डीमैट अकाउंट क्या है? यह सवाल आपके मन में कभी ना कभी जरूर आया होगा। जब भी आप शेयर मार्किट के बारे में Invest करने के लिए कुछ पढ़ते है, तो वहां पर आपके सामने डीमैट अकाउंट (Demat Account) से सम्बन्धी कोई ना कोई शब्द जरूर आया होगा। तो आज हम इस लेख में यही जानेगे की Demat Account क्या होगा है और Demat Account कैसे खोलें इससे जुड़ी और भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां आपको इस लेख में मिलने वाली है। हालाकिं इंटरनेट पर बहुत सारे लेख पहले से ही मौजूद है। लेकिन आज हम आपको डीमैट खाता क्या है इसे बिलकुल सरल भाषा में समझायेंगे। यहाँ पर डीमैट खाते से जुड़ी सभी जानकारी हिंदी में होगी।
जिसमे हम इससे होने वाले फायदे के बारे में भी जानेगे। Demat Account का उपयोग शेयर बाजार में किया जाता है। इस खाते को खोलने के लिए आपके पास आपका PAN Card होना अनिवार्य है। बिना PAN Card के आप Demat Account नहीं खोल साकेत है। आपको बता दें, की अगर हम आज से कुछ साल पहले शेयर बाजार की बात करें, तो पहले हमें शेयर खरीदने के बाद जिस कंपनी के शेयर हम खरीदते थे वह हमें कुछ Document भेजती है। जो इस बात का साबुत होते थे, की हमने उस कंपनी के शेयर को ख़रीदा है। लेकिन जब से Demate Account आया है, तब से सभी चीजे डिजिटल हो चुकी है। तो आइये सबसे पहले जानते है, की डीमैट अकाउंट क्या होता है –
डीमैट अकाउंट क्या है (Demat Account in Hindi)
Demat Account का उपयोग शेयर खरीदने और बेचने के लिए किया जाता है। इस अकाउंट में हम अपने शेयर ठीक उसी तरह से रख सकते है, जैसे हम अपने Bank Account में अपने पैसे को रखते है। जिस तरह से हम एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में Net Banking, Credit Card, Debit Card, की ममद से पैसे भेजते है, उसी तरह से Demat Account भी कार्य करता है, इसमें हम एक Demat अकाउंट से दूसरे Demat अकाउंट में शेयर को ऑनलाइन ट्रांसफर कर सकते है। Demat अकाउंट को “Dematerialized Account” कहते है, जो की शेयर को इलेक्ट्रॉनिक रूप से रखता है। भारत में डीमैट अकाउंट दो डिपॉजिटरी संगठनों द्वारा बनाये जाते है, जिनमे नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड और सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज लिमिटेड शामिल है।
शुरूआती समय में जब भी किसी को शेयर बाजार में Invest करना होता था, तो आपको शेयर खरीदने के बाद वह कंपनी शेयर के डॉक्यूमेंट भेजती थी। जिससे की आपके पास शेयर ख़रीदे गए कंपनी प्रूफ हो। जब आप ख़रीदे गए शेयर को बेचते थे, तो आपके शेयर के दस्तावेज कंपनी के दफ्तर में जाते थे, जहाँ पर कंपनी यह चेक करती थी, की आपके द्वारा ख़रीदे गए, शेयर की कीमत उस समय क्या थी, जब आपने शेयर ख़रीदे थे। यह एक बहुत लम्बा प्रोसेस होता था। लेकिन जब से Demat Account आया यह सभी कार्य बहुत आसान हो गए है।
अब आप जैसे ही शेयर बाजार से शेयर खरीदते है, वह तुरंत आपके खाते में आ जाते है, और जब आप अपने ख़रीदे गए शेयर को बेचते है, तो उसका पैसा भी कुछ देर बाद आपके खाते में आ जाता है। Demat Account का उपयोग करने के लिए आपको पासवर्ड की आवश्यकता होती है, और जब भी आप अपने खाते से कोई ट्रांसक्शन करते है, तो इसके लिए आपको ट्रांसक्शन पासवर्ड की आवश्यकता पड़ती है। मुझे उम्मीद है, की आपको यह समझ आ गया होगा, की Demat Account क्या होता है।
Zerodha में Account कैसे खोलें?
Zerodha में खाता कैसे खोलें? Zerodha में आप Online खाता खोल सकते है। यहाँ पर ऑनलाइन खाता खोलना बहुत आसान है। ना तो आपको यहाँ किसी शाखा में जाना पड़ता है, और ना कोई कागज़ी कार्य करने की आवश्यकता है। सबसे बड़ा फायदा यह है, की जब आप अपना Zerodha Account ऑनलाइन खोलते है, तो यह सिर्फ 15 Minute में Active हो जाता है, और आप यहाँ पर Treding कर सकते है। जबकि अगर आप अपना खाता Offline खुलवाते है, तो इसे एक्टिव होने में 7 दिन का समय लग जाता है। तो आइये जानते है, की आप किस तरह से ऑनलाइन Zerodha में अपना Demat Account खोल सकते है –
Zerodha Demat Account खोलने के लिए किन चीजों की आवश्यकता होती है?
Zerodha में खाता कैसे खोलें? यह जानने से पहले हमें यह भी जानना बहुत जरुरी है, की अकाउंट खोलने के लिए किन किन Document की आवश्यकता होती है।
1. Mobile Number
Zerodha मैं खाता खोलने के लिए आपके पास एक Mobile Number का होना बहुत जरुरी है। क्योकिं जब आप अपना अकाउंट बनाते है, तो आपके नंबर पर एक OTP जाता है, इसके बाद आपका Account का रजिस्टर मोबाइल नंबर यही नंबर हो जाता है।
2. Email Address
Email Address खाता खोलने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अगर आपके पास अभी तक Email Address नहीं है, तो आप एक नया Gmail Account बना सकते है। अगर आपको नहीं पता है, की नया Email Address कैसे बनाये तो आप यह लेख पढ़ सकते है। जिसमे आपको Step by Step समझाया गया है।
3. Aadhar Card
यहाँ पर Demat Account खोलने के लिए आपके पास Aadhar Card होना भी बहुत आवश्यक है। इसके बिना आप अपना Demat अकाउंट नहीं खोल सकते है। जब आप Zerodha पर अपना आधार कार्ड अपलोड करते है, तो इसके लिए आपके पास DigiLocker में Account बनाना पड़ेगा इसके बिना आपका आधार कार्ड अपलोड नहीं होगा। आपका आधार कार्ड मोबाइल नंबर के साथ Link होना अनिवार्य है। अगर आपका आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक नहीं है, तो आप पास के ही किसी भी आधार सेवा केंद्र पर जाकर अपने आधार कार्ड को अपने Mobile Number से Link करा सकते है।
4. Pan Card
जब भी आप अपना Demat Account खोलते है, तो उसमे Pan Card अनिवार्य होता है। आप बिना पैन कार्ड के अपना कोई भी डीमैट अकाउंट नहीं खोल सकते है।
5. Bank Proof
Demat Account खोलते समय आपसे आपका Bank Proof माँगा जाता है, इसमें आप अपने बैंक अकाउंट को प्रूफ करने के लिए Cancle Cheque की Photo को Upload कर सकते है। अगर आपके पास Cheque Book नहीं है, तो आप अपने बैंक की Passbook का पहला पेज भी अपलोड कर सकते है, जिसमे आपके Account की सारी Information दी हुई होती है।
आपको बता दें, की जो चेक आप अपलोड करेंगे उस पर कही भी आपका नाम नहीं होना चाहिए। बस आपको एक खाली Cheque लेना है, और उस पर Cancel लिखकर उसको अपलोड कर देना है। इसके अलावा आप जब अपनी Passbook को अपलोड करेंगे, तो उसमे बैंक का Logo, Account Number, IFSC, MICR Code आदि सभी चीजे होनी चाहिए। वरना आपका अकाउंट Cancel कर दिया जाएगा।
6. Signature
आपको अपने Signature की एक Scan Copy बनाकर इसमें खाता बनाते समय अपलोड करनी पड़ेगी। इसके लिए आप किसी भी सफ़ेद खाली कागज़ पर अपने Signature करके उसको Scan कर ले इसके बाद इसे अपलोड कर सकते है।
7. Income Proof Documents
जब भी आप Tred करने के लिए अपना खाता खोलते है, तो आप से आपकी इनकम के बारे में जरूर पूछा जाता है। क्योकिं Futures and Options (F&O) में ट्रेड करने के लिए यह जरुरी होता है। आप अपने इनकम प्रूफ के लिए निचे दिए गए Docmentes में से कोई भी एक अपलोड कर सकते है – 6 Months Bank Statement, Net Worth Certificate From CA, Income Tax Return Acknowledgment, Latest Salary Slip.
Zerodha में Demat Account खोलने में कितने रूपये लगते है?
- Zerodha में Demat Account खोलने में 200 रूपये लगते है।
- अगर आप Zerodha में Commodities Trading के लिए खाता खोलना चाहते है, तो इसके लिए आपको 100 रूपये का शुल्क अलग से देना पड़ता है।
- लेकिन अगर आप दोनों में ट्रेडिंग करना चाहते है, तो आपको शुरू में ही 300 रूपये के साथ अपना खाता खोलना चाहिए।
Zerodha में Demat Account कैसे खोलें?
अभी तक हमने Zerodha में खाता खोलने के लिए सभी जरुरी Document के बारे में जानकारी ले ली है। तो आइये अब जानते है, की हम किस प्रकार से Zerodha में Online खाता खोल सकते है –
Step 1 – सबसे पहले आपको अपने Computer या Phone में अपना Browser खोलना है। इसके बाद आपको अपने ब्राउज़र में Zerodha की वेबसाइट को Open करना है।
Step 2 – Zerodha की वेबसाइट को खोलने के बाद आपको SignUp करने के लिए अपना Mobile Number डालना है। आप जो भी नंबर Zerodha में डालेंगे वह आपके आधार कार्ड से लिंक होना जरुरी है। जैसे ही आप अपना मोबाइल नंबर डालकर Sign Up करते है, तो आपके पास एक OTP आएगा।
Step 3 – जो OTP आपके मोबाइल नंबर पर Zerodha के द्वारा भेजा जाएगा, यह OTP 30 मिनट के लिए मान्य होता है। आप 30 मिनट के अंदर अंदर इससे अपने Account को Login कर सकते है।
Step 4 – इसके बाद आपको अपनी Email ID डालनी है, इसके बाद आपकी Email ID पर भी एक OTP भेजा जाएगा, आपको अपनी ईमेल आईडी को वेरीफाई करने के लिए उस OTP का उपयोग करना है।
Step 5 – इसके बाद आपको अपने आधार कार्ड वाली Date Of Birth डालनी है, और अपने Pan Card का नंबर डालना है।
Step 6 – यह सभी Information डालने के बाद आपको अब Zerodha में Paymet करनी है। पेमेंट करने के लिए आप क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, और UPI का उपयोग कर सकते है।
Step 7 – जब आप Zerodha में Payment कर देते है, तो इसके बाद आपको अपने Aadhar Card की एक सॉफ्टकॉपी अपलोड करनी है। इसके लिए आपका Digilocker पर अकाउंट होना आवश्यक है। आप Zerodha की मदद से ही सीधे Digilocker पर जाकर अपना अकाउंट बना सकते है।
Step 8 – जब आप अपना आधार कार्ड अपलोड कर देते है, तो आपको इसके बाद अपनी सभी Personal Information डालनी है, और Continue पर Click कर देना है।
Step 9 – इसके बाद आपको अपनी Bank Details भरनी है, जिसमे आपको अपना Account Number और Bank का नाम और कई बैंक से सम्बंधित जानकारियों को भरना है। अपनी बैंक की सभी जानकारी को भरने के बाद आपको Check Box पर क्लिक कर देना है।
Step 10 – इसके बाद आपको अपना In Person Verification (IPV) करना है। इसके लिए आपको अपने लैपटॉप या फ़ोन का फ्रंट कैमरे का उपयोग करना है। इसके लिए आपको अपने कैमरे से एक फोटो लेनी है।
Step 11 – यहाँ पर आपको अपने कुछ आवश्यक Document की कॉपी को अपलोड करना है, जिसमे Pan Card Bank Proof और Digital Signature आदि हो सकते है। सभी डॉक्यूमेंट को अपलोड करने के बाद आपको Continue पर क्लिक करना है।
Step 12 – सभी डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद आप आपके E – Signature मांगे जाएंगे, आपको E Signature करने के लिए आपको E-sign Equity पर Click करना है। इसके बाद यहाँ पर कुछ Terms And Condition दिखाई देंगी आपको इन्हे पढ़ने के बाद Proceed To Esign पर Click करना है।
Step 13 – इसके बाद आपको अपने आधार कार्ड को वेरीफाई करना है, इसके लिए आपको आधारकार्ड की वेबसाइट NSDL पर जाना है, यहाँ पर आपको अपना आधार कार्ड नंबर डालना है, और इसके बाद आपको आपके आधार वाले रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक OTP जाएगा उस OTP को आपको यहाँ पर डालकर अपने आधार कार्ड को वेरीफाई करना है।
Step 14 – जब आप अपना आधार कार्ड वेरीफाई कर देते है, तो इसके बाद आपका Zerodha का पूरा Form आ जाएगा। एक बार अच्छी तरह से इसे Check कर लें, उसके बाद आप Sign Now के बटन पर क्लिक करें।
Step 15 – अब आपको अपने Zerodha के फार्म को E Sign करना है, इसके लिए आपको एक चेक बॉक्स पर क्लिक करना है, उसके बाद आपसे आपका आधार कार्ड नंबर फिर से माँगा जाएगा, आपको अपना आधार कार्ड नंबर डालकर अपने खाते को वेरीफाई करना है।
Step 16 – अब आपका Zerodha Demat Account खुल चुका है, अब आपका यह फार्म Zerodha की Team Check करेगी और चेक करने के बाद आपका Account खुल जाएगा। आपके खाते का Approval आपको आपकी Email ID पर Send कर दिया जाएगा। अब आप अपने Zerodha Account से Online Treding कर सकते है।
डीमैट अकाउंट कैसे खोलें?
डिमैट अकाउंट के फायदे
Demat Account का सबसे ज्यादा फायदे Share Marketing के लिए होते है। तो आइये जानते है, डिमैट अकाउंट क्या फायदे है –
पहले समय में शेयर को खरीदकर उसे बेचना बहुत ज्यादा मुश्किल होता था। अगर आप शेयर खरीद लेते थे, तो उसको सिर्फ आप आप किसी भी एक ग्रुप के साथ ही बेच सकते थे। लेकिन जब से Demat Account की सुविधा आयी है, तब से आपके पास बहुत सारे ऑप्शन होते है, आप जहाँ चाहे अपने शेयर बेच सकते है। वही अगर आप अपना एक शेयर भी खरीदते है, तो उसको भी बेच सकते है।
Demat Account का सबसे बड़ा फायदा यह है, की यहाँ पर आपके शेयर बिलकुल सुरक्षित है। क्योकिं यहाँ पर आपके शेयर डिजिट रूप से सुरक्षित रखे जाते है।
पहले समय में शेयर को ट्रांसफर करने में बहुत समय लग जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है, आप अपने डिमैट खाते के माध्यम से कुछ ही मिनट में अपने शेयर को दूसरे खाते में ट्रांसफर कर सकते है। जिस खाते में आपने शेयर भेजे है, उसमे तुरंत देख सकते है।
आप अपने शेयर को अपने डिमैट अकाउंट के द्वारा अपने हिसाब से बेच या खरीद सकते है। लेकिन पुराने समय में ऐसा नहीं हुआ करता था। आपको पता चल गया होगा, की डिमैट अकाउंट हमारे लिए किया महत्वपूर्ण है, अगर हम शेयर मार्किट में Invest करते है।
डीमैट अकाउंट के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
डीमैट अकाउंट कैसे यूज़ करे?
डीमैट अकाउंट का उपयोग करना बहुत आसान होता होता है। इसके लिए आपको सबसे पहले अपना एक डीमैट खाता खोलना होता है, इसके लिए आप ब्रोकर या उप-ब्रोकर के साथ रजिस्टर कर सकते है। इसके बाद आपको यहाँ पर कुछ अपने दस्तावेज आदि जमा करके खाते को Active करना होता है, खाता Activate हो जाने के बाद आपको एक पासवर्ड मिल जाता है, जिसकी मदद से आप अपने खाते का उपयोग कर सकते है।
एक व्यक्ति कितने डिमैट अकाउंट रख सकता है?
एक व्यक्ति जिस तरह से कई सारे बैंक अकाउंट रख सकता है, ठीक उसी तरह से बहुत सारे डिमैट अकाउंट भी रख सकता है। लेकिन यहाँ पर ध्यान रखने वाली बात यह है, की आप एक ही डिपॉजिटरी या बैंक एक से ज्यादा डिमैट अकाउंट नहीं खोल सकते है, ज्यादा डिमैट अकाउंट के लिए आपको अलग अलग डिपॉजिटरी में अकाउंट खोलने होंगे।
डिमैट अकाउंट से पैसे कैसे कमाए?
डिमैट अकाउंट से आप शेयर खरीद कर पैसे कमा सकते है, लेकिन इसके लिए आपको सबसे पहले शेयर मार्किट से सम्बंधित अच्छी जानकारी होना बहुत आवश्यक है। इसके बाद ही आप शेयर मार्किट में इन्वेस्ट करें।
डीमैट अकाउंट और ट्रेडिंग अकाउंट में क्या अंतर है?
डीमैट अकाउंट के अंतर्गत सभी शेयर और Securities को इलेक्टॉनिक रूप से इकट्ठा करके सुरखित रखा जाता है, और ट्रेडिंग अकाउंट में Securities का उपयोग खाता धारक लेन – देन के Purposes से करता है।
Note – इस लेख में आपको बताया गया है, की Demat Account क्या होता है। जिसमे आपको डीमैट अकाउंट के बारे में और भी कई महत्वपूर्ण जानकरियां दी गयी है। अगर आपका इस लेख से सम्बंधित कोई भी सवाल है, तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा, तो कृपया इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें, धन्यवाद।