One Time Password (OTP) क्या है? OTP का मतलब क्या होता है?

0
One Time Password OTP Kya Hota hai in Hindi

OTP क्या है? यह एक बहुत ही सामान्य सा शब्द है, जिसका मतलब One Time Password होता है। लेकिन क्या आप जानते है, की OTP क्या होता है? अगर नहीं तो आपको इस लेख को पूरा ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए।

क्योकिं यहां पर आपको ओटीपी नंबर क्या होता है? और इससे जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने वाली है। आज का युग पूरी तरह से Digital हो चुका है, जिसकी वजह से हमारी Digital Security को बढ़ाने के लिए OTP का आविष्कार किया गया है।

क्योकिं अगर ओटीपी नहीं होता, तो श्यादा आज इतनी सुरक्षा नहीं होती है, जितनी इस समय हमें मिलती है। अगर आपकी सारी बैंक की जानकारी किसी व्यक्ति को मिल भी जाती है, तो वह तब तक कुछ नहीं कर सकता है, जब तक आप उसको OTP नहीं बता देते है।

OTP एक बहुत ही महत्वपूर्ण नंबर होता है, आपको कभी भी किसी अनजान व्यक्ति को अपने Phone में आया हुआ OTP नहीं बताना चाहिए। तो आइये जानते है, One Time Password (OTP) क्या है और इससे जुड़ी सभी जानकारी और फायदे के बारे में –

One Time Password या OTP क्या है? (What Is OTP in Hindi)

One Time Password (OTP) एक Security Code होता है, इस Code में 6 Digits होते है। OTP का उपयोग डिजिटल खातों की सुरक्षा के लिए किया जाता है। जब भी आप किसी Website पर अपना कोई Account बनाते है, तो ऐसे में भी आपके Mobile Number या Gmail पर OTP आता है,

इसके अलावा जब भी हम कही Online Payment करते है, तो ऐसे में Payment का Process पूरा होने पर OTP आता है, जब हम उस OTP को डालते है, तभी पेमेंट होती है। इस प्रक्रिया से Online होने वाले अपराधों से बचा जाता है।

OTP का फुल फॉर्म क्या होता है | OTP Full Form in Hindi

OTP(ओटीपी) का फुल फॉर्म: One Time Password (वन टाइम पासवर्ड) जिसका हिंदी मतलब होता है, एक बार उपयोग किये जाने वाला पासवर्ड।

  • O – One
  • T – Time
  • P – Password

OTP का उपयोग क्यों किया जाता है?

OTP एक प्रकार का Secure Password होता है, जिसका उपयोग सिर्फ एक बार किया जाता है। यह उस पासवर्ड से बिलकुल अलग होता है, जिसमे हम हमेशा अपने Account को Login करते समय डालते है। जब भी हम अपने किसी Social Media प्लेटफार्म पर अपना अकाउंट बनाते है, हम उसमे एक ऐसे पासवर्ड का चुनाव करते है, जो की हमें आसानी से याद हो जायें।

लेकिन आपको हमेशा अपने अकाउंट का Strong Password रखना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते है, तो ऐसे में आपके अकाउंट को कोई भी Hack कर सकता है। अगर किसी को आपका Username और Password पता है, तो वह आपके अकाउंट को Login करने की कोशिश जरूर करेंगे। ऐसे में कुछ E-commerce Website, Online Reacharge Portal, Net Banking, आदि में OTP का उपयोग किया जाता है। जिससे की आपके कहते की सुरक्षा बनी रहे।

OTP(ओटीपी) कैसे काम करता है?

OTP एक ऐसा Code या Number होता है, जो System द्वारा Automatic बनाया जाता है। यह बहुत Secure होता है। यह आपकी Data Security को Strong कर देता है। इसके बारे में किसी को भी कुछ पता नहीं होता है। यह कोड Hashed Message Authentication Code Algorithm की निगरानी में होता है, जो की प्रत्येक यूजर के अलग Generate किया जाता है।

अगर आप कभी भी कोई Banking Transaction करते है, और आपके पास OTP आता है, तो उसके बारे सिर्फ आपको पता होता है, यहाँ तक की जिस शाखा का आप खाता उपयोग कर रहे है, उसको भी इसके बारे में कुछ जानकारी नहीं होती है। OTP आने के बाद जब आप उसको सिस्टम में डालते है, तो सिस्टम उसको जनरेट किये हुए पासवर्ड के साथ मिलता है, उसके बाद आपकी Payment Successful हो जाती है।

OTP से क्या फायेदा होता है?

जैसा की आपको पोस्ट की शुरुआत में ही बताया गया है, की OTP का कार्य होता है, हमारे खातों को सुरक्षित रखना। जिसको देखते हुए है, OTP का फायदा यह होता है, की यह हमारे जितने भी Google Account, Social Media Account, Net Banking Account, E-Commerce, Bank Account होते है, सबकी सुरक्षा करता है।

इसकी सबसे महत्पूर्ण बात यह है, की यह Code सिर्फ कुछ ही देर तक Valid रहता है। अगर आप इसकी समय सिमा के अंतराल पर इसका उपयोग कर लेते है, तो ठीक है, वरना यह फिर Expire हो जाता है। अगर आप कही पर अपने ATM से या फिर Credit या Debit Card से Online Transactions करते है, तो Payment Successful होने से पहले आपके पास OTP आता है, जब तक आप उसको Enter नहीं करते है,

तब तक आपकी Online Transactions नहीं होती है। और जितनी बार भी आप Online Transactions करते है, उतनी बार OTP Password अलग अलग Number का आता है। OTP का सबसे बड़ा फायदा यह होता है, अगर आप अपना Username और Password किसी व्यक्ति को बता भी देते है, तो वह तब तक उसको नहीं खोल सकता जब तक आपको उसको OTP नहीं बता देते है। इससे आपका खता हमेशा सुरक्षित रहता है।

OTP का उपयोग किस किस जगह पर किया जाता है?

OTP का उपयोग आमतौर पर Online Transactions के लिए किया जाता है। लेकिन वर्तमान समय में One Time Password (OTP) का उपयोग सभी Digital क्षेत्रो में किया जाने लगा है। Google ने भी अपने सभी Platform पर OTP को Activate कर दिया है,

अगर आप Google के किसी भी Product को Login करते है, तो आप से OTP माँगा जाता है। इसके अलावा जितने भी Online Payment Gateway है, सभी User की सुरक्षा को देखते हुए OTP का उपयोग कर रहे है। जिसमे Google Pay, Phone Pay, Amazon Pay, Razor Pay आदि शामिल है।

OTP के फायदें | Advantages of OTP in Hindi

यहाँ तक आपको ओटीपी से सम्बंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी मिल गयी है। जिसमे आपको बताया गया है, की OTP क्या होता है? इसका फुल फॉर्म क्या होता है। तो आइये अब जानते है, OTP के फायदे क्या होते है –

1. मजबूत सुरक्षा या Strong Security

यह किसी भी User के लिए एक प्रकार का सुरक्षा कवच है, जिसके होते हुए कोई भी आपके अकाउंट को एक्सेस नहीं कर सकता है। अगर आपका Username और Password किसी के पास है, तब भी वह आपके Account को Open नहीं कर सकता है। जिससे आपके कहते की सुरक्षा बढ़ जाती है।

2. यूजर का प्रमाणिकरण

OTP की मदद से User के प्रमाणीकरण का पता चलता है, क्योकिं जिस नंबर से हम कही पर भी अपना अकाउंट बनाते है, तो OTP उसी मोबाइल नंबर पर जाता है, जिसे Registered Mobile Number कहते है। यदि जिस User का वह मोबाइल नंबर है, और उसमे वह OTP डालता है, तो इससे पता चलता है, की जो यूजर अकाउंट को एक्सेस कर रहा है, वह उसी का है।

3. Dgital Crime से बचाव

जब भी आप ऑनलाइन Transaction करते है, तो Transaction Complete होने से पहले आपके पास एक OTP Send किया जाता है, जिसका मतलब होता है, की खाताधारक Transaction Complete करने के लिए अनुमति दे रहा है। इस वजह से OTP हमारे अकाउंट को सुरक्षित रखता है।

4. Two Step Verification

अगर हम अपने किसी भी सोशल मीडिया अकाउंट और ज्यादा Secure करना चाहते है, तो उसमे Two Step Verification को On कर सकते है। इसकी वजह से जब भी आप अपने अकाउंट को एक्सेस करते है, तो आपके पास OTP आता है। जिसकी वजह से आपके अकाउंट को कोई भी ओपन नहीं कर सकता है, चाहे उसके पास Username और Password भी क्यों ना हो।

5. Free

OTP की सुविधा बिलकुल Free है, इसके लिए किसी भी तरह का कोई भुगतान नहीं करना पढता है।

Conclusion

यह लेख One Time Password या OTP क्या है? इसके बारे मैं था जिसमे आपो OTP से सम्बंधित सभी जानकारी प्रदान की गयी है। कुछ लोगो का सवाल यह अभी होता है, की मेरा OTP नंबर क्या है। इससे सम्बंधित सवाल भी आपको इसी लेख में मिल जायेगा। अगर आपका इस लेख से सम्बंधित कोई भी सवाल है, तो आप कमेंट करके बता सकते है। आपको यह लेख One Time Password (OTP) क्या होता है in Hindi पसंद आया है। तो कृपया इस लेख को अपने किसी भी एक दोस्त के साथ जरूर शेयर करें, धन्यवाद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here