मॉडल बनने के लिए कहां जाना पड़ता है? Model कैसे बने?

0
मॉडल बनने के लिए कहां जाना पड़ता है

क्या आप एक मॉडल बनना चाहते है, और आपको नहीं पता है, की मॉडल बनने के लिए कहां जाना पड़ता है? या फिर मॉडलिंग में कैसे जाए? तो आज के लेख में हम आपको मॉडलिंग से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में बताने वाले है। अगर आप एक मॉडल बनना चाहते है, और अपना फ्यूचर मॉडलिंग में बनाना चाहते है, तो आपको बहुत सी चीजों को सीखना पड़ेगा।

उसके बाद ही आप अपना करियर मॉडलिंग में बना सकते है। क्योकिं यह एक ऐसा क्षेत्र है, जहाँ पर लाखो लोग आते है, और अपनी किस्मत आजमाते है। लेकिन उनमे से बहुत कम लोग ही सफल हो पाते है। एक मॉडल बनाना बहुत कठिन होता क्योकिं यह एक ऐसा क्षेत्र है, जो की आप से अनुशासन मांगता है। अगर आप मॉडलिंग में आना चाहते है, तो आपको Discipline में रहना बहुत जरुरी है। आइये जानते है, Model कैसे बने :

Model Kaise Bane

किसी भी क्षेत्र में पैर रखने से पहले आपको उस क्षेत्र के बारे में अच्छी तरह से सोच लेना चाहिए। अगर आप मॉडल बनना चाहते है, तो आपको पहले खुद से यह सोचना चाहिए, की आपके अंदर दूसरे लोगो से बेहतर ऐसा क्या है, जो आपको आपके मॉडलिंग करियर में आपकी मदद करेगा। इसके अलावा आपको यह भी जानना चाहिए,

की जब आप एक मॉडल बन जाते है, तो आपको कोई ऐसी परेशानी का सामना तो नहीं करना पड़ेगा, जो आपके आने वाले करियर में परेशानी बन जाए। इन सभी चीजों को अच्छी तरह से सोचने के बाद आपको अपने करियर में आगे बढ़ना चाहिए। तो आइये सबसे पहले जानते है, मॉडलिंग के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए।

मॉडल बनने के लिए योग्यता

मॉडलिंग में अपना करियर बनाने के लिए आपके पास कुछ योग्यताओं का होना बहुत आवश्यक है, जिसमे से सबसे ज्यादा जरुरी है, आपकी हाइट बहुत अच्छी होनी चाहिए। अगर आप लड़की है, तो आपकी हाइट काम से कम 5 फिट और 7 इंच से लेकर 6 फिट तक होनी चाहिए, और आपकी आगे 18 वर्ष से लेकर 25 वर्ष होनी चाहिए। अगर आप एक लड़के है, तो आपकी लम्बाई 5 फिट 9 इंच से लेकर 6 फिट तक होनी चाहिए।

और आपकी उम्र 18 वर्ष से 25 वर्ष तक होनी चाहिए। इसके अलावा आपको 12th पास होना चाहिए, और अगर आपके पास मॉडलिंग में कोई डिप्लोमा है, तो और भी बहुत अच्छा है। इससे आपको आसानी से मॉडलिंग में काम मिल जाता है।

मॉडलिंग में कैरियर

हालाकिं मॉडलिंग में बहुत ज्यादा Competition बढ़ गया है, लेकिन यह एक अच्छा करियर है। अगर आप अपना करियर इस क्षेत्र में बनाना चाहते है, तो आपको यहाँ बहुत अधिक स्कोप देखने के लिए मिलेगा। मॉडलिंग के जरिये आप टीवी मॉडलिंग, कमर्शियल मॉडलिंग, रैंप मॉडलिंग, ग्लैमर मॉडलिंग आदि कई क्षेत्रो में अपना करियर बना सकते है।

जब आपको एक बार मॉडलिंग में काम मिल जाता है, तो उसके बाद यह आपके परफॉर्मेंस पर निर्भर करता है। अगर आप अच्छी तरह से कार्य करते है, तो आगे आपको और भी ज्यादा काम मिलता है। बॉलीवुड में बहुत सारे ऐसे अभिनेता है, जिन्होंने अपना Actor का करियर मॉडलिंग से ही शुरू किया था।

मॉडल के कार्य

यह बात जानना आपके लिए बहुत ही जरुरी है, की जब आप मॉडल बन जाते है, तो आपको कौन कौन से कार्य करने होते है। आपको बता दें, की आज के समय में बहुत सारी ऐसी कंपनियां है, जो की अपने प्रोडक्ट का प्रमोशन करने के लिए अच्छे मॉडल की तलाश में रहती है। जब आप उनके प्रोडक्ट का प्रमोशन करते है,

तो वह आपको उसके बदले पैसे देते है। उदहारण के लिए : मान लीजिये आपको किसी कोल्ड ड्रिंग कंपनी का प्रमोशन करना है। तो आपको उसके लिए Ads में काम मिलेगा। जैसा की आपने Mountain Dew का Ads देखा होगा। इसके आलावा आपको टीवी सीरियल और मूवी में भी काम करने का अवसर मिल सकता है।

मॉडलिंग का कोर्स कैसे करे?

अगर आप मॉडलिंग का कोर्स करना चाहते है, तो इसके लिए मुंबई, और दिल्ली में बहुत सारे कालेज है, यहाँ पर में किसी भी कालेज का नाम लेना नहीं चाहूंगा। लेकिन आपको बता दूँ की नॉएडा Film City में बहुत सारे ऐसे कालेज है, जो आपको मॉडलिंग और एक्टिंग का कोर्स करवाते है।

आप इंटरनेट पर इन कालेज के बारे में सर्च कर सकते है। यह कोर्स 3 महीने 6 महीने और एक साल के होते है। इसके अंतर्गत आपको हेयर स्टाइल, मेकअप, पर्सनालिटी डेवलपमेंट, पोर्टफोलियो मेकिंग, कम्युनिकेशन स्किल्स, फोटोशूट, और फिटनेस आदि की जानकारी दी जाती है।

मॉडलिंग करने के लिए शैक्षिक योग्यता

वैसे तो मॉडलिंग में पढ़ाई लिखे का ज्यादा महत्त्व नहीं है। लेकिन आपकी कम्युनिकेशन को भीतर करने के लिए आपको कम से कम 12th पास होना चाहिए। भारत के जितने भी अच्छे इंस्टिट्यूट है, सभी 12th पास मांगते है। इसके बाद ही आप मॉडलिंग इंस्टिट्यूट में एडमिशन ले सकते है।

मॉडल बनने के लिए टिप्स :

अभी तक हमने मॉडल कैसे बने इसके बारे में बहुत सी जानकारियों के बारे में जाना है। अब हम मॉडल बनने के लिए कुछ खास टिप्स के बारे में जानेगे। हालाकिं अगर आप एक मॉडल नहीं भी है, तो भी यह टिप्स आपके लिए बहुत अधिक महत्वपूर्ण है।

आप इन सभी टिप्स को अपने दैनिक जीवन में अपनाकर अपनी लाइफ को बहुत ज्यादा बदल सकते है। और आप अगर इन सभी टिप्स को ध्यान में रखते है, तो यह आपके मॉडलिंग करियर में भी बहुत काम आएगी। आइये जानते है, मॉडलिंग बनने के लिए कुछ शानदार टिप्स :

1. अपनी हेल्थ पर ध्यान देना शुरू करें

अगर आप अपना करियर मॉडलिंग में बनाना चाहते है, तो आपकी अपनी हेल्थ पर बहुत अधिक ध्यान देना पड़ेगा। इसके बाद ही आप एक अच्छे मॉडल बन सकते है। इस क्षेत्र में आप अपने आपको जितना ज्यादा फिट रखते है, आपको उतनी ज्यादा Opportunity मिलती है। अच्छी बॉडी बनाने के लिए आपक अच्छा खाना जरुरी होता है। इसके लिए आपको फ़ास्ट फ़ूड खाने से बचना चाहिए,

इसके अलावा ज्यादा मैदा वाली चीजों को नहीं लेना चाहिए। प्रोटीन और फाइबर युक्त चीजों को खाना चाहिए। इसके अलावा आप जिम ज्वाइन कर सकते है, अगर आपके घर के आस पास कोई जिम नहीं है, तो आप घर पर या किसी भी पार्क में जाकर कुछ एक्सरसाइज कर सकते है। इससे आपका शरीर एक दम फिट रहेगा।

2. पर्सनालिटी पर ध्यान दे

आपको अपनी पर्सनालिटी पर ध्यान देना चाहिए, हालाकिं आज भी बहुत से लोगो को यह नहीं पता होता है, की पर्सनालिटी क्या है? आपको बता दें, पर्सनालिटी के अंतर्गत हमारी पूरी बॉडी आती है, जिसमे हमारे बात करने का तरीका और हमारी बॉडी लैंग्वेज, जिसमे आप किस तरह से किसी से बात करते है, किस तरह से चलते है। और भी बहुत सी चीजे आपकी पर्सनालिटी के अंतर्गत आती है। आप अपनी पर्सनालिटी किस तरह से बेहतर करे इससे सम्बंधित जानकारी YouTube से भी सीख सकते है।

3. नशे से दूर रहे

अगर आप मॉडल बनना चाहते है, तो आपको नशे से दूर रहना चाहिए। क्योकिं नशे का प्रभाव हमारे शरीर पर बहुत बुरा पड़ता है, जिसकी वजह से हमारे पुरे शरीर की हालत ख़राब हो जाती है। उदहारण के लिए अगर आप अलकोहल का सेवन करते है, तो इससे आपका वजन बढ़ सकता है। इसके अलावा और भी बहुत सी चीजे है, जो की नशे की वजह से हमारे पुरे शरीर को ख़राब कर देती है। तो आपको मॉडलिंग के लिए और अपनी निजी लाइफ में भी नशे से हमेशा दूर रहना चाहिए।

4. खुद को ज्यादा से ज्यादा समय दें

आपको हमेशा खुद को ज्यादा से ज्यादा समय देना चाहिए। इसका मतलब है, की आपक अपनी खुद की केयर करनी चाहिए। ऐसे में आपको हमेशा टाइम से खाना चाहिए, अपनी ड्रेसिंग सेन्स पर ध्यान देना चाहिए। आपको कलर कॉम्बिनेशन की पहचान होनी चाहिए। इसके अलावा आपको अपनी स्किन और बालो का भी अच्छी तरह से ख्याल रखना चाहिए। आपको अपने फेस पर कभी भी किसी ऐसी चीज का उपयोग नहीं करना चाहिए, जिसकी वजह से आपके चेहरे की स्किन पर किसी भी तरह का नुक्सान हो। वरना इससे आपके मॉडलिंग करियर में बहुत परेशानी आ सकती है।

5. अपनी सोच हमेशा को सकारत्मक रखें

एक मॉडल के लिए उसकी सकारात्मक सोच का होना बहुत आवश्यक है। अगर आप अपना करियर ऊंचाइयों तक ले जाना चाहते है, तो इसके लिए आपको अपनी सोच को हमेशा Positive रखना होगा। क्योकिं जब तक आपके मस्तिष्क में नकारात्मक सोच चलती रहेगी, तो आप अपने काम पर फोकस नहीं कर पाएंगे। इससे आपको अपने करियर में बढ़ने में भी बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आपको हमेशा खुद को और अपने आस पास का माहौल सकारात्मक बनाये रखना है।

6. खुद की पहचान बनायें

आपको अपनी खुद की पहचान बनाने पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए आप अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ Reels बनाकर अपलोड कर सकते है। या आपको कुछ ऐसी चीजे करनी है, जो लोग पसंद करते है, जैसे की कुछ ट्रेंडिंग सांग पर रील्स बनाना या फिर कुछ भी अलग कर सकते है। इससे आपकी सोशल मीडिया पर एक पहचान बनेगी। और आपको लोग फॉलो करेंगे। इससे धीरे धीरे आपकी पहचान बनने लगेगी।

7. कभी हिम्मत नहीं हरनी चाहिए

मॉडलिंग एक ऐसी क्षेत्र है, जहाँ पर आपको बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यहाँ पर जल्दी से काम मिलना बहुत मुश्किल होता है। इसके अलावा आप से कई बात काम दिलाने के नाम पर पैसे भी मांगे जाते है, तो आप इन सब लोगो के चक्कर में नहीं पड़ना है। बस आपको नए नए अवसर ढूंढ़ने है, और ऑडिशन देते रहना है, हो सकता है,

की आपको काम मिलने में थोड़ा समय लगे, लेकिन एक दिन आपको काम जरूर मिलेगा। लेकिन आपको इन सभी परेशानियों के सामने झुकना नहीं है। क्योकिं अगर आप एक बार खुद से डिमोटिवेट हो जाते है, तो यह आपकी सेहत के लिए भी अच्छा नहीं होता है। आपको खुस रहना है, और अपने करियर में आगे बढ़ते जाना है।

8. आपको शर्म नहीं करनी चाहिए

अगर आप अपना करियर मॉडलिंग में बनाना चाहते है, तो आपको शर्म नहीं करनी चाहिए। क्योकिं अगर आप एक शर्मीले व्यक्ति है, तो ऐसे में आप अपने काम को लेकर कॉन्फिडेंस नहीं आएगा। जब भी आप कोई शूट करेंगे, तो आपको घबराहट हो सकती है। तो आपको सबसे पहले अपनी शर्म को दूर करना है। खुद में कॉन्फिडेंस लाना है। इसके बाद आपको मॉडलिंग करियर में बहुत आसानी हो जाएगी।

9. Observation करना सीखें

मॉडलिंग के करियर में आपको Observation आना बहुत जरुरी है। आप जितना ज्यादा चीजों को Observe करेंगे, आपको उतना ही ज्यादा सीखने के लिए मिलेगा। आप चाहे तो, आप उन लोगो को भी सोशल मीडिया पर फॉलो कर सकते है, जो पहले से मॉडलिंग में अपना करियर बना चुके है। इससे आपको यह सीखने के लिए मिलेगा, की इन लोगो ने शुरूआती दौर में अपना करियर कैसे शुरू किया। यह कुछ टिप्स थी, जिनकी मदद से आपको अपने मॉडलिंग करियर में बहुत हेल्प होगी।

Note : यह लेख मॉडल बनने के लिए कहा जाना पड़ता है? मॉडल कैसे बने इसके बारे में था। अगर आपका इस लेख से सम्बंधित कोई भी सवाल है, तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा, तो कृपया इस लेख को अपने सभी दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें, धन्यवाद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here