Trees Name in Hindi And English: पेड़ के बारे में तो सभी जानते है, पेड़ हमारे पर्यावरण का एक मुख्य हिस्सा है। जब बच्चे छोटी Class में होते है, तो उन्हें पर्यावरण और प्राकृतिक के बारे में सीखने के लिए Calss में बहुत सी चीजों के नाम पूछे जाते है। जिनमसे से पेड़ों के नाम भी एक है (Trees Name in Hindi and English) अगर आपसे कभी यह सवाल पूछा गया है, की पेड़ों के नाम बताइए हिंदी में या अंग्रेजी में, तो शायद आपने कुछ पेड़ के नाम बता भी दिए हों।
लेकिन क्या आप सभी पेड़ो के बारे में जानते है, जैसे की पेड़ों के Scientific Name क्या होते है, सबसे ज्यादा ऑक्सीज़न देने वाला पेड़ कौन सा है? और भी कई पेड़ो से जुड़े महत्पूर्ण और रोचक सवाल जो आपको जानने चाहिए। अभी आपके मन में एक सवाल चल रहा होगा, की यह सभी जानकारी आपको कहाँ से मिलेगी, तो आपकी किसी भी तरह की चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है।
आज आपको इस लेख में कई ऐसे पेड़ो के बारे में बताया जाएगा, जिनमे फूल देने वाले पेड़ों के नाम, छायादार पेड़ों के नाम, औषिधीय पेड़ों के नाम, और फल देने वाले पेड़ों के नाम सही कई जानकरियां इस लेख में शामिल है। मुझे पूरी उम्मीद है, की अगर आप इस लेख को ध्यानपूर्वक पूरा पढ़ते है, तो आपको फिर पेड़ों के नाम की जानकारी के लिए किसी और लेख को पढ़ने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। तो आइये जानते है, (List of Trees Name in English and Hindi) पेड़ों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में –
Table of Contents
10 Trees Name in Hindi and English With Pictures | पेड़ों के नाम हिंदी और इंग्लिश में
पेड़ मनुष्य की जरूरतों को पूरा करता है। अगर वह अपना घर बनता है, तो पेड़ों से लकड़ी काटकर घर के लिए फर्नीचर तैयार करता है। भूख लगने पद पेड़ से फल तोड़कर खा लेता है। पेड़ पृथ्वी के वातावरण को शुद्ध रखते है। इनसे हमें ऑक्सीज़न मिलती है। तो आइये जानते है, पेड़ों के नाम Tree Name in Hindi और इनके बारे में पूरी जानकारी –
1. आम का पेड़ (Mango Tree)
आम का पेड़ आकर में बहुत बड़ा होता है, आम एक रसीला फल है, इसे भारत में फलों का राजा कहते है। आम का Scientific Name – Mangifera Indica है। शुरुआत में इसकी प्रजाति सिर्फ भारतीय उपमहाद्वीप में ही मिलती थी। लेकिन धीरे धीरे यह पूरी दुनिया फेल गया। वर्तमान समय में भी सबसे ज्यादा आम का उत्पादन भारत में ही होता है। दूसरे नंबर पर आम का उत्पादन करने वाला देश चीन है।
2. बरगद का पेड़ (Banyan Tree)
बरगद का पेड़ बहुत ही विशाल होता है। इसके पेड़ को English में Banyan Tree कहते है, इसके अलावा इसे वटवृक्ष या बड़ का पेड़ भी कहते है। इसका Scientific Name – Ficus Benghalensis है। इस पेड़ का तना बहुत कठोर और मजबूत होता है। जब यह पेड़ बड़ा हो जाता है, तो इसकी शाखाओं पेड़ की जड़ें निकलना शुरू हो जाती है। और यह हवा में लटकने लगती है। जब बरगद के पेड़ से कोई पत्ती या शाखाओं को तोड़ता है, तो इसके Plant में से एक दूध जैसा पदार्थ निकलता है, जिसे लेक्टस अम्ल कहते है।
3. नीम का पेड़ (Nim or Margosa Tree)
नीम का पेड़ भारत का मूल निवासी है, यह एक औषिधीय पेड़ है। इसका English नाम Margosa Tree और Scientific Name – Azadirachta Indica है। यह एक पर्णपाती पेड़ है। यह पेड़ भारतीय महाद्वीप के इलाको में आमतौर पर पाया जाता है, लेकिन पिछले 150 सालो में यह भारतीय उपमहाद्वीप से निकलकर अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, और उप-उष्ण कटिबन्धीय देशों में भी पहुँच चुका है। इसका वर्णन Indian Ayurvedic Science में पढ़ने को मिलता है।
4. कटहल का पेड़ (Jackfruit Tree)
कटहल का पेड़ फालदार वृक्ष है, हालाकिं यह एक मत है, की कटहल एक फल है, या सब्जी। कटहल के पेड़ का English नाम Jackfruit है, और इसका Scientific Name – Artocarpus Altilis है। यह आमतौर पर क्षिण एशिया तथा दक्षिण-पूर्व एशिया का मूल निवासी है। कटहल का फल पेड़ पर लगने वाले फलों में संसार का सबसे बड़ा फल होता है। इसके फल की बहरी सतह पर छोटे छोटे कांटे होते है। इसका उपयोग कच्चा खाने और सब्जी बनाकर खाने के लिए किया जाता है।
5. गुलमोहर का पेड़ (Gulmohar Tree or Delonix Regia or Royal Poinciana)
गुलमोहर का पेड़ फूलदार वृक्षों की सूचि में आता है, यह फूलदार और छायादार दोनों तरह के पेड़ो की List में आता है। इसके ऊपर लाल रंग के सुन्दर और आकर्षक फूल लगते है, इसका अंग्रेजी नाम – Royal Poinciana और Scientific Name – Delonix Regia है। गुलमोहर का पेड़ मेडागास्कर का मूल निवासी माना जाता है। कुछ किवदंतियों के अनुसार ऐसा मानना है, की सर्वप्रथम मेडागास्कर में इसे पुर्तगालियों ने देखा था। इस पेड़ को Royal Poinciana के अलावा Flam Tree के नाम से भी जाना जाता है। गुलमोहर के पेड़ को गुलमोहर नाम फ्रांसीसियों ने दिया था। क्योकिं गुलमोहर शब्द का मतलब उनकी भाषा में स्वर्ग का फूल होता है।
6. अमलतास (Golden Shower Tree, Purging Cassia, or Indian Laburnum)
अमलतास का पेड़ भारत के सभी क्षेत्रों में पाया जाता है। यह पेड़ ज्यादा ऊँचे नहीं होते है, इसके तने लगभग 4 – 5 फुट तक ही अपनी परिधि बनाते है। अमलतास को Golden Shower के नाम से भी जाना जाता है, और इसका Scientific Name – Cassia Fistula है। गर्मियों के दिनों में अप्रैल से मई के महीने में पूरा फूल पीले सुन्दर और आकर्षक फूलों से भरा होता है। इसके फूल लम्बे लम्बे गुच्छों में आते है। सर्दियों के दिनों में इस पर लम्बी लम्बी काले रंग की बेलनाकार फली भी लगती है।
7. अशोक का पेड़ (Saraca Asoca Tree)
अशोक का पेड़ आमतौर पर घरों, स्कूलों, और सड़को के किनारे पर सुंदरता बढ़ाने के लिए लगाया जाता है। इसका Scientific Name – Saraca Asoca होता है। अशोक का पेड़ देवदार के पेड़ की प्रजाति का होता है। इसके पत्तों का आकर आम के पत्तों की तरह होता है।
8. मेपल का पेड़ (Maple Tree)
मेपल का पेड़ का पेड़ बहुत ही सुन्दर और आकर्षक होता है। इसका Scientific Name – Acer है। मेपल के पेड़ की पुरे विश्व में लगभग 132 प्रजातियां पायी जाती है। इसके अलावा मेपल कई प्रकार का होता है, जिनमे मेपल के कुछ मुख्य प्रकार ये है – Japanese Maple, Red Maple, Acer Freemanii, Sugar Maple, और Norway Maple आदि। मेपल के पेड़ से एक ख़ास किस्म का सिरप निकला जाता है, जिसका उपयोग खाने के लिए किया जाता है।
9. खुबानी का पेड़ (Apricot Tree or Armenian Plum)
खुबानी का पेड़ एक फलदार वृक्ष है। इसका फल में गुठली होती है। यह बहुत मीठा होता है। खुबानी उत्तर भारत और पकिस्तान में बहुत ज्यादा उगाया जाता है, इसे उत्तर भारत में बहुत ही महत्त्व दिया जाता है। खुबानी के बारे में कुछ कृषि वैज्ञानिको का मानना है, की यह फल भारत में लगभग पिछले 5000 वर्षो से लगातार उगाया जा रहा है। इसकी कई प्रजातियां होती है। इसमें समृद्ध मात्रा में विटामिन और फाइबर पाए जाते है। इसका Scientific Name – Prunus Armeniaca है।
10. नागकेसर का पेड़ (Ceylon Ironwood or Mesua Ferrea Tree)
नागकेसर का पेड़ एक सदाबहार वृक्ष है, इसे नागचम्पा भी कहते है। यह देखने में बहुत सुन्दर और सीधा सरल होता है। इसकी पत्तियां बहुत पतीली और घनी होती है। नागकेसर के पेड़ के निचे गर्मियों के दिनों में बहुत छाया रहती है। इसके फूलों का उपयोग मसाले और ओषिधि बनाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा नागकेसर की लकड़ी से भी कई प्रकार के रोगो की दवाइयां बनाई जाती है।
List of Trees Name in English and Hindi (पेड़ों के नाम हिंदी और इंग्लिश में)
S. N. | Trees Name in Hindi | Tree Name in English |
1 | बेर का पेड़ | Indian Jujube |
2 | मीठा नीम | Curry Tree |
3 | पीपल | Bodhi Tree |
4 | अमरुद का पेड़ | Guava Tree |
5 | ईमली का पेड़ | Tamarind Tree |
6 | अनार का पेड़ | Pomegranate Tree |
7 | नारियल का पेड़ | Coconut Tree |
8 | अंजीर का पेड़ | Common Fig Tree |
9 | जायफल का पेड़ | Nutmeg Tree |
10 | सेब का पेड़ | Apple Tree |
11 | सुपारी का पेड़ | Areca Palm, Pinang Palm Tree |
12 | चन्दन पेड़ | Sandal Tree |
13 | चमेली का पेड़ | Pagoda Tree |
14 | खैर का पेड़ | Acacia Tree |
15 | जंगली बादाम | Wild Almond Tree |
16 | आंवले का वृक्ष | Amla Tree |
17 | अखरोट का पेड़ | Walnut Tree |
18 | नीम का पेड़ | Nim Or Margosa Tree |
19 | कटहल का पेड़ | Jackfruit Tree |
20 | महुआ का पेड़ | Mohwa Tree |
21 | अशोक का पेड़ | Saraca Asoca Tree |
22 | सागौन का पेड़ | Teak, Indian Oak Tree |
23 | पपीता का पेड़ | Papaya Tree |
24 | सहजन का पेड़ | Drum stick / Moringa Tree |
25 | कचनार का पेड़ | Bauhinia Variegata Tree |
26 | बलूत का पेड़ | Oak Tree |
27 | नीलगिरी का पेड़ | Eucalyptus Tree |
28 | साल वृक्ष | Sal Tree |
29 | ताड़ / बेंत का पेड़ | Jaggery Palm, Wine Palm Tree |
30 | पीपल का पेड़ | Ficus Religiosa Tree |
31 | गुलमोहर का पेड़ | Royal Poinciana, Peacock’s Flower Tree |
32 | पलाश /ढाक का पेड़ | Flame Of The Forest Tree |
33 | अशोक का पेड़ | Sorrowless Tree |
34 | सेमल का पेड़ | Red Silk Cotton Tree |
35 | जामुन का पेड़ | Java Palm, Indian Allspice Tree |
36 | चमेली का पेड़ | Jasmine Tree, Frangipani Tree |
37 | आम का पेड़ | Mango Tree |
38 | अमलतास का पेड़ | Golden Shower, Purging Fistula, Indian Laburnum Tree |
39 | खजूर का पेड़ | Wild Date Palm Tree |
40 | नागफनी का पेड़ | Cactus Tree |
41 | शीशम का पेड़ | Dalbergia Sissoo, Sheesham Tree |
42 | बबूल का पेड़ | Babul, Indian Gum Arabic Tree |
43 | महुआ का पेड़ | Mohwa, Indian Butter Tree |
44 | चीड़ का पेड़ | Pine Tree |
45 | देवदार का पेड़ | Cedrus Deodara, Himalayan Cedar Tree |
46 | केला का पेड़ | Banana Tree |
47 | अर्जुना का पेड़ | Queen’s Crepe Myrtle, Pride Of India |
48 | कटहल का पेड़ | Jackfruit Tree |
49 | चीकू का पेड़ | Sapodilla Tree |
50 | बांस का पेड़ | Bamboo Tree |
ऊपर दिए गए पेड़ों के नाम को हमने इंग्लिश और हिंदी में पढ़ा है, अब जानते है, 10 फलदार वृक्षों के नाम और छायादार पेड़ो के नाम –
यह जानकारी भी जरूर पढ़ें
12 महीनों के नाम हिंदी और इंग्लिश में
150+ फूलों के नाम हिंदी और इंग्लिश में
110+ सब्जियों के नाम हिंदी और इंग्लिश में
सफ़ेद फूलों के नाम हिंदी और इंग्लिश में
घर की हवा को शुद्ध करने वाले पौधों के नाम
10 फल देने वाले पेड़ों के नाम (10 Fruits Tree Name)
- Apple Tree – सेब का पेड़
- Orange Tree – नारंगी, संतरा का पेड़
- Papaya Tree – पपीता का पेड़
- Peach Tree – आडू का पेड़
- Apricot Tree – खूबानी का पेड़
- Banana Tree – केला का पेड़
- Coconut Tree – नारियल का पेड़
- Guava Tree – अमरुद का पेड़
- Mango Tree – आम का पेड़
- Mulberry Tree – शहतूत का पेड़
10 छायादार पेड़ों के नाम
- नीम का पेड़
- पीपल का पेड़
- पिलखन का पेड़
- शीशम का पेड़
- आम का पेड़
- जामुन का पेड़
- देवदार का पेड़
- गुलमोहर का पेड़
- साल का पेड़
- बकाइन का पेड़
Conclusion
यह लेख पेड़ों के नाम (List of Trees Name in English and Hindi) के बारे में था। जिसमे आपको पेड़ों के नाम हिंदी और इंग्लिश में बताएं गए है। अगर आपका इस लेख से सम्बंधित कोई भी सवाल है, तो कमेंट करके जरूर बताइएं। अगर यह पेड़ों के नाम आपको अच्छे लगे, तो कृपया इस लेख को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें, धनयवाद।