Quarantine Meaning in Hindi | क्वारन्टीन का हिंदी अर्थ या मतलब क्या है?

0
Quarantine Meaning in Hindi

आज हम एक ऐसे शब्द के बारे में जानेगे जो की वर्तमान में बहुत ज्यादा ट्रेंडिंग में है Quarantine सभी लोग Quarantine Meaning in Hindi के बारे में जानना चाहते है। हालाकिं की यह शब्द पहले भी मौजूद था। लेकिन पहले इसके बारे में बहुत कम लोग जानते थे।

आज जब भी हम कभी न्यूज़ पढ़ते है, तो हमें यही सुनने को मिलता है, की कुछ लोगो Quarantine में रखा गया है। लेकिन Quarantine का मतलब अभी भी कई लोगो को पूरी तरह से नहीं पता है। आज आपको Quarantine Meaning in Hindi और इससे जुड़े और भी कई शब्दों के बारे में पूरी जानकारी मिलने वाली है।

आपको बता दें की जब से पूरी दुनिया में कोरोना आया है, तब सभी देश परेशान है। प्रत्येक देश की जनसँख्या कोरोना वायरस की चपेट में आयी हुई है। जब से यह वायरस आया तब से हमें कई नए शब्द सुनने को मिले है। Quarantine शब्द बिमारियों से बचाव के लिए उपयोग किया जाता है। आइए जानते है, Quarantine का हिंदी मतलब क्या है?

Quarantine Meaning in Hindi

Noun Verb
संगरोध पृथक करना
संगरोधन संगरोधन करना
चालीस दिन का समय अलग करना
अलग कमरा संगरोधन करना

Quarantine Pronunciation (उच्चारण)

Quarantine – क्वारंटाइन या क्वारन्टीन

Quarantine Meaning in Hindi Definition

Quarantine शब्द का उपयोग ऐसी जगह पर किया जाता है। जब कोई व्यक्ति किसी दूसरे देश या शहर से आता है। जहाँ पर किसी भी तरह की बीमारी फैली हुई है। जो की एक प्रकार का वायरस होता है। यह वायरस चुने से फैलता है। तो ऐसी स्तिथि में उस व्यक्ति को कुछ दिन के लिए Quarantine कर दिया जाता है।

जिसके दौरान संक्रामक फैलने की वजह से उस व्यक्ति को किसी से भी नहीं मिलने दिया जाता है। और ना वह व्यक्ति किसी से मिल सकता है। उसे एक अलग कमरे में या फिर ऐसी जगह पर रखा जाता है। जहाँ पर कोई भी ना आता जाता हो। ताकि जिस जगह से वह आया, अगर वहां से उसके साथ किसी भी प्रकार का वायरस है, तो उसके ख़त्म हो जाएँ।

हालाकिं आपको यह जानना बहुत जरुरी है। की अगर सभी लोगो को Quarantine किया जा रहा है, तो इसका अर्थ यह नहीं है, किन उन्हें किसी प्रकार का संक्रामक है। Quarantine इसलिए किया जाता है। ताकि अगर ऐसा कुछ हो तो इसके लक्षण दिखने लग जाएँ। अगर Quarantine के दौरान व्यक्ति में किसी भी प्रकार के लक्षण नहीं दिखाई देते है, तो उसे सभी लोग से मिलने दिया जाता है, और वह स्वस्थ माना जाता है।

Quarantine को उदहारण से समझते है

मान लीजिये आपका कोई दोस्त विदेश या फिर एक ऐसी जगह पर घूमने जाता है। जहां पर पहले से कोई भयानक महामारी फैली हुई है। ऐसी स्तिथि में यह पता नहीं लगाया जा सकता है, की उसको भी तो कोई वायरस नहीं हो गया है। अब जब वह वहां से वापिस आता है, तो उसको कुछ दिन के लिए Quarantine दिया जाता है। जिससे की यह पता चल जाए। की उसको विदेश जाने पर किसी तरह की कोई बीमारी के लक्षण तो नहीं है।

Home Quarantine Meaning in Hindi

Home Quarantine का मतलब होता है, की अगर कोई व्यक्ति खुद को कोरोना संक्रमण के लक्षणों को पाता है, तो वह खुद को सबसे अलग कर लेता है। और घर के किसी अलग कमरे में रहने लगता है। इससे लगभग 14 दिन के अंदर ही पता चल जाता है, की आपको किसी प्रकार का संक्रमण है या नहीं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है। की आपको किसी अस्पताल में नहीं जाना पड़ता है।

Home Quarantine किन लोगो के लिए होता है?

जिन लोगो के रिश्तेदार कोरोना पॉजिटिव पाए जाते है, उन लोगो को होम क्वारंटाइन करना जरुरी होती है। इसके अलावा ऐसे सभी लोगो को होम क्वारंटाइन करना चाहिए, जो लोग ऐसे लोगो से मिले है, जो की पहले से पॉजिटिव थे। ऐसे लोग जो की ऐसी जगह या ऐसे किसी देश से आये है, जहाँ पर पहले से संक्रमण फैला हुआ है।

होम क्वारंटाइन कैसे करना चाहिए?

  • होम क्वारंटाइन में वह व्यक्ति जो संक्रमण की आशंका में है, उसको घर के किसी अलग कमरे में रखना चाहिए।
  • घर के किसी भी व्यक्त से नहीं मिलाना चाहिए।
  • उस व्यक्ति के लिए अलग बाथरूम होना चाहिये।
  • किसी भी मेहमान या रिश्तेदार को उससे नहीं मिलने देना चाहिए।
  • अगर संक्रमित व्यक्ति को किसी चीज की आवश्यकता होती है, तो घर के किसी सदस्य द्वारा लगभग 3 से 6 फीट की दुरी बनाते हुए, उस व्यक्ति को देनी चाहिए।
  • जो लोग होम क्वारंटाइन में है, उनके सभी खाने पिने के बर्तनो को अलग रखना चाहिये।
  • जिस घर को होम क्वारंटाइन किया गया है। उस घर के किसी भी सदस्य को घर से बहार नहीं जाना चाहिए। जब तक उनका होम क्वारंटाइन का समय पूरा ना हो जाएँ।
  • आपको बता दें की Home Isolation और Quarantine दोनों का Means अलग होता है।

Isolation और Quarantine में क्या अंतर है?

Disclaimer

यहाँ पर बताई गयी सभी जानकारियां इंटरनेट से ली गयी है। और यह लेख What Is Quarantine Meaning in Hindi सिर्फ जानकारी के लिए बताया गया है। जिसमे Quarantine Meaning in Hindi और इससे जुड़ी कुछ जानकारियां दी गयी है। उम्मीद है, आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here