पैन्सी का फूल और पौधे की जानकारी | Information About Pansy Flower in Hindi

0
pansy flower information in hindi

Pansy Flower in Hindi – इस लेख में हम पैन्सी का फूल और इसके पौधे की जानकारी के बारे में बात करेंगे। Pansy Flower का हिंदी नाम बनफूल होता है, इसके अलावा इसे पांसे का फूल भी कहा जाता है। इस फूल को लोग अक्सर घरो में सोभा बढ़ाने के लिए लगते है। इसकी खेती बगीचों में भी की जाती है।

यह फूल एक बड़ी जीनस “वायोला” से सम्बंधित है, इसके अंदर फूलों की लगभग 500 से अधिक प्रजातियां पायी जाती है। शुरुआत में पैन्सी के फूलों को गर्म जलवायु वाले क्षेत्रों में नहीं उगाया जाता था। लेकिन जैसे जैसे इसकी किस्मों में सुधार आता गया है, हर तरह के मौसम में उगने के लिए अनुकूल हो गयी।

वर्तमान में इसकी हाइब्रिड प्रजाति को किसी भी जलवायु में उगाया जा सकता है। हालाँकि अधिक गर्मी में यह अभी भी नहीं पैदा किया जा सकता। अब जानते है, पैन्सी के फूल की कुछ अन्य रोचक जानकरियां।

Pansy Flower Meaning in Hindi

पैन्सी का फूल सुन्दर और आकर्षक होने के साथ साथ सुगन्धित भी होता है। इसे मूल रूप से यूरोप का मूल निवासी माना जाता है। इस फूल को सुख समृद्धि का प्रतिक माना जाता है। जिस व्यक्ति से आप सबसे अधिक प्यार करते है, उसे आप पैन्सी के फूलों को उपहार में दे सकते है। एक माँ, दोस्त या फिर अपने परिवार में किसी भी ऐसे व्यक्ति जिसे आप चाहते है, उपहार में देने के लिए एक सबसे अच्छा फूल पैन्सी का होता है। यह आपकी स्वतंत्र सोच का भी प्रतिनिधित्व करता है।

Pansy Flower Meaning in Hindi

यह जानकारी भी पढ़े

पैन्सी के फूल की जानकारी

पैन्सी के फूल बहुत सुन्दर और आकर्षित होते है। इस फूल के पौधे से बहुत ही मधुर सुगंध भी आती है। पैन्सी के फूल को आप घर और ऑफिस में भी लगा सकते है। इन फूलों का आकर सामान्यतौर पर 2 से 3 इंच का होता है। इन फूलों के बिच में हलकी रूईदार पंखुड़ी होती है।

पुरे फूल में तीन पंखुड़ियां होती होती है। इन पंखुड़ियों का रंग आमतौर पर पीला, सफ़ेद, बैंगनी, और नीला होता है। कुछ फूलों में यह सफ़ेद और बैंगनी भी होती है। इन फूलों के पत्तो का आकर हृदय की तरह होता है। यह मोटे और नोकदार होता है। इन पत्तो का रंग हरा होता है।

पैन्सी फूल के पौधे प्रजाति के अनुसार अलग अलग आकर के होते है। लेकिन इसकी सामान्य प्रजाति लगभग 7 से 10 इंच ऊंचाई तक बढ़ सकती है। इस फूल को उगने के लिए ज्यादा खाद और पानी की आवश्यकता नहीं होती है। इसके शुरूआती दिनों में थोड़ी से देखभाल करने पर यह बहुत अच्छी तरह से बढ़वार करने लगता है। जिस समय पौधा छोटा होता है, उस समय इसको धुप से बचाकर रखना चाहिए। यह अन्य फूलों की अपेक्षा ज्यादा दिन तक बिना पानी के रह सकता है। पैन्सी के पौधे का जीवनकाल लगभग दो साल का होता है। इसके बाद इसके ऊपर फूल आना बंद हो जाते है, और यह सूखने लगता है।

Buy Pansy Flower Seeds – Click Now

पैन्सी फूल का पौधा कैसे उगाये

इस फूल के पौधे को उगाना बहुत ही आसान होता है। इससे पहले आपको इससे सम्बंधित कुछ आवश्यक जानकारी लेना बहुत जरुरी है। जानते है पैन्सी के फूल को उगाने से पहले क्या चीजे आवश्यक होती है।

पैन्सी के पौधे को लगाने का सबसे अच्छा समय – पैन्सी के पौधे को लगाने का सबसे अच्छा समय सर्दियों के मौसम का होता है। आप सर्दियों की शुरुआत से लेकर सर्दियों के मध्य तक इस पौधे को लगा सकते है।

पौधा लगाने की लगाने विधि

  • सबसे पहले आपको एक गमला लेना है, जिसके निचे जल निकास के लिए एक छेद होना जरुरी है।
  • गमले का आकर लगभग 10 से 12 इंच का होना चाहिए।
  • पैन्सी के बीज को लगाने के लिए आपको एक उपजाऊ मिटटी का मिश्रण तैयार करना है।
  • मिटटी तैयार करने के लिए आप 60 % सामान्य मिटटी, 20 % गोबर की पुरानी खाद, और 20 वर्मीकम्पोस्ट सबको अच्छी तरह मिलाकर मिश्रण तैयार करें।
  • मिटटी तैयार करने के बाद गमले में मिटटी को भरें, और गमले के केंद्र में लगभग 2 से 4 इंच की दुरी पर पैन्सी के बीजो को लगा दे।
  • बीजों को मिटटी के अंदर लगभग दो इंच ही रखे। बीजो को लगाने के बाद आपको ऊपर से एक इंच मिटटी की परत से ढक देना है।
  • बीजों को गमले में लगाने के बाद आप किसी भी स्प्रे केन की सहायता से गमले के अंदर भरपूर मात्रा में पानी बार दे।
  • आपके बीजो से पौधा निकलने में लगभग 10 से 15 दिन का समय लग सकता है।
  • आपके पौधे पर लगभग 40 से 50 दिनों में फूल आना शुरू हो जाते है।
Buy Rooting Hormone Powder – Click Now

Pansy Flower in Hindi

पैन्सी फूल के पौधे की देखभाल कैसे करें

  • जब तक आपका पौधा बड़ा नहीं हो जाता तब तक इन्हे किसी कम धुप वाली जगह में रखे।
  • गर्मियों में पौधे को प्रत्येक दिन सुबह के समय पानी दे।
  • पौधे को पानी लगते समय एक बात का हमेशा ध्यान रखे, की पानी कभी भी धार बनाकर ना डालें। पौधे पर पानी का छिड़काब करें।
  • पौधा लगाने से पहले गमले में एक अच्छी खाद वाली मिटटी का इस्तेमाल करें।
  • जब आपके पौधे लगभग एक से दो महीने के हो जाएँ, तो इन्हे महीने में एक बार एक चम्मच NPK खाद पानी में मिलकर डालें।
  • कभी कभी पौधे की जड़ो से कुछ दुरी पर एक मुट्ठी गोबर की खाद या वर्मीकम्पोस्ट भी डाल सकते है।
  • अगर पौधे की पत्तियों पर किसी भी तरह के किट पतंगे लग जाते है, तो इनके लिए आप नीम के तेल को पानी में मिलकर पौधे पर छिड़काब करें। इससे पौधा स्वस्थ हो जाता है।

पैन्सी के फूल के बारे मैं अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

पैंसी के फूल कितने समय खिलते हैं?

अगर आप पैन्सी के पौधे को शरद ऋतू मैं लगाते है, तो यह लगभग आठ महीनो तक चलता है। इसके ऊपर गर्मियों के दिनों मैं रंग बिरंगे फूल आते है। सर्दियों के मौसम में यह ज्यादा बढ़वार नहीं करते है।

पैन्सी के पौधे को धुप में रखना चाहिए या छाया में?

पेन्सी का पौधा जिस समय छूटा होता है, तो आप इसे हलकी छाया वाले स्थान में रखे। जब पौधा बड़ा हो जाए, तो इसको एक ऐसी जगह पर रखना चाहिए, जहाँ पर सुबह शाम की धुप आती हो। इन फूलों को सूरज की रौशनी अधिक प्रिय होती है।

पैन्सी के फूल ज्यादा दिन तक कैसे खिलते रहते है?

पौधे पर ज्यादा फूल लम्बे समय तक खिलने के लिए उसके अंदर उर्वरक का बहुत ध्यान देना पड़ता है। अधिक फूल पाने के लिए आपको पौधे पर महीने में एक बार कोई भी तरल उर्वरक का इस्तेमाल करना है। इसके अलावा आप पौधे की जड़ो से कुछ दुरी पर फास्फोरस उर्वरक का इस्तेमाल भी कर सकते है। यह फूलों की वृद्धि में सहायक होता है।

जब पौधे पर फूल सुख जाए, तो उसका क्या करें?

जब पैन्सी के पौधे पर फूल की आयु पूरी हो जाती है, तो वह सुख जाता है। जिस समय फूलों के खिलने की शुरआत हो तो आपको सभी सूखे फूलों को हटा देना चाहिए। जब पैन्सी का अंतिम सीजन चल रहा हो, तो ऐसे में आप कुछ फूलों को बीज बनाने के लिए पौधे पर रख सकते है।

 

Note – यह पोस्ट पैन्सी का फूल और पौधे की जानकारी पर आधारित थी। आपको यह पोस्ट Pansy Flower Information in Hindi कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा, तो कृपया अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें, ध्यन्यवाद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here