10 सबसे अच्छी नैनीताल में घूमने की जगह | Top 10 Places to Visit in Nainital

नैनीताल में घूमने की जगह – जब भी हमारा मन किसी पहाड़ी क्षेत्रों में जाने को करता हैं। तभी हमारे मस्तिष्क में सबसे पहले नैनीताल के खूबसूरत वादियों का दृश्य सामने आ जाता हैं। नैनीताल देखने में मानो ऐसा लगता हैं कि इनकी खूबसूरती उन पहाडों से है जो चारों ओर बिखरी हुई हैं। चारों ओर पहाड़ और झील इस जगह की खूबसूरती में चांद -चांद लगा देता हैं। भारत के लोग तो छुट्टियों में नैनीताल की खूबसूरत का आनंद उठाने जाते ही हैं।

बल्कि विदेश के लोग भी इस खूबसूरत शहर के वादियों और यहां के शांत वातावरण को देखने आते है और इस जगह की बहुत प्रशंसा भी करते हैं। वैसे तो इस शहर को हम छोटा स्विट्जरलैंड भी कह सकते है। यहां के मौसम के बारे करें तो बेहद सुहाना मौसम होता हैं। चारों ओर झील से आने वाली ठंडी हवा जिससे मनुष्य का रोम रोम पुलकित हो जाता हैं। यहां के खूबसूरत वादियाँ और वातावरण लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। नैनीताल में ऐसे बहुत से घूमने की जगह हैं जिन्हें देखकर हम आशचर्यचकित हो जाते है।

Table of Contents

नैनीताल के खूबसूरत वादियों में घुमने की जगह

आइये जानते है कि नैनीताल में कौन कौन सी जगह घुमने की हैं। जो लोगों को अपनी ओर आकृषित करती हैं।

1. नैनी झील

नैनीताल में घूमने की जगह

नैनीताल में बहुत सारी खूबसूरत झील हैं। इनमें से एक खूबसूरत झील का नाम नैनी झील हैं। नैनीताल शहर को झीलों का खूबसूरत शहर कहा जाता है। दूर दूर से लोग यहाँ के झीलों की सुंदरता देखने के लिए आते हैं। लोग यहाँ के खूबसूरत झील का बेहद आनंद उठाते हैं तथा यहाँ की हसीन वादियों का आनंद भी लेते हैं।

आइये जानते हैं कि खूबसूरत नैनी झील का निर्माण किसने किया था?

इस खूबसूरत झील के निर्माण के पीछे एक पुराणिक कहानी जुड़ी हैं। ऐसा मान्यता हैं कि भगवान शंकर ने माता सती को कैलाश पर्वत के लिए ले जा रहे थे। तभी माता सती की बाई आँख यहाँ पर गिर गई थी। जिसके कारण इस झील का निर्माण हुआ।

आइये हम जानते है कि इस झील में कैसे घुमा जा सकते है।

इस झील में घूमने के लिए नौकायन की सुविधा उपलब्ध होती हैं। आप नाव पर बैठकर पुरा झील घूम सकते हैं और अपने से भी नाव चलाकर झील घूम सकते हैं।

2. मॉल रोड

मॉल रोड को बल्लभ पन्र्त मार्ग के नाम से जाना जाता हैं। यह नैनीताल के मशहूर जगहों में एक हैं। इस रोड पर विभिन्न चीजों की दुकान देखने को मिलते हैं। जैसे- मॉल, रेस्टोरेंट, बैंक आदि देखने को मिलते हैं। ये सारी दुकाने रोड के बीचोबीच रहती हैं जो वहाँ के सुन्दरता को और भी बढ़ा देता हैं। नैनीताल में विभिन्न प्रकार के मोमबत्तीयाँ भी बनाई जाती हैं। जिन्हें आप वहां के दुकानों में जाकर खरीद सकते हैं।

आइये जानते हैं कि मॉल रोड में कैसे घूमा जा सकता हैं?

मॉल रोड खूबसूरत नैनी झील के एकदम पास में ही हैं, मॉल रोड में एक बस स्टैंड है जिसका नाम तल्लीताल हैं। लोगों को जब भी मॉल रोड पर जाना होता हैं वह तल्लीताल बस स्टैंड आकर बस पकड़ कर जाते हैं।

3. राजभवन

nainital mein ghumne ki jagah
Image Source: https://timesofindia.indiatimes.com

राजभवन नैनीताल में स्थिति हैं। नैनीताल का सबसे सुंदर भवन में से एक हैं। अगर राजभवन के बारे में बात करें तो इससें बिल्कुल विक्टोरिया स्टाइल में बनाया गया है। इस पुरे भवन में 113 कमरें हैं। हर एक कमरा बेहद खूबसूरत है। हर एक कमरा को देखकर मानो ऐसा लगता है कि राजा महाराजा ने अपने जीवन इसी खूबसूरत कमरे में व्यतीत की है। इस विशाल राजभवन में बहुत सारे फूल दिखने को मिलते हैं। जैसे- सुशोभित बगीचा, गोल्फ मैदान, स्विमिंग फूल तथा बलूत पेड़ भी देखने को मिलते हैं। ये सारे फूल इस राजभवन के सुंन्दरता को बढ़ाता हैं।

आइये जानते है कि इस खूबसूरत राजभवन का निर्माण किसने किया हैं?

इस विशाल राजभवन का निर्माण सन् 1897 से 1900 के ब्रिटिश राज में अंग्रेज द्वारा स्थापित किया गया था। राजभवन को गवर्नर हाउस के रूप में जाना जाता हैं।

आइये जानते हैं कि राजभवन कैसे पहुँचा जा सकता हैं?

राजभवन या गवर्नर हाउस पहुंचने के लिए हम मॉल रोड से रिक्शा लेकर राजभवन जा सकते है। मॉल रोड पर जो तल्लीताल बस स्टैंड है वो राजभवन से बहुत कम दूरी पर है। तल्तीताल से राजभवन की दूरी मात्र 3.5 किलोमीटर है।

4. स्नो व्यू प्वाइंट 

Snow View Point Nainital

इस खूबसूरत शहर यानी नैनीताल में स्नो क्यू प्वाइंट समुद्र तट से 2270 मीटर की उँचाई पर स्थित है। यह नैनीताल के सबसे ऊंचा पर्वत में से एक है। इस विशाल पर्वत के लाखों लोग दीवाने हैं। स्नो व्यू प्वाइंट दूध सफेद बर्फ़ के कंबल में लिपटा हुआ सबसे ज्यादा शक्तिशाली हिमालय पर्वत में से एक है। बर्फ़ के कारण यह पहाड़ दिन में बेहद खूबसूरत दिखता है।

आइये जानते है कि स्नो व्यू प्वाइंट कैसे घूमा जा सकते हैं?

स्नो व्यू प्वाइंट नैनीताल शहर में स्थिति हैं। यह जगह तल्लीताल बस स्टैंड से साढ़े तीन किलोमीटर की दूरी पर है। मॉल रोड से कार के जरिये स्नो व्यू प्वाइंट पर आप पहुँच सकते हैं। यदि अगर आपको पहाड़ पर पैदल चलने में आनंद आता हैं तो आप स्नो व्यू प्वाइंट पर पैदल भी जा सकते है। बर्फ का छोटा छोटा टूकड़ा इस पहाड़ को और भी खूबसूरत बना देता हैं।

5. नैनीताल चिड़ियाघर

nainital me ghumne ki jagah

नैनीताल में जो चिड़िया घर है, वह उत्तराखंड का सबसे पुराना चिड़ियाघर में से एक है। यह सबसे पुराना चिड़ियाघर हैं क्योंकि उत्तराखंड उत्तर प्रदेश से अलग होकर एक विभिन्न प्रदेश बन गया था। यह चिड़ियाघर दो मीटर की उचाई पर होने के कारण इस चिड़ियाघर को सबसे उच्च उचाई का चिड़ियाघर कहा जाता है। यह चिड़ियाघर पूरे उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ा चिड़ियाघरों में से एक है।

आइये जानते हैं कि नैनीताल के इस उच्च चिड़ियाघर का निर्माण कैसे हुआ?

इस चिड़ियाघर का निर्माण नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में हुआ था। सन् 19804 में शेर का ठंडा पर्वत चिड़ियाघर बनाया गया था। उसके बाद साल में इस उच्च घर का निर्माण लोगों के लिए हुआ था। दूर दूर से लोग आकर इस उच्च चिड़ियाघर को देखते हैं। इस चिड़ियाघर में रहने वाले जानवर को लोग बेहद प्यार और स्नेह करते हैं।

आइये जानते हैं कि नैनीताल के इस उच्च चिड़ियाघर में कैसे पहुँचा जा सकता हैं?

नैनीताल का यह उच्च चिड़ियाघर तल्लीताल बस स्टैंड से दो किलोमीटर की दूरी पर है। अगर हम चिड़ियाघर जाना चाहते है तो इसके लिए हमें किसी भी यातायात की आवश्यकता नहीं हैं हम पैदल ही चिड़ियाघर जा सकते और वहां के सारे जानवरों को प्यार और स्नेह भी कर सकते हैं।

6. इको केव गार्डन

यह जगह नैनीताल के खूबसूरत वादियों में स्थित है। इस जगह में विभिन्न जानवरों के कई प्राकृतिक आपस में जुड़ी हुई गुफाएँ शामिल हैं। इस जगह पर जो हैंगिंग गार्डन हैं वह इस जगह को और भी आकर्षक बनाती हैं। इस जगह पर छोटे छोटे बच्चे आना बहुत पंसद भी करते हैं और यहां का आनंद भी उठाते हैं।

आइए जानते हैं कि नैनीताल के इस खूबसूरत इको केव गार्डन में कैसे पहुंचा जा सकता है?

इको केव गार्डन नैनीताल के मॉल रोड से सिर्फ एक किलोमीटर की दूरी पर है अगर कोई व्यक्ति इको केव गार्डन जाना चाहता है तो वह पैदल भी जा सकता है या फिर स्थानीय ऑटो रिक्शा लेकर वहाँ पहुँच सकता है। ऑटो रिक्शा हर रोड पर उपलब्ध रहता है।

7. नैना देवी मंदिर

Naina Devi Temple Nainital

यह मंदिर नैनीताल के उन खूबसूरत वादियो में स्थित है। यह मंदिर वहाँ के हिंदुओं के लिए आस्था का बहुत बड़ा केंद्र है। इस मंदिर के बारे में बात करें तो नैनी झील के सामने यह मंदिर है। इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि यह झील के बीचोबीच स्थित है। और यहाँ पर 8 दिन के लिए मेला भी लगता है, जिसे देखने के लिए लोग दुनिया भर से आते हैं।

आइये जानते है कि इस खूबसूरत मंदिर का निर्माण किसने किया?

ऐसा मान्यता है कि हिंदू देवी माता सती की आंख यहाँ गिर गई थी, जिसके कारण यानी झील बना था और इस झील के किनारे खूबसूरत और हिंदुओं के लिए एक मंदिर बनाया गया था, जिसका नाम नैनी देवी मंदिर रखा गया था।

आइये जानते हैं कि इस मंदिर में कैसे घुमा जा सकता हैं?

नैनी देवी मंदिर नैनीताल के खूबसूरत झील यानि नैनी झील से एक छोर पर मल्लीताल क्षेत्र में स्थित हैं। यह मंदिर तल्लीताल बस स्टैंड से मात्र 2.5किलोमीटर में हैं। यहां पर हम घुमने पैदल भी जा सकते हैं।

8. केबल कार

Cable Car, Nainital

यदि आप नैनीताल के खूबसूरत जगह को कुछ मिनट में देखना चाहते है तो आपको केबल कार जरूर देखना चाहिए। जो लोग नैनीताल आते है उनके लिए केबल कार हमेशा से अपनी ओर आकषर्ण करने वाला केंद्र रहा हैं। इस सुंदर जगह को देखने के लिए और यहां का आनंद उठाने के लिए दुनिया भर से लोग आते हैं।

आइये जानते हैं कि केबल कार कैसे पहुँचा जा सकता हैं?

केबल कार नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में स्थित हैं। आप चाहें तो सीधे मल्लीताल पहुँच सकते हैं या फिर तल्लीताल बस स्टैंड से पहुँच सकते हैं। केबल कार तल्लीताल बस स्टैंड से सिर्फ दो किलोमीटर की दूरी पर है।

9. नैना चोटी

नैनीताल का सबसे ऊंचा पर्वत नैना चोटी है। नैना चोटी को चाइना पीक भी कहा जाता है। जिन लोगों को शिखर ट्रैकिंग का शौक है वह लोग के लिए बहुत ही बेहतरीन जगह है। इस चोटी से आप नैनीताल का सबसे ऊँचा पर्वत यानि हिमालय पर्वत भी देख सकते हैं। जब भी इस चोटी पर घुमने जाए अपने साथ कुछ खाने का लेकर जरूर जाए क्योंकि इस जगह पर जाते समय आपको कोई भी दुकान नहीं मिलेगा।

आइये जानते हैं कि नैनी चोटी पर कैसे जा सकते हैं?

नैना चोटी नैनीताल के तल्लीताल बस स्टैंड से सात किलोमीटर की दूरी पर हैं। इस जगह फर पहुँचने के लिए हमें मॉल रोड से घोड़े से जाना होगा। यदि आप नैनी झील या मॉल रोड के आस पास है तो शुगामता से पहुँचा जा सकता है।

10. टिफिन टॉप

टिफिन टॉप नैनीताल का सखसे खूबसूरत पिनीक स्थान हैं। इस जगह को डोरोथी की सीट के नाम से जाना जाता हैं। इस खूबसूरत जगह में पिकनिक मनाने के लिए दुनिया भर से लोग आते हैं। यहाँ का शांत वातावरण लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

आइये जानते हैं कि टिफिन टॉप पर कैसे जाया जा सकता हैं?

टिफिन टॉप या डोरोथी की सीट पर आप नैनीताल के तल्लीताल बस स्टैंड से पहुँच सकते हैं। टिफिन टॉप तल्लीताल बस स्टैंड से पांच किलोमीटर की दूरी पर है। बस स्टैंड से रिक्शा लेकर जा सकते है।

यह जानकारी भी जरूर पढ़ें

Note – इस लेख में आपको नैनीताल में घूमने की जगह के बारे में विस्तार से बताया गया है। जिसमे नैनीताल की सभी सबसे अच्छी जगह को कवर किया गया है। अगर आपका इस लेख से सम्बंधित कोई भी सवाल है, तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है। आपको यह लेख Nainital Me Ghumne Ki Jagah अगर अच्छा लगा हो, तो कृपया इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें, धन्यवाद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here