आर्किड का फूल और पौधे की जानकारी

0
Orchid Flower Meaning in Hindi

Orchid Flower in Hindi: इस लेख में हम आर्किड का फूल और पौधे की जानकारी के बारे में जानेगे यह एक छोटा और बहुत ही खूबसूरत पुष्प होता है। आर्किड के फूल सुगन्धित और अत्यंत आकर्षक होते है। यह अपने रंग और आकर के लिए फूलों के बीज बहुत ही लोक्रपिय रहा है। यह हमेशा दूसरे बड़े पोधो के निचे प्राकृतिक रूप से उगता है। इसके अलावा इसे घरो और बगीचों में शोभा बढ़ाने के लिए भी लगाया जाता है। चलिए जानते है, आर्किड के फूल की जानकारी।

Orchid Flower Meaning in Hindi

जैसा की आर्किड के नाम से ही पता चलता है, की यह प्रजनन क्षमता, और कामुकता का प्रतिक है। ऑर्किड के फूल को विदेशी स्वरुप के अनुसार कई विभिन्न संस्कृतियों ने समय समय पर प्रजनन और लालित्य के साथ जोड़कर लम्बा इतिहास दिया है।

यह जानकारी भी पढ़े

आर्किड फूल की जानकारी

ऑर्किड हमारी पृथ्वी पर लाखो वर्षो से खिलता आ रहा है। ऑर्किड का फूल Orchidaceae परिवार से सम्बंधित है। आर्किड शब्द की उत्पाती ग्रीक भाषा के Orchis शब्द से हुई, जिसका मतलब “अंडकोष” होता है। यह पौधा दुनिया के सभी हिस्सों में पाया जाता है। आर्किड की लगभग 400 से ज्यादा प्रजातियां पायी जाती है, पुरे जगत में सबसे ज्यादा समूह ऑर्किड के होते है।

आर्किड का पौधा अन्य पोधो की अपेक्षा बहुत ज्यादा भारी रहता है। यह पौधे गुच्छो में उगते है, जिनका वजन लगभग किलो से लेकर कई टन तक होता है। इसकी जड़े बहुत शानदार होती है, जिनका रंग सफ़ेद होता है। आर्किड की जड़ नमी को बहुत जल्दी अवशोषित कर लेती है, यह आकर में मोटी और लम्बी होती है।

ऑर्किड का फूल प्रजाति के अनुसार अलग अलग आकार का पाया जाता है। इन फूलों का आकर एक सिक्के के रूप में होता है। दुनिया में इसकी बहुत अधिक प्रजातियां पायी जाती है। यह खुद से पेड़ की छाल और अन्य सतह को बहुत आसानी से जोड़ लेता है। फूल की पंखुड़ियां अन्य फूलो की अपेक्षा अलग होती है। इस फूल की ज्यादातर प्रजातियों में तीन पंखुड़ियां होती है। फूल की निचे की पंखुड़ी को होठ कहा जाता है। इस फूल की जीवनकाल प्रजाति के अनुसार कुछ घंटो से लेकर लगभग 5 से 6 महीनो का रहता है।

आर्किड का पौधा ऑर्किडेसिया परिवार के पौधों से मिलता है। इसके फूल कई रंग के होते है, जिनमे बैंगनी, लाल, गुलाबी, नीला, पीला, हरा, और सफ़ेद मुख्य है। यह फूल इतने सुन्दर होते है, की इन्हे पसंद करना बहुत मुश्किल होता है। सभी फूल अपने आप में बहुत खूबसूरत होते है। जिस तरह से गुलाब के फूल का प्रत्येक रंग कुछ कहता है। उसी तरह से आर्किड के फूलों के रंगो के मतलब भी अलग अलग होते है। आइये जानते है, आर्किड फूल के रंग किस का प्रतिक होते है।

  • पीला आर्किड – आर्किड का पीले रंग का फूल दोस्ती का प्रतिक होता है।
  • बैगनी आर्किड – बैंगनी रंग का आर्किड फूल सम्मान, और प्रतिष्ठा का प्रतिक होता है।
  • सफ़ेद आर्किड – सफ़ेद रंग सुंदरता, शांति और शुद्धता का प्रतिक होता है।
  • नीला ऑर्किड – आर्किड का नीला रंग चिंतन और आध्यात्मिकता को दर्शाता है।
  • गुलाबी आर्किड – गुलाबी रंग शिष्टाचार, और अनुग्रह का प्रतिक होता है।
  • हरा आर्किड – हरे रंग का आर्किड लम्बी आयु, सौभाग्य, और सुख समृद्धि का प्रतिक होता है।

आर्किड के पौधे की पत्तियों का आकर रंग रूप इसकी प्रजाति और निवास स्थान पर निर्भर करता है। इसकी कुछ प्रजातियां ऐसी भी होती है, जिनमे एक भी पत्तियां नहीं पायी जाती। इसके आलावा शुष्क जलवायु में उगने वाले आर्किड की पत्तियों का आकर मोटा होता है। जबकि गर्म जलवायु वाले क्षेत्रों में इनकी पत्तियां पतली और लंबी रहती है।

 

Orchid Flower Information in Hindi

आर्किड के उपयोग

ऑर्किड अपनी सुगंध के लिए काफी लोक्रपिय है। इसका उपयोग इत्र बनाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा इससे वैनिला फ्लेवर भी बनाया जाता है, जिसका उपयोग मिठाइयां बनाने के लिए किया जाता है। आमतौर पर आर्किड से बने वैनिला का इस्तेमाल मिठाइयों और अन्य खादय पदार्थो का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है।

कुछ लोगो को वैनिला फ्लेवर बहुत पसंद होता है, आपको बता दे की यह वास्तव में आर्किड के पौधे से बनाया जाता है। ऑर्किड को चीन में कई हजार वर्षो से उगाया जा रहा है, इसका उपयोग आयुर्वेदिक औषिधियों के द्वारा आँखों, पेट और गुर्दो के लिए किया जाता है।

आर्किड के रोचक तथ्य

  • आर्किड की दुनिया में कई प्रजातियां है, इनमे से सबसे छोटे ऑर्किड का आकर 2 मिमी चौड़ा होता है, इस फूल में सिर्फ एक कोशिका वाले फूल खिलते है। इन सभी फूलों का आकर मोटा और 2 मिमी चौड़ा होता है।
    अंटार्कटिका के प्रत्येक महाद्वीप में आर्किड की उत्पात्ति होती है।
  • गुलाबी ऑर्किड के फूलों को युगल की 14 वीं और 25 वीं शादी की सालगिरह पर उपहार के रूप में भेट भी किया जाता है।
  • आर्किड के पौधों से कई लाख बीज निकलते है, लेकिन इसमें से सिर्फ कुछ ही बीजो द्वारा पौधे निकलते है।
  • इसकी जड़े पानी को बहुत जल्दी अवशोषित करती है।
  • आर्किड के पौधे को गमले में कैसे उगाये
  • सबसे पहले आपको इसकी एक अच्छी प्रजाति का चयन करना है।
  • अगर आप आर्किड को पहली बार ऊगा रहे है, तो आपको Phalaenopsis, Paphiopedilum और Cattleya, इन प्रजाति के पोधो को उगाना चाहिए। यह बहुत जल्दी बढ़वार करते है।

आर्किड के लिए मिटटी कैसी होनी चाहिए

आर्किड के पौधे को अन्य पोधो की तरह सामान्य मिटटी में नहीं उगाया जा सकता है। इसके लिए आपको एक ऐसी मिटटी का मिश्रण तैयार करना पड़ेगा। जो की बहुत हलकी हो। जिसके अंदर हवा आसानी से जा सके। 20 % परलाइट (Perlite), 20 % बारीक (कण) चारकोल और 60 % कॉकपिट तीनो का अच्छी तरह से मिश्रण बनाकर इसके अंदर आप आर्किड के पौधे को लगा सकते यह एक अच्छी मिट्टी का मिश्रण है, जिसमे आर्किड का पौधा बहुत आसानी से ग्रो करता है।

आर्किड के पौधे के लिए कैसा गमला होना चाहिए

  • आर्किड के पौधे को हमेसा एक छोटे गमले में लगाए। और एक बात का हमेशा ध्यान रखे की जिस गमले में आप पौधा लगा रहे है, उसके अंदर कई छेद होने चाहिए। जिससे की पानी गमले से बहार निकल सके।
    आर्किड के पौधे को पानी बिलकुल भी पसंद नहीं होता है।
  • आर्किड के पौधे की जड़ो को धुप की आवश्यकता होती है। आप एक ऐसे गमले का चयन करें जो की पारदर्शी हो।
    आप अपने गमले को किसी ऐसे स्थान पर भी टांग सकते है, जहाँ पर दिन में अच्छी धुप आती हो।
  • अगर आपने अपने पौधे को बीज से रहे है, तो इसके लिए आपको धैर्य रखने की जरुरत है। बीजो को गमले में लगभग एक या दो इंच की गहराई में तिरछा करके लगाए। बीजो को लगाने के बाद पानी का छिड़काब कर दें। कुछ दिनों बार आपके बीजो से पौधे उगना शुरू हो जाएंगे।

Orchid Flower information in hindi

आर्किड के पौधे की देखभाल कैसे करें

  • अगर आपका कोई पुराना पौधा है, तो उसे किसी दूसरे गमले में एक अच्छी मिटटी के साथ शिफ्ट कर दें।
  • आर्किड के पौधे को धुप और हवा की बहुत ज्यादा आवश्यकता होती है। इसलिए हमेशा अपने पोधो को इस तरह से उगाये, की इनकी जड़ो को हवा और धुप लगती रहे।
  • लेकिन इसके लिए आपको एक बात का हमेशा ध्यान रखना है, की गर्मियों के मौसम में इन पोधो को सूरज की सीधी किरणे जला देती है। गर्मियों के दिनों में इनसे सीधी धुप की किरणों से बचाये रखे।
  • समय समय पर इनकी पत्तियों की जांच करते रहें। इस पौधे की सेहत का पता चलता है। अगर आपके पौधे की पत्तियां ज्यादा हरी हो रही है, तो आपको समझ जाना चाहिए, की आपके पौधे को प्रकाश की जरुरत है। अगर पौधे की पत्तियां लाल या भूरे रंग की हो रही है, तो इसका मतलब है, की पौधों को जरुरत से ज्यादा प्रकाश मिल रहा है।
  • आर्किड के पौधे को आप घर के अंदर खिड़कियों और पर्दो के पास लगा सकते है। इससे इन्हे सूरज की रौशनी पर्दो से छनकर मिलती है। यह रौशनी इनके लिए अच्छी होती है।
  • इन पोधो को ज्यादा पानी की आवश्यकता नहीं होती है। आप सफ्ताह में एक बार सुबह के समय पौधों को पानी लगा सकते है। गर्मियों के दिनों में आप इन पौधों को सफ्ताह में दो बार भी पानी दे सकते है।
  • आर्किड के पौधों की पत्तियां जितनी ज्यादा अधिक मोटी होती है। इन पौधों को उतना ज्यादा पानी की आवश्यकता होती है।
  • इन पौधों को आप महीने में एक बार एक चम्मच लिक्विड फर्टीलिज़ेर का उपयोग कर सकते है। अगर आप पौधों को ज्यादा खाद देते है, तो इससे पौधों की जड़े ख़राब हो सकती है।
  • आर्किड के पौधे पर कितने दिनों में फूल खिलते है? यह पौधे फूल देने में अन्य पौधों की अपेक्षा ज्यादा समय लगते है। एक सामान्य आर्किड के पौधे पर लगभग 8 साल में फूल आना शुरू होते है।
  • गर्मियों के मौसम में आर्किड के पौधे को नमी की बहुत ज्यादा जरुरत होती है। आपको प्रतिदिन पौधे की सभी पत्तियों पर पानी का छिड़काब करना जरुरी है।

Note – यह पोस्ट आर्किड का फूल और पौधे की जानकारी पर आधारित थी। आपको यह पोस्ट Information About Orchid Flower in Hindi कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं। अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी, तो कृपया अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें, ध्यानवाद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here