ADVERTISEMENT

दुबई का ₹ 100 इंडिया में कितना होगा?

0
दुबई का ₹ 100 इंडिया में कितना होगा
ADVERTISEMENT

दुबई का ₹ 100 इंडिया में कितना होगा? (Dubai Ka 100 Rupya India Mein Kitna Hoga) यह एक ऐसा सवाल है, जो ऐसे सभी लोगो द्वारा पूछा जाता है, जो दुबई में या तो नौकरी करने के लिए जाना चाहते है, या फिर दुबई में घूमने जाना चाहते है। दुबई अपनी सुंदरता और लक्ज़री लाइफस्टाइल के लिए जाना जाता है। जहाँ पर लक्ज़री गाड़ियां, आलीशान होटल, और शानदार सड़के आदि है।

ADVERTISEMENT

जिन्हे सभी लोग एक बार जरूर देखना चाहते है। हालाकिं पुराने समय में दुबई इतना आमिर देश नहीं था। लेकिन आज के समय में दुबई के पास बहुत पैसा है। अगर आप दुबई की करेंसी के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से जानना चाहते है, और दुबई का ₹ 100 इंडिया में कितना होगा? यह भी जानना चाहते है, तो आपको यह लेख पूरा पढ़ना चाहिए। क्योकिं यहाँ पर आपको दुबई से जुड़ी बहुत सी महत्वपूर्ण जानकारियाँ मिलने वाली है।

दुबई एक ऐसा देश है, जहाँ पर सभी नागरिको की सुरक्षा का बहुत ध्यान दिया जाता है। अगर हम दुबई की सुरक्षा करने वाली पुलिस की बात करें, तो दुबई की पुलिस के पास सुपर कार होती है। जिसकी वजह से कोई भी ऐसा व्यक्ति जो नियम का उल्लंघन करके भागता है, उसे दुबई पुलिस तुरंत पकड़ लेती है। अगर हम सोने की बात करे, तो दुबई में भारत से लगभग 10 प्रतिशत की दर से सोना मिलता है।

ADVERTISEMENT

उदहारण के लिए अगर भारत में 24 कैरेट का सोना 5000 हजार रूपये का 1 ग्राम है, तो दुबई में यही एक ग्राम सोने की कीमत लगभग 3800 हजार रूपये होगी। दुबई में देश विदेश से सबसे ज्यादा लोग घूमने के लिए आते है, यहाँ की गगनचुंबी सभी पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करती है। जिन्हे देखकर सभी लोगो का दुबई आने का मन करता है। सबसे बड़ा बिज़नेस दुबई को टूरिज्म से होता है। और दिन प्रतिदिन दुबई विकसित होता जा रहा है। आइये जानते है, दुबई का ₹ 100 इंडिया में कितना होगा? और दुबई से जुड़ी कुछ महत्वूर्ण जानकारियों के बारे में –

दुबई का ₹ 1 भारत में कितना होगा?

ADVERTISEMENT

दुबई की आधिकारिक मुद्रा Dirham है। अगर हम (UAE) United Arab Emirates Dirham की INR से तुलना करें, तो दिरहम की कीमत भारतीय रूपये से बहुत ज्यादा है। दुबई के ₹100 दिरहम की कीमत भारत में 22428 भारतीय रूपये है। हालाकिं यह कीमत आने वाले समय में बढ़कर और भी जायदा हो जायेगी।

अगर हम भारीतय 100 रूपये की कीमत दुबई के दिरहम की तुलना में देखे तो भारतीय 100 रूपये दुबई में 4.46 दिरहम में चलेंगे। 1 (UAE) United Arab Emirates Dirham की कीमत भारतीय रुपयों में ₹22.43 है। मुझे उम्मीद है, की आपको यह पता चल चुका होगा की दुबई का 100 UAE इंडिया में कितना होगा।

आप निचे दिए गए उदहारण से आसानी के साथ समझ सकते है, की एक दिहरम को भारतीय रुपयों में कैसे कन्वर्ट किया जाता है –

  • 1 Dubai Dirham = 22.43 INR
  • 5 Dubai Dirham*22.43 = 112.14 INR
  • 10 Duba Dirham = 224.28 INR
  • 50 Duba Dirham = 1121.45 INR
  • 2242.90 Duba Dirham = 1121.45 INR

दुबई के बारे में जानकारी

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अंतर्गत सात अमीरात आते है, जिसमे से दुबई एक है। दुबई फारस की खाड़ी के दक्षिण में अरब प्रायद्वीप पर मौजूद है। अगर हम दुबई शहर के आस्तित्व की बात करें, तो संयुक्त अरब अमीरात गठन होने से करीब 150 साल पहले से यह शहर मौजूद है, जिसके प्रमाण कुछ रीसर्च और दस्तावेजों में मिलते है।

दुबई UAE के सातो अमीरातो में से सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर है, और आबू धाबी के बाद सबसे दूसरा सबसे बड़ा क्षेत्रफल वाला शहर भी है। इस शहर पर सन 1833 में अल माकतौम वंश द्वारा शासन किया गया था। यहाँ की मुख्य राशि टूरिज्म और तेल उद्योग से आता है। अगर दुबई के पर्यटन की बात करे, तो दुबई दुनिया की चौथी ऐसी जगह है, तो अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों द्वारा सबसे ज्यादा देखा गया है।

ADVERTISEMENT

दुबई में तेल की खोज सन 1966 में की गयी थी, जिसकी वजह से दुबई में बहुत तेजी से विकास हुआ। लेकिन शेख राशिद बिन सईद अल मकतूम (1958 से 1990 तक शासक) ने सोचा की आने वाले समय में दुबई के अंदर धीरे धीरे तेल निकलना बंद हो जाएगा, जिसकी वजह से अर्थव्यवस्था फिर से खत्म हो जायेगी। आने वाली कुछ पीढ़ियों के बाद यहाँ पर तेल पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।

इस परिस्थिति को देखते हुए शेख रशीद ने कहा “मेरे दादा ऊंट की सवारी करते थे, मेरे पिता ऊंट की सवारी करते थे, मैं मर्सिडीज चलाता हूं, मेरा बेटा लैंड रोवर चलाता है, उसका बेटा लैंड रोवर चलाएगा, लेकिन उसका बेटा ऊंट की सवारी करेगा” इसके बाद शेख रशीद ने आने वाली समस्यायों को महसूस करते हुए शहर के व्यापारिक इतिहास पर निर्माण करना शुरु किया और दुबई को अमीरात में शामिल करने की योजना बनाई।

धीरे धीरे दुबई बहुत तेजी से विकसित होता गया। सन 1979 तक यहाँ पर जेबेल अली पोर्ट की स्थापना हुई, जो की संयुक्त अरब अमीरात का शिपिंग केंद्र था, रो दुनिया का सबसे बड़ा मानव निर्मित बंदरगाह। दुबई ने अपने अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे में कुछ बदलाब किये और दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की स्थापना की जो की उस समय मध्य पूर्व की सबसे ऊँची ईमारत थी।

धीरे धीरे सन 1970 के दशक तक आते आते तेल के अलावा दुबई पर्यटन क्षेत्र में भी बहुत विकसित हो गया। आज के समय में दुबई दुनिया के सबसे अधिक देखे जाने वाले शहरों में से एक है, जो की अपनी लक्ज़री लाइफस्टाइल और सबसे ऊँची इमारतों आदि के लिए जाना जाता है। आइये जानते है, दुबई में घूमने लायक जगहों के बारे में –

यह जानकारी भी जरूर पढ़ें

दुबई में घूमने की जगह

हमने दुबई की करेंसी के बारे में जाना दुबई के बारे में हमने कई महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में भी जाना। अब जानते है, दुबई में घूमने की जगह (Dubai Me Ghumne Ki Jagah) दुबई भारतीय और अन्य विदेशी पर्यटकों द्वारा सबसे अधिक देखे जानी वाली जगह में से एक है। आइये जानते है, दुबई में घूमने के लिए सबसे फेमस जगह कौन कौन सी है –

1. बुर्ज खलीफा

अगर आप दुबई घूमने के बारे में सोच रहे है, तो आपके मन में सबसे पहले बुर्ज खलीफा की तस्वीर आती है। बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे ऊँची इमारत है। बुर्ज खलीफा का निर्माण होने में लगभग 1.5 बिलियन डॉलर का खर्चा आया था। इसका निर्माण 6 January 2004 से शुरू हुआ था, और यह 4 January 2010 को ओपन हो गयी थी। जिसे पूरा बनने में 6 साल का समय लगा था। बुर्ज खलीफा की ऊंचाई 828 मीटर (2717 फीट) है। इस ईमारत में कुल 163 फ्लोर है।

2. द दुबई मॉल

दुबई मॉल दुनिया के सबसे बड़े शॉपिंग मॉल में से एक है। जिसके अंदर करीब 120 रेस्तरां और कैफे, 1200 स्टोर और लगभग 22 सिने स्क्रीन मौजूद है। दुबई मॉल दुबई के मनोरंजक का एक सबसे बड़ा साधन है, जहाँ पर आप भव्य मॉल के साथ साथ दुबई एक्वेरियम और अंडरवाटर चिड़ियाघर, दुबई आइस रिंक, और इंडोर सिनेमाघर देख सकते है। दुबई के मॉल के एक्वेरियम में आप लगभग 33000 हजार से ज्यादा समुद्री प्रजातियों को देख सकते है, इसके अलावा आप यहाँ के चिड़ियाघर में भी टाइगर आदि जानवरो को देख सकते है।

3. दुबई फाउंटेन

दुबई फाउंटेन दुनिया का सबसे ऊँचा कोरियोग्राफ किया गया फाउंटेन शो है। जो की दुबई के मुख्य आकर्षणों में से एक है। जो की दुबई में एक शानदार शाम बिताने के लिए अच्छी जगह है। यहाँ पर फब्बारों को म्यूजिक के साथ चलाया जाता है। आप फाउंटेन शो के दौरान बॉलीवुड संगीत भी सुन सकते है।

4. दुबई क्रीक

दुबई शहर का प्रमुख आकर्षण दुबई क्रीक एक खारे पानी का बंदरगाह है। जो की दुबई को दो भागो में विभाजित करता है। अगर आप क्रीक की क्रूज यात्रा को बुक करते है, तो आपको इस यात्रा के दौरान एक अध्भुत अनुभव प्राप्त होने वाला है। क्रीक के दोनों तरफ आपको यहाँ की उच्च मुख्य इमारते भी देखने के लिए मिलती है।

5. दुबई संग्रहालय

दुबई संग्रहालय का निर्माण सन 1787 में हुआ था, जो की अलफहीदी किले में स्तिथ है। अलफहीदी किला यहाँ का सबसे पुराना किला है। दुबई संग्रहालय आपको दुबई के अमीरात की पारम्परिक जीवन शैली को प्रस्तुत करता है। इसके अलावा यहाँ पर आपको वास्तुकला और शहर की कई ऐतिहासिक घटनाओ से जुड़ी वस्तुएं भी देखने के लिए मिलेगी। इसके अलावा यहाँ पर कई एशियाई और अफ़्रीकी देशो की कुछ कलाकृतियों को भी देखा जा सकता है, जो की दुबई के साथ व्यापार करते है।

7. गोल्ड सूक

गोल्ड सूक दुबई में स्तिथ सोने का सबसे बड़ा बाजार है। दुबई अपने रेगिस्तान और एडवेंचर के अलावा अपने सोने की मंडी के लिए भी जाना जाता है। यहाँ पर आपको उत्कृष्ट गुणवत्ता वाले सोने से बने कुछ डिज़ाइन देखने के लिए मिलते है। यहाँ पर बहुत अधिक मात्रा में आपको सोना देखने के लिए मिलेगा।

8. बॉलीवुड पार्क

दुबई का बॉलीवुड पार्क दुनिया का पहला थीम पार्क है। यहाँ पर आप मध्य पूर्व में बॉलीवुड का आनंद ले सकते है। आपको पार्क के अंदर जाने पर बॉलीवुड की दुनिया का अनुभव होता है। यहाँ पर आपको बॉलीवुड की पुरानी फिल्मो के सेट मिलेंगे। इसके अलावा यहाँ पर कई लाइव शो भी चलते रहते है। इस पार्क में आपको शोले मूवी का रामगढ़ स्टेशन भी देखने के लिए मिलेगा। पार्क में बॉलीवुड हीरो का एक हॉल भी बनाया गया है, जहाँ पर आपको क्र्रिश और रावन सुपर हीरो देखने के लिए मिलते है।

दुबई करेंसी के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न –

दुबई का ₹1 भारत में कितना होगा?

अभी के समय में दुबई का एक रुपया (दिहरम) इंडिया में 22.40 INR का है, यह आने वाले समय में बढ़ सकता है।

दुबई का ₹1000 इंडिया में कितना होगा?

दुबई का 1000 दिहरम इंडिया में 22402 भारतीय रूपये होगा।

दुबई का ₹900 इंडिया में कितना होगा?

दुबई के 900 दिहरम इंडिया में 20162.22 INR भारतीय रूपये होंगे।

दुबई का ₹700 इंडिया में कितना होगा?

दुबई का 700 दिहरम भारत में 15681.73 INR भारतीय रूपये होगा।

दुबई करेंसी नाम क्या है?

दुबई की करेंसी का नाम “यूएई दिरहम” है।

दुबई का एक रुपया इंडिया में कितना होगा 2021 के अनुसार?

दुबई का एक दिरहम सन 2021 में 19 भारतीय रूपये था।

Note – यह लेख दुबई का ₹ 100 इंडिया में कितना होगा? इसके बारे में था। जिसमे आपको दुबई की करेंसी के अलावा दुबई टूरिज्म के बारे में भी बहुत सी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयी है। अगर आपका इस लेख से सम्बंधित कोई भी सवाल है, तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा, तो कृपया इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें, धन्यवाद।

ADVERTISEMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here