Google Adsense Approve कैसे करें?

0
Google Adsense Approve Kaise Kare

जो लोग जानना चाहते है, Google Adsense Approve Kaise Kare? उनके लिए यह लेख बहुत महत्वपूर्ण है। क्योकिं इस लेख में हम आपको Google Adsense Approval Trick के बारे में बताने वाले है। एक नया ब्लॉगर अपना ब्लॉग इसी लिए बनाता है, जिससे की जल्दी से उसका Google Adsense Approve हो जाए और वह Earning करना शुरू कर दें।

लेकिन कई ब्लॉगर को Google Adsense Account Eligibility के बारे में नहीं पता होता है। जिसकी वजह से उनका AdSense पहली बार में Approve नहीं होता है। अगर हम पुरे इंटरनेट पर सबसे ज्यादा कमीशन देने वाले Advertising Platform की बात करें, तो AdSense सबसे ऊपर आता है।

लेकिन इसका Approval लेना इतना आसान काम नहीं है, जितना एक नये ब्लॉगर को लगता है। लेकिन अगर आपको Google Adsense Account Eligibility के बारे में पूरी जानकारी हो जाती है, तो इसके बाद आप बहुत आसानी के साथ किसी भी Website पर AdSense Account को Approve करा सकते है।

अगर आप एक ब्लॉगर है, या फिर ब्लॉग्गिंग शुरू करना चाहते है, और जानना चाहते है, की AdSense Account Approve कैसे करें? तो इस लेख को पूरा ध्यानपूर्वक पढ़ें। आप बहुत ही आसानी के साथ अपनी वेबसाइट को AdSense से Approve करा सकते है। आइये जानते है, गूगल एडसेंस अप्रूवल कैसे मिलता है –

Google AdSense Approve कैसे करे

किसी भी वेबसाइट या ब्लॉग को Google Adsense से Approve कराने के लिए Publishers को एक फार्म भरना होता है, जो आपको AdSense की Official Website पर मिलता है। वहां पर आपको अपनी वेबसाइट का URL देकर Submit करना होता है।

इसके बाद आपको एक Script मिलती है, जिसे आपको अपनी वेबसाइट के <Head> में लगाना होता है। इसके बाद आपकी एप्लीकेशन AdSense Team के पास जाती है, वहां पर आपकी वेबसाइट को पूरी तरह से चेक किया जाता है। उसके बाद अगर आपकी वेबसाइट Google Adsense की सभी Eligibility को पास करती है, तो आपको Approval दे दिया जाता है।

आपकी वेबसाइट Monetize हो जाती है, जिसके बाद आप अपनी वेबसाइट से पैसे कामना शुरू कर सकते है। आइये जानते है, आप किस तरह से कुछ Step को फॉलो करके बहुत आसानी के साथ गूगल AdSense का Approval ले सकते है –

1. High-Quality Content लिखें

AdSense Approval लेने के लिए सबसे महत्वपूर्ण स्टेप Content होता है। आपको हमेशा अच्छी क्वालिटी का कंटेंट लिखना चाहिए हालाकिं कुछ नये ब्लॉगर High Quality Content के बारे में नहीं जानते है। आपको बता दें, की आपको ऐसा कंटेंट लिखना चाहिए, जो गूगल पर पहले से ना हो।

आपके मन में एक सवाल आ रहा होगा, की गूगल पर तो सभी तरह का कंटेंट होता है। लेकिन आपको अपने लिखने का तरीका अन्य लोगो से अलग करना है। और उनसे अच्छी इनफार्मेशन देनी है। आप अन्य वेबसाइट या ब्लॉग से जिस टॉपिक पर आप लिख रहे है, उसका आईडिया ले सकते है। लेकिन आपको किसी का भी कंटेंट कॉपी नहीं करना है।

अगर आप थोड़ा सा भी कंटेंट कही से कॉपी करते है, तो ऐसे में आपको AdSense Approval मिलना मुश्किल है। High Quality Content लिखने के अलावा आपको अपनी प्रतियेक पोस्ट कम से कम 800 – 1000 शब्दों की लिखनी चाहिए। हालाकिं आप जितनी ज्यादा Details में लिखंगे, आपके लिए उठा अच्छा होगा। यूजर को सभी जानकारियां आपके ब्लॉग पर ही मिल जाएंगी।

2. डोमेन थोड़ा पुराना होना चाहिए

AdSense Approval लेने के लिए आपका डोमेन कम से कम 1 से 2 महीने पुराना होना चाहिए। हालाकिं गूगल की तरफ से ऐसा कही भी नहीं कहा गया है। लेकिन यह कुछ ब्लॉगर से अपने अनुभव से कहा है। अगर आपका डोमेन 1 से 2 महीने पुराना होता है, तो यह भी AdSense की Eligibility को पूरा करता है।

यहाँ डोमेन पुराना होने का मतलब यह नहीं है, की आपने डोमेन खरीद कर रख लिया है, और उसको लाइव नहीं किया है। यहाँ पर आपका डोमेन इंटरनेट पर Active होना चाहिए। इसके बाद ही वह एक पुराने डोमेन के अंतर्गत आता है।

3. Top Level Domain (TLD) खरीदें

आपको बता दें, की AdSense का जल्दी अप्रूवल टॉप लेवल डोमेन पर ही मिलता है। आपको अपनी वेबसाइट के लिए हमेशा एक टॉप लेवल डोमेन ही खरीदना चाहिए। अगर आपको डोमेन के बारे में बिलकुल भी जानकारी नहीं है।

और आपको यह भी नहीं पता है, की टॉप लेवल डोमेन कौन कौन से होते है। तो आप यह लेख पूरा पढ़ सकते है। जिसमे आपको डोमेन से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में बताया गया है। डोमेन कैसे ख़रीदे

4. SSL सर्टिफिकेट का उपयोग करें

डोमिन में Secure Sockets Layer (SSL) Certificate का उपयोग जरूर करें। जिस वेबसाइट में SSL होता है, उसे गूगल ट्रस्टेड वेबसाइट मानता है। इस तरह की वेबसाइट को Search Engine भी Value देता है। अगर आपकी वेबसाइट में SSL होता है, तो आपको AdSense मिलने के बहुत अच्छी चांस होते है।

5. AdSense Responsive Theme

अपनी वेबसाइट में आपको हमेशा AdSense Responsive Theme लगानी चाहिए। इंटरनेट पर आपको बहुत सारी Free Adsense Responsive Theme मिल जायेंगी। अगर आपकी वेबसाइट WordPress पर है, तो और आप एक Paid Theme का उपयोग करना चाहते है, तो आपको Generatepress Theme या Newspaper Theme का उपयोग करना चाहिए।

ब्लॉग्गिंग में सबसे ज्यादा उपयोग इन दोनों थीम का का किया जाता है। और इन थीम पर सबसे जल्दी AdSense Approval मिलता है। हालाकिं Free Theme पर भी बहुत आसानी से Approval मिल जाता है, लेकिन आपको उसे अच्छी तरह से Design करना चाहिए।

6. User Friendly Design बनायें

अगर आप अपनी वेबसाइट पर AdSense लेना चाहिए, तो इसके लिए आपको अपनी वेबसाइट को User Friendly Design देना बहुत आवश्यक है। जिससे की आपकी वेबसाइट में जो भी यूजर कुछ इनफार्मेशन लेने के लिए आये, तो उसे आसानी से आपकी वेबसाइट में सभी जानकारियां मिल जायें।

आपको अपनी वेबसाइट पर किसी भी तरह के Animation या Slider विजेट का उपयोग नहीं करना चाहिए। इससे यूजर Experience ख़राब होता है। जितना हो सकता है, अपनों अपनी वेबसाइट को Simple रखना चाहिए।

7. Limited Category बनायें

आपको शुरुआत में सिर्फ 3 या चार ही Category बनानी चाहिए। अगर आपने अपनी वेबसाइट में 3 Category बनायी है, तो आपको प्रतियेक Category में 10 पोस्ट डालनी चाहिए, अगर आपने 4 Category बनायी है, तो आपको प्रेत्येक Category में 8 या 10 पोस्ट डालनी चाहिए।

हालाकिं अगर आपने सभी पोस्ट 1200 से 1500 शब्दों के बिच में लिखी है, और नया कंटेंट लिखा है, तो आपको बहुत आसानी से पहली बार में ही अप्रूवल मिल जाएगा। बहुत से लोग शुरुआत में ही अपने ब्लॉग पर बहुत सारी Category बना लेते है, जिसकी वजह से उनके कंटेंट में अगर कोई प्रॉब्लम आ जाती है,

तो वह उसे Fix नहीं कर पाते और उन्हें AdSense अप्रूव करवाने में समस्यां आती है। लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है, आपको सिर्फ 3 Category ही बनानी है। में बहुत सारे ब्लॉग पर सिर्फ 3 Category बनाकर अप्रूवल लिया है।

8. Pages बनायें

आपको अपने ब्लॉग में Contact Us, About Us, Privacy Policy, Disclaimer, Terms and Conditions के Pages जरूर बनाने चाहिए। अगर आपके ब्लॉग पर इनमे से कोई भी पेज नहीं है, तो आपको Approval लेने में समस्यां आ सकती है।

आप उदहारण के लिए Hindi Dada Blog के Top Header में यह सभी Pages देख सकते है। जिससे आपको आईडिया मिल जाएगा, की आप किस तरह से यह सभी Pages बना सकते है।

9. Illegal Content लिखने से बचें

Google AdSense की कुछ Content Policy होती है। कुछ ऐसे टॉपिक भी है, जिन्हे AdSense स्वीकार नहीं करता है। आपको अपनी वेबसाइट पर Illegal Content लिखने से बचना चाहिए। आप सभी टॉपिक के बारे में जानने के लिए AdSense Content Policy को पढ़ सकते है। जो की आपको गूगल पर मिल जायेगी। आप अपने टॉपिक से सम्बंधित लेख ही लिखे।

10. Copyright Content का उपयोग ना करें

आपको अपने ब्लॉग पोस्ट में Copyright Content का उपयोग नहीं करना चाहिए। अगर आप अपने ब्लॉग में इंटरनेट से किसी भी Image या Viideo को डाउनलोड करके अपलोड नहीं करना चाहिए। इससे आपको AdSense लेने में समस्यां हो सकती है।

अगर आप अपने ब्लॉग में Image Add करना चाहते है, तो आप Pixabay Website से Images डाउनलोड कर सकते है। इस वेबसाइट से डाउनलोड किये गए किसी भी फोटो पर कॉपीराइट नहीं आता है। इसके अलावा आप Canva से भी अपनी पोस्ट के लिए Images बना सकते है।

11. ब्लॉग की भाषा चुनें

आपको अपना ब्लॉग बनाने के लिए AdSense Support Language का उपयोग करना चाहिए। क्योकिं AdSense सिर्फ कुछ ही भाषाओँ को Support करता है। जैसे की Hindi Dada एक हिंदी ब्लॉग है। उसी तरह से आप हिंदी, अंग्रेजी, तमिल आदि में अपना ब्लॉग बना सकते है।

अगर आपको जानना है, की AdSense किन किन भाषाओं को Supoort करता है, तो आप गूगल पर Adsense Supported Languages लिखकर सर्च करें, आपको पूरी लिस्ट मिल जायेगी। आप उनमे से जिस भाषा में चाहे अपना ब्लॉग बना सकते है। जिसमे आप आसानी से लिख सकते है।

12. Spam Traffic लेने से बचना चाहिए

आपको अपने ब्लॉग पर स्पैम ट्रैफिक लेने से बचना चाहिए। कुछ लोग अपना ब्लॉग बनाने के बाद उस पर गलत तरीके से ट्रैफिक भेजना शुरू कर देते है। जिसकी वजह से उन्हें AdSense Approval नहीं मिलता है। आपको शुरुआत में किसी भी तरह से Traffic नहीं लेना चाहिए। आपको अपनी पोस्ट लिखते जाना है।

कुछ समय बाद Google से आपके ब्लॉग पर Organic Traffic आना शुरू हो जाएगा। अगर आपके ब्लॉग पर प्रतिदिन 20 से 50 विजिटर भी आते है। तो भी आपने ब्लॉग को AdSense के लिए Apply कर सकते है। AdSense आपके ब्लॉग पर ट्रैफिक नहीं देखता है, यह आपके ब्लॉग की कंटेंट क्वालिटी देखता है।

13. Quanswer And Answer वेबसाइट का उपयोग करें

आप अपने ब्लॉग पर अपने टॉपिक से सम्बंधित नए नए आईडिया लेने के लिए Quanswer And Answer वेबसाइट का उपयोग कर सकते है। इस तरह की मुख्य दो वेबसाइट है। जहाँ पर आपको सबसे ज्यादा नई आईडिया मिलते है। जिसमे पहले नंबर पर Quora और दूसरे नंबर पर Question Hub आता है।

आप यहाँ से भी अपने टॉपिक से सम्बंधित पोस्ट के लिए आईडिया ले सकते है। यहाँ पर आपको ज्यादातर ऐसे सवाल मिलेंगे, जिनके बारे में इंटरनेट पर बहुत कम लोगो ने लिखा होता है। यहाँ से आईडिया लेकर पोस्ट लिखने पर बहुत ज्यादा चांस है, की आपको जल्दी AdSense का अप्रूवल मिल जाएगा।

Google Adsense Account Approval Trick in Hindi 

 ऊपर के लेख में आपने वेबसाइट को Google Adsense Approve कैसे करें? इसके बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में जाना है। अगर आप ऊपर दिए गए सभी स्टेप फॉलो करते है, तो आपको 100% AdSense Approval मिल जाएगा। आइये अब जानते है, Google AdSense Approval से सम्बंधित कुछ Tips And Tricks और कुछ महत्वपूर्ण बातें, जो आपके काम आएँगी –

  • आपको हमेशा एक अच्छे डोमेन को खरीदना चाहिए, और एक अच्छी डोमेन कंपनी से ही डोमेन खरीदना चाहिए।
  • ब्लॉग के लिए Web Hosting का बहुत महत्वपूर्ण कार्य होता है। अगर आपकी होस्टिंग अच्छी है, तो आपके ब्लॉग की स्पीड अच्छी होती है, जिसकी वजह से आपको AdSense Approval आसानी से मिलने के चांस होते है।
  • हमेशा अपनी वेबसाइट का डिज़ाइन यूजर फ्रेंडली रखें, ज्यादा एनीमेशन या स्लाइड शो आदि का उपयोग ना करें।
  • अपने Article में बिलकुल भी Keyword Stuffing ना करें।
  • एक आर्टिकल कम से कम 1000 से 1500 शब्दों का होना चाहिए।
  • नियमित रूप से अपने ब्लॉग पर पोस्ट डालते रहे है। अगर आप एक दिन छोड़कर पोस्ट कर रहा है, तो आपको फिर एक दिन छोड़कर ही पोस्ट डालनी चाहिए।
  • सभी कैटेगरी में कम से कम 10 पोस्ट होने के बाद ही अपने ब्लॉग को Google Adsense के लिए अप्लाई करें।
  • जब तक Google Adsense का Approval नहीं मिल जाता तब तक नियमित रूप से अपने ब्लॉग पर पोस्ट डालते रहें।
  • अपने ब्लॉग पर कॉपीराइट इमेज का उपयोग ना करें, हो सके तो शुरुआत में फोटो बनाने के लिए Canva का उपयोग करें।
  • ब्लॉग पर ट्रैफिक आये या ना आये आपको चिंता नहीं करनी है, आपको AdSense Approval बिना ट्रैफिक के भी मिल जाएगा।
  • अपने ब्लॉग को बिलकुल साफ़ रखे उसमे किसी भी तरह के Stylish Fancy Widget का उपयोग नहीं करना चाहिए।
  • AdSense में Apply में करने से पहले Google Search Console और Sitemap आदि को एक बार अच्छी तरह से चेक करें।
  • जब तक आपको AdSense का अप्रूवल नहीं मिल जाता तब तक आपको किसी भी तरह के अन्य Ads Network के साथ नहीं जाना चाहिए, और ना ही अपने ब्लॉग पर किसी तरह के Affiliate Banner का उपयगो करना चाहिए।
  • यह कुछ AdSense Approval की Tricks थी, जिनकी मदद से आप आसानी के साथ अपना ब्लॉग AdSense से Approve करवा सकते है।

Note : यह लेख Google AdSense Approve कैसे करें? इसके बारे में था। जिसमे आपको AdSense से जुडी बहुत सी महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में बताया गया है। अगर आपकी वेबसाइट WordPress या Blogger किसी पर भी है, तो भी आप ऊपर दिए गए स्टेप को फॉलो करके बहुत आसानी के साथ Google Adsense Approval लें सकते है। अगर आपका इस लेख से सम्बंधित कोई भी सवाल है, तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है। अगर आपको यह लेख पसंद आया, तो कृपया इस लेख को अपने सभी दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें, धन्यवाद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here