एशिया का सबसे छोटा देश कौन सा है?

0
एशिया का सबसे छोटा देश कौन सा है

एशिया को जम्बूद्वीप के नाम से भी जाना जाता है, लेकिन क्या आप जानते है, की एशिया का सबसे छोटा देश कौन सा है? अगर नहीं तो आज हम इसी के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी आपके साथ साझा करेंगे। एशिया का नाम आपने रामायण में भी जरूर सुना होगा। जिसमे लव – कुश एक लाइन बोलते है, जो की इस प्रकार है “जम्बूद्वीप भरत खंडे आर्यवरते भारत वर्षे एक नगरी है विख्यात अयोध्या नाम की” जिसमे एशिया को “जम्बूद्वीप” बोला गया है। अब ऐसे में जम्बूद्वीप या एशिया का सबसे छोटा देश कौन सा है, यह जानना हमारे लिए बहुत ही आवश्यक है।

क्योकिं एशिया दुनिया का सबसे बड़ा महाद्वीप है। यह दुनिया के 30% क्षेत्रफल पर फैला हुआ है। एशिया की पश्चिम में सीमा यूरोप से मिलती है। इन दोनों महाद्वीपों के बिच में कोई भी सीमा का निर्धारण नहीं है, इसलिए इन्हे कभी-कभी यूरेशिया के नाम से भी जाना जाता है। एशिया महाद्वीप आर्कटिक महासागर, प्रशांत महासागर, अंध सागर, भूमध्य सागर, और हिन्द महासागर से घिरा हुआ है। कई प्राचीन मानव सभ्यताओं का जन्म भी एशिया में ही हुआ है, जिनमे भारतीय सभ्यता, चीनी सभ्यता, और सुमेर सभ्यता शामिल है। तो आइये अब जानते है, की एशिया का सबसे छोटा देश कौन सा है?

एशिया का सबसे छोटा देश कौन सा है?

एशिया का सबसे छोटा देश “मालदीव” है। यह आधिकारिक तौर पर गणराज्य है, जो की हिन्द महासागर में स्तिथ एक द्वीप देश है। मालदीव देश का फैलाव भारत के लक्षद्वीप टापू की उत्तर-दक्षिण दिशा में है। इसके अलावा यह द्वीप श्री लंका की दक्षिण-पश्चिमी दिशा से लगभग 700 किलोमीटर की दुरी पर लक्षद्वीप सागर में स्थित है। इस पुरे देश में 1,192 टापू हैं, जिनमे से सिर्फ 200 टापुओं पर जीवन है, बाकि सभी निर्जन है। मालदीव्स देश की राजधानी माले है, जो देश का सबसे बड़ा शहर है, सन 2006 की जनसँख्या गणना के अनुसार माले की आबादी 103,693 थी।

यह शहर काफू प्रवाल द्वीप में उत्तर माले प्रवाल द्वीप के दक्षिणी किनारे पर स्थित है। माले शहर मालदीव का एक प्रशाशनीय विभाग भी है। पारम्परिक रूप से माले शहर एक राजा का द्वीप हुआ करता था, जहाँ से मालदीव के राजा शासन किया करते थे, उस समय माले शहर में राजा का महल भी स्तिथ था। आपको बता दें, की मालदीव क्षेत्रफल और जनसँख्या दोनों के आधार पर एशिया का सबसे छोटा देश है। यह समुन्द्र तल से सिर्फ 1.5 मीटर (4 फीट 11 इंच) जमीनी स्तर पर स्तिथ है।

मालदीव का इतिहास

मालदीव की सांस्कृतिक और पारम्परिक रीती – रिवाज के अनुसार ऐसा माना जाता है, की यहाँ पर बसने वाले लोग द्रविड़ थे, यह लोग संगम अवधि के दौरान (BCE 300-300 CE) में केरल से मालदीव्स आये थे। इतिहास के अनुसार ऐसा माना जाता है, की यह लोग शायद दक्षिण पश्चिम तट के मछुआरे थे, यह तट वर्तमान में भारतीय उपमहाद्वीप का दक्षिण और श्रीलंका का पश्चिमी तट है। मालद्वीव में बसने वाला प्रथम समुदाय गिरावारू लोगों का माना जाता है, जिनका वर्णन प्राचीन कथाओं में मिलता है।

गिरावारू तमिल लोगो का समुदाय है, यह तमिल के वंशज है। मालदीव्स एक मुस्लिम देश है, लेकिन प्राचीन समय में मालदीव एक हिन्दू देश हुआ करता था। 12वीं सदी तक यहाँ पर हिन्दुओं का राज था, लेकिन कुछ समय बाद मालदीव में बौद्ध धर्म आ गया और यह बौद्ध धर्म का केंद्र बन गया। लेकिन कुछ सालो बाद धीरे धीरे मालदीव मुस्लिम देश में बदल गया। इस समय कोई भी गैर मुस्लिम व्यक्ति यहाँ की नागरिकता प्रदान नहीं कर सकता है।

यह जानकारी भी जरूर पढ़ें

Note – इस लेख में हमने एशिया का सबसे छोटा देश कौन सा है? इसके बारे में आपको बताया है। अगर आपका इस लेख से सम्बंधित कोई भी सवाल है, तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा, तो कृपया इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें, धन्यवाद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here