100+ Animals Name in Hindi and English | जानवरों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में

Animals Name in Hindi and English

अगर आप स्कूल में पढ़ते है, तो आप से जरूर पूछा गया होगा, की जानवरों के नाम बताइए हिंदी और इंग्लिश में (Animals Name in Hindi and English) तो शायद आपने 10 जानवरो के नाम हिंदी में बता भी दिए हो। लेकिन क्या आपको सभी जानवरो के नाम (All Animals Name in Hindi) पता है। अगर नहीं तो आपको चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है।

क्योकिं आपको इस लेख में 100 जानवरों के नाम हिंदी और इंग्लिश में मिलने वाले है। जिन्हे आप आसानी से याद कर सकते है। जब भी आप से स्कूल में 10, 20, 30, या 40 जानवरो के नाम पूछे जायेंगे तो आप बता सकते है। इसके अलावा आपको इस लेख में घरेलु यानी की पालतू जानवरो के नाम (Domestic Animals Name in Hindi and English) भी बताये गए है। तो आइये सबसे पहले जानते है, 10 जानवरों के नाम हिंदी और इंग्लिश में फोटो के साथ –

Animals Name in Hindi and English With Photo

1. शेर (Lion)

Animals Name in Hindi and English

शेर जंगल का राजा होता है, जिसे सिंह कहते है, यह बड़ी बिल्लियों की पेन्थेरा वंश की प्रजाति में से एक है। इस वंश में दूसरी सबसे बड़ी बिल्ली बाघ है। एक नर शेर में लगभग 250 किलो से ज्यादा वजन होता है। वर्तमान समय में शेर एशिया, उप सहारा, और अफ्रीका के जंगलो में पाए जाते है। शेरो की संख्या दिन प्रतिदिन कम होती जा रही है, जिसमे से कुछ बचे हुए शेर उत्तर पश्चिमी भारत में मौजूद है। आपको बता दें, की एक नर शेर का कार्य परिवार की रक्षा करना होता है, जबकि एक मादा शेरना शिकार करती है। शेर के दौड़ने की रफ़्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटा होती है।

2. चीता (Leopard)

Animals Name in Hindi and English

चीता एक मांसाहारी जानवर है, जो की बिल्ली के कुल से सम्बन्ध्ति है। यह अपनी अद्भुत फुर्ती और रफ़्तार के लिए लोकप्रिय है। इस प्रजाति में यह एक अकेला ऐसा जानवर है, जिसके पंजे कभी भी बंद नहीं होते है। जिसकी वजह से अन्य जानवरो की तुलना में इसकी पकड़ कमजोर रहती है। पकड़ कमजोर होने के कारण यह पेड़ पर भी नहीं चढ़ पाता है, हालाकिं अपनी फुर्ती के कारण यह पेड़ की कुछ नीची टहनियों या शाखाओं पर चढ़ जाता है। चीता जमीन पर रहने वाले रहने वाले जानवरो में से सबसे तेज जानवर है। जो की सिर्फ 3 सेकेंड में 103 किलोमीटर तक की रफ़्तार पकड़ लेता है। जो की एक सुपर कार से भी कई ज्यादा है।

3. हाथी (Elephant)

Animals Name in Hindi and English With Photo 01
हाथी जमीन पर रहने वाला सबसे बड़ा जानवर है। इसके अलावा यह जमीन पर रहने वाला सबसे विशाल स्तनपायी है। हाथी एलिफैन्टिडी कुल और प्रोबोसीडिया कुल का प्राणी है। वर्तमान में एलिफैन्टिडी कुल में सिर्फ दो प्रजातियां ही मौजूद है, जिनमे ऍलिफ़स तथा लॉक्सोडॉण्टा शामिल है। इसमें तीसरी प्रजाति मैमथ थी, जो की अब विलुप्त हो चुकी है। हाथी का गर्भकाल 22 महीने का होता है, जो की जमीन पर रहने वाले सभी जानवरो में सबसे ज्यादा है। हाथी के बच्चे का वजन जन्म के समय लगभग 104 किलो का होता है। इसकी आयु लगभग 50 से 70 वर्ष होती है। कुछ शोध के मुताबिक सबसे ज्यादा हाथी की आयु 82 वर्ष दर्ज की गयी है।

4. गेंडा (Rhino)

Animals Name in Hindi and English With Photo 05

गेंडा हाथी के बाद दूसरा सबसे बड़ा स्तनधारी जीव है। जिसका वजन लगभग 2 से 2.5 टन होता है। वैज्ञानिको के अनुसार ऐसा अनुमान गेंडा हमारी पृथ्वी पर लगभग पिछले 5 करोड़ साल से मौजूद है। गेंडे की कुल 5 प्रजातियां पायी जाती है, जिनमे से 3 प्रजाति एशिया, और 2 प्रजातियां अफ्रीका में मौजूद है। जिनके नाम कुछ इस प्रकार है – भारतीय गेंडा, सफेद गेंडा, काला गेंडा, जावन गेंडा, और सुमात्रन गेंडा। आपको बता दें, की इन प्रजातियों में मौजूद सफ़ेद गेंडा अफ्रीका में पाया जाता है, लेकिन इसका रंग हल्का भूरा होता है। भारत में सबसे ज्यादा गेंडे आसाम के काजीरंगा नेशनल पार्क में पाए जाते है। इसके अलावा भारतीय गेंडा नेपाल, पाकिस्तान, बर्मा आदि कई देशो में भी पाए जाते है। गेंडे के एक सिंग होता है, जो की गेंडे के बालो का एक गुच्छा होता है, जो की बहुत मजबूत होता है। यह सिंग टूटने पर वापिस आ जाता है।

5. हिरण (Deer)

Animals Name in Hindi and English With Photo 06

हिरण एक स्तनधारी जीव है। जो की भारत के अलावा दुनिया के सभी देशो में पाया जाता है, (अंटार्कटिका और ऑस्ट्रेलिया को छोड़कर) यह आमतौर पर घास के मैदानों में रहना पसंद करते है। हिरण की आँखे बहुत सुन्दर होती है। हरण के सींग बहुत सुन्दर होते है। सींग सिर्फ नर हिरण के ही होते है, यह सींग बहुत मजबूत होते है। हिरण के शरीर पर हलके भूरे रंग के गोल गोल धब्बे होते है। हिरण अपनी आँखों से अन्य जानवरो की अपेक्षा ज्यादा देख सकता है, हिरण अपनी आँखों से 300 डिग्री तक तक सकता है। हिरण शुद्ध शाकाहारी होते है, जो की घास और छोटे पौधों को भोजन के रूप में खाते है।

6. घोड़ा (Horse)

Animals Name in Hindi and English With Photo 04

घोड़ा एक पालतू पशु है, जो की अन्य जानवरो की अपेक्षा ज्यादा वफादार होता है। घोड़ा ऐसा पहला जानवर था जिसे सबसे पहले पालतू बनाया गया था। घोड़े का उपयोग प्राचीन काल से ही यातायात के रूप में किया जा रहा है। घोड़े की कई नस्ल होती है, जिनमे सबसे अच्छी नस्ल अरबी मानी जाती है। अरबी के अलावा, अफ्रीकन, और एशियाई घोड़े भी बहुत उत्तम होते है। घोड़ा अपनी आँखों से 360 डिग्री तक देख सकता है, लेकिन घोड़ा इंसानो की तरह किसी चीज पर फोकस नहीं कर पाता है। नर घोड़े का जबड़ा उसके मस्तिष्क से बड़ा होता है, नर घोड़े के मुँह में 40 दाँत होते है, और मादा घोड़े के मुँह में 36 दाँत होते है। घोड़ा एक शाकाहारी जीव है, जो की सिर्फ घास, चना और अनाज खाता है।

7. भालू (Bear)

Animals Name in Hindi and English With Photo

भालू को रीछ के नाम से भी जाना जाता है, इसका वैज्ञानिक नाम अरसिडाए (Ursidae) है। भालू मांसाहारी गण का स्तनधारी प्राणी है। भालू दुनिया के सभी हिस्सों में पाया जाता है, इसकी कुल आठ ज्ञात प्रजातियां है। जो की यूरोप, एशिया, उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के महाद्वीपों में पाया जाता है। भालू की सभी प्रजातियां देखने में एक जैसी होती है, जिसकी मोटी टाँगे व बाज़ू, और बड़ा शरीर, लम्बी नाक, पुरे शरीर पर घने बाल, और मजबूत नाख़ून होते है। आमतौर पर भालू की छह जातियाँ सर्वाहारी होती हैं, जो की मांस और वनस्पतियां दोनों खाती है, इनमे से ध्रुवीय भालू (पोलर बेयर) मांस-मछली खाता है, और बड़ा पांडा, सिर्फ बांस की पत्तियां खाता है। भालू गुफाओं और जमीन के बड़े गड्डों में अपना घर बनाते है।

8. भेड़ (Sheep)

Animals Name in Hindi

भेड़ आदि काल से मनुष्य के बिच रही है। मनुष्य प्राचीन समय से ही भेड़ पालन करता आ रहा है। भेड़ का उपयोग ऊन, मांस, और घी के लिए किया जाता है। भेड़ के घी से आयुर्वेदिक दवाइयां बनाई जाती है। जो की कुछ बिमारियों में बहुत लाभदायक होती है। साथ ही भेड़ ऐसी घासों को चरती है, जो की कृषि अयोग्य होती है। भेड़ के बच्चो को मेमना कहते है।

9. जिराफ़ (Giraffe)

Animals Name in Hindi and English With Photo

जिराफ़ दुनिया का सबसे ऊँचा जानवर है, जो की अफ्रीका के जंगलो में पाया जाता है। जिराफ़ एक शाकाहारी पशु है। जो की अपने भोजन को जुगाली करके खता है। इसका वैज्ञानिक नाम जिराफ़ा कॅमेलोपार्डेलिस है, इसका यह नाम इसलिए पड़ा, क्योकिं सिका मुँह ऊंट की तरह है, और त्वचा पर तेंदुए जैसा रंग है। आमतौर पर जिराफ़ा 5 से 6 मीटर तक ऊँचा होता है, जिसमे नर जिराफ़ा का वजन 1200 किलो और मादा का 730 किलो तक होता है। जिराफ़ा अपने पेरो के यांत्रिक तनाव और हड्डियों की वजह से अपने शरीर का 1000 हजार किलो वजन उठा पाता है।

10. ऊंट (Camel)

Animals Name in Hindi and English With Photo

ऊंट रेगिस्तान में पाया जाने वाला जानवर है, जो की कैमुलस जीनस के अंतर्गत आता है। आमतौर पर एक कूबड़ वाला ऊंट ज्यादातर देखने को मिलता है। एक कूबड़ वाला ऊंट अरबी होता है, इसके अलावा दो कूबड़ वाला ऊंट भी होता है, जिसे बैक्ट्रियन ऊंट कहते है। अरबी ऊँट पश्चिमी एशिया के सूखे रेगिस्तान रहते है, जबकि बैकट्रियन ऊँट मध्य और पूर्व एशिया में रहते है, बैकट्रियन ऊँट मध्य और पूर्व एशिया में रहने के साथ साथ यहाँ के मूल निवासी भी है। कभी ना कभी आप से एक सवाल जरूर पूछा गया होगा, की रेगिस्तान का जहाज किसे कहते है? रेगिस्तान का जहाज ऊंट को कहते है। ऊंट रेगिस्तान के तपते क्षेत्रों में 21 दिन तक बिना पानी पिए चल सकता है। इसका उपयोग रेगिस्तान में सामान और सवारी ढोने के लिए किया जाता है।

100 Animals Name in Hindi and English | जानवरों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में

क्रमांकजानवरों के नाम हिंदी मेंजानवरों के नाम अंग्रेजी में
1हाथीElephant
2लोमड़ीFox
3गीदड़Jackal
4हिरणDeer
5भेड़ियाWolf
6बारहसिंगाReindeer
7एमुEmu
8ओरिक्सOryx
9आर्माडिलोArmadillo
10वालरसWalrus
11दरियाई घोड़ाHippopotamus
12गेंडाRhino
13गायCow
14बैलOx
15भैंसBuffalo
16प्लैटीपसPlatypus
17पूमा / प्यूमा / कूगरPuma / Cougar
18कबूतरPigeon
19जेलीफिशJellyfish
20घोड़ाHorse
21गधाDonkey
22बिल्लीCat
23चूहाRat
24खरगोशRabbit
25कुत्ताDog
26बकरीGoat
27सूअरPig
28भेड़Sheep
29भालूBear
30मगरमच्छCrocodile
31नेवलाWeasel
32छछूंदरMoles
33साहीPorcupine
34लकड़बग्घाHyena
35खच्चरMule
36कछुआTortoise
37सांपSnake
38बाघTiger
39ध्रुवीय भालूPolar Bear
40मकड़ीSpider
41बिच्छूScorpion
42मछलीFish
43केकड़ाCrab
44झींगाShrimp
45जंगली बिल्लीWildcat
46रैकूनRaccoon
47ऊदबिलावBeaver
48पैगोंलिनPangolin
49कांटेदार चूहाhedgehog
50कोआलाkoala
51गिरगिटchameleon
52घोंघाsnail
53लामाllama
54बतखDuck
55मुर्गीChicken
56टर्कीTurkey
57चीलEagle
58गिद्धVulture
59लकड़बग्घाHyena
60सियारjackal
61छिपकलीLizard
62चींटीAnt
63मधुमक्खीHoney Bee
64उल्लूOwl
65व्याध पतंग (ड्रगन फ्लाई)Dragonfly
66जंगली भैंसBison
67मोरPeacock
68घड़ियालAlligator
69टिड्डीGrasshoper
70कौआCrow
71हंसSwan
72कोयलCuckoo
73गौरयाSparrow
74कीड़ेWorms
75मेंढकFrog
76मच्छरMosquito
77शुतुरमुर्गOstrich
78पेंगुइनPenguin
79तोताParrot
80ऑक्टोपसOctopus
81पोस्समPossum
82सीलSeal
83कोबराCobra
84सांडBull
85शेरLion
86चीताCheetah
87तेंदुआLeopard
88बन्दरMonkey
89साइगाSaiga
90बनबिलावLynx
91टपीरTapir
92बटेरQuail
93जिराफGiraffe
94नील गायNilgai
95ऊंटCamel
96फोसाFossa
97नीलकंठKingfisher
98बबूनbaboon
99तिलचट्टाCockroach
100सिफाकाSifaka

यह जानकारी भी जरूर पढ़ें

Domestic Animals Name in Hindi and English | पालतू जानवरों के नाम हिंदी और इंग्लिश में

क्रमांकपालतू जानवरों के नाम हिंदी मेंपालतू जानवरों के नाम अंग्रेजी में
1गायCow
2भेड़Sheep
3ऊंटCamel
4कुत्ताDog
5भैंसBuffalo
6घोड़ाHorse
7बंदरMonkey
8कछुआTortoise
9बकरीGot
10खच्चरMule
11चूहाRat
12गधाDonkey
13बैलOx
14बिल्लीCat
15हाथीElephant
16खरगोशRabbit
17सांडBull
18मुर्गीChicken
19लामाLlama
20बत्तखDuck
21सूअरPig
22याकYak

 

10 जंगली जानवरों के नाम बताओ

  1. शेर (Lion)
  2. चीता (Cheetah)
  3. हिरण (Deer)
  4. हाथी (Elephant)
  5. भेड़िया (Wolf)
  6. सियार (Jackal)
  7. लोमड़ी (Fox)
  8. बाघ (Tiger)
  9. भालू (Bear)
  10. तेंदुआ (Leopard)

Note – इस लेख में जंगली और पालतू जानवरों के नाम हिंदी और इंग्लिश में (Animals Name in Hindi and English) बताये गए है। अगर आप एक छात्र है, तो आपके लिए यह लेख बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस लेख में आप अपने अनुसार 10 20 50 या 100 जानवरों के नाम हिंदी और इंग्लिश में देखकर लिख सकते है। साथ ही आप सभी जानवरो के नाम की Spelling भी याद कर सकते है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इस लेख को अपने किसी भी एक दोस्त के साथ जरूर शेयर करें, धन्यवाद।

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here