख़ासा पैसा और नाम कमाने के लिए मिलता है। हालाकिं कुछ लोगो की आवाज भगवान् द्वारा पहले से ही बहुत शानदार होती है, जिन्हे ज्यादा ट्रेनिंग की भी जरुरत नहीं होती है, वह थोड़े से अभ्यास सी ही अच्छे सिंगर बन जाते है। लेकिन जिन लोगो की आवाज मधुर नहीं होती है, और उन्हें सिंगिंग का शोक है, तो उन्हें ज्यादा मेहनत की आवश्यकता होती है।

अगर आप सही उम्र में ही खुद का टेलेंट पहचान लेते है, तो आप बहुत जल्दी इस क्षेत्र में अपना कदम रख सकते है। जो लोग म्यूजिक क्षेत्र में आना चाहते है, उनके लिए 12th पास करने के बाद कई कॉलेजों में कोर्स (Music Related Courses After 12th) भी उपलब्ध है।

कुछ लोग भारत में रहते हुए भी अंग्रेजी गानो के सिंगर बनना चाहते है, कई लोगो के सवाल होते है, Bollywood Singer, Korean Singer, Punjabi Singer, English Singer, Bhojpuri Singer, Playback Singer, सिंगर कैसे बने। और सिंगर बनने के लिए क्या करना पड़ता है, आइये सिंगिंग से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में जानते है।

Table of Contents

सिंगर कैसे बने | How to Become Singer in Hindi

Famous Singer Kaise Bane यह जानने के लिए आपको निचे दी गयी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए। हालाकिं एक सिंगर बनना कठिन कार्य नहीं है, कठिन कार्य है, की आपके अंदर सिंगर बनने की क्षमता होनी चाहिए। अगर आप निचे दिए गए सभी Step को फॉलो करते है, तो आपकी Singing का सफर बहुत आसान हो जाएगा, और आप जरूर एक दिन अच्छे सिंगर बन जायेगे। आइये जानते है, सिंगर बनने के लिए कुछ महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में –

1. खुद पर आत्मविश्वास रखें

बात चाहे सिंगर बनने की हो या फिर किसी भी ऐसे काम की जिसमे आप खुद को एक ऊँचे मुकाम तक पहुंचना चाहते है, आपको खुद पर विश्वास करना बहुत जरुरी है। क्योकिं कई बार हमें असफलता देखने के लिए मिलती है, जिसकी वजह से हम अपना आत्मविश्वास खोने लगते है। लेकिन आपको कभी भी खुद का आत्मविश्वास कम नहीं होने देना चाहिए।

अगर आपके अंदर आत्मविश्वास की कमी होती है, तो आपके सुर बिगड़ने लगते है, और आपको खबराहट आदि होने लगती है। पूरी दुनिया के सभी सिंगर पुरे आत्मविश्वास के साथ गाना जाता है, जो की उनके चेहरे पर झलकता है। अगर आप एक अच्छा सिंगर बनना चाहते है, तो आपको खुद पर विश्वास करना बहुत जरुरी है तभी आप आपने वाले समय में एक Famous Singer बन सकते है।

2. निरंतर अभ्यास करना

Best Singer बनने के लिए निरंतर अभ्यास करना भी बहुत जरुरी होता है। अगर आप सुरो को निरंतर अभ्यास नहीं करते है, तो इससे आपकी आवाज की क्वालिटी बेहतर नहीं हो पाएगी। अगर आप निरंतर अभ्यास करते है, तो आपके सुर धीरे धीरे लयबद्ध बनने लगते है। और आपकी आवाझ अपने आप सुरीली होने लगती है।

सुरों का अभ्यास करने के लिए सबसे अच्छा समय सुबह का माना जाता है, आप सुबह के समय अपने निचे के सुरो का रियाज कर सकते है। इससे आपका गला मजबूत होती है, और आवाज में भी सफाई आती है, आप जितना ज्यादा निचे के सुरो का अभ्यास करेंगे, उतना ही ऊँची गा सकते है।

3. लिरिक्स को समझें

किसी भी गाने की जान लिरिक्स होते है। अगर आपके लिरिक्स अच्छे नहीं है, तो आपका गाना भी कभी अच्छा नहीं हो सकता है। अगर आप अपने गाने के लिरिक्स का उच्चारण सही तरीके से करते है, तो आपका गाना भी अच्छा हो जाता है। अगर आप एक सिंगर बनना चाहते है, तो आपको लिरिक्स को अच्छी तरह से समझना होगा।

आप जब भी कोई गाना सुनते है, तो उसके लिरिक्स की गहराई को समझना चाहिए, किस जगह पर सिंगर ने लिरिक्स को ऊँचा उठाया और किस जगह पर लिरिक्स को नीची आवाज में गाया है, क्योकिं लिरिक्स गाने की भावनाओं को प्रकट करते है। अगर आपको किसी भी सांग का लिरिक्स समझ नहीं आता है, तो आप इंटरनेट की ममद से उस गाने के लिरिक्स का अर्थ भी देख सकते है।

4. सभी तरह का संगीत सुनने की आदत डालें

जैसा की हम सभी लोग जानते है, की संगीत बहुत तरह के होते है, जिनमे Classical Music, Punjabi Music, Hindustani Music, English Music, Russian Music, Folk Music, Film Music, Indian Music, Rock Music, Arabic Music आदि शामिल है। आपको इन सभी तरह के संगीत को सुनने की आदत डालनी चाहिए।

हालाकिं आप सभी तरह के संगीत नहीं गा सकते है, क्योकिं सभी सिंगर की संगीत शैली अलग अलग होती है, जैसे की हम Arijit Sing के संगीत देखते है, उनके सभी संगीत एक जैसे होते है। क्योकिं उनकी संगीत शैली (Music Genre) अलग है। इसी तरह से अगर हम Himesh Reshammiya की संगीत शैली (Music Genre) देखे तो इनकी भी अलग है, और सभी सिंगर का अपना अलग अंदाज होता है।

इसी तरह से आपको भी अपनी एक संगीत शैली (Music Genre) को चुनना चाहिए। जो की आपको सभी तरह के संगीत सुनने के बाद पता चल जाएगा, की आपको किस संगीत शैली को अच्छी तरह से समझ पा रहे है। जैसे की मोहम्मद रफ़ी साहब का भी अपना एक अलग Music Genre था, जिन्हे संगीत का बादशाह माना जाता है। इसी तरह से आपको भी अपना Music Genre समझकर इस क्षेत्र में आगे बढ़ना है।

5. अच्छे सिंगर्स को फॉलो करें

आपको सभी अच्छे सिंगर्स को फॉलो करना चाहिए। कुछ सिंगर्स की आवाज में जादू होता है, और वह अपनी आवाज के दम पर म्यूजिक इंडस्ट्रीज के टॉप सिंगर में आते है। आपको उन सभी सिंगर्स को फॉलो करना चाहिए। क्योकिं उनके अंदर ऐसी कोई न कोई क्वालिटी जरूर है, जिसकी वजह से आज वह टॉप सिंगर्स की सूचि में आते है।

आपको उनकी शुरूआती दिनों की ऑडिशन की वीडियो को देखना चाहिए, जिनसे आपको मोटिवेशन मिलेगा। आपको सभी सिंगर्स की शुरूआती ऑडिशन वीडियो YouTube पर देखने के लिए मिल जाएंगी। आप चाहे किसी को भी फॉलो करो लेकिन आपको किसी को भी कॉपी नहीं करना चाहिए। बल्कि उनकी जिंदगी से मोटीवेट होकर अपनी खुद की पहचान बनाने पर फोकस करना चाहिए।

6. ज़्यादा से ज़्यादा गाने सुनें

अगर आप सिंगर बनना चाहते है, तो आपको ज्यादा से ज्यादा गाने सुनने की आदत डालनी पड़ेगी। क्योकिं आप अपना करियर सिंगिंग के क्षेत्र में ही बनाना चाहते है। जिस तरह से हमें किस और क्षेत्र में अपना करियर बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पढ़ाई करनी पड़ती है, ठीक उसी तरह से आपको एक अच्छा सिंगर बनने के लिए ज्यादा से ज्यादा गाने सुनने की जरुरत है। जब तक आप गाने नहीं सुनेगे, तब तक आपको गाने के बोल, सुर, ताल, सरगम आदि का पता नहीं चल पायेगा।

7. सिंगिंग से सम्बंधित टीवी शो देखना शुरू करें

आपको सिंगर बनने के लिए टीवी पर आ रहे सिंगिंग से सम्बंधित टीवी शो देखने चाहिए। टीवी पर Indian Idol, Sa Re Ga Ma Pa, Indian Pro Music League, Rising Star, Dil Hai Hindustani, सबसे Popular Indian Singing TV Shows है। इन टीवी शो को देखने से आपको बहुत कुछ सीखने के लिए मिलेगा।

यहाँ पर जिस उम्मीदवार को मौका मिलता है, उसकी सभी क्वॉलिटी बताई जाती है, जिन्हे देखकर आप अपनी अपने दर कुछ शानदार क्वॉलिटी को ऐड कर सकते है। इसके अलावा इन सभी शो में जो भी सिंगर गाने के लिए आते है, उनकी गलतियां भी बताई जाती है, आप उन सभी की गलतियों से सीखकर अपनी गलती को ठीक कर सकते है।

8. सिंगिंग टीवी शो में भाग लें

आपको जितने भी ऊपर टीवी शो के बारे में बताय है, आपको उन सभी टीवी शो में भाग लेना चाहिए। इन सभी टीवी शो के हर साल नये सीजन आते है, जहाँ पर दूर दूर से सभी लोग गाने के लिए भाग लेते है। Singing TV Shows में भाग लेने के लिए आपको इनके ऑफिसियल सोशल मीडिया पेज को फॉलो करना होगा।

क्योकिं जहाँ पर भी गाने की प्रतियोगिता (Song Contest) होती है, यह सभी जानकारी आपको इनके ऑफिसियल सोशल मीडिया पेज पर मिल जाती है। जहाँ पर आपको तारीख और लोकेशन भी देखने के लिए मिल जाती है। इसके अलावा आप अधिक जानकारी के लिए गूगल की ममद भी ले सकते है।

9. पब्लिक में गाने की आदत डालें

अगर आप सिंगर बनना चाहते है, तो आपको पब्लिक में गाने की आदत डालनी पड़ेगी। क्योकिं जब आप किसी भी टीवी शो में जाते है, तो वहां पर आपका Performance बहुत सारे लोगो के बिच में होता है, जहाँ पर आपके सामने हजारो लोग बैठे होते है। और एक बहुत बड़ा स्टेज होता है।

आपको स्टेज का डर दूर करने के लिए अपने दोस्त के बिच, या अपने कालेज या इंस्टिट्यूट के इवेंट्स आदि में गाना चाहिए। इससे आपका डर खत्म हो जाएगा। जब आपको आदत हो जायेगी, तो आप हजारो क्या लाखों लोगो के सामने भी पुरे आत्मविश्वास के साथ सिंगिंग कर सकते है।

10. वाद्य यंत्र बजाना सीखे

आपको सिंगर बनने के लिए कोई भी संगीत यंत्र बजाना सीखना चाहिए। हालाकिं सबसे पॉपुलर संगीत यंत्र हारमोनियम है। जिससे ज्यादातर सिंगिंग के दौरान उपयोग किया जाता है। इसके अलावा आप गिटार आदि भी बजाना सिख सकते है। जब आप Music Instrument बजाना सीख जाते है, तो इससे आपको संगीत की अच्छी जानकारी हो जाती है, और आपको सुरो का भी अच्छा ज्ञान हो जाता है।

11. अपने लिए एक यूट्यूब चैनल बनाये

आज के समय में अपना टैलेंट दिखाने के लिए बहुत सारे सोशल मीडिया प्लेटफार्म है। जिनमे से एक यूट्यूब सबसे पॉपुलर है। आप अपने गानो को रिकॉर्ड करके अपने यूट्यूब चैनल पर भी अपलोड कर सकते है। यह ज्यादा से ज्यादा लोगो तक अपना कंटेंट पहुंचाने का सबसे अच्छा तरीका है।

12. डिमोटिवेट नहीं होना चाहिए

आपको कभी भी डिमोटिवेट नहीं होता चाहिए। अगर आप किस भी Famous Singer की स्टोरी उठाकर देखेंगे, तो उन्हें कई बार असफलता मिली है, जिसके बाद वह आज एक सफल सिंगर है। आप जुबिन नौटियाल की स्टोरी देख सकते है, जिन्हे इंडियन आइडल से बहार कर दिया गया था, और आज के समय में जुबिन नौटियाल एक Famous Singar है। जिन गलतियों की वजह से आप असफल हुए है, उन्हें फिर से ठीक करके आपको दुबारा से आना चाहिए। तभी आ एक सफल सिंगर बन सकते है।

13. सही खाना खाये

अगर आप सिंगर बनना चाहते है, तो आपको सही खाने का चयन करना बहुत जरुरी है। आपको खाने में तैलीय चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप तैलीय चीजों का सेवन करते है, तो आपके गले में खराश भी हो सकती है, जिसकी वजह से आपकी आवाज की क्वालिटी भी ख़राब हो सकती है। आपको हमेशा गुनगुने या नार्मल पानी को पीना चाहिए। ठंडा पानी पीने से बचना चाहिए। क्योकिं ठंडा पानी हमारा गला ख़राब कर सकता है। आपको फ़ास्ट फ़ूड और कोल्ड ड्रिंक्स आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। आपको हमेशा अपने गले का ध्यान रखना चाहिए, तभी आपकी आवाज हमेशा मधुर और सुरीली रहेगी।

14. म्युज़िक टीचर ढूंढें

अगर आप एक बेस्ट सिंगर बनना चाहते है, तो उसके लिए आपको एक म्यूजिक टीचर की आवश्यकता होगी। क्योकिं आप हमेशा खुद की नजर में अच्छा ही करते है। लेकिन उस समय हमारे संगीत में जो भी गलतियां होगी, वह हमें हमारा म्यूजिक टीचर ही बता सकता है। जब आप अपने टीचर के साथ म्यूजिक की प्रैक्टिस करते है, तो आपको वहां पर बहुत सी गलतियों का पता चलता है।

इसके अलावा आपको सभी गइडेन्स के साथ अनुभवी टीचर्स के द्वारा रियाज भी करवाया जाता है। जिससे की आपके गाने की कला और भी बेहतर हो जाती है। अगर हम अपने टीचर की नजर में अच्छा गाना गाने लगते है, तो हम एक बड़े मंच के लिए उस समय तैयार है। जहाँ पर हम अपना ऑडिशन दे सकते है। भारत में बहुत सारे अच्छे कॉलेज भी है, जो म्यूजिक से सम्बंधित कोर्स करवाते है। जिनके बारे में हम निचे के लिए में जानेगे।

English Singer कैसे बने?

अगर आप इंग्लिश सिंगर बनना चाहते है, तो आपको सबसे पहले इंग्लिश भाषा का अच्छा ज्ञान होना चाहिए। तभी आप एक English Singer बन सकते है। आपको इंग्लिश सिंगर बनने के लिए पहले कुछ इंग्लिश संगीत को सुनना होगा। इसके लिए आप इंग्लिश मूवी भी देख सकते है। English Song के लिए आप यूट्यूब पर Sub Title ऑन करके गानो को सुने जिसमे निचे सभी बोले गए शब्दों के लिरिक्स आते रहते है। इसके अलावा आप गूगल पर भी किसी गाने का नाम डालकर उसके लिरिक्स को पढ़ सकते है, और प्रैक्टिस कर सकते है।

Bhojpuri Singer कैसे बने?

भोजपुरी गाने आज के समय में बहुत ज्यादा सुने जा रहे है। भोजपुरी गानो को भारत के अलावा विदेशो में भी पसंद किया जाता है। अगर आप भोजपुरी सिंगर बनना चाहते है, तो आपको सबसे पहले भोजपुरी भाषा को सीखना होगा। अगर आप बिहार से और भोजपुरी सिंगर बनना चाहते है, तो आपके लिए सिंगर बनना बहुत आसान है।। क्योकिं आपको बिहार में रहने की वजह से भोजपुरी बोलना पहले से ही आता है।

बस आपको थोड़ा सा प्रयास करना है जो भी चीजे आपको ऊपर के लिए में बताई गयी है, आपको सिर्फ उन्ही को फॉलो करना है, और आप बहुत ही आसानी से अपना पहला गाना रिकॉर्ड कर सकते है। भोजपुरी गाने रिकॉर्ड करने के लिए बिहार में कई लोकल स्टूडियो भी होते है, जहाँ पर आप अपना गाना रिकॉर्ड करवा सकते है।

Korean Singer कैसे बने?

चाहे आप Korean Singer बनना चाहते है, या फिर अन्य किसी भी देश की भाषा के गाने गाना चाहते है। इन सभी के लिए सबसे महत्वपूर्ण कार्य है, वहां की भाषा का ज्ञान होना। अगर आप Korean Singer सिंगर बनना चाहते है, तो आपक सबसे पहले Korean भाषा को सीखना पड़ेगा। इसके बाद आप धीरे धीरे अभ्यास करके Korean Song गा सकते है।

Pop Singer कैसे बने?

अगर आप पॉप सिंगर बनना चाहते है, तो आपको यहाँ पर प्रतियेक शब्द का ध्यान रखना पड़ता है। आपके द्वारा संगीत में गाये गए सभी शब्दों का उच्चारण बिलकुल साफ़ होना चाहिए। और प्रतियेक शब्द के अंदर से एक भावना उत्पन्न होनी चाहिए। आप अगर पॉप सिंगर बनना चाहते है, तो इसके लिए आप Bollywood के Pop Song भी सुन सकते है।

जिससे की आपको पता चल जाएगा, की पॉप सिंगर बनने के लिए आपको अपनी लय की तरह से तैयार करनी है। क्योकिं पॉप सिंगिंग करना थोड़ा मुश्किल होता है। आप चाहे तो प्रैक्टिस के किसी भी पॉप सांग का म्यूजिक लेकर उस पर आप गाकर प्रैक्टिस कर सकते है। सभी गानो के म्यूजिक आपको यूट्यूब पर बहुत आसानी से मिल जाएंगे।

घर बैठे सिंगर कैसे बने?

अगर आप घर बैठे सिंगर बनना चाहते है, तो इसके लिए आपको बहुत मेहनत करने की आवश्यकता है। आपको पहले तो घर बैठे सिंगर बनने के लिए ऊपर दी गयी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को पढ़कर उन्हें अपने लाइफ में सुधारना है। इसके बाद आपको धीरे धीरे सुरो का रियाज करना है। रियाज आपको एक शांत जगह पर बैठकर करना है, जहाँ पर सिर्फ आपको आपकी आवाज सुनाई देनी चाहिए।

आपको घर में रहकर ही हारमोनियम भी बजाना सीखना है, जिससे की आपको सुरो का अच्छा अनुभव हो जाए। अगर आपको बिलकुल भी हारमोनियम के बारे में जानकारी नहीं है, तो आप इंटरनेट की ममद से किसी भी गाने के नोट्स निकल कर हारमोनियम बजाना सीख सकते है। इंटरनेट पर बहुत सारी ऐसी वेबसाइट है, जो की हारमोनियम नोट्स प्रदान करवाती है। आप Google Play Store से कुछ एप्लीकेशन भी डाउनलोड कर सकते है, जिनमे पहले से ही कुछ गानो के लिरिक्स और उनका बैकग्राउंड म्यूजिक होता है।

आप इन Apps की मदद से भी सिंगिंग सीख सकते है। आपको सिंगिंग सीखने के लिए Instagram या किसी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपना अकॉउंट जरूर बनाना चाहिए। क्योकिं आज के समय में बहुत से लोग Singing की छोटी छोटी Instagrams Reels बनाकर बहुत पॉपुलर हो चुके है, और उनकी स्किल्स भी धीरे धीरे बढ़ गयी है। आप इस तरह से घर बैठे सिंगर बनने की तैयारी कर सकते है।

सिंगर बनने के लिए क्या करना पड़ता है?

Singer Banne Ke Liye Kya Karna Padta Hai

अगर आप एक प्रोफ़ेशनल सिंगर बनना चाहते है, तो आपको इसके लिए पहले सिंगिंग की Basic Knowledge होना बहुत जरुरी है। इसके बाद आप Singing के कोर्स भी कर सकते है। भारत में बहुत सारे ऐसे कॉलेज और यूनिवर्सिटी है, जो संगीत से सम्बंधित कोर्स करवाती है।

आप 3 महीने से लेकर 2 साल तक एक Music Course कर सकते है। इन कोर्स के अंतर्गत आपको संगीत से सम्बंधित सभी तरह की महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाती है। जिससे की आप कोर्स पूरा करने तक संगीत के बारे में सभी चीजे अच्छी तरह से सीख जाएँ। मुझे उम्मीद है, की सिंगर बनने के लिए क्या करें? इस सवाल का जबाब आपको मिल चुका होगा।

Music-Related Courses After 12th

सिंगर बनने के लिए आपको एक अच्छी शिक्षा का मिलना बहुत आवश्यक है। अगर आपने 12th पास कर लिया है, तो आप इसके बाद बहुत से Singing Course को कर सकते है। निचे आपको कुछ कोर्स के बारे में बताया गया है, जिसमे आपको After 12th से लेकर Music Graduation Course, Music Post Graduation Course तक के कोर्स के बारे में बताया गया है। आप इन कोर्स को ऑनलाइन या ऑफ़ लाइन किसी भी तरह से कर सकते है। आइये जानते है, सभी कोर्स के नाम के बारे में –

  • BA Hons Classical Music
  • BA Hons Music
  • BA in Music
  • Bachelor of Music
  • Certificate in Music
  • Certificate in Musical Instruments
  • Diploma in Music
  • MA in Music
  • Master of Music
  • Mphil in Music
  • Ph.D. in Music

Top Music Colleges in India

अगर आप म्यूजिक का कोर्स करना चाहते है, तो आपको निचे भारत के टॉप म्युज़िक कॉलेज के बारे में बताया है। इन सभी कॉलेज की अधिक जानकारी के लिए आप इनकी ऑफिसियल वेबसाइट पर भी जा सकते है –

  • Amity University
  • Calcutta School of Music
  • Christ University
  • Hindu College
  • Khairagarh University
  • KM Music Conservatory (KMMC)
  • Miranda House
  • Ramjas College
  • Ranchi University
  • University of Lucknow

Top Government Music Colleges in India

अगर आप गोवेर्मेंट कॉलेज से Music Course करना चाहते है, तो आप निचे दी गयी किसी भी यूनिवर्सिटी से म्यूजिक का कोर्स कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए आप इन यूनिवर्सिटी में संपर्क कर सकते है। इसके अलावा और भी कई गोवेर्मेंट यूनिवर्सिटी है, जो संगीत के कोर्स प्रदान करवाती है।

  • Annamalai University, Annamalai Nagar
  • Banasthali Vidyapith, Banasthali
  • BHU Varanasi – Banaras Hindu University
  • CSJMU Kanpur – Chhatrapati Shahu ji Maharaj University
  • DU Delhi – University of Delhi
  • Jain University, Bangalore
  • LPU Jalandhar – Lovely Professional University
  • MSU Baroda – Maharaja Sayajirao University of Baroda
  • Mumbai University – University of Mumbai
  • UNIPUNE (Pune University) – Savitribai Phule Pune University

म्यूजिक कोर्स के लिए यूनिवर्सिटी में आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको अपनी पसंद की यूनिवर्सिटी को चुनना है।
  • इसके बाद आपको यूनिवर्सिटी की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना चाहिए।
  • यहाँ पर आप से कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मांगी जायेगी, सभी जानकारियों को भरने के बाद आपको एक यूजरनाम और पासवर्ड मिलेगा।
  • इसके बाद आपको यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर Sign In करना है, और अपने कोर्स को चुनना है।
  • कोर्स को चुनने के बाद आपको उसमे जो भी इनफार्मेशन या डॉक्यूमेंट के नंबर आदि मांगे गए है, सभी को भरना है।
  • फार्म भरने के बाद आपको अपने द्वारा चुने गए कोर्स की फीस का भुगतान करना है।
  • अगर यूनिवर्सिटी में एडमिशन प्रवेश परीक्षा के आधार पर होता है, तो आपक रजिस्ट्रेशन करने के बाद एडमिशन परीक्षा देनी होगी। इसके बाद आपको रिजल्ट का इंतजार करना होगा।
  • रिजल्ट आने के बाद आपको काउंसलिंग की प्रतीक्षा करनी है, आपका एडमिशन परीक्षा के अंको के आधार पर एडमिशन हो जाएगा।

सिंगिंग में अपना करियर कैसे बनाएं?

सिंगिंग एक ऐसी इंडस्ट्री है, जहाँ पर बेसुमार पॉपुलरटी और पैसा है। अगर आप एक बार सिंगर बन जाते है, तो आपके द्वारा लिखे गए गाने और गाये गए गानो की हमेशा आपको रायल्टी मिलती है। अगर किसी मूवी की स्टोरी पूरी तरह से फ्लॉप होती है, और उसके गाने अच्छे होते है, तो उस मूवी के चलने के चांस ज्यादा होते है।

जब भी एक हिट मूवी बनती है, हमेशा उसमे एक ऐसे सिंगर को कास्ट किया जाता है, जिसकी आवाज मधुर और सुरीली होती है। आज के समय में ज्यादातर लोगो को म्यूजिक सुनना पसंद है, हालाकिं पुराने समय से ही गानो का एक बेहतरीन दौर है। पुराने समय में ऐसे गाने गाये जाते है, जिन्हे अगर हम आज के समय में सुनते है, तो भी वो बिलकुल नये लगते है।

अगर आपको अपना करियर सिंगिंग में बहुत आगे तक लेकर जाना है, तो आपको अपनी एक अलग संगीत शैली बनने पड़ेगी। आज के समय में प्रतिदिन हजारो की संख्या में गाने रिलीज़ होते है, लेकिन चलते सिर्फ वो ही गाने में जो हिट होते है, जिनके लिरिक्स शानदार होते है। आप खुद को पूरी तरह से तैयार करके म्यूजिक इंडस्ट्रीज़ में कदम रख सकते है। यहाँ पर आने वाले समय में करियर के बहुत बड़े अवसर है।

Singer Kaise Bane in Hindi Tips

अगर आप एक सिंगर बनना चाहते है, और आपने ऊपर का पूरा लेख ध्यानपूर्वक पढ़ा है, तो आपको इस लेख में सिंगर कैसे बने इससे सम्बंधित सभी महातपवूर्ण जानकारियां मिल चुकी होगी। अब हम लेख के अंत में सिंगिंग सीखने के टिप्स भी जान लेते है, जो की आपके बहुत काम आने वाले है। आइये जानते है, Singing Sikhne Ke Tips in Hindi –

  • अगर आपको सिंगर बनना है, तो आपको अपनी आवाज को मधुर और सुरीली बनाना होगा।
  • आपको अपनी म्यूजिक स्किल्स को हमेशा बढ़ाते रहना है।
  • हमेशा आपको अपने आत्मविश्वास को बढ़ाना है।
  • अगर आप एक फेमस सिंगर बनना चाहते है, तो आपको पेशेंस रखना चाहिए, और हमेशा बेहतर करने के बारे में सोचना चाहिए।
  • आपके अंदर किसी भी तरह का डर नहीं होना चाहिए, आप में इतना आत्मविश्वास होना चाहिए, की आप लाखो की ऑडियंस को भी आसानी से फेस कर सकते है।
  • आपको अपने समय को बहुत ही ध्यानपूर्वक मैनेज करना चाहिए।
  • आपको खाने पीने और सोने का विशेष ध्यान देना चाहिए।
  • आपके अंदर याद करने की क्षमता होना बहुत जरुरी है, जिससे की आप किसी भी गाने के लिरिक्स को आसानी से याद कर सकें।
  • आपको प्रतिदिन रियाज करना चाहिए, जो भी शेड्यूल आपने अपने रियाज करने के लिए बनाया है, उसको नियमित रूप से फॉलो करें।
  • आपको अपने गले को बेहतर बनाने के लिए कभी भी ज्यादा ऊँची आवाज में नहीं बोलना चाहिए, चीखने और चिल्लाने से बचना चाहिए।
  • आपको ठंडी चीजों से हमेशा दूर रहना चाहिए, इसके अलावा आपको तेल से बनी चीजों का भी ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए।
  • सभी सफल सिंगर के शुरूआती दिनों के बारे में पढ़े, और उनकी गलतियों से सीखे।
  • ऐसी जगह पर जाने से बचना चाहिए, जहाँ पर बहुत ज्यादा धूल उड़ती है।
  • अगर आपका कोई भी गाने का कार्यक्रम है, तो हमेशा उस कार्यक्रम में शामिल होने से पहले अच्छी नींद आवश्य लें।
  • अपना गला बार बार साफ़ करने की आदत से बचना चाहिए।
  • आपको मुंह से श्वास लेने से बचना चाहिए, हमेशा नाक से श्वास लेना चाहिए।
  • सिंगिंग सीखने के लिए यह कुछ आसान से टिप्स थे, अगर आप इन्हे फॉलो करते है, तो आपको अपनी आवाज में बहुत से बदलाब देखने के लिए मिलेंगे।

सिंगर बनने के लिए क्या खाना चाहिए?

गाने के लिए हमारे गले का स्वस्थ होना बहुत ही आवश्यक है। इसलिए हमें हमेशा अपने गले का ख्याल रखना चाहिए। और गला हमारा उस तब स्वस्थ्य होगा जब हम अच्छा खाना – पीना खाएंगे, और स्वास्थ्य सम्बन्धी चीजों का ध्यान रखेंगे। आइये जानते है, Singer Banne Ke Liye Kya Khana Chahiye –

  • आयुर्वेद के अनुसार ऐसा माना जाता है, अगर हमें अपनी आवाज को सुरीली करना है, तो हमें इमली के पत्तो का सेवन करना चाहिए। प्राचीन समय में लोग अपनी आवाज को मधुर करने के लिए इमली के पत्तो का सेवन किया करते थे।
  • अगर आप सिंगर बनना चाहते है, तो अपने गले को स्वास्थ्य रखने के लिए आपको गाय के गर्म दूध का सेवन करना चाहिए।
  • सुबह सुबह खाना खाने से पहले काली मिर्च का पाउडर घी में मिलकर खाने से भी आवाज अच्छी होती है।
  • मुलैठी का सेवन करें, इससे भी गले को आराम मिला है।
  • गले को गर्म रखने के लिए आप इलायची और लौंग का सेवन भी कर सकते है, इससे गाला साफ़ रहता है।
  • यह कुछ चीजे थी जिन्हे आप खा सकते है, इन्हे खाने से आपका गला स्वस्थ रहेगा।

यह जानकारी भी जरूर पढ़ें

Note – यह लेख सिंगर कैसे बने? इसके बारे में था। जिसमे आपको Singing से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में बताया गया है। इसके अलावा इस लेख में Singing कैसे करते है, और सिंगर बनने के लिए क्या करना पड़ता है? ऐसी और भी कई महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में बताया गया है। अगर आपका इस लेख से समबन्धित कोई भी सवाल है, तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है। मुझे उम्मीद है, की आपको यह लेख जरूर पसंद आया होगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा, तो कृपया अपने सभी दोस्तों के साथ इस लेख को जरूर शेयर करें, धन्यवाद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here