क्या आप भारत के टॉप 10 हिल स्टेशन की यात्रा पर जाना चाहते है। अगर हाँ तो आपको यह लेख पूरा पढ़ना चाहिए। हालाकिं कुछ लोग भारत के इन खूबसूरत हिल स्टेशन पर जा भी चुके होंगे। अगर आप इनमे से कुछ Hill Stations पर जा चुके है, तो आपको इस लिस्ट के अन्य हिल स्टेशन की यात्रा के बारे में तैयारी करनी चाहिए। भारत में कई ऐसी खूबसूरत वादियां है, जहाँ पर सभी लोगो का अपने परिवार या दोस्तों के साथ में छुट्टियां बिताने का सपना होता है।
अक्सर लोग शहर की भीड़ भाड़ से दूर एक शांत जगह जाना चाहते है, जहाँ पर चारो और हरियाली हो और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर नजारों का आनंद ले सके। आज हम जिन खूबसूरत हिल स्टेशन की बात करें, आप यहाँ पर सर्दियों और गर्मियों के मौसम में घूमने के लिए जा सकते है। आइये जानते है, भारत के भारत के टॉप 10 हिल स्टेशन के बारे में –
भारत के 10 सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन (Top 10 Hill Stations in India)
1. लेह लद्दाख (Leh Ladakh)
लेह लद्दाख भारत के सबसे लोकप्रिय स्थानों में से एक है। यह ज्यादातर बाइक राइडर को अपनी और आकर्षित करता है। लदाख में भारत के अलावा देश विदेश के यात्री भी यात्रा करने के लिए आते है। लदाख के अंदर कई पुराने मठ मौजूद है, जिनके लिए लद्दाख जाना जाता है। लद्दाख अपनी संस्कृति और त्योहारों के लिए भी लोकप्रिय है। यहाँ का मुख्य आकषर्ण पांगोंग झील है, जो की समुन्द्र तल से 4,350 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ है। लदाख में आप चादर ट्रेक पर भी जा सकते है, यह पूरी तरह से बर्फ से ढकी हुई एक नदी का ट्रेक है। यहाँ पर घूमने के लिए खारदुंग ला पास, लेह मार्केट, मैग्नेटिक हिल, नुब्रा वैली सहित कई शानदार जगह है।
2. मसूरी (Mussoorie)
मसूरी हिल स्टेशन भारत के उत्तराखंड राज्य में स्तिथ एक शानदार जगह है। मसूरी उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से 35 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। यहाँ से आप शिवालिक और दून घाटियों के शानदार नज़ारे देख सकते है। गर्मियों के मौसम में यहाँ का मौसम बहुत सुहावना होता है। सर्दियों के मौसम में आप यहाँ पर बर्फवारी का आनंद ले सकते है। मसूरी में घूमने की जगह की बात करें, तो यहाँ पर घूमने के लिए सिद्ध लाल टिब्बा ज्वाला देवी मंदिर और प्रसिद्ध केम्पटी फॉल जा सकते है।
3. कश्मीर (Kashmir)
कश्मीर को भारत का स्वर्ग माना जाता है। कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता अविश्वनीय है। कश्मीर की झील में नाव की सवारी करना अपने आप में एक शानदार अनुभव है। कश्मीर जाने का सभी लोगो का मन होता है, कश्मीर में देखने के लिए पहलगाम, गुलमर्ग, सोनमर्ग, मुख्य है, यहाँ पर आपको खूबसूरत फूलों की घाटियां झरने झीले आदि देखने के लिए मिल जाती है।
4. दार्जिलिंग (Darjeeling)
दार्जीलिंग भारत के West Bengal राज्य में स्तिथ एक शानदार हिल स्टेशन है। जो की सिलीगुड़ी से 80 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है, यह प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर किसी खजाने से कम नहीं है। यहाँ पर भारी संख्या में पर्यटक आते है। दार्जिलिंग के चाय के बागान पूरी दुनिया में लोक्रप्रिय है। यहाँ पर उच्च गुणवत्ता वाली चाय की खेती की जाती है, आपको दार्जिलिंग की यात्रा अपने परिवार के साथ एक बार जरूर करनी चाहिए। इसके अल्वा आपको यहाँ पर टॉय ट्रैन की सवारी बहुत पसंद आएगी। यह हिल स्टेशन अंग्रेजी शासन के समय ही पर्यटन स्थल के रूप में उभर के आ चुका था।
5. मुन्नार (Munnar)
मुन्नार भारत के केरल राज्य में स्तिथ एक साउथ इंडिया का शानदार हिल स्टेशन है। यह हिल स्टेशन अंग्रेजी शासन के समय से ही लोकप्रिय है। अंग्रेजी शासन के दौरान यहाँ पर अंग्रेजी ऑफिसर्स के ग्रीष्मकालीन रिसोर्ट हुआ करते थे। जब भी किसी अन्य क्षेत्र में गर्मियां बढ़ जाती थी, तो वह रहने के लिए मुन्नार आया करते थे। मुन्नार शब्द मलयालम भाषा से लिया गया है, जिसका अर्थ होता है, तीन नदियों का संगम, मुन्नार में मधुरापुज़हा, नल्लथनी, और कुंडली यह तीनो नदियां एक ही जगह पर मिलती है। साथ ही मुन्नार झरनो और नदियों के लिए भी जाना जाता है।
6. मनाली (Manali)
भारत में गर्मियों में घूमने की जगह में से एक मनाली हिल स्टेशन भी है। मनाली हिल स्टेशन भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य में स्तिथ एक खूबसूरत जगह है। मनाली में घूमने की जगह और करने के लिए बहुत सी चीजे है। मनाली के निकट कई ट्रैकिंग डेस्टिनेशन है, यहाँ पर करने के लिए साहसिक गतिविधियां है, जिनमे हाईकिंग, रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, बाइक राइडिंग, आदि। मनाली की यात्रा के दौरान आप वशिस्ट कुण्ड, मणिकरण, हिडिम्बा मन्दिर, रोहतांग पास, सोलंग वैली, और अटल टनल जाना ना भूलें।
7. नैनीताल (Nainital)
नैनीताल भारत के उत्तराखंड राज्य में स्तिथ एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है। जो की समुन्द्र तल से 2,084 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ है। नैनीताल अपनी झील के लिए जाना जाता है, इसका मुख्य आकर्षण नैना झील है। इसके अलावा यहाँ पर नैनी झील में बोटिंग भी कर सकते है। गर्मियों के महीनो में यहाँ पर मौसम बहुत ही सुखद और ठंडा होता है, सर्दियों में यहाँ पर बर्फवारी होती है। नैनीताल में घूमने की जगह
8. शिमला (Shimla)
शिमला हिमाचल प्रदेश का एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है। यह हिमालय में 2,276 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ है। शिमला अंग्रेजी शासन के समय अंग्रेजो की ग्रीष्मकालीन राजधानी थी। यहाँ पर कई खूसबसुरत चीजे है। शिमला में घूमने की जगह की बात करें, तो यहाँ पर मॉल रोड, झाखू मंदिर, और Viceregal Lodge & Botanical Gardens आदि शामिल है। सर्दियों के मौसम में पर्यटक यहाँ पर ग्रीष्मकालीन खेलों का आनंद भी ले सकते है। शिमला की यात्रा के बाद आपको नारकंडा के लिए भी जरूर जाना चाहिए, यह एक शांत जगह है।
9. माउंट आबू (Mount Abu)
माउंट आबू राजस्थान में स्तिथ एक शानदार हिल स्टेशन है, जो की समुन्द्र तल से 1,722 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ है। जब राजस्थान के अन्य क्षेत्रो में गर्मी होती है, तो माऊंट आबू में मौसम ठंडा होता है। पहले समय में जब राजा महाराजों को गर्मी से राहत लेनी होती थी, तो वह घूमने के लिए माउंट आबू ही आया करते थे। राजस्थान के इस हिल स्टेशन में कई मंदिर और सुन्दर कलाकार्तियाँ मौजूद है। इस जगह का महत्त्व हिन्दुओं और जैन धर्म के लोगो के लिए बहुत अधिक है। राजस्थान की गर्मी से राहत पाने के लिए माउंट आबू एक अच्छी जगह है।
10. मुनस्यारी (Munsyari)
मुनस्यारी भारत के उत्तराखंड राज्य में पिथौरागढ़ जिले में समुन्द्र तल से 2,200 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ है। मुनस्यारी बर्फ की चोटियों के बीच में बसा एक छोटा सा हिल स्टेशन है। मुनस्यारी का शाब्दिक अर्थ बर्फ से ढकी जगह होता है, यह प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। मुनस्यारी के आस पास कई ट्रैकिंग डेस्टिनेशन है, जहाँ पर आप ट्रैकिंग के लिए भी जा सकते है। मुनस्यारी को छोटा कश्मीर के रूप में भी जाना जाता है।
11. शिलोंग (Shillong)
शिलोंग हिल स्टेशन मेघालय में स्तिथ एक शानदार जगह है। यहाँ पर आप पेडल यात्रा कर सकते है। शिलोंग समुन्द्र तल से 1,525 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ है। शिलोंग में घूमने की जगह की बात करें तो यहाँ पर आप शिलांग पिक, डेविड स्कॉट ट्रेल, मौसिनराम, एलिफेंट फॉल्स आदि जगह पर जा सकते है। शिलोंग में भी कई ट्रैकिंग डेस्टिनेशन है, अगर आपको ट्रैकिंग करना पसंद है, तो आप मेघालय को ट्रैकिंग के लिए भी चुन सकते है।
12. तवांग (Tawang)
तवांग अरुणचाल प्रदेश राज्य में स्तिथ खूबसूरत झीलों से घिरा हुआ एक शानदार हिल स्टेशन है। जो की समुन्द्र तल से 3,048 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ है। तवांग में घूमने की जगह की बात करें, तो यहाँ पर जसवंत गढ़, नूरानांग फॉल्स, बुमला दर्रा, सेला दर्रा, तवांग मठ, युद्ध स्मारक आदि देखने लायक जगह है। तवांग में ज्यादातर पर्यटक गर्मियों के मौसम में आना पसंद करते है, हालाकिं मानसून के मौसम में भी तवांग घूमने के लिए अच्छा है।
13. खज्जियार (Khajjiar)
खज्जियार भारत के सबसे सुन्दर हिल स्टेशन में से एक है। खज्जियार अपनी प्राकृतिक सुंदरता और हरे भरे घास के मैदानों के लिए जाना जाए है। यहाँ का सबसे अच्छा अनुभव खज्जियार झील की यात्रा के दौरान होता है, जो की चारो और से देवदार के घने जंगलो से घिरी हुई है। खज्जियार में घूमने की जगह की बात करें, तो यहाँ पर खज्जी नाग मंदिर, खालाटोप वन्यजीव अभयारण्य और रोटा, लाडी के गाँव आदि घूमने लायक जगह है। लाडी के गांव सेब के बगीचों के लिए जाने जाते है। आपको अपने परिवार के साथ एक बार खज्जियार जरूर जाना चाहिए।
14. अल्मोड़ा (Almora)
अल्मोड़ा भारत के उत्तराखंड राज्य में स्तिथ एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है। अल्मोड़ा से आप हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियों के मनोरम दृश्य देख सकते है। साथ आप अल्मोड़ा में सूर्योदय और सूर्यास्त का शानदार नजारा भी देख सकते है। अल्मोड़ा में वन्यजीव पार्क भी स्तिथ है, जहाँ पर आप हिरण, तेंदुआ और हिमालयी काले भालुओं को देख सकते है। अल्मोड़ा में घूमने लायक जगह की बात करें, तो यहाँ पर गोबिंद बल्लभ पंत सार्वजनिक संग्रहालय और बिनसर वन्यजीव अभयारण्य आदि शामिल है।
Note – यह लेख भारत के टॉप 10 हिल स्टेशन के बारे में था। जिसमे भारत के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन के बारे में आपको पूरी जानकारी दी गई है। अगर आपका इस लेख से सम्बंधित कोई भी सवाल है, तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है। अगर आपको यह लेख भारत के 10 सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन पसंद आया, तो कृपया इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें, धन्यवाद।