क्या आप जानते है, मध्यप्रदेश में नोट छापने का कारखाना कहां है? अगर नहीं तो कोई बात नहीं आज हम इस लेख में यही जानेगे की मध्यप्रदेश में नोट छपने का कारखाना कहाँ स्तिथ है? इससे पहले थोड़ा मध्यप्रदेश के बारे में जान लेते है। मध्यप्रदेश भारत का एक राज्य है, यह 1 नवंबर सन 2000 तक क्षेत्रफल के अनुसार भारत का सबसे बड़ा राज्य हुआ करता था। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल है। मध्यप्रदेश का क्षेत्रफल बहुत बड़ा था, जिसकी वजह से इसमें से 16 जिलों को निकालकर एक अलग राज्य की स्थापना की गयी जिसका नाम छत्तीसगढ़ रखा गया। तो आइये अब जानते है, की मध्यप्रदेश में नोट छापने का कारखाना कहां स्थित है –
मध्यप्रदेश में नोट छापने का कारखाना कहां है?
मध्यप्रदेश में नोट छपने का कारखाना देवास में स्तिथ है, यहाँ पर 100, 200, 500, 2000 रूपये के नोटों की छपाई की जाती है। इसके अलावा मध्यप्रदेश के होशंगाबाद (जिसे अब नर्मदापुरम जिले के नाम से जाना जाता है) इसमें एक कागज़ का कारखाना है, जहाँ पर भारतीय नोट छपने के लिए कागज़ बनाया जाता है। इसके अलावा यह कागज़ कारखाना एक केन्द्रीय विद्यालय भी है, जिसका पूरा नाम केन्द्रीय विद्यालय प्रतिभूति कागज कारखाना नर्मदापुरम है।
देवास के बारे में अन्य जानकारियां
देवास अपने नोट छपने के कारखाने के अलावा और भी कई चीजों के लिए लोकप्रिय है। यहाँ पर घूमने के लिए भी बहुत सी चीजे है। अगर आप मध्यप्रदेश घूमने आ रहे है, तो आप मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के अलावा देवास भी जरूर घूमने के लिए जा सकते है। देवास मध्यप्रदेश के इंदौर से लगभग 32 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। यहाँ पर चामुण्डा माता और तुलजा भवानी माता के मदिर बहुत लोक्रपिय है। इन मदिरो में श्रद्धालु बहुत दूर दूर से आते है। इसके अलावा देवास एक औद्योगिक शहर भी है।
होशंगाबाद या नर्मदापुरम के बारे में अन्य जानकारियां
होशंगाबाद का नया नाम नर्मदापुरम है। नर्मदापुरम नर्मदा नदी के किनारे स्तिथ है, जिसकी वजह से इसका नाम नर्मदापुरम पड़ा। नर्मदापुरम अपनी खूबसूरत घाटियों के लिए प्रसिद्ध है। नर्मदापुरम में सबसे लोकप्रिय घाट “सेठानी घाट” है। यहाँ पर नर्मदा जयंती के शुभ अवसर पर शहर में रंगारंग उत्सव मनाया जाता है। शहर के किनारे पर सतपुड़ा पर्वत स्थित है।
यह जानकारी भी जरूर पढ़ें
- कुवैती दिनार किस देश की करेंसी है
- दुनिया का सबसे गरीब देश कौन सा है
- दुनिया का सबसे अमीर देश कौन सा है
- जनसंख्या की दृष्टि से सबसे छोटा देश कौन सा है
- एशिया का सबसे छोटा देश कौन सा है
- भारतीय रिजर्व बैंक का पुराना नाम क्या
Note – इस लेख में आपको बताया गया है, की मध्यप्रदेश में नोट छपने का कारखाना कहां है? इसके अलावा आपको इन जगहों के बारे में भी जाकारियाँ प्रदान की गयी है। अगर आपका इस लेख से सम्बंधित कोई भी सवाल है, तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा, तो कृपया इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें, धन्यवाद।