Maple Tree Information in Hindi | मेपल के पेड़ की जानकारी

0
Maple Tree Information in Hindi

आज हम एक बहुत ही खूबसूरत पेड़ के बारे में जानेगे। इस पेड़ का नाम मेपल है। मेपल का पेड़ Maple Tree in Hindi अपनी खूबसूरत रंग बिरंगी पत्तियों के लिए जाना जाता है। इस पेड़ के कई ऐसे रोचक तथ्य है, जिन्हे जानकार आप हैरान हो जाएंगे। तो चलिए जानते है। मेपल पेड़ से जुड़ी सभी जानकारी।

मेपल के पेड़ की जानकारी Maple Tree in Hindi 

मेपल का पेड़ कई रंगो में पाया जाता है। लेकिन सबसे ज्यादा लोकप्रिय लाल मेपल है। लाल मेपल के पत्ते, और टहनिया सभी लाल होते है। यह पेड़ झाड़ीदार वृक्षो की सूचि में आते है।

इसकी लगभग 132 प्रजातियां पायी जाती है, जिनमे से सबसे ज्यादा एशिया के अंदर है। इसके अलावा मेपल के पेड़ उत्तरी अफ्रीका और उत्तरी अमेरिका और यूरोप में भी पाए जाते है। यह पेड़ Sapindaceae परिवार से सम्बंधित है, जिसका वानस्पतिक नाम Acer है।

यह पेड़ सामान्यतौर पर शुष्क ढलानों पर उगते है। इन पेड़ो की ऊंचाई लगभग 40 से 50 फुट तक होती है। शरद ऋतू के मौसम में मेपल के पेड़ के सभी पत्ते गहरे लाल हो जाते है।

मेपल की लकड़ी Maple Wood in Hindi का उपयोग कई प्रकार से किया जाता है। इसकी लकड़ी बहुत उपयोगी होती है, इससे फर्नीचर, लकड़ी के बक्से, टोकरी, और संगीत यंत्र, आदि बनाये जाते है।

कुछ लोगो का एक सवाल होता है, की वायलिन किस लकड़ी का बनता है? आपको बता दें की वायलिन मेपल की लड़की का बनता है। हलाकि लोग अन्य लकड़ी का उपयोग भी करते है। लेकिन अच्छे वायलिन मेपल की लकड़ी से ही बनाये जाते है।

इसके अलावा मेपल का उपयोग सिरप बनाने के लिए भी किया जाता है। सिरप बनाने के लिए काले मेपल का उपयोग किया जाता है। मेपल के फूलों का रंग हरा, लाल, पीला और नारंगी होता है। मेपल के पेड़ की आयु लगभग 200 से 300 साल तक होती है। मेपल के पेड़ प्रजाति के अनुसार लग अलग उम्र में बीज उत्पादन करते है।

जिनमे लाल मेपल का पेड़ लगभग चार साल की आयु में बीज उत्पादन शुरू कर देता है। मेपल को बगीचों और घरो के आस पास एक सजावटी पौधें के रूप में लगाया जाता है। सजावटी मेपल के सबसे लोकप्रिय पौधे Plant जापानी मेपल, लाल मेपल और रजत मेपल है।

यह जानकारी भी पढ़ें

Maple Tree in Hindi

मेपल पेड़ के कुछ रोचक तथ्य Interesting Facts About Maple Trees

  • मेपल के पेड़ प्रजाति के अनुसार अलग अलग आकर के उगते है। इसके अलावा मेपल की बोन्साई बहुत लोकप्रिय है।
  • मेपल के पेड़ की बोन्साई बहुत ही आकर्षित और सुन्दर लगती है।
  • मेपल के पेड़ की छाल का रंग भूरा होता है। जब पौधा शुरूआती स्तिथि में होता है, उस समय इसकी जड़ चिकनी होती है, और यह धीरे धीरे खुरदुरी होने लगती है।
  • इसकी पत्तियों का आकर अंगूर की बेल की पत्तियों तरह होता है। लेकिन यह तीन से नौ पालियों में होती है।
  • मेपल की पत्तियां Maple Leaf शारद ऋतू के दौरान अपना रंग बदलना शुरू कर देती है। यह शुरुआत में हरी होती है। इसके बाद यह पिली, नारंगी और लाल रंग में परिवर्तित हो जाती है।
  • मेपल के बीजों में पंख होते है, जो की पेड़ से गिरने के बाद हवा में एक हेलीकॉप्टर की तरह उड़ते है।
  • मेपल के अंदर से सिरप निकला जाता है, जो की इस पेड़ से उगने वाला एक सबसे अच्छा उत्पाद है। सिरप को मेपल की छाल को उबाल कर निकला जाता है।
  • एक गेलन मेपल सिरप बनाने के लिए लगभग 40 से 50 पेड़ो की छाल की आवश्यकता होती है।
  • मेपल सिरप में शुगर भरपूर मात्रा में पायी जाती है। इसके अलावा इस सिर्फ में विटामिन, मिनिरल और खनिज भी भरपूर मात्रा में होते है।
  • मेपल सिरप का उपयोग चीनी की जगह भी किया जा सकता है। इसके अलावा मेपल सिरप को डेसर्ट में भी उपयोग किया जाता है।
  • मेपल की लकड़ी का उपयोग वॉयलिन ड्रम गिटार और अन्य संगीत वाद्ययंत्र बनाने के लिए किया जाता है।
  • मेपल के पेड़ की सुखी लकड़ी Maple Wood in Hindi का उपोग धूम्रपान के मसाले बनाने के लिए किया जाता है।
  • मेपल के पेड़ की सुखी लकड़ी से बना कोयला टेनेसी व्हिस्की के निर्माण में उपयोग किया जाता है।
  • मेपल के पेड़ का उपयोग कागज बनाने के लिए भी किया जाता है। मेपल के पेड़ से बने कागज में अन्य कागज के मुकाबले अधिक सफाई होती है।
  • जब शरद ऋतू के दौरान मेपल के पत्तो का रंग बदलना शुरू होता है, तो जापान में इस प्रक्रिया को देखने के लिए लोग समूह में आते है। सामूहिक रूप से मेपल की पत्तियों का रंग बदले हुए देखने को जापान में “मोमीजिगरी” के रूप में जाना जाता है।
  • मेपल का पेड़ कनाडा के झंडे में बना हुआ है।
  • एक सामान्य मेपल का पेड़ अच्छी जलवायु और देख रेख में लगभग 300 साल या इससे अधिक आयु तक जीवित रहता है।

Maple Tree Meaning in Hindi

Acer जीनस के ऐसे पड़े जिनका उपयोग छाया या सजावटी पौधों के लिए उपयोग किया जाता है, या फिर सजावटी दानेदार लकड़ी, रस, और फल के लिए उगाएं जाने वाले पेड़ो को Maple Tree खाना जाता है। मेपल से मीठा सिरप भी बनाया जाता है। विशेष रूप से मेपल की लकड़ी का उपयोग फर्श और फर्नीचर बनाने के लिए भी किया जाता है।

Maple Tree FAQ

सबसे सुंदर मेपल ट्री कौन सा है?

सबसे सुन्दर मेपल ट्री चीनी मेपल है। चीनी मेपल कई अद्भुत रंगो में उगता है। इसकी पत्तियों वसंत और गर्मियों में पतझड़ के दौरान गोल्डन, नारंगी और लाल रंगो का विकास करती है। यह पेड़ सबसे सुन्दर और आकर्षक होता है।

मेपल के पेड़ किस लिए अच्छे होते हैं?

मेपल के पेड़ की सफ़ेद दाने वाली लकड़ी का उपयोग कैबिनेटरी, पैनलिंग, टूल हैंडल, कटिंग बोर्ड, लकड़ी के कटोरे, संगीत वाद्ययंत्र, और बक्से बनाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा लाल मेपल के पेड़ का उपयोग ईंधन के लिए किया जाता है। साथ ही मेपल के पेड़ से उच्च गुणवत्ता वाले कागज को भी बनाया जाता है।

आप मेपल के पेड़ की पहचान कैसे करेंगे?

मेपल के पेड़ की पहहचान करे का सबसे आसान और अच्छा तरीका है, पेड़ के पत्ते, छाल, और फल। मेपल के पेड़ के पत्ते आमतौर पर नुकीले होते है। इन पत्तो का रंग गहरा हरा होता है। जब यह युवा अवस्था में होते है, तो इसके तने की छाल चिकनी होती है। जैसे जैसे यह पुराने होने लगते है, इसकी छाल खुरदुरी होने लगती है। इसके अलावा यह पेड़ शरद ऋतू में अपनी पत्तियों का रंग बदलते है।

मेपल का पेड़ किस का प्रतीक हैं?

मेपल का पेड़ व्यावहारिक, लम्बी उम्र, उदारता और बुद्धिमत्ता का प्रतिक है। इसके अलावा मेपल के पेड़ से एक प्रकार का सिरप अमेरिकियों के लिए एक महत्पूर्ण खाद्य स्रोत था। जो सफलता और प्रचुरता का प्रतिनिधित्व करने के लिए आया था।

क्या आप पेड़ से सीधे मेपल सिरप खा सकते हैं?

मेपल के पेड़ से निकलने वाला सिरप चीनी की तरह मीठा होता है। इसका सेवन आप चटनी बनाकर कर सकते है। साथ ही मेपल के पेड़ की कई ऐसी प्रजातियां और भी है, जिनसे खाद्य सीरफ निकला जा सकता है।

Note – यह पोस्ट मेपल के पेड़ से सम्बंधित थी। आपको यह पोस्ट Maple Tree in Hindi कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं। अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी तो कृपया अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें, धन्यवाद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here