मनी प्लांट पौधे की जानकारी | Money Plant Information in Hindi

0
Money Plant Information in Hindi

Money Plant in Hindi: इस लेख में मनी प्लांट के बारे में जानेगे है, यह एक तरह की बेल होती है, जो की हमेशा हरी भरी रहती है। मनी प्लांट का वैज्ञानिक नाम  “Epipremnum Aureum” है। साथ ही इसके बहुत से फायदे भी होते है। मनी प्लाट घरो में लगाए जाने वाले सबसे लोकप्रिय पोधो में से एक है। इस पौधे की बेल को लोग घरो के अंदर लगाना ज्यादा पसंद करते है।

ऐसा भी माना जाता है, की अगर घर में मनी प्लांट का पौधा लगाया जाते, तो इससे घर में सुख शांति और समृद्धि आती है। आज हम मनी प्लांट के फायदे क्या है? इसकी देखभाल कैसे करते है। मनी प्लांट के पौधे को कैसे लगाया जाता है, इससे सम्बंधित सभी जानकारी के बारे में बात करेंगे। 

मनी प्लांट की जानकारी 

मनी प्लांट अपने गुणों के बारे में अक्सर जाना जाता है, इसकी ज्यादा देखभाल करने की जरुरत नहीं होती है। लोग इस पौधे को अपने घरो के अंदर और बगीचों में लगते है। यह बेल की तरह फैलता है। इसके अलावा इसकी प्रजाति के कई पौधे होते है, जिन्हे लगाना बहुत आसान होता है, जो फेंग शुई मनी प्लांट ट्री कहलाते है।

बहुत लोगो के मन में एक सवाल अक्सर चलता है, की मनी प्लांट को हिंदी में क्या कहते है, मनी प्लांट को हिंदी में मनी प्लांट के नाम से ही जाना जाता है। अगर इस पौधे का अंग्रेजी ग्रामर के अनुसार हिंदी में अनुवाद किया जाए, तो इसका अर्थ होता है, पैसे वाला पौधा। 

अगर हम मनी प्लांट के पौधे और पत्तो के बारे में बात करें तो यह पौधा एक सदाबाहर पोधो की सूचि में आता है, जिस पर हमेशा पत्ते आते है, और यह हरा रहता है। इसकी ऊंचाई लगभग 20 – 30 मीटर तक हो जाती है। वैसे अगर इसको किसी रस्सी के सहारे या किसी पेड़ पर चढ़ाया जाते तो यह धीरे धीरे ऊपर की बढ़ता रहता है।

यह बेल की तरह चलता है। इस पौधे की पत्तियों का आकर हृदय के आकर का होता है। इसकी पत्तियां शुरआत में छोटी होती है। लेकिन जैसे जैसे यह पुराना होता जाता है, इसकी पत्तियों का आकर बढ़ता जाता है, और यह लगभग आधा फुट के आकर की हो जाती है। इन पत्तियों का रंग हरा और पीला होता है। 

मनी प्लांट को उगने के लिए आपको कोई विशेष मौसम का इंतजार करने की आवश्यकता नहीं होती है। आप इस पौधे को गर्मियों में या सर्दियों में या बरसात में किसी भी मौसम में ऊगा सकते है। लेकिन फिर भी आप गर्मियों में इस पौधे को लगाने के बारे में ना सोचे क्योकिं इससे इसकी पत्तियां सूरज की किरणों से जल सकती है, जिससे की इनका रंग पीला पड़ जाता है। 

मनी प्लांट का फूल देखने के लिए लोग अक्सर इंतजार करते रहते है, उनका पौधा कई साल पुराना हो जाता है, लेकिन पौधे पर फूल नहीं आता है। मनी प्लांट एक ऐसा पौधा है, जिस पर फूल नहीं होता है। मनी प्लांट सिर्फ अपनी पत्तियों को ही बढ़ाता है। समय के साथ साथ इसकी पत्तियों बड़ी होने लगती है, लेकिन इस पर किसी भी प्रकार का फूल नहीं आता है।

मनी प्लांट का पौधा कैसे लगाये? 

मनी प्लांट को लगाना बहुत ही आसान होता है। आप इसे किसी बीज से नहीं लगा सकते है। इस पौधे को लगाने के लिए आपको इसकी कटिंग या फिर इसकी जड़ को लगाना पड़ता है। मनी प्लांट को कई तरह से लगाया जाता है, अक्सर कुछ लोगो के सवाल होते है की मनी प्लांट को प्लास्टिक की बोतल या मिटटी में कैसे लगाएं? आज आपको सभी तरह की जानकारी मिलने वाली है। मनी प्लांट को जल्दी कैसे बढ़ाये आदि। तो चलिए सबसे पहले जानते है, मनी प्लांट को बोतल में कैसे लगते है।

 

Money Plant in hindi

मनी प्लांट को पानी की बोतल में कैसे उगाएं How to Grow Money Plant in Water Bottle in Hindi

मनी प्लांट को पानी की बोतल में उगने के लिए आपको सबसे पहले एक अच्छी सी मनी प्लांट की बेल को चुनना होगा। जिससे की वह बहुत जल्दी उग जाए। इसके लिए आपको किसी ऐसी बेल से एक कटिंग लेनी है। जिसके अंदर बहुत सारी जड़े निकल रही हो।

इसके साथ ही आपको यह भी ध्यान रखना है, की उस कटिंग के ऊपर कोपल निकलना शुरू हो गयी हो। इस तरह की एक कटिंग का चुनाव करने के बाद, आपको बहुत ही ध्यान से इसको बेल से काट लेना है। ध्यान रहे यह एक दम शार्प कटिंग होनी चाहिए।

कटिंग को लेने के बाद आप उसके निचे के सभी पत्तो को किसी भी तेज धार वाली चाकू या कैंची से काट देने है। निचे के पत्तो को आप अपनी बोतल के अनुसार भी काट सकते है। जितनी गहरी आपकी बोतल है। उतनी ही जगह से आप कटिंग के पत्तो को हटाएँ।

कटिंग को पूरी तरह से तैयार करने के बाद, आप अपनी कटिंग को बोतल के अंदर डाल दे। बोतल में कटिंग डालते समय ध्यान रहे की उसकी जड़े ना टूटे। अब आप इसको अपने घर के किसी भी हिस्से में रख सकते है। लगभग एक या दो महीने बाद आप देखगेंगे की आपकी मनी प्लाट की बेल के पत्तो का आकर बढ़ता हुआ नजर आएगा। साथ ही इसकी जड़े भी बोतले में फैलने लगेगी। इस तरह से प्लास्टिक की बोतल में मनी प्लांट को लगाया जाता है।

मनी प्लांट को पानी की बोतल में कैसे लगाएं वीडियो  

पानी में मनी प्लांट को तेजी से कैसे उगाएं

मनी प्लांट को पानी जल्दी से उगने के लिए सबसे जरुरी होता है। उस बोतल का पानी जिसमे आपने मनी प्लांट को लगाया है। इसके लिए आपको महीने में एक या दो बार पानी को बदलना चाहिए। पानी बदलते समय आपको ध्यान रखना है, की आपको मनी प्लांट के पौधे को बहार नहीं निकलना। आप किसी पाइप की मदद से भी बोतल को खली कर सकते है।

मनी प्लांट अगर आप बरसात के दिनों में पानी बदल रहे है, तो आप बारिश में एक बाल्टी रखकर उस बाल्टी में इकठा हुआ पानी भी मनी प्लांट की बोतल में डाल सकते है। यह पानी आपके पौधे के लिए बहुत ही फायदेमंद होगा। अगर आपको बारिश का पानी नहीं मिलता है। तो आप पानी को एक रात के लिए रखकर उसके बाद मनी प्लांट की बोतल में डाले। इससे भी आपका पौधा जल्दी ग्रो करता है।

इसके अलावा आप अपने मनी प्लांट की बोत्तल में एक महीने बाद प्रत्येक तीसरी बार खाद भी दे सकते है। इसको तैयार करने के लिए आपको एक बोतल पानी में आधा चम्मच NPK खाद को घोलना है। और उसको अच्छे से मिलाकर उस पानी को बोतल में डाल सकते है। इससे भी आपका पौधा बहुत जल्दी ग्रो करता है। लेकिन ध्यान रखने वाली बात यह है, की आपको खाद ज्यादा मात्रा में नहीं देना है। सिर्फ आधा छोटा चम्मच। अगर आपके पौधे में खाद ज्यादा हो जाता है, तो यह ख़राब भी हो सकता है।

इसके अलावा आप अपने घर में बोतल में लगे प्लांट पर फर्टीलिज़ेर स्प्रे भी कर सकते है। यह स्प्रे बहुत ही जल्दी असर करता है, और इससे आपके पौधे की बढबार भी जल्दी होती है, और यह ज्यादा हरा भी हो जाता है। फर्टीलिज़ेर स्प्रे बनाए के लिए आपको सबसे पहले एक लीटर पानी लेना है।

उस पानी को रात भर के लिए छोड़ देना है। उसके बाद सुबह उसमे आधा चम्मच यूरिया खाद या फिर NPK खाद घोलकर हफ्ते में एक बार जरूर करना है। इससे आपको अपने पौधे में एक महीने में ही फर्क नजर आने लगेगा, और यह बहुत स्वस्थ और हरा भरा नजर आने लगेगा।

मनी प्लांट को मिटटी या गमले में कैसे लगाएं

मनी प्लांट को मिटटी या गमले में लगाने के लिए सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात होती है, आप मिटटी का चुनाव बेहतर ढंग से करें। इसके लिए आपको एक हिस्सा बगीचे की सामान्य मिटटी लेनी है, और एक हिस्सा बारीक़ बजरी जो की घर बनाते समय सीमेंट के साथ मिलते है। और एक हिस्सा आपको गोबर खाद का लेना है। इसके अंदर आपको नीमखली भी मिलानी है। हम नीमखली इसलिए मिलते है, क्योकिं इससे पौधे को कीड़ा लगने का दर नहीं रहता है। इस तरह की मिटटी आपको तैयार करनी है।

मिटटी को तैयार करने के बाद आपको एक अच्छी सी कटिंग लेनी है। जिसमे पहले से थोड़ी जड़े निकली हो। कटिंग को लेने के बाद आपको उसके सभी पत्तो को काट देना है, सिर्फ ऊपर के एक या दो पत्ते छोड़ने है। अब आप कटिंग को गमले में लगा दीजिये। अगर आपको एक ही कटिंग से बहुत सारे प्लांट चाहिए तो आप कटिंग को थोड़ा बड़ा काटिये और उसको मिटटी में लेटकर लगभग दो इंच की गहराई में दबा दे।

ऐसा करने से इसके अंदर से बहुत सारी नई कोपल निकलकर आती है। आपको जब इससे यह पौधे काटने है, तो बहुत ध्यान से काटना। कटिंग को गमले में लगाने के बाद आपको किसी पिन या किसी तार की सहायता से गमले की मिटटी में दबाना है। जिससे गमले में पानी डालते समय मनी प्लांट की बेल बहार ना पाए।

मनी प्लांट को लगाने के बाद इसमें भरपूर मात्रा में पानी डालकर गमले को छाया वाली जगह पर रख दे। जब यह बड़ा हो जाए, तो आप इसमें से दूसरे पौधे भी निकल सकते है। पौधे निकलते समय ध्यान रहे की यह पूरा बहार ना आने पाए। जब तक यह पूरी तरह से जड़ ना पकड़ ले तब तक इसमें समय समय पर पानी डालते रहे।

मनी प्लांट की देखभाल कैसे करें

मनी प्लांट की देखभाल करना बहुत जरुरी है, इसको ज्यादा केयर की जरुरत नहीं होती लेकिन यह एक साल में एक बार कटिंग जरूर मांगता है। अगर आप इसकी कटिंग नहीं करते है, तो यह बिना किसी आकर के फैलता है, जो की देखने में बिलकुल भी अच्छा नहीं लगता है। इसलिए आप इस पौधे को एक अच्छा लुक देने के लिए समय समय पर कटिंग करते रहें। 

जब तक आपका पौधा छोटा रहता है, और वह एक गमले में है, तो उस पौधे उस समय कभी भी गर्मी या तेज धुप में नहीं रखना चाहिए इससे उसकी पत्तियां पिली पड़ जाती है, और वह ख़राब होने लगता है। अगर आपका पौधा बड़ा हो गया है, तो आप उसको कही पर भी रख सकते है। लेकिन कुछ इलाके ऐसे होते जहाँ पर बहुत तेज धुप होती है। उन स्थानों पर हमेसा मनी प्लांट का ध्यान रखे। अगर आपकी बेल पर धुप आती हैं, तो आप उस गमले के पास कोई बड़ा पेड़ भी लगा सकते है। इससे आपका पौधा गर्मी और धुप से बचा रहेगा और उसकी पत्तियां भी हरी रहेंगी।

जैसे जैसे यह पुराना होता है, वैसे वैसे इसकी पत्तियां भी बड़ी होने लगती है। जब गर्मियों का मौसम आता है, तो इसकी पत्तियों को सूरज की किरणे जला देती है। जिससे की यह पिली पड़ जाती है। सभी पिली पत्तियों को तोड़ देना चाहिए। इससे पौधे की वृद्धि अच्छी होती है। पौधे की लगातार बढ़ रही शाखाओ को अगर आप काटते है, तो इससे पौधे की ऊंचाई बढ़ती है। 

सर्दियों में मनी प्लांट के पौधे की देखभाल कैसे करें वीडियो  

मनी प्लांट के बारे में कुछ महत्पूर्ण जानकारी 

  1. ज्यादातर लोग मनी प्लांट के पौधे को घर में शोभा बढ़ाने के लिए लगते है, लेकिन इसे अलावा भी यह घरो के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट का पौधा घर में सुख समृद्धि और धन की वृद्धि करता है। मनी प्लांट के पौधे को कभी भी बहार से खरीद कर नहीं लगाना चाहिए। आप इस पौधे को अपने किसी भी पडोसी से लेकर लगा सकते है। तो चलिए जानते है, इसकी कुछ महत्पूर्ण जानकारी 
  2. रेवती नक्षत्र के दिन अगर मनी प्लांट को लगाया जाये, तो यह बहुत शुभ होता है। अगर इस नक्षत्र के दिन बुध हो तो और भी ज्यादा अच्छा माना जाता है। 
  3. हिन्दू ग्रंधो के अनुसार साउथ ईस्ट जोन गणेश भगवन की दिशा को कहा गया, अगर आप मनी प्लांट को साउथ ईस्ट जोन में लगते है, तो यह अच्छे भाग्य का प्रतिक माना जाता है। अगर आपके घर में कोई कोना इस दिशा में, तो आपको यह पौधा उसी कोने में रखना चाहिए। 
  4. नार्थ ईस्ट जोन को अच्छा नहीं माना जाता है, अगर आप इस पौधे को इस दिशा में लगते है, तो इससे आपके घर पर नकारत्मक प्रभाव पड़ सकता है। 
  5. लक्ष्मी जी की कृपा के लिए आपको मनी प्लांट का पौधा साउथ ईस्ट की दिशा में लगाना चाहिए। आपको पौधे को पानी देते समय एक बात का हमेशा ध्यान रखें चाहिए, की इसको कभी भी रविवार के दिन पानी ना दे। मनी प्लांट को पानी देते समय आप इसके अंदर एक चम्मच दूध भी मिला सकते है। ऐसा करने से आपके घर में सुख समृद्धि बढ़ती है। 
  6. अगर आपके घर में मनी प्लांट की बेल जमीन पर फेल रही है, तो इसको जमीन पर फैलने से रोकना चाहिए। क्योकिं ऐसा माना जाता है, अगर आपका मनी प्लांट का पौधा जमीन पर फैलता है, तो इससे आपके घर में फालतू चीजों पर पैसा ज्यादा खर्च होता है। आप इस पौधे को किसी रस्सी की सहायता से ऊपर की और बढ़ा सकते है। इससे आपके यश में वृशि होती है।

यह जानकारी भी पढ़ें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here