Peacock Flower in Hindi – Peacock Flower एक बहुत ही शानदार और आकर्षक फूल होता है, इसके बारे में बहुत कम लोग जानते है, हालाकिं Peacock Flower को Caesalpinia Pulcherrima भी बोला जाता है, यह Pea Family का Plant है, जो की Pea Family के Fabaceae परिवार में फूल के पौधे की एक प्रजाति होती है।
इस पौधे को अमेरिका के उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय का मूल निवासी माना जाता है, लेकिन एक मत यह भी है, की यह वेस्ट इंडीज का मूल निवासी भी हो सकता है। लेकिन Peacock Flower की उत्पत्ति कहाँ से हुई यह भी एक रहस्य बना हुआ है।
इस प्रजाति के कुछ सामान्य नाम इस प्रकार है, पॉइन्सियाना, मोर का फूल (Peacock Flower),बारबाडोस का गौरव, रेड बर्ड ऑफ़ पैराडाइज़, ड्वार्फ पॉइन्सियाना, फ़्लॉस पैवोनिस , मैक्सिकन बर्ड ऑफ़ पैराडाइज़, और फ़्लैमबॉयंट-डी-जार्डिन शामिल हैं। इस पौधे का हवाईयन नाम “Ohai Aliʻi” है।
Peacock Plant का आकर एक झाड़ी की तरह होता है, जो की लगभग 3 मीटर तक लम्बी हो जाती है। यह ज्यादातर गर्मियों के दिनों में अधिक बढ़वार करते है। यह एक अर्ध सदाबहार पौधा है, लेकिन अधिक ठण्ड होने के कारण यह पौधा सुख जाता है।
लेकिन जैसे जैसे वसंत का मौसम नजदीक आता है, यह फिर से हरा भरा होने लगता है। इस प्रजाति के पौधे अन्य प्रजातियों के पौधों की तुलना में ज्यादा संवेदनशील होते है। इस पौधे की पत्तियों द्विपक्षीय होती हैं, जिनकी लम्बाई लगभग 20 से 40 सेंटीमीटर तक होती है, जिसमे 10 पत्तियों के जोड़े होते है।
इन जोड़ो में पत्तो की लम्बाई 15-25 मिमी और चौड़ाई 10 -15 मिमी होती है। Peacock Flower के फूल लगभग 20 सेंटीमीटर के होते है, प्रत्येक फूल में 5 पत्तियां होती है, जिनका रंग लाल, पीला, या नारंगी हो सकता है। फूल के बाद इसके ऊपर एक फली लगती है, इस फली की लम्बाई लगभग 6 से 12 सेंटीमीटर होती है।
Caesalpinia Pulcherrima या Peacock Flower कैरिबियाई द्वीप बारबाडोस का राष्ट्रीय फूल है। इस फूल को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के बारबाडियन ध्वज के ऊपरी बाएँ और दाएँ कोनों पर भी दिखाया गया है।
Table of Contents
पीकॉक फ्लावर के बारे में अक्सर पूछे जाने प्रश्न
पीकॉक फ्लावर किन क्षेत्रो में उगता है?
पीकॉक फ्लावर वेस्ट इंडीज का मूल निवासी माना जाता है, इस फूल के कई अन्य नाम भी है, जिनमे ड्वार्फ पॉइंसियाना, बारबाडोस फ्लावर का गौरव और पैराडाइज फ्लावर मुख्य है। यह पौधा गर्मजलवायु वाले क्षेत्रों में उगता है। Peacock Flower Plant को बगीचों में सजावटी पौधें के रूप में लगाया जाता है।
क्या पीकॉक फ्लावर और गुलमोहर एक ही है?
जी नहीं, पीकॉक फ्लावर Pea Family का पौधा है, और गुलमोहर फैबेसी परिवार से संबंधित है। गुलमोहर के पेड़ पर बड़ी बड़ी फलियां आती है, और पीकॉक फ्लावर के पौधे पर छोटी छोटी मटर जैसी फलियां आती है।
Peacock Plant क्या है?
Peacock Plant एक सजावटी पौधा है, जिसे आमतौर पर सड़को के किनारे और बगीचों में एक आकर्षक सजावटी पौधें के रूप में लगाया जाता है।
आप Peacock Flower का Plant कैसे लगाते हैं?
Peacock Flower Plant को लगाने के लिए आपको अच्छी और रेतीली मिटटी का चयन करना चाहिए। इसके अलावा आप इस पौधे को हमेशा ऐसी स्थान पर लगाएं जहाँ पर जल निकासी की अच्छी वयवस्था हो। क्योकिं इस पौधे को पानी ज्यादा पसंद नहीं होता है। Peacock Plant को लगाने का सही समय फरवरी के अंत या मार्च की शुरुआत में होता है।
Note – इस लेख में Peacock Flower in Hindi मोर के फूल के बारे में जाना। इस फूल के बारे में बहुत ही कम लोग जानते है, आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं। अगर आपका इस लेख से सम्बंधित कोई भी सवाल है, तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा, तो कृपया इसे अपने किसी भी एक दोस्त के साथ जरूर शेयर करें, धन्यवाद।