Birds Name in Hindi and English | पक्षियों के नाम हिन्दी में

0
Birds Name in Hindi and English

आज हम Birds Name in Hindi and English “पक्षियों के नाम हिंदी और इंग्लिश में” जानेगे। अगर आप एक छात्र है, और अभी Class 1, 2, 3, 4, 5 में पढ़ते है, तो यह लेख आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। क्योकिं इस लेख में आपको 5 पक्षियों के नाम, 10 चिड़ियों के नाम, और सहित और भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने वाली है।

जब हमारे स्कूल में कोई भी प्रतियोगी परीक्षा होती है, तो वहां पर हमसे तरह तरह के नाम पूछे जाते है, जैसे की 100 जानवरो के नाम या फिर 100 पेड़ो के नाम आदि। इसी तरह से यह भी एक प्रतियोगिता प्रतियोगिता परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नो में से एक है। जहाँ पर आप से 50 Birds Name in Hindi के बारे में भी पूछ जा सकता है। आज हम ऐसे सभी पक्षियों के नाम जानेगे, जो हमारे पर्यावरण में पाए जाते है। कुछ पक्षियों की प्रजातियां बहुत दुर्लभ होती है।

जो की दिखने में बहुत ही सुन्दर होते है। हालाकिं आज भी हमारे बिच में कई ऐसे पक्षी और चिड़िया पायी जाती है, जिन्हे देखने के बाद भी हम उनका नाम नहीं जान पाते है। यहाँ पर हम Birds Name in Hindi and English With Pictures के साथ जानेगे। जिसमे से हम 15 पक्षियों के नाम और उनके बारे में पूरी जानकारी भी जानेगे। तो आइये सबसे पहले हम जानते है, 15 पक्षियों के नाम हिंदी में –

15 Birds Name in Hindi and English | पक्षियों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में

पक्षी हमारे पर्यावरण का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। जब हम कभी जंगल में घूमने जाते है, तो पक्षियों की चहचाहट हमें बहुत ही मधुर लगती है। वही अगर हम बात करे, तो कुछ लोग तो पक्षियों को अपने घरो भी पालते है। जिसमे से सबसे ज्यादा पाले जाने वाला पक्षी तोता है। अगर आपने भी अपने घर में तोता पाला हुआ है, तो आप पालतू तोते के नाम इस लेख को पढ़ सकते है, यहाँ पर तोते के नाम की लिस्ट आपको मिल जायेगी। तो आइये अब जानते है, पक्षियों के नाम (Birds Name in Hindi)

1. सारस (Crane)

Birds Name in Hindi and English

सारस एक बहुत ही दुर्लभ पक्षियों में से है। जिसे संस्कृत में क्रौंच के नाम से जाना जाता है, और इसका वैज्ञानिक नाम ग्रुइडाए है। सारस ग्रुइफोर्मीस गण के कुल से है, इस कुल में पक्षियों की टाँगे लम्बी होती है। सारस की 15 ज्ञात जातियां है, यह लगभग पूरी दुनिया के सभी द्वीपों में पाए जाते है, सिर्फ अंटार्कटिका और दक्षिण अमेरिका को छोड़कर। सारस उत्तर प्रदेश का राजकीय पक्षी है, यह आमतौर पर गंगा के मैदानी भागो में देखने को मिलते है। सारस भारत में मुख्य रूप से पाए जाते है, इन्हे आमतौर पर एक ही भौगोलिक क्षेत्र में रहना पसंद होता है।

2. कबूतर (Pigeon)

50 Birds Name in Hindi

कबूतर कोलम्बिडाए (Columbidae) पक्षियों के कुल के अंतर्गत आते है, इस कुल में सभी प्रकार के कबूतर आते है। कोलम्बिडाए (Columbidae) कुल के पक्षियों की गर्दन छोटी होती है, और यह मोठे शरीर और पतली चोंच वाले होते है। जो को पूरी दुनिया में पाए जाते है। इस कुल की पूरी दुनिया में लगभग 344 प्रजातियां पायी जाती है, जिनमे से लगभग 13 प्रजातियां पूरी तरह से विलुप्त हो चुकी है। कबूतर का वैज्ञानिक नाम Columba Livia Domestica है, इसे अंग्रेजी में डव़ (Dove) और Pigeon के नाम से जाना जाता है। यह एक उड़ने वाला पक्षी है, जिसका पूरा शरीर पंखो से ढका रहता है। इसकी चोंच नुकीली होती है। कबूतर मुख्यतौर पर ऐसे स्थानों पर रहना पसंद करते है, जहाँ पर मानव निवास करते है। यह घर की छतो के आस पास अपना घोसला बनाते है। यह भारत में सफ़ेद, सलेटी, रंग के पाए जाते है। कबूतर को पुराने समय में चिट्टी देने के लिए भेजा जाता था।

3. कोयल (Cuckoo)

Birds Name in Hindi and English

कोयल अपनी मधुर आवाज के लिए जानी जाती है। इस पक्षी की आवाज बहुत ही मधुर और सुरीली होती है। यह Eudynamys वंश का पक्षी है। जो की दक्षिण एशिया, चीन एवं दक्षिण-पूर्वी एशिया में पाया जाता है। कोयल अपना घोसला खुद नहीं बनाती है, यह अपने अंडे अन्य पक्षियों के घोसलों में देती है। ज्यादातर यह अपने अंडे कौआ के घोसले में देती है। एशिया में पाए जाने वाले ज्यादातर पक्षी फलों को खाते है। एशियाई कोयल की पूछ की लम्बाई 16 से 18 इंच तक होती है। इसका वजन लगभग 200 से 330 ग्राम तक होता है। अगर हम नर एशियाई कोयल की बात करें, तो इसका रंग काला और नीला होता है। इसकी आँखों की पुतली का रंग गहरा लाल होता है , और पंजो का रंग भूरा होता है।

4. गौरैया (Sparrow)

House Sparrow in Hindi

गौरैया पुरे विश्व में लगभग सभी द्वीपों में पायी जाती है, अंटार्कटिका महाद्वीप को छोड़कर। हालाकिं शुरुआत में गौरैया चिड़िया सिर्फ भूमध्य सागर के तटवर्ती क्षेत्रों तथा एशिया, और यूरोप में ही पायी जाती थी। लेकिन मानवों ने इसे पुरे विश्व में फैला दिया है। गौरैया चिड़िया आमतौर पर ऐसी जगह पर रहती है, जहाँ पर मानव द्वारा बनाई गयी बस्तियां होती है । साधारण शब्दों में कहा जाए, तो यह मानवों के बिच रहना पसंद करती है। शहरी इलाको में गौरैया की छह तरह की प्रजातियां देखने को मिलती है, जिनमे डेड सी स्पैरो, ट्री स्पैरो, सिंड स्पैरो, रसेट स्पैरो, हाउस स्पैरो, और स्पेनिश स्पैरो शामिल है। जहाँ भी लोग अपना नया घर बनाते है, गौरैया वहां अपने आप ही पहुंच जाती है। यह पुराने घरो में ज्यादातर पायी जाती है, जब कच्चे घरो में छप्पर हुआ करते थे। गौरैया चिड़िया की पूरी जानकारी के लिए यह आर्टिकल पूरा पढ़े – गौरैया चिड़िया के बारे में जानकारी

5. तोता (Parrot)

Birds Name in Hindi and English

तोता एक बहुत ही प्यारा और सुन्दर पक्षी है, जिसे लोग घरो में पालते है। तोता का वैज्ञानिक नाम सिटासिफोर्मीस (Psittaciformes) है, और अंग्रेजी भाषा में इसे Parrot कहते है। तोते की कुल प्रजातियां लगभग 398 है, जिन्हे 92 वंशो में संघठित किया जाता है। तोता ज्यादातर पृथ्वी के ऊष्णकटिबन्धीय और उपोष्णकटिबन्धीय क्षेत्रों में रहना पसंद करते है। सबसे ज्यादा तोतो की संख्या ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका में पायी जाती है, वर्तमान में तोते की लगभग एक तिहाई जनसँख्या विलुप्त होने की कगार पर है। तोते की पहचान करना बहुत ही आसान है, यह अपनी घुमावदार चोंच, और रंग बिरंगे पंखो के कारन आसानी से पहचाने जाते है। अगर तोते को बोलना सिखाया जाए, तो यह मनुष्य की तरह बोलने भी लगता है।

6. उल्लू (Owl)

5 Pakshiyon Ke Naam

उल्लू सभी पक्षियों से अलग है, क्योकिं यह एक ऐसा पक्षी है, जिस रात में बिलकुल साफ़ दिखाई देता है, और दिन के समय धुंधला दिखाई देता है। उल्ला का Scientific Name: Strigiformes है, और इसका अंग्रेजी नाम Owl है। उल्लू अपनी गर्दन को पूरी घुमा देता है। उल्लू के सुनने की शक्ति बहुत ज्यादा होती है, इसके कान इतने ज्यादा सवेंदनशील होते है, की थोड़ी सी भी हरकत से इसे पता चल जाता है, अगर इसके आस पास कोई भी इसका शिकार होता है, तो यह हलकी सी आहट से अपने शिकार को दबोच लेता है। उल्लू के पेरो में टेड़े नाख़ून होते है, इसकी चार उँगलियाँ होती है, जो की शिकार के वक्त उसे दबोचने में बहुत काम आती है। उल्लू दुनिया के सभी हिस्सों में पाया जाता है। उल्लू रात के समय देखने वाला पक्षी है, जिन पक्षियों को रात में दिखाई देता है, उन्हें रात का पक्षी (Nocturnal Birds) के नाम से जाना जाता है। उल्लू की आँखे बड़ी होती है, बड़ी आँखों को बुद्धिमानी की निशानी माना जाता है, इसलिए उल्लू को भी एक बुद्धिमान पक्षी माना जाता है। उल्लू के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारियां पढ़ने के लिए यह आर्टिकल पूरा पढ़े – उल्लू के बारे में जानकारी 

7. शुतुरमुर्ग (Ostrich)

Birds Name in Hindi and Englishशुतुरमुर्ग एक बड़ा पक्षी है, जो की उड़ नहीं सकता है। यह पहले मध्य पूर्व का निवासी था, लेकिन अब यह अफ्रीका का मूल निवासी है। शतुरमुर्ग का Scientific Name : Struthio Camelus है, और इसे अंग्रेजी भाषा में Ostrich कहते है। शुतुरमुर्ग की गर्दन और पैर लम्बे होते है। यह पृथ्वी पर पाए जाने वाले सभी ऐसे पक्षियों की अपेक्षा सबसे तेज दौड़ता है, जो आसमान में उड़ नहीं सकते है। शुतुरमुर्ग की दौड़ने की गति लगभग 70 किलोमीटर प्रतिघंटा तक होती है। यह सभी पक्षियों में सबसे ज्यादा बड़ा अंडा देता है। शुतुरमुर्ग का वजन 60 किलो से 130 किलोग्राम के बिच में होता है। और इसके अंडे का वजन 1.6 किलोग्राम तक होता है। शुतुरमुर्ग के अंडे में 2000 कैलोरी होती है, शुतुरमुर्ग का एक अंडा मुर्गी के 24 अंडो की बराबर होता है, इसका एक अंडा 5 से 6 व्यक्तियों का पेट आसानी से भर सकता है। यह किसी भी समस्यां में फंस जाने पर या तो जमीन से सट कर छुपने की कोशिश करता है, या फिर वहां से भाग जाता है, अगर किसी वजह से इसके आस पास कोई भी जानवर या व्यक्ति इसे परेशान करता है, तो यह ऐसे में बहुत ही घातक रूप से अपनी लात से हमला कर देता है।

8. मोर (Peacock)

Birds Name in Hindi and English

मोर एक बहुत ही दुर्लभ और खूबसूरत पक्षियों मैं से एक है। मोर का वैज्ञानिक नाम Pavo Cristatus है, और इसे इंग्लिश में Peacock कहा जाता है। इसके अलावा इसे मयूर के नाम से भी जाना जाता है। मोर पैवोनिनाए उपकुल के अंतरगर्त आने वाली तीन जातियों का समूह है, इनमे से दो भारतीय उपमहाद्वीप में मिलती है। हरे रंग का मोर एशिया में पाया जाता है। मोर को ज्यादातर खुले वनो में रहना पसंद होता है।

नर मोर की पूछ पर बहुत ही सुन्दर और रंग बिरंगे पंख होते है, जो की बरसात के मौसम में यह अपने सारे पंख खोलकर नाचता है। मोर बहुत ही शर्मिला होता है, यह सहवास हमेशा एकांत में ही करता है। भारत का राष्ट्रीय पक्षी नीला मोर है, इसके अलावा नीला मोर श्री लंका का भी राष्ट्रीय पक्षी है। जिस तरह से मोर की पूँछ पर बड़े पंख होते है, इस तरह के पंख मोरनी के ऊपर नहीं होते है। मोर की एक प्रजाति जवाई भी होती है, जावाई मोर हरे रंग का होता है।

9. हंस (Goose)

50 Birds Name in Hindi

हंस एक बहुत ही सुन्दर पक्षी है, इसका सांस्कृतिक तोर पर भी बहुत ज्यादा महत्त्व है। हंस की कई जातियां विलुप्त हो चुकी है। वर्तमान समय में पुरे विश्व में हंस की सिर्फ 6 जातियां ही जीवित है। हंस का जीववैज्ञानिक सम्बन्ध बत्तख और कलहंस से है, लेकिन हंस का आकर इनसे बड़ा होता है, और यह लम्बी गर्दन वाले होते है। हंस का वैज्ञानिक नाम Cygnus है, और इसे अंग्रेजी में Goose कहते है। नर और मादा हंस जीवन भर के लिए जोड़े में रहते है। हंस हिन्दू देवी माता सरस्वती का वाहन है।

10. कठफोड़वा (Woodpecker)

Pakshiyon Ke Naam Hindi Mein

कठफोड़वा Picidae परिवार का सदस्य है। यह पूरी दुनिया के सभी हिस्सों में पाया जाता है, सिर्फ कुछ धुर्वीय क्षेत्रों को छोड़कर। ज्यादातर इसे न्यूजीलैंड , मेडागास्कर, ऑस्ट्रेलिया, और न्यू गिनी में देखा जाता है। कठफोड़वा की कई प्रजातियां होती है। भारत में भी इसकी कई प्रजातियां पायी जाती है। यह प्रजाति के अनुसार अलग अलग रंग के होते है, किसी वूडपैकेर्स का रंग लाल होता है, तो किसी का पीला। इनमे से कुछ कठफोड़वा का प्रजाति ठन्डे क्षेत्रों में मिलती है, तो कुछ तराई वाले या पहाड़ी इलाको में। इसकी चोंच बहुत ही नुकीली और तीखी होती है, यह अपनी चोंच से किसी भी सूखे हुए पेड़ में गड्डा कर सकता है। यह अपनी चोंच को 1 सेकेंड में 20 बार मार सकता है। यह ज़्यदातर सूखे पेड़ो में अपनी चोंच मारकर ठक ठक की आवाज निकलता है, इन पेड़ो से यह कीड़े निकालकर खाता है। इसके अलावा यह भोजन में फलों का गूदा भी खाता है।

11. तीतर (Partridge) 

100 Birds Name in Hindi and English

तीतर एक प्रकार का पक्षी होता है, जिसे कुछ लोग पालते भी है। यह पक्षी फेसियेनिडाए कुल के अंतर्गत आते है। तीतर यूरेशिया का मिल निवासी था लेकिन वर्तमान समय मैं यह दुनियाभर के लगभग सभी हिस्सों में पाए जाते है। तीतर का वैज्ञानिक नाम Francolinus Gularis है। तीतर में लैंगिक द्विरूपता दिखती, इसका मतलब है, की यह नर और मादा दोनों अलग अलग प्रकार के होते है, नर तीतर मादा तीतर की अपेक्षा ज्यादा रंग बिरंगा और आकर में बड़ा होता है। तीतर आमतौर पर ऊँचे स्थानों और जंगलो में अपना घोसला बनाते है। लेकिन आज के समय में खेतो में तरह तरह की कीटनाशक दवाइयों के कारण किट खत्म होते जा रहे है, जिसकी वजह से तीतरों को भोजन नहीं मिल रहा है। जिसकी वजह से धीरे धीरे इनकी संख्या घटती जा रही है। एक तीतर एक बार में 4 से 10 अंडे देता है, तीतर के बच्चो को चूजे कहते है। इसके चूजे 15 दिन के बाद उड़ने लगते है।

12. महोख (Greater Coucal)

100 Birds Name in Hindi and English

महोख या महोक पक्षी को भारत के कुछ राज्यों में जुलाहा के नाम से भी जाना जाता है। महोख का वैज्ञानिक नाम Centropus Sinensis है। यह आकर में बड़ा होता है, यह पक्षी एशिया में भारत, चीन और इण्डोनेशिया आदि में पाया जाता है। महोक का आकर वन में पाए जाने वाले काले कौए की तरह होता है, और इसका रंग काला चमकीला होता है। यह भारत में और हिमालय की 6000 फुट की ऊंचाई तक सभी क्षेत्रों में पाया जाता है। यह आमतौर पर खुले मैदानों और पहाड़ी क्षेत्रों में रहना पसंद करता है। यह प्रति दो सेकेंड में कूप – कूप – कूप की आवाज निकलता है। महोक भोजन में चूहें, बिच्छू, और टिड्डे आदि खाना पसंद करता है।

13. चील (Eagle) 

Birds Name in Hindi and English

चील लगभग पूरी दुनिया के सभी हिस्सों में पाया जाने वाला पक्षी है। यह Accipitridae परिवार का एक बहुत ही प्रमुख पक्षी है। चील का वैज्ञानिक नाम Milvus Migrans है, और इसे अंग्रेजी भाषा में Eagle कहते है। इसकी दुनियाभर में बहुत सी प्रजातियां पायी जाती है, जिनमे ऑल बिल्ड चील (Awl Billed Kite), ब्रह्मनी या खैरी चील (Brahminy Kite), काली चील (Black Kite), ह्विसलिंग चील (Whistling Kite) आदि प्रमुख है। चील की लम्बाई लगभग 2 फुट होती है, इसकी चोंच का रंग कला और पंजो का रंग पीला होता है। चील उड़ने में बहुत ही निपुण होती है, यह पुरे दिन भी आसमान में उड़ सकती है। यह अपने शिकार पर इस तरह से झपट्टा मारती है, की शिकार का बच पाना नामुमकिन होता है। चील एक सर्वभक्षी पक्षी है, जो की सभी तरह का मांस खाती है।

14. गिद्ध (Vulture)

20 Birds Name in Hindi

गिद्ध एक शिकारी पक्षी है, जो की Vulturidae परिवार से सम्बंधित है। यह भारत के सभी हिस्सों में पाया जाता है, हालाकिं आज के समय में गिद्ध विलुप्त होने की कगार पर है। भारत में पाए जाने वाली गिद्ध की प्रजाति का वैज्ञानिक नाम (Neophron Percnopterus Ginginianus) है, और इसे अंग्रेजी भाषा में Vulture कहते है। गिद्ध की प्रजातियों को दो भागो में बात जा सकता है, पहले भाग में अमरीकी ब्लैक वल्चर (American Black Vulture), अमरीका के कॉण्डर (Condor), कैलिफोर्नियन वल्चर (Californian Vulture), किंग वल्चर (King Vulture), और टर्की बज़र्ड (Turkey Buzzard) शामिल है,

और दूसरे भाग में गोबर गिद्ध (Scavenger Vulture), काला गिद्ध (Black Vulture), बड़ा गिद्ध (Griffon Vulture), चमर गिद्ध (White Backed Vulture), और अफ्रीका और एशिया के राजगृद्ध (King Vulture), शामिल है। गिद्ध की देखने की क्षमता बहुत अधिक होती है। यह काले रंग के होते है, और इनका कद भारी होता है। अगर यह जमीन है, तो यह उड़ने के लिए पहले कुछ दूर दौड़ते है, उसके बाद ही उड़ पाते है। यह हमेशा झुंडो में रहना पसंद करते है, यह एक मुर्दाखेर पक्षी हैं, जो की किसी भी गली – सड़ी चीज को खा लेते है। यह अपना घोसला हमेशा ऊँचे से ऊँचे पेड़ पर ही बनाते है।

15. बत्तख (Duck)

Birds Name in Hindi and English

बत्तख एक जल पक्षी है, जो की पानी में रहना पसंद करता है। बत्तख का वैज्ञानिक नाम Anatidae है, और इसे अंग्रेजी भाषा में Duck कहते है। यह अनैटिडाए कुल का पक्षी है, इस कुल के सभी पक्षी जल में रहना पसंद करते है। बत्तख मीठे और खारे दोनों तरह के जल में रह लेते है, आमतौर पर यह सागर और तालाबों में पाए जाते है।

यह जानकारी भी जरूर पढ़ें

50 Birds Name in Hindi – English | पक्षियों के नाम 

क्र.सं. English Name Hindi Name
1 Bat चमगादड़
2 Pigeons/ Dove कबूतर
3 Blue jay नीलकंठ
4 Cuckoo कोयल
5 Duck बत्तख
6 Asian Koel कोयल
7 Parrot तोता
8 Sparrow गौरेया
9 Ostrich शुतरमुर्ग
10 Peacock मोर
11 Hen मुर्गी
12 Eagle चील
13 Kite चील
14 Pheasant तीतर
15 Pewit टीटहरी
16 Weaver बयापक्षी
17 Raven काला कौआ
18 Rook कौआ
19 Great Egret बगुला
20 Peahen मोरनी
21 Grey Partridge तीतर
22 Lark भारव्दाज़ पक्षी
23 Indian Bush Lark अगीया
24 Painted Stork कठसारंग/ जंघिल/ कंकरी
25 Indian Robin काली चिड़ी
26 Falcon/ Falco बाज़
27 Swan हंस
28 Egyptian Vulture सफ़ेद गिद्ध, गोबर गिद्ध
29 Alexandrine Parakeet सिकंदर, पहाड़ी तोता
30 Ashy Prinia फुत्की
31 Osprey मछलीमार
32 Black-Headed IBIS कचाटोर, सफेद बाझ, मुंडा
33 Heron अंधा बगुला
34 Goose हंस/ कलहंस
35 Eurasian Hobby कश्मिरी मोरास्सानी, धूती
36 Skylark चकवा
37 Peregrine Falcon शाहीन
38 Chukar Partridge चकोर
39 Crested Bunting चिरटा, पत्थर चिड़िया
40 Indian Bush Lark अगीया
41 Woodpecker कठफोड़वा
42 Cock मुर्गा
43 Black Drongo कोतवाल, भुजंग
44 Common Hawk-Cuckoo पपीहा
45 Mynah मैना
46 Owl उल्लू
47 Crane सारस
48 Crow कौवा
49 Kingfisher राम चिरैया
50 Hoopoe हुदहुद
51 Houbara Bustard तिलोर
52 Peregrine Falcon परदेशी बाज

 

Note – यह लेख पक्षियों के नाम के बारे में थी। जिसमे आपको पक्षियों के नाम “Birds Name in Hindi and English” और उनके बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी है। अगर आपका इस लेख से सम्बंधित कोई भी सवाल है, तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो कृपया इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें, धन्यवाद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here