दुनिया में सबसे ज्यादा कौन सी भाषा बोली जाती है (World Top 10 Language) पुरे विश्व में बहुत सारी भाषाएँ बोली जाती है। जिसमे से बहुत सारे ऐसे राज्य भी है, जहाँ पर 2 या 2 से अधिक भाषाएँ बोली जाती है। लेकिन क्या आप जानते है, विश्व में सबसे ज्यादा कौन सी भाषा बोली जाती है? अगर नहीं, तो आपको यह लेख पूरा पढ़ना चाहिए, क्योकिं इस लेख में हम “Top 10 Languages Spoken in the World” संसार में सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा के बारे में जानेगे।
भाषा का उपयोग मानव अपनी बात को दूसरे व्यक्ति तक पहुंचने के लिए करता है। जिस तरह से अलग अलग सभ्यताओं ने जन्म लिया उसी तरह से अनेक भाषाओं का जन्म होता चला गया। लेकिन इनमे से बहुत सी ऐसी भाषाएँ भी है, जो की पूरी तरह से विलुप्त हो गयी और कई भाषाएँ आज भी वैश्विक स्तर पर बोली जाती है। हालाकिं ज्यादातर लोग अंग्रेजी भाषा को Global Language समझते है, और समझना भी चाहिए।
लेकिन आपको बता दें, की English Language के अलावा और भी कई भाषाएँ है, जिनका उपयोग वैश्विक स्तर पर किया जाता है। अगर आप यह लेख पूरा पढ़ते है, तो आपको यह सभी जानकारियां इस लेख में मिलने वाली है। हालाकिं पुरे संसार में 195 देश है, जहाँ पर तरह तरह की भाषा बोली जाती है। अगर हम भारत देश की बात करें, तो यहाँ पर सभी राज्यों में अलग अलग तरह की भाषा बोली जाती है।
अगर हम बात करें, पूरी दुनिया में कितनी भाषाएँ बोली जाती है, तो पूरी दुनिया में 6,500 भाषाएँ बोली जाती है। इन्ही कुछ भाषाओँ में से कुछ भाषाएँ ऐसी है, जिन्हे वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त है। आइये जानते है, दुनिया में सबसे ज्यादा कौन सी भाषा बोली जाती है (World Top 10 Language)
दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा (World Top 10 Language)
जैसा की हमने ऊपर के लिए में जाना है, की कई लोगो को ऐसा लगता है, की दुनिया में सबसे ज्यादा बोले जानी वाली भाषा अंग्रेजी है, लेकिन ऐसा नहीं है, और कई लोगो को तो ऐसा भी लगता है, की वैश्विक स्तर पर बोले जाने वाली भाषाओँ में हिंदी नहीं है। लेकिन यह पूरी तरह से गलत है। आइये जानत है, दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा कौन सी है –
1. मंदारिन भाषा
मंदारिन भाषा चीन की राजकीय भाषा है, इस भाषा का उपयोग आमतौर पर उत्तरी और दक्षिण-पश्चिमी चीन में किया जाता है। मंदारिन भाषा का जन्म चीन में हुआ है, जिसकी वजह से ज्यादातर उत्तर में यह भाषा बोली जाती है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी, की यह भाषा चीन के अलावा पूरी दुनिया में सबसे अधिक बोले जाने वाली भाषा है। जिसे पूरी दुनिया में लगभग 89.8 करोड़ से ज्यादा लोग बोलते है।
2. अंग्रेजी भाषा
अंग्रेजी भाषा दुनिया में सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा है। जिसका प्रचार प्रसार अंग्रेजो द्वारा किया गया था। जहाँ जहाँ भी अंग्रेजो ने शासन किया वहां के लोगो को अंग्रेजो ने अंग्रेजी भाषा सिखाई। क्योकिं अंग्रेजो के लिए किसी भी देश की भाषा सीखना कठिन था, इसलिए उन्होंने सभी देशो में अपनी भाषा का उपयोग किया।
अंग्रेजी भाषा दुनिया के कई देशो की राजभाषा भी है। इसके अलावा इस भाषा का उपयोग कप्यूटर, उच्च शिक्षा, और राजनीती में भी किया जाता है। अंग्रेजी भाषा लिखने के लिए रोमन लिपि का उपयोग किया जाता है। अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। पूरी दुनिया में लगभग 37.2 करोड़ से ज्यादा लोग अंग्रेजी भाषा का उपयोग करते है।
3. हिंदी भाषा
हिंदी भाषा भी पूरी दुनिया में सबसे अधिक बोले जाने वाली भाषा है। जिसे पूरी दुनिया में लगभग 26 करोड़ से ज्यादा लोग बोलते है। हिंदी भारत की राजभाषा है, और भारत में सबसे अधिक समझे जाने वाली और बोले जाने वाली भाषा है। हालाकिं कई लोगो को ऐसा भी लगता है, की हिंदी भारत की राष्ट्रभाषा है, लेकिन आपको बता दें, की हिंदी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है, क्योकिं भारत के संविधान में अभी तक किसी भी भाषा को राष्ट्रभाषा का दर्जा नहीं दिया गया है।
एथनोलॉग के अनुसार हिंदी भाषा पूरी दुनिया में चौथी सबसे अधिक बोले जाने वाली भाषा है। और World Economic Forum के अनुसार हिंदी को दुनिया की दस सबसे अधिक बोले जाने वाली भाषाओं का दर्जा प्राप्त है। हिंदी के बारे में सभी लोगो को जागरूक करने के लिए हिंदी दिवस भी मनाया जाता है।
4. स्पेनिश भाषा
स्पेनिश भाषा भाषा स्पेन देश की आधिकारिक भाषा है, जो की दुनिया की सबसे अधिक बोले जाने वाली भाषा में से एक है। स्पेनिश भाषा का उपयोग पूरी दुनिया में लगभग 40 करोड़ से अधिक लोग करते है। यह स्पेन के अलावा और भी कई देशो में आधिकारिक रूप से बोली जाती है, जिनमे पेरु, मेक्सिको, कोस्टा रीका, स्पेन, अर्जेन्टीना, चिली, क्यूबा, उरुग्वे, वेनेजुएला, बोलीविया, पनामा, परागुए, और एल सैलवाडोर, आदि शामिल है। आपको बता दें, की स्पेनिश भाषा मैन्डरिन और अंग्रेजी के बाद तीसरी सबसे अधिक बोले जानी वाली भाषा है।
5. अरबी भाषा
अरबी अरब देशो की मुख्य भाषा है। जिसे सभी अरब देशो में बोलै जाता है। जिसमे लेबनान, सीरिया, यमन, अल्जीरिया, लीबिया, सूडान, सउदी अरब, मिस्र, जॉर्डन, मोरक्को, माली, इराक़, क़तर, ट्यूनिशिया, आदि देश शामिल है। इसके अलावा अरबी भाषा इस्लाम धर्म की भाषा है, इसी भाषा में क़ुरान-ए-शरीफ़ भी लिखी गयी है।
6. मलय भाषा
मलय भाषा का उपयोग मुख्य रूप से पूर्वी देशो में किया जाता है। पूरी दुनिया में मलय भाषा का उपयोग लगभग 28 करोड़ से ज्यादा लोग करते है। मलय भाषा सिंगापुर, मलेशिया, ब्रुनेई की आधिकारिक भाषा भी है। इसके अलावा यह सिंगापुर, ब्रुनेई, और मलेशिया में भी बोली जाती है।
7. रूसी भाषा
रूसी भाषा मुख्य रूप से रूस की आधिकारिक भाषा है। लेकिन इस भाषा का उपयोग रूस के अलावा और भी कई देशो में किया जाता है। रुसी भाषा बेलारूस, कज़ाख़िस्तान और किर्गिस्तान में भी आधिकारिक भाषा के रूप में उपयोग की जाती है। इसके अलावा इसे यूक्रेन, काकेशस, मध्य एशिया और बाल्टिक राज्यों में भी एक सहायक भाषा के रूप में उपयोग किया जाता है। पूरी दुनिया में लगभग 25 करोड़ से ज्यादा लोग इस भाषा को बोलते और समझते है। रुसी भाषा यूरोप में सबसे अधिक बोले जाने वाली मूल भाषा है।
8. बंगाली भाषा
बंगाली भाषा को दुनिया की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में से एक माना जाता है। यह मुख्य रूप से भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में बोला जाता है। इसके अलावा यह भारत कुछ राज्यों में भी बोली जाती है। जिसमे त्रिपुरा, असम राज्य के कुछ प्रान्त शामिल है। बंगाली भाषा पूरी दुनिया में लगभग 23 करोड़ से ज्यादा लोगो के द्वारा बोली जाती है।
9. पुर्तगाली भाषा
पुर्तगाली भाषा पुर्तगाल देश की मुख्य भाषा है। जो की पुर्तगाल के अलावा और भी कई देशो में बोली जाती है। जिसमे अंगोला, वेनुजुएला, ब्राजील, और मोजाम्बिक देश शामिल है। पूरी दुनिया में लगभग 23 करोड़ लोग पुर्तगाली भाषा बोलते है।
10. फ्रेंच भाषा
फ्रेंच भाषा एक रोमन भाषा है, जो की पुरे विश्व में लगभग 9 करोड़ से ज्यादा लोगो द्वारा प्रथम रूप से बोली जाती है। मुख्य रूप से फ्रेंच भाषा को बोलने वाले लोग फ्रांस में रहते है। फ्रेंच भाषा की उत्पत्ति फ्रांस देश से ही हुई है। इस भाषा का उपयोग स्विटज़रलैंड, अफ़्रीकी फ़्रेंकोफ़ोन, कनाडा, बेल्जियम, लक्ज़म्बर्ग और मोनाको में सबसे ज्यादा किया जाता है। वही फ्रेंच भाषा 19 करोड़ लोगो द्वारा दूसरे नंबर पर बोली जाती है। यह भाषा पूरी दुनिया में लगभग 54 देशो में अच्ची तरह से बोली जाती है। फ्रेंच भाषा 29 देशो की आधिकारिक भाषा भी है।
यह जानकारी भी जरूर पढ़ें
- पृथ्वी का वजन कितना है
- 1 Million कितना होता है
- भारत की 10 सबसे सस्ती कार कौन सी है
- दुनिया की सबसे महंगी कार कौन सी है
- क्या शनिवार और रविवार को बारिश होगी
Note – यह लेख दुनिया में सबसे ज्यादा कौन सी भाषा बोली जाती है (Top 10 Languages Spoken in the World) के बारे में था। जिसमे हमने आपको दुनिया की 10 सबसे अधिक बोले जाने वाली भाषाओँ के बारे में बताया है। अगर आपका इस लेख से सम्बंधित को भी सवाल है, तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा, तो कृपया इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें, धन्यवाद।