क्या आप जानते है, की Trademark क्या है? अगर नहीं तो आज आपको इस लेख में Trademark क्या होता है, इससे सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने वाली है। जिसमे Trademark Registration क्या होता है, और भी बहुत सी जानकारियां इस लेख में शामिल है।
ट्रेडमार्क एक कंपनी का Logo या नाम होता है, जिसका उपयोग नकली कंपनियों से बचने के लिए किया जाता है। क्योकिं आज भी कई ऐसे लोग है, जो ओरिजिनल कंपनियों के सामान को नकली बनाकर बेच रहे है। ऐसे में ट्रेडमार्क बहुत काम आता है। तो आइये सबसे पहले जानते है, ट्रेडमार्क क्या है –
ट्रेडमार्क क्या है | What Is Trademark in Hindi
ट्रेडमार्क एक एक कंपनी का नाम और लोगो है, जिसका उपयोग कंपनियां अपने Competitors से अलग पहचान बनाने के लिए करती है। इसके अंतर्गत कोई नाम, या शब्द भी हो सकता है। Trademark एक बिज़नेस की पहचान भी होती है, जिससे की अन्य कंपनियां Trademark कंपनी के प्रोडक्ट का नकली सामान ना बना सकते है।
अगर हम ट्रेडमार्क क्या है, इसे एक उदहारण से समझे तो इसका मतलब यह हुआ है, की अगर हम कही से कोई अच्छी कंपनी के कपड़े या जुते खरीदते है, तो उसके ऊपर कंपनी का ट्रेडमार्क लगा हुआ होता है। आप किसी भी ऐसी कंपनी का नाम अपने लाभ के लिए उपयोग नहीं कर सकते है, जिन्हे खुद को Trademark किया हुआ है।
पेटेंट क्या है
अगर Patent को साधारण भाषा में समझे तो यह एक अविष्कारक अपने अविष्कार को सुरक्षति करने के लिए लेता है। अगर एक अविष्कारक अपने अविष्कार को Patent करा लेता है, तो फिर उसके द्वारा बनाई हुई चीज को कोई भी कॉपी नहीं कर सकता है। अगर बिना अनुमति के कोई इस तरह से उसकी अनुमति के उसके प्रोडक्ट को बनाकर बेचता है, तो अविष्कारक उस पर मुकदमा दर्ज कर सकता है। आपको बता दें की पेटेंट कराने की अधिकतम अवधि 20 वर्ष होती है।
Patent और Trademark में क्या अंतर है
- World Trade Organization (WTO) द्वारा वास्तु या किसी भी अविष्कार को पेटेंट करने की अवधि 20 साल निर्धारित होती है। इसके अलावा पेटेंट कराने वाला व्यक्ति अपनी वास्तु को किसी भी समय किसी दूसरे व्यक्ति के नाम कर सकता है।
- ट्रेडमार्क Logo या कंपनी के लिए उपयोग किया जाता है, इसके अलावा ट्रेडमार्क किसी डिजाइन, शब्द और वाक्यांश की पहचान को अलग करता है। जिसके बाद कोई भी अन्य कंपनी ट्रेडमार्क लगी चीज को प्रमोट नहीं कर सकती है।
- Trademark को हमेशा के लिए Register किया जा सकता है। और यह तब तक रहता है, जब तक आपका Business रहता है।
- Patent आमतौर पर किसी अविष्कार, मशीन, या कोई सुधार, आदि के लिए किया जाता है, इसके बाद फिर कोई दूसरा व्यक्ति इसे अपने नाम से नहीं बना सकता है।
Trademark Registration क्या होता है
अभी तक आप यह तो जान चुके है, की Trademark क्या होता है? तो आइये अब जानते है, Trademark के लिए कैसे अप्लाई करे, इसके लिए आपको सबसे पहले Trademark की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर Login करना होगा। आपको बता दें, की भारत में ट्रेडमार्क पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया में लगभग 2 साल तक का समय लग जाता है।
लेकन आप जब ट्रेडमार्क पंजीकरण के लिए अप्लाई कर देते है, तो आप अपने Business के नाम के आगे TM लगा सकते है। TM इस लिए लगा सकते है, इससे यह पता चल जाता है, की यह कंपनी अभी Trademark की प्रक्रिया में चल रही है। जब आपकी Trademark Registration की प्रक्रिया पूरी हो जाती है, तो आप अपने प्रोडक्ट के आगे ® का Symbol लगा सकते है। जिसका मतलब होता है, की आपकी कंपनी ने पूर्णतः ट्रेडमार्क रजिस्टर करा लिया है।
Trademark के लिए कैसे अप्लाई करे
ट्रेडमार्क के लिए Apply करने के लिए सबसे पहले आपको Control General of Patent Designs and Trademarks की वेबसाइट https://ipindia.gov.in पर जाना होगा। यहाँ से आप ऑनलाइन ट्रेडमार्क के लिए आवेदन कर सकते है।
ट्रेडमार्क पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज कौन से है
अलग अलग कम्पनी के अनुसार अलग अलग दस्तावेजों की आवश्यकता होती है, आइये जानते है की ट्रेडमार्क के आमतौर पर कौन से डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होती है।
Individual Trademark Documents
Trademark Questionnaire or Pan and Aadhaar / Dl / Passport
Trademark Registration के फायदे
- अगर आप अपने किसी भी व्यवसाय को ट्रेडमार्क करा लेते है, तो इसके बाद आप उसके क़ानूनी तोर पर मालिक बन जाते है। अगर आपने अपने व्यवसाय का ट्रेडमार्क पंजीकरण नहीं कराया, तो ऐसे में किसी ऐसी कम्पनी के खिलाफ कार्यवाही नहीं कर सकते है, जो आपके प्रोडक्ट को बना रही है।
- अगर आपकी कंपनी ट्रेडमार्क पंजीकरण द्वारा Approved है, तो इससे आपके ग्राहक आप पर ज्यादा Trust करते है।
- Trademark होने के बाद कम्पनी का नाम और Brand पूरी तरह से सुरक्षित हो जाता है। अगर कोई भी अन्य व्यक्ति किसी ऐसी कंपनी से मिलता जुलता नाम रखता है, जो की ट्रेडमार्क पंजीकरण है, तो उसके खिलाफ कार्यवाही हो सकती है।
- कुछ लोग ट्रेडमार्क के नुकसान के बारे में जाना चाहते है, तो आपको बता दे, की ट्रेडमार्क के नुकसान किसी भी तरह से नहीं है। यह आपके बिज़नेस के लिए बहुत फायदेमंद है।
यह जानकारी भी जरूर पढ़ें
Noe – इस लेख में आपको Trademark क्या है? इसके बारे में बताया गया है। अगर आपका इस लेख से सम्बंधित कोई भी सवाल है, तो आप कमेंट करके बता सकते है। अगर आपको यह लेख ट्रेडमार्क क्या होता है, अच्छा लगा तो कृपया इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें, धन्यवाद।