Referral Code Meaning in Hindi | Referral Code क्या है?

0
Referral Code Meaning in Hindi

इस लेख में हम Referral Code Meaning in Hindi Kya Hota Hai With Example बताने वाले है। क्योकिं आज भी ऐसे बहुत से लोग है, जिन्हे Referral Code का मतलब नहीं पता है। कई बार जब हम किसी प्रोडक्ट की वीडियो देखते है, तो उसमे हमें बताया जाता है, की अगर आप इस प्रोडक्ट पर एक्स्ट्रा डिस्काउंट लेना चाहते है,

तो निचे दिए गए Referral Code या Referral Link का उपयोग कर सकते है। इसके अलावा बहुत सारे ऐसे भी Apps है, जो की हमें Referral Code या Referral Link से पैसे भी कमाकर देते है। तो आज हम इसके बारे में विस्तार से जानने वाले है।

Referral Code Meaning in Hindi | Referral Code क्या है?

Referral Code एक प्रकार का कोड होता है, जो आमतौर पर किसी भी App या Website में होने वाली Sell को ट्रेक करने के लिए होता है। उदहारण के लिए : अगर आप किसी ऑनलाइन वेबसाइट से कुछ कपड़े खरीदते है, तो कई बार हमारे पास एक Referral Code होता है,

जिसका उपयोग करने के बाद या तो हमें उस प्रोडक्ट पर Discount मिलता है, या फिर हमें कुछ पैसे मिलते है। ज्यादातर आज के समय सभी तरह की App और वेबसाइट अपने अपने Referral Code प्रदान करती है, जिससे की उन्हें यह पता चलता है, की किस कोड से कितने App डाउनलोड हुए है।

कई बार जब हम YouTube पर वीडियो देखते है, तो बहुत से YouTuber यह बोलते है, की आप अगर पैसे कामना चाहते है, तो निचे दिए गए Referral Code का उपयोग करके XYZ App डाउनलोड कर सकते है, जिससे आपको तुरंत 50 रूपये का कैशबैक मिलेगा। मुझे उम्मीद है, की आप आसानी से समझ गए होंगे, रेफरल कोड क्या होता है।

Referral Link Meaning in Hindi

Referral Code की तरह ही Referral Link भी होता है। कुछ लोगो को आज भी Referral Link और Referral Code में फर्क नहीं पता होता है। ऊपर के लिए में हमने रेफरल कोड के बारे में तो जान लिया है। अब हम रेफरल लिंक के बारे में जानेगे। आज के समय में ज्यादातर बिज़नेस Referral Link के माध्यम से चल रहे है।

जब भी आप किसी पैसे कमाने वाली वेबसाइट या फिर किसी भी तरह की कोई अन्य App पर अपना अकाउंट बनाते है, तो आपको उस App के अंदर एक आपको एक Option देखने के लिए मिलता है, जहाँ पर Referral and Earn लिखा होता है। इसके अलावा कई App में सिर्फ Referral Link देखने को मिलता है।

आप इसको शेयर करके पैसे कमा सकते है, या फिर अगर आपके लिंक से कोई भी Sign Up करता है, तो आपको उसका बोनस मिल जाता है, उम्मीद है, आपको Referral Link क्या होता है, समझ में आ गया होगा।

Types of Referral Codes

आपको बता दें, की मुख्यरूप से Referral Codes दो प्रकार के होते है,, आइये जानते है, Referral Codes के दो प्रकार कौन कौन से है :

1. Text Referral Code

Text Referral Code आपको कई तरह की वेबसाइट या App पर देखने के लिए मिल जाते है। इन कोड को कंपनियां आपके नाम के अनुसार भी बना देती है। उदारहण के लिए : अगर में किसी कंपनी के प्रोडक्ट का प्रमोशन करता हूँ, तो वह मुझे Hindi Dada नाम का Referral Code या कूपन कोड बना कर दे देगी। जिसके बाद आप आपको उस Referral Code का उपयोग करने पर Discount मिल जाता है।

2. Link Referral Code

Link Referral Code में एक प्रकार का लिंक होता है, जिसके अंदर ही रेफरल कोड होता है। जब भी आप किसी को रेफरल लिंक शेयर करते है, और सामने वाला व्यक्ति उस लिंक से किसी App को Sign Up करता है, या फिर कोई Product खरीदता है, तो कंपनी को पता चल जाता है, की आप किसके रेफरल कोड से उनकी वेबसाइट या App तक पहुचें है। आज के समय में लगभग सभी Apps के अंदर रेफरल लिंक आ रहे है। ज्यादातर पैसा कमाने वाला एप्प रेफरल लिंक अधिक प्रदान करता है।

Referral Code के क्या फायदे हैं?

Referral Code के बहुत सारे फायदे होते है, आज के समय में लगभग सभी App और कंपनियां अपने प्रोडक्ट के Referral Code प्रदान करती है। आइये जानते है, Referral Code के फायदे के बारे में :

  • रेफरल प्रोग्राम का उपयोग आज के समय में ज्यादातर कंपनियां अपने प्रोडक्ट को प्रोमोट करने के लिए कर रही है। क्योकिं ग्राहक आमतौर पर उस कम्पनी की तरफ ज्यादा आकर्षक होते है, जहाँ पर उन्हें किसी भी चीज का उपयोग करने के लिए कमीशन मिलता है। इसी लिए ज्यादातर लोग Referral Program वाले App को प्रेफर करते है।
  • जितनी भी आज के समय में बड़ी कंपनियां है, सभी ने अपने बिज़नेस को रेफरल कोड या लिंक के साथ जोड़ा हुआ है। उदहारण के लिए : Google Pay, Groww, CRED, PhonePe, Paytm, Dream11, Upstox etc. यह सभी कंपनियां रेफेरल लिंक के द्वारा ही अपने बिज़नेस को बढ़ा रही है।
  • जब भी हम किसी कंपनी के रेफरल कोड का उपयोग करके उसके किसी भी आइटम को खरीदते है, या फिर किसी App को डाउनलोड करते है, तो उससे कंपनी को पता चलता है, की किस रेफरल से कितने यूजर आये है।
  • इसके अलावा आप और जो व्यक्ति आपके रेफरल का उपयोग करता है, दोनों को फायदा होता है। जिसकी वजह से भी रेफरल प्रोग्राम को ज्यादा पसंद किया जाता है।

Referral Code Kaise Banaye

Referral Code आप सिर्फ उसी App या Website का बना सकते है, जो Referral Code बनाने का विकल्प प्रदान करती है। इसके अलावा आप किसी भी ऐसी वेबसाइट या App का Referral Code नहीं बना सकते है। आइये जानते है, Referral Code Kaise Banaye –

  • सबसे पहले आपको उस App को डाउनलोड करना है, जिस App का आप Referral Code बनाना चाहते है।
  • इसके बाद आपको उस App में Sign Up करना है। अगर आपके पास पहले से किसी का Referral Code है, तो आप उससे भी Sign Up कर सकते है। वरना आप Without रेफरल कोड के भी SignUp कर सकते है।
  • इसके बाद आपको उस App को सभी परमिशन देनी है, और अपनी Profile कम्पलीट करनी है।
  • इसके बाद आपको उस App के Refer and Earn ऑप्शन में जाना है, वहां पर आपको एक Refferal Code दिख जाएगा, (इसके अलावा कुछ App में आपको Code की जगह पर रेफरल लिंक का विकल्प भी मिल जाता है)
  • आप इस Code या Link को कॉपी करके किसी को भी सेंड कर सकते है। इसके बाद कोई भी अगर आपके लिंक से इस App को डाउनलोड करता है, तो इससे आपको बदले में पैसे मिलते है।

Note : यह लेख Referral Code Meaning in Hindi के बारे में था। जिसमे आपको Referral Code क्या होता है? और Referral कोड कैसे बनाते है? इससे जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में बताया गया है। अगर आपका इस लेख से सम्बंधित कोई भी सवाल है, तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है। अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो कृपया इस लेख को अपने सभी दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें, धन्यवाद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here