Google Adsense Approval के बाद क्या करें?

0
Adsense Approval Ke Bad Kya Kare

Adsense Approval के बाद क्या करें? यह एक ऐसा सवाल है, जो की ज्यादातर नये ब्लॉगर को कंफ्यूज करता है। नये ब्लॉगर किसी ना किसी तरह से अपना Adsense Approval तो ले लेते है। लेकिन Adsense Approved होने के बाद क्या करें? यह उनकी समझ में नहीं आता है।

और बहुत से ब्लॉगर कुछ गलतियां करते है। जिसकी वजह से उनके अकाउंट पर Ads Limit लग जाती है। अगर आपको भी हाल ही में AdSense का Approval मिला है, तो आपको इस लेख को बहुत ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए। क्योकिं इस लेख में आपको ऐसी बहुत सी महातपवूर्ण जानकारियां मिलने वाली है।

जिसकी मदद से आप अपने AdSense Account को बिलकुल सुरक्षित रख सकते है। और उससे लम्बे समय तक पैसे कमा सकते है। आइये जानते है, Adsense Approved होने के बाद क्या करना चाहिए :

Adsense Approval के बाद क्या करें?

Adsense Approval मिलना एक नये ब्लॉगर के लिए बहुत ख़ुशी की बात है। लेकिन कई बार नये ब्लॉगर बहुत सी गलतियां कर देते है। जिसकी वजह से उन्हें कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन्ही परेशानियों से बचने के लिए आपको इस लेख में Adsense Approved होने के बाद क्या करे? पूरा विस्तार से बताया गया है। आइये जानते है –

1. Google AdSense Account खोलें

सबसे आपको अपना Google AdSense Account खोलना है, उसके बाद आपको यहाँ पर Ads के Option पर क्लिक करना है। यहाँ पर आपको निचे एक पेंसिल जैसा Icon दिखाई देगा। आपको इस पर क्लिक करना है। जैसा की आपको निचे स्क्रीनकोट में दिखाया गया है।

Adsense Approved Hone Ke Baad Kya Kare

2. Auto Ads को On करें

इसके बाद आपके सामने Right Side में कुछ ऑप्शन नजर आएंगे। यहाँ पर आपको Auto Ads को On कर देना है। इसके निचे आपको Ads Format और Ads Load का ऑप्शन भी मिलेगा। आपको Ads Format में भी सभी Option को On कर देना है।

लेकिन Ads Load को हमेशा Medium पर ही सेट रखें। Apply To Site के बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपकी वेबसाइट में 30 Minute के बाद Ads शो होना शुरू हो जाएंगे।

Adsense Approved Hone Ke Baad Kya Kare

3. Manual Ads Placement करें

Auto Ads के साथ साथ अगर आपकी वेबसाइट पर ट्रैफिक ज्यादा है, तो आपको Manual Ads भी लगाने चाहिए। अगर आपकी वेबसाइट WordPress पर है, तो आप Ad Inserter Plugin की मदद से आसानी से Manual Ads लगा सकते है। अगर आपकी वेबसाइट Blogger पर है, तो आपको सभी पोस्ट में जाकर Manual Ads लगाने पड़ेंगे।

इसके लिए आपको सबसे पहले Ads के ऑप्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको By Ad Unit पर क्लिक करना है। यहाँ पर आपको अलग अलग तरह के Ad Unit मिल जाएंगे। लेकिन यहाँ पर आपको Display Ad यूनिट का उपयोग करना है। Diplay Ad यूनिट पर क्लिक करें। जैसा की आपको निचे स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है।

Adsense Approved Hone Ke Baad Kya Kare

यहाँ पर आपको सबसे पहले अपने Ad Unit का नाम देना है। इसके बाद आपके सामने बहुत से Ad Size आएंगे। यहाँ पर आपको अपनी पसंद के किसी भी Size को चुनकर उसे Responsive ही रखें।

हालाकिं ज्यादातर Square Ad का ही उपयोग करना चाहिए। इसके बाद आपको Create के बटन पर क्लिक करना है। यहाँ से आपको आपके Ad Unit का Code मिल जाएगा। जिसे आप अपनी वेबसाइट पर लगा सकते है।

4. Ads का प्लेसमेंट सही जगह पर करें

आपको Ads से ज्यादा Earning करने के लिए Ads को सही जगह पर Placement करना बहुत आवश्यक है। इसके लिए आपको अपने Ads Code को पोस्ट के Title के पहले और पोस्ट के पहले Paragraph के बाद लगाना चाहिए। एक Ad आपको पोस्ट ख़त्म होने से पहले लगाना चाहिए। अगर आपके आर्टिकल में Image का उपयोग ज्यादा होता है, तो आप Image के नीचे भी कोड लगा सकते है। जिससे आपके Ads पर Click आने के चांस बहुत अधिक होते है।

5. ज्यादा Ad लगाने से बचें

कुछ लोग अपने ब्लॉग पर बहुत सारे Ad लगा देते है। उन्हें लगता है, की ब्लॉग या वेबसाइट पर जितने ज्यादा Ad होते है, उतनी अधिक कमाई होती है। लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं है। इससे आपकी वेबसाइट पर गलत असर पड़ता है। जो लोग आपकी वेबसाइट पर इनफार्मेशन लेने के लिए आते है, उन्हें समस्यां होती है।

जिससे आपकी वेबसाइट का बाउंस रेट बढ़ जाता है। और आपकी वेबसाइट भी गूगल में गिरने लगती है। इसके अलावा ज्यादा Ad लगाने से आपकी वेबसाइट की स्पीड भी कम हो जाती है। अगर आपका कोई आर्टिकल 1000 शब्दों का है, तो आप उसमे तीन से चार Ad लगा सकता है।

यह जानकारी भी जरूर पढ़ें

6. ब्लॉग पर ट्रैफिक बढ़ायें

AdSense का Approval मिलने के बाद आपको अपने ब्लॉग पर आर्गेनिक ट्रैफिक बढ़ाने पर काम करना चाहिए। अगर आपके ब्लॉग पर ट्रैफिक नहीं है, तो आप AdSense Approve होने के बाद भी पैसे नहीं कमा सकते है।

ब्लॉग पर ट्रैफिक बढ़ाने के लिए आपको अच्छे Keyword पर पोस्ट लिखनी चाहिए। आपको प्रतिदिन अपने ब्लॉग पर पोस्ट डालनी चाहिए। जैसे जैसे आपके ब्लॉग पर ट्रैफिक बढ़ें, उसी तरह से आपकी Earning भी बढ़ने लगेगी।

7. AdSense CTR जरूर चेक करें

AdSense में CTR का मतलब Clickthrough Rate (CTR) होता है। आपको Adsense CTR को दिन में एक बार जरूर चेक करना चाहिए। CTR आपकी वेबसाइट पर आने वाले विज़िटर द्वारा गिना जाता है। उदहारण के लिए अगर आपकी वेबसाइट पर 10 विज़िटर आये,

और उसमे से इसमें से अगर किसी ने एक Ad पर क्लिक किया तो आपकी वेबसाइट का CTR 10% हो गया है। आपके AdSense Account का CTR हमेशा 10% से कम होना चाहिए। इसके लिए आपको अपनी वेबसाइट पर Traffic बढ़ाना चाहिए, और ज्यादा Ads नहीं लगानी चाहिए। इससे आपका CTR मेन्टेन रहता है।

8. Self Click ना करें

कुछ लोग AdSense Approval के बाद अपनी वेबसाइट को किसी दूसरे फ़ोन में खोलकर खुद से क्लिक करने लगते है। जिसकी वजह से गूगल इसे गलत गतिविधि में काउंट कर लेता है। और उनके अकाउंट पर Ad Limit लग जाती है। इसके अलावा आपको अपने ब्राउज़र में भी अपनी वेबसाइट को बार बार खोलकर नहीं देखना चाहिए।

अगर आपको अपनी वेबसाइट को किसी काम के लिए खोलना भी है, तो आपको अपने ब्राउज़र में Ads Blocker का उपयोग करना चाहिए। इसके अलावा आपको अपने किसी दोस्त को भी अपनी वेबसाइट खोलकर उस पर क्लिक करने के लिए नहीं बोलना चाहिए। इससे आपका अकाउंट ससपेंड हो सकता है। आपको इन सभी चीजों से दूर रहना चाहिए।

9. Consistency बनाये रखें

आपको ब्लॉग्गिंग के द्वारा AdSense से पैसे कमाने के लिए Consistency बनाये रखना बहुत जरुरी है। जिससे की आपके ब्लॉग पर ट्रैफिक ज्यादा से ज्यादा आये। इसके लिए आपको नियमित रूप से अपने ब्लॉग पर आर्टिकल डालना है। इसके अलावा आपको पुराने आर्टिकल को समय समय पर अपडेट करना चाहिए।

उदहारण के लिए अगर आपने कुछ त्योहारों के बारे में लिखा है, तो आपको नया साल आने पर उस त्यौहार की नयी तारीख लिखनी चाहिए। इससे आपके ब्लॉग का कंटेंट फ्रेश रहता है। और धीरे धीरे आपके ब्लॉग पर ट्रैफिक भी बढ़ता जाता है।

10. Address Pin वेरीफाई करें

जब आप ब्लॉग पर धीरे धीरे ट्रैफिक बढ़ने लगता है, तो इससे आपकी कमाई भी बढ़ती जाती है। जब आपके अकाउंट में $10 डॉलर हो जाते है, आपको अपने अकाउंट में अपना पहचान पात्र अपलोड करना होता है।

इसके बाद आपके AdSense Account के डैशबोर्ड में एक Option आता है, Pin Verify करने के लिए आपको उस पर क्लिक करना है। यहाँ पर जैसे ही आप क्लिक करते है।

तो आपके द्वारा डाले गए Address पर AdSense एक Pin भेजता है। यह एक लिफाफा होता है, जो की डाकिया आपके घर लेकर आता है। कई बार यह पिन आपके घर 10 दिन के भीतर आ जाता है। लेकिन अगर यह आपके पास नहीं आता है, तो आपको फिर से Resend बटन पर क्लिक कर देना है।

यह आपके पास 10 दिन से लेकर 2 महीने के बिच में आ जाता है। जब आपके पास पिन आता है, तो आप लिफाफे में से पिन देखकर अपने अकाउंट में डालें। आपका AdSense Account Verify हो जाएगा।

11. बैंक अकाउंट डिटेल्स भरें

AdSense की पेमेंट आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर होती है। इसके लिए आपको अपनी बैंक डिटेल्स यहाँ पर भरनी होती है। आपको अपनी बैंक डिटेल्स को अच्छी तरह से चेक करके भरना चाहिए। अगर आपका बैंक अकाउंट HDFC, Axis, SBI, Punjab National Bank, Kotak Mahindra Bank में तो ज्यादा अच्छा है।

क्योकिं इन बैंकों में पेमेंट जल्दी आ जाती है। AdSense में बैंक खाता जोड़ने के लिए आपको Holder Name, Account Number, Swift Code की आवश्यकता होती है। आप अपने बैंक का Swift Code बैंक जाकर भी ले सकते है या फिर इंटरनेट से ऑनलाइन भी निकाल सकते है।

जब आपके AdSense Account में $100 डॉलर पुरे हो जाते है, तो आपकी पेमेंट आपके AdSense Account से महीने की 21 तारीख को निकल जाती है। और यह 5 दिनों के अंदर अंदर आपके बैंक अकाउंट में पहुँच जाती है। इसके बाद हर महीने आपकी पेमेंट आपके अकाउंट में आती रहती है।

Note : यह लेख Adsense Approved होने के बाद क्या करें? इसे बारे में था। जिसमे आपको गूगल ऐडसेंस से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में बताया गया है। यहाँ पर आपको गूगल ऐडसेंस से जुड़ी सभी जानकारियां समय समय पर मिलती रहती है। अगर आपके AdSense Account में किसी भी तरह की कोई समस्यां आती है, तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है। अगर आपका इस लेख से सम्बंधित किसी भी तरह का कोई सवाल है, तो आप हमें Mail करके भी पूछ सकते है। अगर आपको यह लेख पसंद आया, तो कृपया इस लेख को अपने सभी दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें, धन्यवाद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here