Linkedin क्या है? और Linkedin Marketing से जुड़ी पूरी जानकारी

0
what is linkedin in hindi

Linkedin क्या है (What is Linkedin in Hindi) आज भी कई लोगो को नहीं पता है, की Linkedin क्या होता है। हालाकिं जो लोग Digital क्षेत्र से जुड़े हुए है, वह तो Linkedin और Linkedin App दोनों के बारे मैं जानते है। लेकिन जो लोग अभी डिजिटल के क्षेतर मैं आये है, उनके लिए यह जानना बहुत जरुरी है, की Linkedin क्या है? तो आज हम इस लेख में Linkedin से जुड़ी सभी छोटी बड़ी जानकारियों के बारे में जानेगे।

जैसे की Linkedin Marketing Kya Hai इसके Business में क्या फायदे है और भी बहुत कुछ जानकारियां इस लेख में आपको मिलने वाली है, मुझे पूरी उम्मीद है, की आपको यह लेख पढ़ने के बाद किसी और लेख को पढ़ने की जरुरत नहीं पड़ेगी। Linkedin एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहाँ पर आपको Digital क्षेत्र से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां और कई Linkedin Course भी मिल जाते है। अगर आपको एक जॉब चाहिए, तो भी आप Linkedin का उपयोग कर सकते है।

कई कंपनियां और Business अपने Product और ब्रांड को प्रोमोट करने के लिए Social Media Marketing का उपयोग करते है, जिनमे से लिंकेडीन भी एक बहुत ही पॉपुलर प्लेटफार्म है। यहाँ पर आपको फ्री और पेड दोनों तरह के Account बनाने के ऑप्शन मिल जाते है। हालाकिं आप शुरुआत में फ्री में अकाउंट बना सकते है, इसके बाद आप चाहे तो अपने फ्री अकाउंट को Paid Account में Upgrade भी कर सकते है। तो आइये सबसे पहले जानते है, लिंकेडीन क्या है (What Is LinkedIn In Hindi) –

LinkedIn क्या है (What is Linkedin in Hindi)

Linkedin दुनिया की सबसे लोकप्रिय Professional Network वेबसाइट है, जहाँ पर दुनिया के सभी छोटे बड़े Professional जुड़े हुए है। Linkedin वेबसाइट को 14 दिसंबर 2002 में बनाया गया था, और इसे 5 May 2003 को पब्लिक्ली लॉन्च किया गया। आज सभी ऐसे लोग जो किसी ना किसी Business या Digital क्षेत्र से जुड़े हुए है, लिंक्डइन का उपयोग कर रहे है।

इसके अलावा Linkedin Online Courses भी प्रदान करवाती है, जिन्हे आप घर बैठे Online कर सकते है। लिंक्डइन की मदद से आप जॉब भी ढूंढ सकते है, यहाँ पर सभी बड़ी बड़ी कंपनियां समय समय पर जॉब निकलती रहती है। धीरे धीरे लिंक्डइन का उपयोग करने वाले लोगो की संख्या बढ़ती जा रही है। अप्रैल 2007 में, लिंक्डइन उपयोग करने वाले यूजर की संख्या 10 मिलियन तक पहुंच चुकी थी। जिसके बाद लिंक्डइन फरवरी 2008 में एक Mobile Version लॉन्च किया।

जिसे हम Linkedin App कहते है। जो की वर्तमान समय में iOS और Android दोनों प्लेटफार्म पर चलता है। लिंक्डइन की मदद से आप अपनी कंपनी में कार्य कर रहे अन्य कर्मचारियों के साथ भी जुड़ सकते है। इसके अलावा आप अन्य कंपनियों के कर्मचारियों से भी जुड़ सकते है। 2015 तक की रिपोर्ट के अनुसार लिंक्डइन पर 200 से ज्यादा देशो के 400 मिलियन से अधिक User थे। अब जानते है, Linkedin Company की Profile के बारे में –

LinkedIn Company Profile

LinkedIn
LinkedIn Headquarters Sunnyvale, California U.S.
Type of Business Subsidiary
Type of Site Professional Network Service
Founded May 5, 2003 Mountain View, California, U.S.
Area Served Worldwide
Founder Reid Hoffman, Eric Ly
Industry Internet
Revenue Increase US$ 10 Billion (2021)
Parent Microsoft
Official Website www.linkedin.com
Advertising AdSense
Linkedin Registration Required
Current status Active

Main Features of Linkedin in Hindi 

यहाँ पर हम लिंक्डइन के बेसिक Features के बारे में जानेगे, जो हमें Linkedin प्रदान करता है। जिन्हे Professional Use करते है।

What is Linkedin in Hindi

Home – जब आप अपने Linkedin Account में Login करते है, तो आपके सामने लिंक्डइन का होम पेज खुल जाता है। यहाँ पर आपको लिंक्डइन में जुड़े लोगो और कंपनियों के बारे में न्यूज़ मिलेगी। यह एक तरह से News Feed भी होता है। इसके अलावा आपके किसी भी Connection ने हाल ही में कोई Post की है, तो वह भी आपको Home Page में Scroll करते हुए नजर आ जाएगी।

Profile – जब आप Linkedin में अपनी प्रोफाइल पर क्लिक करते है, तो यहाँ पर आपको आपका फोटो, आपका नाम, आपकी प्रोफाइल का कवर, आपका पेशा, और आपकी Location दिखाई देगी। इसके अलावा यहाँ पर अगर आपने अपने बारे में और भी कुछ चीजे डाली है, जैसे की Work Experience, Education आदि तो यह सभी चीजे भी आपको यही पर दिखाई दे जायेगी।

My Network – जब आप Linkedin में My Network पर के Option पर जाते है, तो आपको यहाँ पर आपके सभी Connection देखने को मिल जाते है। आपको Left Side में एक Table की तरह List दिखाई देगी, जहाँ पर आपको Connections का Option दिखेगा यहाँ से आप अपने Connection देख सकते है। इसके अलावा My Network पर आपको नई कनेक्शन बनाने के लिए कुछ अन्य Profile नजर आ जाएगी।

Jobs – Linkedin में आपको एक जॉब्स का Option भी मिलता है। जहाँ पर सभी प्रकार की Jobs प्रतिदिन पोस्ट की जाती है। इसके अलावा Linkedin आपको आपकी Profile में Add की गयी जानकारी के अनुसार Jobs के Notification भी देता रहता है।

Interests – आप Professionals के साथ Connections जोड़ने के अलावा, Linkedin पर कुछ Interests का भी पालन कर सकते है। इसमें Location और Interests के अनुसार ग्रुप, Slide Show Publication और Educational Objectives के लिए LinkedIn Learning with Lynda का Use कर सकते है।

Search Bar – Linkedin आपको एक जबरदस्त Search Bar प्रदान करता है, जहाँ पर आप अपनी जरूरतों के अनुसार Filter का उपयोग करके कुछ भी Search कर सकते है। Linkedin पर आप प्रोफेशनल्स, कंपनियों और नौकरियों को खोजने के लिए Search Bar के “Advanced” Option पर क्लिक करें।

Messages – Messages लिंक्डइन का एक ऐसा विकल्प है, जिसके माध्यम से आप अन्य Professional के साथ बातचीत शुरू कर सकते है। आप उन्हें Linkedin Messages की मदद से निजी सन्देश भेज सकते है, इसके अलावा आप इसमें Photo और Attachement भी भेज सकते है। Messages में कई तरह के Option आपको मिल जाते है। जिनकी मदद से आपके बातचीत करने का तरीका आसान हो जाता है।

Notifications – जिस तरह से अन्य Social Media प्लेटफार्म में Notifications का Options होता है, उसी तरह से Linkedin में भी Notifications का Options मौजूद है। जो की आपको समय समय पर तरह तरह के महत्वपूर्ण Notifications देता रहता है। अगर आपको Jobs की जरुरत है, तो यह आपको जब भी Linkedin पर कोई New Jobs पोस्ट होगी, तो उसका Notification दे देगा। इसी तरह से यह और भी कई तरह के Notifications आपको प्रदान करता है।

Pending Invitations – जब Linkedin पर आपसे कोई Professional जुड़ता है, और आपको अपने Connections में Add करने के लिए Connect करता है, तो आपके पास एक Invitation आता है, जिसे आपको स्वीकार या Accept करना पड़ता है। अगर आप Invitation को Accept नहीं करते है, तो वह तब तक Pending Invitations की List में पड़ा रहता है। यह सभी Linkedin के कुछ Main Features थे। जो आपको आसान तरीके से Hindi Language में बताये गए है।

LinkedIn किस लिए उपयोग किया जाता है?

जैसा की आपको ऊपर के लेख में बताया गया है, की Linkedin का उपयोग बहुत कम लोग करते है। हालाकिं कुछ लोग Linkedin Account बना भी लेते है, लेकिन कुछ समय बाद वह इसे चलना छोड़ देते है। क्योकिं उन्हें नहीं पता होता है, की LInkedin Account को किस लिए Use करना चाहिए, और यह आपके लिए किस तरह से Benefits पंहुचा सकता है। यहाँ पर बताये गए सभी Point सिर्फ उन लोगो के लिए है, जिन्होंने हाल ही में अपना Linkedin Account बनाया है। आइये जानते है, Linkedin का उपयोग कैसे करे –

1. अपनी लिंक्डइन प्रोफाइल को अपने रिज्यूमे के रूप में इस्तेमाल करें?

Linkedin में बहुत सारे ऐसे Option होते है, जहाँ पर आप अपना Work Experience डाल सकते है। इसके अलावा इसमें Skills Add करने का भी विकल्प होता है। आप अपने Linkedin अकाउंट को अपने Resume के रूप में भी उपयोग कर सकते है। कई वेबसाइट और Compniyan आपसे आपकी Linkedin Profile मांगती है। अगर आपको Linkedin की Website पर अपना अकाउंट चलने में समस्यां होती है, तो आप Linkedin App का Use कर सकते है।

2. अपने पुराने दोस्तों के साथ जुड़ सकते है?

आप Linkedin की मदद अपने पुराने दोस्तों के साथ जुड़ सकते है। आप जिस कंपनी में पहले जॉब करते थे वह के कर्मचारियों के साथ जुड़ सकते है। इसके लिए आपको Linkedin का My Network विकल्प मदद करेगा। जहाँ पर आपको आपके Profession और City के लोग दिखाई देंगे। जिन्हे आप अपने Network में Connect कर सकते है।

3. Linkedin की मदद से आप जॉब ढूंढ सकते है?

Linkedin में एक Jobs का Option होता है, जहाँ पर आपको आपकी Profile से सम्बंधित जॉब मिल जाती है। यहाँ से आप आसानी से अपनी पसंद की जॉब में Apply कर सकते है। लिंक्डइन पर आपको सभी Verify जॉब मिलती है।

4. अपनी Profile में New Connection और New Professionals को जोड़े?

आप अपने पुराने Colleague के अलावा यहाँ पर नये Professionals के साथ भी जुड़ सकते है। जैसा की आपको ऊपर बताया गया है। आप लिंक्डइन पर Domestic और International पेशेवरों के साथ भी जुड़ सकते है।

5. अपनी Profile से Relevant Groups के साथ जुड़े?

Linkedin पर आप अपने Interests or Current Profession के अनुसार नये नये ग्रुप भी Join कर सकते है। इसके अलावा आप यहाँ पर Blog भी लिख सकते है। Linkedin का एक अपना Publishing Platform है, जहाँ लिंक्डइन अपने सभी User को Blog Post Published करने का मौका देता है, और उस Post को हजारो लोगो तक पहुँचता है।

What is LinkedIn for Business

लिंक्डइन आपको आपके Business के लिए एक Business Profile बनाने का विकल्प प्रदान करता है। जहाँ पर आप अपनी Company से सम्बंधित Job को Post कर सकते है, Potential Customers and Vendors के बारे में जानने के लिए उन्हें अपनी प्रोफाइल के माध्यम से Linkedin पर खोज सकते है। Linkedin Marketing का एक बहुत बड़ा प्लेटफार्म है, जो की खासकर B2B Business के लिए बहुत उपयोगी है।

यहाँ से आप अपने Business के लिए अच्छी खासी Lead Generation कर सकते है। कई Marketing Research के अनुसार ऐसा पाया गया है, की Linkedin सबसे अच्छा Lead Generation प्लेटफार्म है। आप Linkedin से अधिक से अधिक Lead Generation के लिए Linkedin Advertising Platform का भी Use कर सकते है।

LinkedIn मार्केटिंग क्या है | Linkedin Marketing in Hindi

Linkedin Marketing का मतलब होता है, किसी व्यक्ति या Business की Profile को Promote करना। Linkedin के ऊपर अपनी कंपनी का एक Business Page या Profile बनाना और इस पर अपने Product या Brand को Promote करना उदहारण के लिए –

  • अपने Brand Awareness को बढ़ाना।
  • किसी Business Website या Personal Blog पर Traffic लाने के लिए LInkedin पर Content Post करना।
  • नये Business Profile के साथ Relation बनाना।

यह सभी चीजे Linkedin Marketing द्वारा आसानी से की जा सकती है। जैसा की आपको ऊपर बताया गया है, की LInkedin एक बहुत शानदार विकल्पल है, Lead Generation का। इसके लिए आपको सबसे पहले एक LinkedIn Business Profile बनानी होगी। इसके बाद आप अपने Business को Linkedin पर प्रोमोट कर सकते है।

लिंक्डइन पर कंपनी पेज कैसे सेट करें? | How to Set Up a Company Page on Linkedin

अगर आप अपने Business को Linkedin Marketing की मदद से प्रोमोट करना चाहते है, तो सबसे पहले आपको अपनी Company का Business Page सेटअप करना है। आइये जानते है, Linkedin Business Page कैसे Set Up करें Step by Step –

1. लिंक्डइन बिज़नेस पेज पर जाएं

Linkedin पर Business Profile या Business Page एक सामान्य यूजर की प्रोफाइल से अलग होता है। जो की आपके Business की सभी महत्वपूर्ण जाकारियाँ प्रदान करता है। लिंक्डइन पर बिज़नेस पेज बनाना फ्री है। इसके लिए आपको आपकी कंपनी का नाम और Custom Email की आवश्यकता पड़ेगी।

जब आप ऊपर दिए गए Link पर Click करके, Linkedin के Business Page की वेबसाइट पर पहुंचेंगे, तो वहां पर आपको Create Your Page का एक Button दिखाई देगा। इसके बाद आप से आपके Linkedin Account का Username और Password माँगा जाएगा। यहाँ पर आपको सभी जानकारी भर देनी है। (अगर आपके पास लिंक्डइन अकाउंट नहीं है, तो आप अपना लिंक्डइन अकाउंट बिलकुल फ्री में बना सकते है) Linkedin Business Page की वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने तीन Option आएंगे जैसा की आपको निचे Screenshot में दिखाया गया है।

How to Set Up a Company Page on Linkedin

इसके बाद आपको यहाँ पर “Company” पर क्लिक करना है। इसके अलावा यहाँ पर दो Option है, अगर आपका Business उनमे से किसी चीज से सम्बंधित है, तो आप उन्हें भी Select कर सकते है। जब आप यहाँ पर Company पर क्लिक करेंगे तो आप से आपके Business से सम्बन्धी जानकारियां मांगी जाएंगी। आपको यहाँ पर सभी जानकारी भर देनी है।

Linkedin Business Page में आप से यह सभी Information भरने के लिए बोला जाएगा –

  • Name
  • linkedin.com/company/
  • Website
  • Industry
  • Organization size
  • Organization type
  • Logo
  • Tagline

जैसा की आपको निचे स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है।

How to Set Up a Company Page on Linkedin

जैसे जैसे आप अपनी Company के Page में सभी Information भरते जाएंगे आपको इसकी Side में Page का Preview दिखाई देता रहेगा।

  • आपको अपनी कंपनी का लोगो और Tagline जरूर Add करना है। यह बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योकिं कंपनी की Tagline कंपनी के ब्रांड को प्रदर्शित करती है। उदहारण के लिए – जैसे की Coca Cola ब्रांड की Tagline है, “ठंडा मतलब कोका कोला” इसी तरह से आपको अपने Business की कोई अच्छी सी Tagline जरूर जोड़नी चाहिए।
  • Linkedin आपको Business Profile में बहुत सारी Information भरने का विकल्प प्रदान करता है। आपको यहाँ पर ज्यादा से ज्यादा Information भरनी चाहिए। हो सके तो आपको किसी भी Option को खाली नहीं छोड़ना है।
  • आपको अपनी कंपनी के बारे में पूरी जानकारी “About Your Company” वाले वाली जगह पर डालनी चाहिए। जिसमे आप बता सकते है, की आपकी कंपनी क्या करती है, और आपकी कंपनी में कौन सा Product ख़ास है, और भी कई जाकारिया आप अपनी कंपनी के बारे में बता सकते है।
  • लोकेशन वाले स्थान पर आपको बिलकुल सही Location डालनी चाहिए।
  • Profile पर आपको Cover फोटो का भी उपयोग करना चाहिए, इससे आपकी Profile आकर्षक बनती है, और यह आपके ब्रांड को प्रदर्शित करता है। कवर फोटो बनाने के लिए आप अपनी कंपनी के कुछ मुख्य Product को भी जोड़ सकते है।
  • आपको अपनी Linkedin Business Profile में एक Call to Action का बटन भी जरूर जोड़ना चाहिए। जैसे की “Visit Website,” “Sign Up,” “Learn More,” and “Contact Us” इस तरह के Button आपको Options में मिल जाएंगे। आप अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी CTA को ऐड कर सकते है।
  • आपको अपनी Linkedin Business Profile को Setup करते समय इन्ही कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना है, इस तरह से आप आसानी से अपनी Linkedin Business Profile को बनाकर Setup कर सकते है।

Linkedin Business Page और Linkedin Marketing Strategy से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें –

Linkedin Marketing

अभी हमने Linkedin से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बाते जानी है। जिसमे हमने बहुत सारी चीजे सीखी है। अब हम जानेगे, की हम अपने Linkedin Business Page को किस तरह से Successful बना सकते है। जिससे की हमारा Lead Generation का Process जल्दी से शुरू हो जाए, और हमें ज्यादा से ज्यादा Organic Business आना शुरू हो जाएँ। इसके लिए आपको अपने Linkedin Business Page पर मेहनत से कार्य करना पड़ेगा।

हम आपको निचे उच्च तरीके बताने वाले है, जिनकी सहायता से आप अपने Linkedin Business Page पर जल्दी से जल्दी Followers बढ़ा सकते है। और निचे दी गयी सभी Linkedin Marketing Strategy से आपके Linkedin Account की Reach भी बढ़ेगी और यह ज्यादा से ज्यादा नये लोगो तक जाएगा। जिससे आपके Followers भी बढ़ना शुरू हो जाएंगे।

आपको बता दें, की यहाँ पर बताई गयी सभी Marketing Strategy सही के लिए है। क्योकिं जिन लोगो का छोटा बिज़नेस होता है, वह लोग अक्सर गूगल पर Linkedin Marketing Strategy for Small Business इस तरह के प्रश्नो का उत्तर ढूंढ़ते है, तो आपको इस लेख इस प्रश्न का भी उत्तर मिल जाएगा। तो आइये जानते है Linkedin Content Strategy के बारे में –

1. अपनी लिंक्डइन प्रोफाइल को ऑप्टिमाइज़ करें

अपने बिज़नेस की लिंक्डइन प्रोफाइल को बेहतर बनाने के लिए उसे Optimize करना बहुत जरुरी है। इसका सबसे पहला Step होता है, की आप अपनी Profile में सभी जानकारियां अच्छी तरह से और सही भरे। इसके बाद आपको अपने लिंक्डइन बिज़नेस प्रोफाइल को अपनी वेबसाइट के साथ भी जोड़ना चाहिए। जैसा की आपको ऊपर के लेख में बताया गया है, की आपको Learn More और Contact Us जैसे बटन मिल जाते है, इन Button का उपयोग करे।

इसके आलावा आप अपने Linkedin Profile में अच्छी क्वालिटी के लोगो और Cover Photo को अपलोड करें, जो की आपके Business या Brand को दर्शाता हों। साथ आपको अपने Business Page को Search Engine Optimization (SEO) के बारे में रैंक करने के बारे में भी सोचना चाहिए। इसके लिए आपको अपने Business से सम्बंधित कुछ Keywords को खोजना चाहिए, और उन्हें अपनी प्रोफाइल में Add करना चाहिए।

उदहारण के लिए अगर आपका बिज़नेस Fashion Designer का है, तो आपके लिए एक कीवर्ड यह भी बन सकता है “Best Fashion Designer in Delhi” इसी तरह से आपको अपने बिज़नेस के लिए कुछ कीवर्ड की खोज करनी चाहिए, जिससे की आपकी प्रोफाइल सर्च इंजन में आ सकती है।

2. अपनी Target Audience को Define करें

लिंक्डइन एक Unique Type का Social Media प्लेटफार्म है, जो की Professional और B2B Audience को Target करने के लिए बहुत उपयोगी है। लेकिन आपको यहाँ पर आपने Business से सम्बंधित Professions and Professionals को ढूंढ़ना है, नहीं तो आपके Business Page पर Visitor आएंगे, और भी तुरत ही वापिस चले जाएंगे, क्योकिं उन्हें आपके Product में किसी भी तरह की रूचि नहीं होगी। उदाहरण के लिए – अगर आप किसी तरह के Software बेचते है, तो आपको दिल्ली, या मुंबई जैसे शहरों पर Cost Per Acquisition (CPA) Target करना चाहिए।

लिंक्डइन Targeting को बहुत आसान बना देता है, आपको इसके लिए उन सभी Information को याद करना चाहिए, जो आपने अपने Linkedin Business Page को बनाते हुए भरी थी। LInkedin की मदद से आप अपनी Location और Company के साइज और उद्योग के अनुसार Connection and Interaction को Target कर सकते है। उदहारण के लिए मान लीजिये की आपको Local Corporate को Weekend Outing की सुविधा प्रदान करानी है, और आपका कोई Farmhouse या Weekend Getaway है, तो आप ऐसे में अपने क्षेत्र के आधार पर आस पास की कंपनियों को टारगेट कर सकते है।

3. Content Calendar बनाये

आपको अपना Linkedin Page बनाकर उसे छोड़ना नहीं चाहिए। बल्कि उस पर नियमित रूप से Content Post करते रहना चाहिए। इससे आपकी Profile की Reach बढ़ती है। अगर आपको समझ नहीं आता है, की आपको अपने Linkedin Page पर क्या Content पोस्ट करना है, तो इसके लिए आपको पहले Content Marketing कैलेंडर तैयार करना चाहिए। जिसमे आपको अपने Product से सम्बंधित इनफार्मेशन आदि के Content Idea को लिखकर और उनकी Date लिख लेनी चाहिए, किस तारीख या महीने में आपको क्या कंटेंट पोस्ट करना है।

उदहारण के लिए अगर आपकी कोई Travel Agency है, तो आप Travel से जुड़ी News अपने Page पर पोस्ट कर सकते है। जिसमे आप अपने ग्राहकों को बता सकते है, की कोई सी जगह पर घूमने के लिए कौन सा मौसम अच्छा होता है, या किस देश में कोई सी नयी फ्लाइट शुरू हुई। यह दूसरे लोगो से जुड़ने का एक बहुत ही शानदार तरीका है। अगर आप से कोई किसी भी विषय में सवाल करता है, तो आपको उसका सही उत्तर भी देना चाहिए। इस तरह से धीरे धीरे आपकी प्रोफाइल पर फोल्लोवेर्स भी बढ़ने शुरू हो जाएंगे।

4. Relevant Content को Consistently पोस्ट करते रहे

जब हम Content Calendar बना लेते है, तो इसके बाद हमें अपने पेज पर कंटेंट पोस्ट करना आसान हो जाता है। आपको अपने लिंक्डइन पेज पर Consistently कंटेंट को पोस्ट करते रहना है। जब भी आप कोई पोस्ट करें, तो उसमे सम्बंधित हैशटैग का उपयोग जरूर करें। आपको कंटेंट पोस्ट करते समय ऐसे कंटेंट को ही प्रकाशित नहीं करते रहना चाहिए, जिसमे आपके प्रोडक्ट का प्रमोशन हो रहा हो बल्कि कभी कभी आपको कुछ Special Day पर भी कुछ Unique Content को Post करना चाहिए। जैसे Holi और दीवाली पर आप अपने सभी ग्राहकों को शुभकामनयें दे सकते है।

5. Video या Image का उपयोग करके Post बनाये

आपने अपने पेज पर कंटेंट अपलोड करने के लिए वीडियो या फोटो का उपयोग करना चाहिए। Image भी आपको कुछ Informative बनानी चाहिए, जिसमे कुछ जानकारी हो। आप चाहे तो अपने Competitor की प्रोफाइल का Analysis भी कर सकते है। Content को आकर्षक बनाने के लिए आप Infographics का भी उपयोग कर सकते है। अगर आपके पास कोई ऐसा Product है, जिसका उपयोग करना थोड़ा कठिन है, तो आप अपने Linkedin Page पर उसका Tutorial Video बनाकर भी Published कर सकते है।

6. Content में Call to Action का उपयोग करें

जब भी आप अपने Product से सम्बंधित Content को Publish करें, तो उसमे Call to Action का उपयोग जरूर करें। उदहारण के लिए – अगर आपने किसी ऐसे Product का Review दिया है, जो आपके Product से मिलता जुलता है, तो आप उसके लिए एक अच्छी सी Blog Post लिख सकते है, और उसे Linkedin के Blog सेक्शन में पोस्ट कर सकते है, और निचे अपने प्रोडक्ट के बारे में बता सकते है। जैसा की Affiliate Marketing में होता है। अगर आपको नहीं पता है, की एफिलिएट मार्कटिंग क्या होती है, तो इसके लिए आप यह लेख पढ़ सकते है : Affiliate Marketing क्या है

7. Engagement के लिए Data-Backed Content का उपयोग करें

Data-Backed Content का मतलब होता है, ऐसा Data जो की आपके पेज पर आने वाले विजिटर को अपनी और आकर्षित करता है। उदहारण के लिए – जब भी हम Social Media पर स्क्रॉल करते है, तो हम सिर्फ उसी Content को देखते है, जिसमे कुछ आकर्षक कंटेट होता है, या फिर किसी चीज के आंकड़े दिए हुए है। जैसे की 2021 की अपेक्षा भारत में 2022 में ज्यादा महंगाई बढ़ी है, और इसके आंकड़ों को एक Infographics की मदद से समझाया गया है। इस तरह के कंटेंट से आप यूजर का Engagement बढ़ा सकते है।

8. Linkedin Ads चलाये

अगर आप अपनी कंपनी या ब्रांड को जल्दी से बढ़ाना चाहते है, और आप चाहते है, की आपकी कंपनी की प्रोफाइल सीधे लोगो तो आसानी से पहुंच जाएँ, तो इसके लिए आप Linkedin Advertising का उपयोग कर सकते है। Linkedin Advertising बहुत ही उपयोगी तरीका है, क्योकिं यह आपको Active रूप से Network को टारगेट करने का Option प्रदान करता है।

Linkedin Ads की मदद से आपके Business की प्रोफाइल Automatic ऐसी सभी Audience के पास पहुंच जाएंगी, जो आपने Linkedin Campaigns बनाते हुए Select की थी। Linkedin Ads की मदद से लोग तुरंत आपके Business से जुड़ना शुरू हो जाते है, उन्हें आपके बिज़नेस के बारे में पता चलता है।

Linkedin आपको कई तरह एक Ads प्रोवाइड कराता है, जिनमे Dynamic Ads, Sponsored Content, Message Ads, and Text Ads शामिल है। Linkedin पर Ads चलने के लिए आपको Linkedin Ads Manager पर Account बनाना पड़ेगा। इसके बाद आपको एक Budget चुनना पड़ेगा। यह सभी चीजे करने के बाद आप Ads शुरू कर सकते है।

9. Who Viewed Your Linkedin Profile

Linkedin का एक सबसे अच्छा फायदा यह है, की यह आपको बता है, की आपकी प्रोफाइल किस किस ने देखी है। जब भी आपकी प्रोफाइल को कोई देखता है, तो Linkedin की तरफ से आपको एक Notification आता है, जिसमे लिखा होता है “Who Viewed Your Profile” आप उस पर क्लिक करके देख सकते है। इससे आपको यह पता चल जाता है, की आपके Business में कौन कौन रूचि रखता है।

10. LinkedIn Groups के साथ जुड़े

आप अपने Business से सम्बंधित LinkedIn Groups के साथ जुड़ सकते है,जिससे की आप अपनी Brand Awareness को भी बढ़ा सकते है। इसके अलावा आप लिंक्डइन ग्रुप से जुड़ने के बाद वहां पर अन्य लोगो से भी कुछ नया सीख सकते है। अगर आप किसी क्षेत्र में उच्च है, तो आप अपना खुद का भी एक Linkedin Group बना सकते है।

11. Twitter और Facebook पर अपनी Linkedin की Post को शेयर करें

जब भी आप अपने Linkedin Account पर कुछ Content Share करते है, तो उसे आपको फेसबुक और ट्विटर पर भी शेयर करना चाहिए। इससे एक तरह का Cross Promotion होता है। ऐसा इसलिए क्योकिं बहुत सारे लोग आज भी सभी Social Media प्लेटफार्म का उपयोग नहीं करते है।

जो लोग Linkedin का उपयोग नहीं करते है, तो उनके सामने आप फेसबुक और ट्विटर की मदद से अपना Content दिखा सकते है। इसके अलावा आप अपने Twitter Account को अपने लिंक्डइन अकाउंट के साथ भी जोड़ सकते है, आपको लिंक्डइन में अपने सोशल मीडिया अकाउंट के लिंक को Add करने के ऑप्शन मिलता है।

12. अपने LinkedIn Analytics का Review करें

आपको अपनी Business Linkedin Profile के Reporting Tool को देखना है, जहाँ पर आपको सभी Information दिखाई दे जाएंगी। आपकी Profile कितने लोगो तक पहुंची है, और कितने नये Followers आपके अकाउंट में बढे है। यह सभी चीजे आपको Linkedin Analytics के दौरान मिल जाती है।

और आने वाले समय में आप इस जानकारी के आधार पर Linkedin Ads चला सकते है। सबसे बड़ी Social Media Marketing की गलती यही होती है, की आप Key Performance Indicator (KPI) को पहले से स्थापित नहीं करते है। अगर आप पहले से ही Key Performance Indicator (KPI) को स्थापित कर लेते है, तो इससे आपका ROI बढ़ सकता है।

13. आपने Content and Marketing Efforts को Develop करें

Content और Linkedin Marketing Strategy कभी भी हमेशा एक जैसी नहीं रह सकती है। आपका Business भी बदलता रहता है। इन सभी चीजों को देखते हुए आपको हमेशा Updated रहना बहुत जरुरी है। आपको हमेशा अपने कॉम्पिटिटर को देखते रहना है की वह क्या कर रहे है।

आप नये अपडेट पाने के लिए Marketing Newsletters का Subscription भी ले सकते है। इसके अलावा आप Online Marketing के Professionals को Follow भी कर सकते है। जिससे की आपको सभी नयी अपडेट मिलती रहेगी। मुझे उम्मीद है, की आपको यहाँ पर लिंक्डइन मार्केटिंग के बारे में दी गयी सभी जानकारी अच्छी लगी होगी।

Linkedin के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न –

Linkedin Profile Meaning in Hindi

आपकी Linkedin Profile आपके लिए एक तरह का Professional Landing Page है। जहाँ पर आपके Profession से सम्बंधित सभी जानकारी लिखी होती है। आपने कब कौन सी उपलब्धि हासिल की और आपके पास क्या क्या Skills है, यह सभी जाकारियाँ आपकी Linkedin Profile में होती है। Linkedin Profile एक शानदार तरीका है, अपने बारे में किसी को बताने के लिए।

Linkedin Profile Link Meaning in Hindi

कई बार जब हम किसी बड़ी कंपनी में Interview देने के लिए जाते है, या फिर अप्लाई करते है, तो वहां पर कंपनी की Human Resource Teams या HR आप से आपकी Linkedin Profile का Link मांग सकते है, या फिर आप से आपके Resume (CV) में Linkedin Profile Link जोड़ने के लिए बोल सकते है। जिसके बाद वह आपकी सभी Skills और उपलब्धियों आदि को आपकी Linkedin Profile में जाकर देख सकते है।

Linkedin इतना Popular क्यों है?

Linkedin पर सभी नये प्रोडक्ट के लॉन्च होने से सम्बंधित खबरे मिलती रहती है। इसके अलावा Linkedin पर अच्छी नौकरी भी मिलती है, जो की सभी Verify होती है। इसी वजह से Linkedin भारत और अन्य देशो में इतना ज्यादा Popular है।

Linkedin Advertising क्या है?

Linkedin Advertising एक Paid Marketing Tool है। जो की कई तरह के Marketing Campaign बनाने के विकल्प प्रदान करता है। Linkedin Advertising का उपयोग आमतौर पर B2B के लिए किया जाता है। यह Lead Generation, Online Identity, Content Sharing, Brand Awareness के लिए एक शानदार तरीका है।

Note – यह लेख Linkedin क्या क्या है (What is Linkedin in Hindi) इसके बारे में था। जिसमे आपको Linkedin Marketing क्या है, और Linkedin Marketing के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदान की गयी है। अगर आपका इस लेख से सम्बंधित कोई भी सवाल है, तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा, तो कृपया इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें, धन्यवाद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here