स्कूटर का आविष्कार किसने किया और कब हुआ?

0
scooter ka avishkar kisne kiya

स्कूटर का आविष्कार किसने किया? आज कल बढ़ती तकनीकी की वजह से लोग पुराने समय के वाहनों को भूलते जा रहे है, जब भी आप स्कूटर देकते होंगे, तो आपके मन में एक सवाल जरूर आता होगा की आखिर स्कूटर का आविष्कार किसने किया। अगर हम आज के समय की बात करें तो आज कल सड़को पर कई मॉडल हाई टेक कार देखने को मिलती है। वही हाई स्पीड बाइक और भी कई तरह के वाहन सड़को पर देखने को मिलते है।

जिसकी वजह से स्कूटर की लोकप्रियता कम हो गयी है। लेकिन एक समय था जब लोग सबसे ज्यादा स्कूटर को चलाना पसंद करते थे। भले ही आज के समय में लोग इसे चलाना पसंद नहीं करते लेकिन स्कूटर का इतिहास बताता है, की यह अपने समय में कितना खास था। आज के इस लेख में हम यही जानेगे स्कूटर के जनक या अविष्कार कौन है, और दुनिया का सबसे पहला स्कूटर कौन सा था और भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां।

स्कूटर क्या है?

स्कूटर (Scooter) एक विशेष प्रकार की मोटरसाइकिल होती है। जिसकी संरचना बाइक से थोड़ी सी अलग होती है, लेकिन यह भी दुपहियां वाहन ही होता है। हालाँकि आज के समय में Scooter का देन डिज़ाइन बदल चुका है। इसमें बाइक के मुकाबले कम स्पीड होती है। इसके अलावा स्कूटर में राइडर के पैर रखने के लिए एक आरामदायक प्लेटफार्म होता है, जिसे स्टेप-थ्रू फ्रेम कहते है।

शुरूआती दिनों में जब बाइक बनाई गयी थी, तो उसमे स्कूटर डिज़ाइन के कुछ तत्व थे। स्कूटर को लगभग सन 1914 से बनाया जा रहा है। जिस समय में यूरोप और संयुक्त राज्य अमेरिका में विश्व युद्ध चला हुआ था, उन दिनों भी स्कूटर का निर्माण जारी था। शुरूआती दिनों में इन स्कूटर में 50 से 150 सीसी या 3.1 से 9.2 घन इंच तक के इंजन को लगाया गया था। लेकिन बाद में पश्चिमी बाजारों के लिए मैक्सी-स्कूटर, 150 से 850 cc के बड़े इंजन के साथ बनाये गए। स्कूटर को कार की तुलना में पार्क करना आसान और सुविधाजनक होता है। इसके अलावा अधिकांश देशो में स्कूटर के लिए लाइसेंसिंग सुविधा भी सस्ती है।

स्कूटर का आविष्कार किसने किया? 

स्कूटर का आविष्कार सन 1919 में जी. ब्राड शॉ ने ब्रिटेन में किया था। हालाँकि स्कूटर को लेकर लोगो के बिच कई धारणा है। इन्ही धारणा और कुछ इतिहासकारों की माने तो दुनिया का सबसे पहला स्कूटर Autoped Scooter था। ऑटोपेड स्कूटर एक मोटरराइजिंग स्कूटर था जिसे आइसलैंड की ऑटोपेड कंपनी ने बनाया था। इस स्कूटर को इस तरह से बनाया गया था, की यह उस समय इंजीनियरिग का एक अद्भुत नमूना था।

यह स्कूटर लोगो के बिच बहुत ही आरामदायक सवारी के रूप में लोकप्रिय हुआ है। इसमें लगे 10 इंच के टायर के साथ राइडर को एक प्लेटफार्म पर खड़ा कर दिया गया और स्कूटर को एक हैंडल या स्टेरिंग की मदद से चलाया जा सकता था। यह पूरी तरह से मोटर आधारित स्कूटर था। इसके अलावा इस स्कूटर में क्लच और ब्रेक को बहुत ही अच्छी तरह से बनाया गया था। Autoped Scooter बहुत ही लोकप्रिय रहा और इसने दुनिया के पहले स्कूटर के रूप में जगह बनाई। इस स्कूटर को यूद्ध काल के बिच बनाया गया था। लेकिन इसे बाजार में व्यापक रूप से नहीं बेचा गया। जिसकी वजह से धीरे धीरे इसकी पहचान ख़त्म हो गयी।

Note – यह लेख स्कूटर का आविष्कार किसने किया इसके बारे में थी। जिसमे आप,को स्कूटर की खोज के बारे में भी बताया गया है। आपको यह लेख कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं। अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें, धन्यवाद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here