मोटरसाइकिल का आविष्कार किसने किया और कब किया था?

5
motorcycle ka avishkar kisne kiya tha aur kab kiya tha

Motorcycle Ka Avishkar Kisne Kiya – सबसे पहले मोटरसाइकिल का आविष्कार किसने किया था क्या आपको इसके बारे में पता है। कभी ना कभी आपके मन में ये सवाल जरूर आया होगा। आज हम इसके बारे में पूरी जानकारी विस्तार से जानेगे। पुराने समय में लोग साइकिल, घोड़ा की सावरी, और पैदल लम्बी यात्रा किया करते थे। 

उन दिनों मोटरसाइकिल या बाइक नहीं हुआ करती थी। लेकिन जैसे जैसे तकनीकी में सुधार आया साइकिल को और ज्यादा अपडेट क्या गया और उसे एक मोटरसाइकिल बना दिया गया है। जिसे आज हम मोटर बाइक या बाइक के नाम से भी जानते है। इसका निर्माण साइकिल के डिजाइन को देखकर ही किया गया है। आज यह इतनी ज्यादा पॉपुलर है की प्रत्येक व्यक्ति के पास एक बाइक जरूर मिल जाती है।

और सभी घरो में इसका उपयोग सफर के लिए किया जाता है। अगर हमें किसी जरुरी काम से कही बहार जाना है, तो किसी दूसरे किराये के वाहन से हमें देर लगती है। लेकिन अगर अपनी खुद की मोटरसाइकिल से हम यह सफर करते है, तो बहुत ही कम समय में यह सफर तय हो जाता है।

जिससे की समय की बहुत ज्यादा बचत होती है। कुछ लोग बाइक का उपयोग सिर्फ शोक के लिए भी करते है। अगर आज सबसे ज्यादा बिकने वाले वाहन की बात करें तो वह बाइक है। क्योकिं यह अन्य वाहनों के मुकालबे कम कीमत की होती है। विकासशील देशो में बाइक का उपयोग सबसे ज्यादा किया जाता है। जैसे जैसे मोटरसाइकिल की संख्या बढ़ी है, इससे नुकसान भी होना शुरू हुए है।

इसका सबसे बड़ा नुक्सान है, की जब से इनकी संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है, तब से प्रदूषण बहुत बढ़ा है। जिसकी वजह से सरकार ने नये कानून बनाये और बाइक के इंजन में सुधार किया गया। पहले सभी बाइक के अंदर Bs – 3 इंजन का उपयोग किया जाता था। जो की बहुत ज्यादा प्रदुषण करता था। लेकिन नये कानून के तहत सभी मोटरसाइकिल में Bs – 4 इंजन का उपयोग किया जाता है। यह प्रदुषण कम करते है।

सरकार और कई बाइक कंपनियों ने प्रदूषण को देखते हुए इलेक्ट्रॉनिक बाइक बनान शुरू कर दिया है। आपको बता दें की सभी अलग अलग कार्य के लिए मोटरसाइकिल के इंजन को अलग अलग पावर का बनाया गया है। जिनमे ऑफ-रोड, रेसिंग, खेल, लम्बी यात्राओं के लिए अलग अलग मोटरसाइकिल बाजार में उपलब्ध होती है। आइये जानते है, मोटरसाइकिल की खोज किसने और कब की, इससे पहले जानते है, मोटरसाइकिल क्या है –

मोटरसाइकिल क्या है?

मोटरसाइकिल को मोटरबाइक के नाम से भी जाना जाता है। यह पेट्रोल इंजन द्वारा ऊर्जा प्राप्त करता है। इस वहां में दो पहिये लगे होते है।। इसका उपयोग सामान एवं व्यक्तियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा मोटरसाइकिल से खेल भी किये जाते है, और कई तरह की रेस भी होती है। इसके ऊपर एक से लेकर तीन व्यक्ति आराम से बैठ सकते है। मोटरसाइकिल सबसे ज्यादा बिकने वाले वाहनों में से एक है।

एक सर्वे के अनुसार सन 2008 – 2009 के बिच भारत में सबसे ज्यादा दुपहियां वाहनों की बिक्री हुई थी, जिनकी दर 76.5% थी। मोटरसाइकिल दो प्रकार की होती है, हल्की और भरी जैसी जिसकी जरुरत होती है, वह ऐसे ही खरीदता है। विकसित देशो में सभी प्रकार की मोटरसाइकिल खरीदी जाती है। लेकिन विकासशील देशो में सिर्फ किफायती दाम वाली मोटरसाइकिल को ख़रीदा जाता है। इसकी वजह है, पेट्रोल के बढ़ते दाम।

मोटरसाइकिल का आविष्कार किसने किया?

motorcycle ka avishkar kisne kiya tha

मोटरसाइकिल का अविष्कार जर्मनी के वैज्ञानिक गॉटलिब डेमलर Gottlieb Daimler और विल्हेम मेबैक Wilhelm Maybach ने किया था। जिसका नाम Hildebrand Wolfmüller था, यह दुनिया की सबसे पहली बाइक थी। इस मोटरसाइकिल में साइकिल की तरह ही हैंडल लगे हुए थे, इसका कुल वजन लगभग 50 किलो था। इस मोटरसाइकिल की Speed 45 किलोमीटर प्रति घंटा थी। इसके अंदर दो सिलेंडर इंजन को लगाया गया था। जो की 2.5 बीएचपी की पावर पर चलता था। वर्तमान समय में Hildebrand & Wolfmüller मोटरसाइकिल को लंदन के साइंस म्यूजियम में रखा गया है।

मोटरसाइकिल का आविष्कार कब हुआ?

Motorcycle Ka Avishkar Kisne kiya tha

विश्व की सबसे पहले मोटरसाइकिल हिल्डेब्रांड एंड वोल्फमुलर (Hildebrand & Wolfmüller) का अविष्कार गॉटलीब डेमलर और विल्हेम मेबैक ने सन 1885 में किया था। यह दुनिया की सबसे पहले पेट्रोलियम-ईंधन से चलने वाली मोटरसाइकिल थी। गॉटलीब डेमलर और विल्हेम मेबैक दोनों ने स्टीम इंजीनियर की पढाई की थी। इन्होने इस मोटरसाइकिल के पेटेंट सन 1894 को अपने नाम करा लिए थे। इस तरह से सन 1894 में हिल्डेब्रांड एंड वोल्फमुलर दुनिया का सबसे पहला मोटरसाइकिल Manufacturer बना।

भारत की सबसे पहली मोटरसाइकिल कब बनी और कौन सी थी?

भारत में अंग्रेजो के समय भी कई मोटरसाइकिल चलती थी। जिनमे से कुछ प्रमुख मोटरसाइकिल इस प्रकार है – इन्फील्ड बुलेट, एस्कार्ट मोटर की राजदूत, और जावा इनमे शामिल थी। भारत में स्वतंत्रता के बाद कई प्रकार की अलग अलग मोटरसाइकिल का प्रचलन शुरू हुआ।

भारत में सबसे पहली बाइक जापानीज मोटर मोटरसाइकिल निमार्ता कंपनी सुजुकी ने सन 1984 में TVS के साथ इंड-सुजुकी एएक्स 100 को लांच किया था। इसके बाद सन 1985 में होंडा मोटरसाइकिल कम्पनी ने भारत में हीरो के साथ मिलकर अपना प्लांट लगाया। इसके बाद भारत में कई कंपनियां आयी जिनमे यामाहा, सुजूकी मुख्य है। लेकिन अगर आज के समय की बात करें, तो सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटर साइकिल होंडा कंपनी की है।

मोटरसाइकिल का इतिहास History of Motorcycle

सर्वप्रथम मोटरसाइकिल तीन पहिया बनाई गयी थी। जिसे सन 1884 में एडवर्ड बटलर बनाया गया था। इस मोटरसाइकिल को लंदन में स्टेनली साइकिल शो के लिए ले जाय गया था। इसके बाद सन 1888 में ग्रीनविच में मेर्रीवेदर फायर इंजन कंपनी दुपहियां वाहनों का निर्माण किया था। इसके बाद 19 वी शताब्दी मे Fuel से चलने वाली बाइक का निर्माण किया यह बाइक दो पहियों वाली थी। मोटरसाइकिल की खोज उस समय एक क्रांति की तरह थी। यह ट्रांसपोर्ट की श्रेणी में दुनिया का सबसे पहला अविष्कार था। मोटरसाइकिल डिज़ाइनर ज्यादातर जर्मनी के थे।

मोटरसाइकिल के लाभ

  • मोटरसाइकिल का अविष्कार होने के बाद से समय की बहुत ज्यादा बचत हुई है।
  • इस वहां से एक जगह से दूसरी जगह पर बहुत आसानी से जाया जा सकता है।
  • मोटरसाइकिल से कई ऐसे व्यावसायिक लोगो को बहुत लाभ हुआ है, जो की एक गांव से दूसरे गांव सामान बेचने जाय करते थे।
  • बाइक पर एक से तीन व्यक्ति बहुत आसानी से बैठ सकते है, हालाकिं सरकार द्वारा सिर्फ दो लोग को बैठने की इजाजत है।
  • अगर किसी वजह से आपातकालीन स्तिथि में कोई वाहन नहीं मिलता है, तो ऐसे में बाइक से बहुत आसानी से जाया जा सकता है।

Motorcycle Invention से सम्बंधित कुछ प्रश्न

मोटरसाइकिल के जनक कौन है?

मोटरसाइकिल के जनक डेमलर और विलियम मेबैक है, जिन्होंने सन 1885 में जर्मनी में सबसे पहली मोटरसाइकिल बनाई थी।

मोटरसाइकिल का हिंदी नाम क्या है?

मोटसाइकिल को हिंदी में यंत्र से चलनेवाली बाइसिकिल या मोटर-साइकिल कहते है। इसके अलावा इसे हिंदी में मोटर वाली दुपहिया गाड़ी भी कहते है।

भारत में मोटरसाइकिल पहली मोटरसाइकिल कब खरीदी गयी?

भारत में सबसे पहली मोटरसाइकिल सन 1955 में भारत सरकार द्वारा भारतीय सेना के लिए खरीदी गयी थी।

 

Note – यह लेख मोटरसाइकिल का आविष्कार किसने किया और कब किया इससे सम्बंधित था। आपको यह लेख कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं । अगर आपको इस लेख में किसी भी तरह की कोई कमी लगती है, तो हमें बता सकते है। हम उसे ठीक करने की पूरी कोशिश करेंगे। इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें, धन्यवाद।

5 COMMENTS

  1. hindidada अच्छा यूनिक डोमेन नाम है। आपकी पोस्ट भी इन्फोर्मटिव और यूनिक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here