10 Best Places to Visit in December in India for Honeymoon

0
Best Places to Visit in December in India for Honeymoon

Best Places to Visit in December in India for Honeymoon : नव विवाहित जोड़े शादी के बाद एक शांत जगह पर जाना चाहते है, जहाँ पर वह एक यादगार समय एक साथ बिताएं। तो हम इस लेख मैं भारत की कुछ सबसे खूबसूरत जगहों के बारे मैं आपको बताएँगे जहाँ पर आप दिसम्बर के महीने में घूमने जा सकते है (Places to Visit in December in India for Honeymoon) जिसमे गोवा, जम्मू और कश्मीर, चेन्नई, मनाली, शिमला, और उदयपुर सहित कई और Destination शामिल है।

गर्म समुन्द्र तट और पहाड़ो की शांत जादुई आभा रोमांस के लिए एक शानदार विकल्प है। अगर आप दिसम्बर में हनीमून पर जाने की योजना बनाने के बारे में सोच रहे है, तो राजस्थान और गोवा आपके लिए एक अच्छा विकल्प है। इसके अलावा ऊटी, शिमला, मनाली भी आप जा सकते है, यहाँ पर करने के लिए कई साहसिक गतिविधियां भी मौजूद है। तो आइये जानते है, हनीमून के लिए भारत की सबसे खूबसूरत जगहें (Most Beautiful Places in India for Honeymoon) के बारे में –

10 Best Places to Visit in December in India for Couples

1. Goa

Best Places to Visit in December in India for Honeymoon

गोवा भारत के पश्चिमी तट पर स्तिथ है, जो की पुर्तगाली-भारतीय विरासत और स्वादिष्ट व्यंजनों के स्वाद और शांत समुन्द्र ततो का शानदार मिश्रण है। अगर आप दिसंबर के महीने में उत्तर भारत की ठण्ड से बचना चाहते है, और एक आरामदायक छुट्टी का मजा लेना चाहते है, तो आपको गोवा जरूर जाना चाहिए। गोवा के सुनहरे समुन्द्र तट पर्यटकों को पुरे वर्ष अपनी और आकर्षित करते है। गोवा 100 किलोमीटर की लम्बी तटरेखा वाला राज्य है, यहाँ पर कई शानदार समुन्द्र तट है।

पर्यटकों द्वारा सबसे ज्यादा चुने जाना वाला गोवा का रामबोल या बोल्डर बागा समुद्र तट है। गोवा अपने समुंद्री भोजन जिसमे फिश से बने व्यंजन शामिल है, और अपनी नाइटलाइफ़ के लिए पूरी दुनिया में लोकप्रिय है। समुन्द्र तट पर बनी झोपड़ियों में नाइटलाइफ़ का सबसे शानदार नजारा हो सकता है। गोवा में कई Water Sports भी है, जिनका आप आनंद ले सकते है। इसमें प्रमुख Jet skiing, Boat Ride, Banana Tube, Ringo Ride, Kayaking, Scuba Diving, Snorkeling आदि साहसिक गतिविधियां शामिल है।

2. Andaman and Nicobar

Best Places to Visit in December in India for Couples

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह अपने सफ़ेद रेत के तटों की खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहाँ का साफ़ और क्रिस्टल पानी एक अच्छा उदहारण है जिसे हम ‘उष्णकटिबंधीय स्वर्ग’ कह सकते है। दिसम्बर के महीने में अगर आप हनीमून की योजना बना रहे है, तो अंडमान और निकोबार द्वीप समूह आपके लिए एक आदर्श विकल्प है। यह बंगाल की खाड़ी में स्तिथ एक भारतीय द्वीपसमूह है। जिसमे लगभग 300 बड़े द्वीप शामिल है। इन द्वीपों में कुछ पर्यटन का हिस्सा है, और कुछ आज भी पूरी तरह से निर्जन है, जहाँ पर किसी भी व्यक्ति का जाना वर्जित है।

वही अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ द्वीपों पर जनजातीय लोग रहते है। नविवाहित जोड़ो के लिए अंडमान और निकोबार एक आदर्श विकल्प है, जहाँ के खूबसूरत और लुभावने दृश्य आपको उत्साहित करते है। यहाँ पर कई अन्य गतिविधियां भी शामिल है। अगर आप अपने जीवन में रोज रोज शहर की भीड़ भाड़ में रहकर तंग आ गए है, तो आपके लिए अंडमान की यात्रा एक अच्छा विकल्प है। प्राकृतिक की गोद में बसा अंडमान और निकोबार द्वीप पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है, यहाँ पर पूरी दुनिया से पर्यटक आते है।

यह सबसे ज्यादा हनीमून के लिए छुट्टियां मानाने वाले जोड़ो के लिए लोकप्रिय है। आप शाम के समय डूबता सूरज का शानदार नजारा देख सकते है। समुन्द्र तट पर रोमांटिक कैंडललाइट डिनर का स्वाद ले सकते है। यहाँ की भव्यता का पता लगाने के लिए आपको पानी के अंदर जाना होगा। इसके लिए आप Scuba Diving गतिविधि को चुन सकते है। जो की आपकी यात्रा को और बेहतर अनुभव प्रदान करती है।

3. Jaisalmer

Best Places to Visit in December in India for Couples

जैसलमेर भारत के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है। जैसलमेर राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। इस शहर में रेत के शानदार सुनहरे टीले शामिल है। जिसकी वजह से इसे सुनहरे शहर के रूप में भी जाना जाता है। यहाँ पर बने बलुआ पत्थरो से महल भी इस शहर की सुंदरता को बढ़ाते है। इसके अलावा यहाँ पर कई जैन पूजा स्थल, भव्य हवेलियां भी जैसलमेर को एक शानदार स्थल बनाने का दावा करती है। जैसलमेर थार रेगिस्तान के बिच स्तिथ एक आरामदायक छुट्टियाँ बिताने का विकल्प प्रदान करता है।

यहाँ पर आपको अविस्मरणीय से लेकर कई साहसिक गतिविधियों का आनंद मिलता है। यहाँ के हस्तशिल्प बाजार जहाँ पर हाथो से बनी हुई चीजे मिलती है, और भारतीय संस्कृति संस्कृति को बढ़ावा देती है। जैसलमेर भारत के अलावा विदेशी पर्यटको को भी अपनी और आकर्षित करता है। जैसलमेर में घूमने की जगह की बात की जाएँ, तो यहाँ पर प्राचीन कुलधरा गाँव, राजसी जैसलमेर किला, देहाती सैम सैंड ड्यून्स, कलात्मक ताज़िया टॉवर और बादल महल, शानदार बड़ा बाग, सहित कई रेगिस्तानी राष्ट्रीय उद्यान भी शामिल है।

जैसलमेर की यात्रा का बेहतर अनुभव लेने के लिए आपको ऊंट या जीप सफारी का विकल्प चुनना चाहिए। जब आप ऊंट या जीप सफारी के साथ रेत का रास्ता तय करते है, तो यह आपके लिए एक शानदार अनुभव होता है। जैसलमेर पुरे वर्ष गर्म रहता है। अगर आप यहाँ पर हनीमून की यात्रा के लिए आना चाहते है, या फिर अपने परिवार के साथ छुट्टियाँ बिताना चाहते है, तो आपको दिसम्बर के महीने में आना चाहिए। क्योकिं गर्मियों के दिनों में जैसलमेर बहुत ज्यादा गर्म होता है।

4. Manali

Best Places to Visit in December in India for Honeymoon

मनाली भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य में स्तिथ एक शानदार Hill Station है। जो की विशाल हिमालय के बिच स्तिथ है। यहाँ पर स्तिथ देवदार के घने जंगल यहाँ की घाटियों को खूबसूरत बनाते है। मनाली अपने प्राकृतिक भोजन और प्राचीन विरासत के लिए लोकप्रिय है। यहाँ पर बहती ब्यास नदी इसकी सुंदरता को और ज्यादा निखारती है। आप मनाली की यात्रा के दौरान विशाल घास के मैदान, सीढ़ीदार खेत, और फलों के बागों में घूम सकते है। मनाली में घूमने की जगह की बात की जाएँ, तो यहाँ पर मनाली में घूमने के लिए कई चीजे है, जिनमे हिडिम्बा मंदिर, मनु मंदिर, कुठार जैसे कई पुराने किले शामिल है।

मनाली अपनी सुंदरता के अलावा कई साहसिक गतिविधियों के लिए भी जाना जाता है। अगर आप साहसिक गतिविधियों के शौकीन है, तो यहाँ पर आपके लिए बहुत कुछ है। जिसमे आप पैराग्लिडिंग, रिवर राफ्टिंग, स्कीइंग, ट्रैकिंग और कैंपिंग जैसे गतिविधियों को चुन सकते है। रोहतांग दर्रा और सोलंग घाटी साहसिक प्रेमियों के लिए आदर्श विकल्प है। अगर आपको बर्फवारी पसंद है, और आप शीतकालीन खेलों को पसंद करते है, तो आपको दिसंबर में मनाली की यात्रा (Travel to Manali in December) करनी चाहिए।

सर्दियों में मनाली में Couple हनीमून मानने के लिए जाते है। यहाँ पर स्तिथ शानदार घास के मैदान, झरने, बहती नदियों के बिच नवविवाहित जोड़े अपने प्यार के नए जीवन की शुरुआत करने के लिए मनाली को चुनते है। रात के समय पहाड़ो पर चमचमाती घाटियों के बिच जब आप सितारों के निचे रहते है, तो आपको एक अविश्वसनीय अनुभव मिलता है। अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन है, तो आपको अपने साथ एक कैमरा जरूर ले जाना चाहिए। जिससे की आप अपनी मनाली की यात्रा को अपने कैमरे में कैद कर सकते।

5. Rishikesh

Rishikesh Me Ghumne Ki Jagah

ऋषिकेश भारत के उत्तराखंड राज्य में स्तिथ एक शानदार पर्यटन स्थल है। जो की उत्तरखंड के टिहरी गढ़वाल क्षेत्र में आता है। ऋषिकेश भारत की सबसे पवित्र नदी गंगा जी के घाट पर स्तिथ एक तहसील है। ऋषिकेश की स्थापना 9वीं शताब्दी ईस्वी में आदि शंकराचार्य ने की थी। कुछ किवदंतियों के अनुसार ऐसा माना जाता है, की ऋषिकेश में भगवान् विष्णु, भगवान भारत, आदि से जुडी कुछ पौराणिक कथाएं यही से जुड़ी हुई है। ऋषिकेश की प्राकृतिक सुंदरता और आश्चर्यजनक नदी के किनारे, नीले आसमान के नीचे स्तिथ इस शहर की सुंदरता को और ज्यादा खूबूसरत बनाती है।

ऋषिकेश में घूमने की जगह की बात की जाए, तो यहाँ पर घूमने के लिए कई प्राचीन मंदिर है। जिनमे नीलकंठ महादेव, रघुनाथ मंदिर, त्र्यंबकेश्वर मंदिर, लक्ष्मण झूला आदि शामिल है। इसके अलावा ऋषिकेश को योग का मुख्य स्थान भी कहा जाता है। आप यहाँ पर योग भी सीख सकते है। ऋषिकेश में कई साहसिक गतिविधियां भी शामिल है, जिनमे कयाकिंग, रिवर राफ्टिंग, बनजी जंपिंग, और बॉडी सर्फिंग आदि शामिल है। आप ऋषिकेश की यात्रा को अक्टूबर-फरवरी के महीनो में कर सकते है, इन दिनों यहाँ पर हलकी ठण्ड के साथ धुप भी होती है। जिससे की यह समय घूमने के लिए एक आदर्श विकल्प है। मानसून के समय जून-सितंबर के महीनो में हलकी नमी के साथ बारिश भी होती है।

6. Shimla

Places to Visit in Shimla in Hindi

शिमला भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य में स्तिथ है। जो की भारत के प्रमुख हिल स्टेशनों में से एक है। शिमला में छुट्टियां बिताने हर साल हजारो की संख्यां में पर्यटक आते है। शिमला भारत की राजधानी दिल्ली से 342 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। अगर आप दिल्ली या चंडीगढ़ से एक अच्छे हिल स्टेशन पर हनीमून पर जाने के बारे में सोच रहे है, तो शिमला आपके लिए आदर्श विकल्प है।

शिमला देवदार के घने जंगलो से ढका प्राकृतिक शहर है। अगर आप शहर की भीड़ – भाड़ से दूर एक शांत जगह पर कुछ दिन आराम करना चाहते है। या फिर अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिताना चाहते है, तो आप शिमला आ सकते है। शिमला में कई शानदार वास्तुकला के नमूने भी देखे जा सकते है।

शिमला में घूमने की जगह के बारे में बात की जाए, तो यहाँ पर घूमने के लिए बहुत कुछ है, जिसमे इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस लर्निंग, क्राइस्ट चर्च, हिमालयन बर्ड पार्क, गॉर्टन कैसल, बैंटनी कैसल आदि शामिल है। साथ ही आप मॉल रोड पर शाम के समय खरीदारी कर सकते है, और रिज पर कुछ दिलचस्प सांस्कृतिक गतिविधियों का आनंद ले सकते है। अगर आपको फोटोग्राफी पसंद है, और आप प्राकृतिक से जुड़े रहना पसंद करते है, तो आपके लिए शिमला रिजर्व फॉरेस्ट सैंक्चुअरी की यात्रा एक आदर्श विक्लप है।

शिमला नविवाहित जोड़ो के लिए हनीमून की यात्रा पर जाने के लिए बहुत लोक्रपिय है। आप शिमला में दिसम्बर के महीने में आते है, तो यहाँ पर आपको बहुत सुन्दर सुन्दर नज़ारे देखने को मिलते है। शिमला के आस पास हरे भरे जंगल आपको शानदार दृश्य पेश करते है। यहाँ के कुछ लोकप्रिय मनिदर जिन्हें मनसा देवी, तारा देवी, जाखू मंदिर आदि है, आप इनकी यात्रा के लिए भी जा सकते है।

शिमला दिल्ली, चंडीगढ़ जैसे शहरों से निकट है, जिसकी वजह से लोग शिमला की यात्रा को बेहद पसंद करते है। शिमला में आप कुछ लोकप्रिय गतिविधियों में ट्रैकिंग, कैंपिंग, पैराग्लिडिंग, हेली स्कीइंग, रिवर राफ्टिंग आदि शामिल है। अगर आप शिमला में कुछ आसान गतिविधियों को चुनना चाहते है, तो ऐसे में आप कैंपिंग, और ट्रैकिंग का विकल्प चुन सकते है। इसके अलावा आप शिमला में माउंटेन बाइकिंग का भी आनंद ले सकते है।

शिमला में आपको ठहरने के लिए भी कई आदर्श विकल्प मिल जाते है, यहाँ पर आपको कम कीमत में अच्छा आवास मिल जाता है। चाहे आप शिमला में हनीमून मानाने के लिए जा रहे है, या फिर अपने परिवार के साथ छुट्टियां मानाने आपको यहाँ पर किसी भी तरह की कोई समस्यां नहीं आएगी। आप कम पैसो में भी शिमला की यात्रा कर सकते है।

7. Naintal

Hill stations near Delhi within 100 km

नैनीताल उत्तराखंड राज्य में बसा एक शानदार शहर है। नैनीताल का नाम ”नैनी झील” के नाम पर ही पड़ा है। शहर झील के चारो और बसा हुआ है। नैनताल की स्थापना ब्रिटिश चीनी व्यापारी, पी. बैरन ने वर्ष 1841 में की थी। जैसे ही आप नैनताल जिले में प्रवेश करते है, तो आपको एक प्राकृतिक सुंदरता का एहसास होने लगता है। नैनीताल में घूमने की जगह की बात की जाए, तो यहाँ पर घूमने के लिए बहुत सारे शानदार पर्यटन स्थल है। कुमाऊं हिमालय को “देवभूमि” (देवताओं की भूमि) कहा जाता है। अगर आप नैनीताल की यात्रा करना चाहते है, तो आप दिसंबर के महीने में जा सकते है। यहाँ पर सर्दीयों के मौसम में बर्फवारी का आनंद ले सकते है। नैनीताल हनीमून की यात्रा के लिए भी एक आदर्श विकल्प है।

8. Mussoorie

lal tibba mussoorie

मसूरी समुन्द्र तल से लगभग 1900 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक लोकप्रिय Hill Station है। यह उत्तराखंड में स्तिथ है। मसूरी पर्यटकों के बिच हमेशा से ही एक लोकप्रिय हिल स्टेशन रहा है। मसूरी का इतिहास 19वीं शताब्दी का है जब सत्तारूढ़ ईस्ट इंडिया कंपनी के अधिकारियों ने इस शहर को छुट्टियां बिताने के लिए चुना था। मसूरी उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से 40 किलोमटर की दुरी पर स्तिथ है। जिसे “हिल स्टेशनों की रानी” के नाम से भी जाना जाता है। मसूरी को यमुनोत्री और गंगोत्री के ग्लेशियरों के प्रवेश द्वार के रूप में भी जाना जाता है।

सन 1991 में कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रमों और राजनीतिक हस्तियों के आंदोलनों की वजह से मसूरी सुर्ख़ियों में रहा था। वर्तमान समय में यह Hill Station एक आधुनिक शहर बन गया है। मसूरी हनीमून Couple के लिए एक आदर्श स्थान है। इसके अलावा मसूरी में कुछ प्रीमियम शैक्षणिक संस्थानों और कॉन्वेंट स्कूल भी मौजूद है, जिनकी वजह से यह एक शैक्षिक केंद्र भी बन गया है। मसूरी में घूमने की जगह की बात की जाएँ, तो यहाँ पर घूमने के लिए बहुत सी चीजे है, और करने के लिए कई साहसिक गतिविधियां। आपको अपने परिवार के साथ या हनीमून के लिए मसूरी की यात्रा पर जरूर जाना चाहिए।

9. Ladakh

Best Places to Visit in December in India for Couples

लद्दाख एक बहुत ही शानदार Destination है। यह पूर्व बौद्ध साम्राज्य को प्रस्तुत करता है। लदाख में सुरम्य गोम्पा, बहुरंगी प्रार्थना झंडे इसकी सुंदरता को बढ़ाते है। लदाख हिमालय में स्तिथ किसी स्वर्ग से कम नहीं है। लद्दाख को पर्यटक स्वर्ग के रूप में देखते है, तो कुछ पर्यटक रोमांच की तरह देखते है। लदाख में घूमने की जगह की बात की जाएँ, तो यहाँ पर कई मठ, झील, और दर्रे है। यहाँ पर करने के लिए कई गतिविधियां भी है, जिनमे ट्रैकिंग, बाइकिंग, सफारी आदि शामिल है। लद्दाख जम्मू और कश्मीर का एक सबसे शानदार हिस्सा है। यह समुन्द्र तल से 2750 – 7672 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। लद्दाख बर्फ से ढकी पहाड़ियों के बिच बसा तिब्बती बौद्ध संस्कृति का केंद्र है। लदाख में नुब्रा घाटी, अल्ची मठ, पैंगोंग लेक, मुख्य आकर्षण है। अगर आप एक शांत जगह पर जाना चाहते है, तो आपको लेह लद्दाख हनीमून पैकेज (Honeymoon Trip to Leh Ladakh) की तैयारी कर देनी चाहिए।

10. Meghalaya 

Best Places to Visit in December in India for Honeymoon

मेघालय प्राकृतिक प्रेमियों के लिए एक स्वर्ग है। यह बहुत ही खूबसूरत Destination है। Mehglaya का अर्थ “बदलो का निवास” है। यहाँ पर आप चारो और बदलो से ढके घरो और पहाड़ों को देख सकते है। मेघालय भारत के उत्तर पूर्वी हिमालय में बसा है। जो की दुनिया के सभी पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। अगर मेघालय में घूमने की जगह के बारे में बात की जाएँ, तो यहाँ पर कई विशाल पड़हियों, घाटियों, झीलों, झरनो के अलावा कई गुफाएं भी मौजूद है।

मेघयाला में कई पवित्र जंगल भी है। यहाँ पर पर्यटन स्थलों की कमी नहीं है। यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता आपकी आत्मा को मंत्रमुग्ध कर देंगी। यहाँ पर मुख्य रूप से तीन जनजातियों-खासी, पनार और गारो में निवास करती है, और यह लोग बहुत ही मिलनसार होते है। वही अगर हम मेघालय की भाषा की बात करें, तो मेघालय की आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है, जिससे की विदेशी पर्यटकों को भी किसी तरह की चिंता करने की जरुरत नहीं है।

अगर आप एक नवविवाहित जोड़े है, और हनीमून मानाने के लिए एक शानदार जगह की तलाश में तो आपको Meghalaya Honeymoon Package के बारे में जरूर विचार करना चाहिए। आप यहाँ की सुखद जलवायु का आनंद लेते हुए, शिलांग शहर में भी जा सकते है। यहाँ पर आप ट्रैकिंग भी कर सकते है। मेघालय के कुछ प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चेरापूंजी, नोंगपोह, शिलांग, तुरा, और बाघमारा है। इसके अलावा आप वार्ड झील, लेडी हैदरी पार्क, इको पार्क, खोह रामहा, ग्रीन रॉक रैंच, नोहकलिकाई फॉल्स, मौसमाई गुफा, आदि स्थलों पर भी जरूर जाएँ।

Note – इस लेख में हमने आपको हनीमून के लिए भारत में दिसंबर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें (Best Places to Visit in December in India for Honeymoon) के बारे में विस्तार से बताया है। अगर आप एक नवविवाहित जोड़े है, तो आप यहाँ पर बताई गयी जगहों के बारे में जरूर सोचे और अपनी एक शानदार यात्रा पर निकाल जाएँ। अगर आपका इस लेख से सम्बंधित कोई भी सवाल है, तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है। अगर आपको यह लेख Best Places to Visit in December in India for Couples अच्छा लगा, तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें, धन्यवाद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here