Peace Lily Plant in Hindi पीस लिली का पौधा घर में लगाने से कई प्रकार की बीमारियां दूर होती है। यह एक सामान्य घरेलु पौधा है, जिसे ज्यादातर लोग अपने घरो में में हवा शुद्ध करने के लिए लगाते है। वैसे घर की हवा को शुद्ध करने वाले पोधों के नाम और भी कई है। जिनमे से पीस लिली भी एक लोकप्रिय पौधा है। इसकी सबसे अच्छी खासियत यह है, की यह एक Indoor Plants है। जिसे आप घर के अंदर लगा सकते है। यह पौधा आकर में ज्यादा बड़ा नहीं होता है।
इसे एक माध्यम आकर के गमले में आसानी से लगाया जा सकता है। इसके अलावा पीस लिली के फायदे भी बहुत होते है। जिनके बारे में हम आगे जानेगे। मुझे पूरी उम्मीद है, की अगर आप इस लेख को पूरा पढ़ते है, तो आपको Peace Lily Plant in Hindi से जुड़ी सभी जानकारियां मिल जायेगी। आइये जानते है, इससे जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां –
पीस लिली की जानकारी Peace lily information in Hindi
पीस लिली का पौधा दिखने में बहुत ही सुन्दर होता है, इसका English Name – Cobra Plant और Scientific Name : Spathiphyllum है। जो की Araceae परिवार से सम्बंधित है। Peace Lily Plant को नासा द्वारा घर की हवा को शुद्ध करने वाले पोधो की सूचि में रखा गया है।
नासा की ऑफिसियल वेबसाइट पर छपे एक आर्टिकल में बताया गया है, की यह पौधा घर के अंदर की दूषित हवा को लगभग 60% तक Purifire करता है। जिससे घर के अंदर की कई बीमारियां ख़त्म हो जाती है। अगर अभी तक आपने यह पौधा अपने घर में नहीं लगाया तो शायद आप आपको इस पौधे को लगाना चाहिए। जो की आपको दूषित हवा से बचने में मदद करेगा।
Peace Lily Meaning in Hindi
पीस लिली के पौधे को हिंदी में शांति का पौधा भी कहते है। क्योकिं अंग्रेजी में Peace का मतलब शांति होता है। जैसा की पीस लिली के नाम से ही पता चलता है, की यह शांति से सम्बंधित है। इसलिए इस पौधे को पवित्रता, मासूमियत, शांति और सहानुभूति का प्रतिक माना जाता है। इस पौधे को को आप अपने मिलने वालो को उपहार में भी दे सकते है।
पीस लिली पौधा के प्रकार Variety of Peace Lily in Hindi
पीस लिली के पौधे कई प्रकार के होते है, इसके पौधे Lily Flower की अलग अलग किस्मों में पाए जाते है, जो की इस प्रकार है –
- Piccolino Peace Lily – इसका प्रजाति का वानस्पतिक नाम: Spathiphyllum ‘Piccolino’ है। ‘पिक्कोलिनो’ लिली के पौधे की पत्तियां गहरे हरे रंग की होती है, जिस पर शुद्ध सफ़ेद फूल आते है।
- White Stripe Peace Lily – White Stripe पीस लिली के पौधे का वानस्पतिक नाम: Spathiphyllum ‘White Stripe’ इस पौधे की पत्तियां के बिच में छोटी छोटी सफ़ेद धारियां होती है, जो की सुन्दर और अच्छी फिनिशिंग के साथ पत्तियों के बिच में शानदार लगती है। यह सफ़ेद धारियां पत्तियों की बढ़वार के साथ साथ चलती रहती है।
- Domino Peace Lily – डोमिनोज़ पीस लिली का वानस्पतिक नाम: Spathiphyllum ‘डोमिनोज़’ इस पौधे को बहुत ही आसानी से घरो में उगाया जा सकता है। इसके पत्तो में बहुत ही महीन सफ़ेद रंग की धारियां होती है, जो की पत्तियों के ऊपर बहुत ही सुन्दर कंट्रास्ट बनाती है, जिसकी वजह से पातियाँ और भी ज्यादा शानदार लगती है।
- Jetty Peace Lily – इसका वानस्पतिक नाम: Spathiphyllum है। इस किस्म की लिली बहुत लम्बे समय तक चलती है। यह बहुत ही सुन्दर और भव्य होती है। जो की अपने पुरे विकास पर चमकदार सफ़ेद फूलों के साथ घर को सजावटी बनाती है।
- Mauna Loa Supreme Peace Lily – इसका वानस्पतिक नाम: Spathiphyllum ‘मौना लोआ सुप्रीम’ है। पीस लिली की इस किस्म में पौधों का आकर मध्यम होता है। इसके पौधें सामान्यतौर पर 3-4 फीट तक लम्बे होते है। इसकी पत्तियाँ का रंग हरा और चमकदार होता है, जिनकी चौड़ाई लगभग 9-12 इंच तक होती है।
पीस लिली का पौधा Peace Lily Plant
पीस लिली का नाम तो बहुत लोग जानते है, लेकिन कई लोगो को यह नहीं पता होता है, की पीस लिली का पौधा कैसा होता है? आइये जानते है पीस लिली के पौधे की जानकारी –
यह पौधा घरो में हवा को शुद्ध करने के लिए लगाया जाता है। यह सबसे लोकप्रिय हाउस प्लांट की सूचि में आता है। इसकी पूरी दुनिया में कई प्रजातियां पायी जाती है। इसके अलावा Monocotyledonous प्रजाति में इसकी लगभग 40 से ज्यादा किस्में पायी जाती है। पीस लिली का पौधा मेरिका और दक्षिणपूर्वी एशिया का मूल निवासी है।
पीस लिली के फूल आमतौर पर वसंत ऋतू के मौसम में ज्यादा खिलते है। ज्यादा गर्मियों के दिनों में इसके पौधों को छाया और नमी वाले स्थान ज्यादा पसंद होते है। इसका दूसरा बड़ा कारण यह भी की यह पौधा एक इंडोर प्लांट है, जो की छाया में ही ज्यादा अच्छी बढ़वार करता है।
पीस लिली के पौधों का आकर छोटा होता है, लेकिन यह दिखने में बहुत ज्यादा आकर्षित लगते है। इन पौधों की पत्तियां चमकदार होती है। जब इस पौधे पर गहरे हरे रंग के पत्तो के बिच से सफ़ेद फूल खिलता है, तो यह और भी ज्यादा आकर्षित और सुन्दर लगते है। जिस स्थान पर पीस लिली के पौधे को लगाया जाता है, वहाँ का पूरा वातावरण शुद्ध हो जाता है।
पीस लिली के पौधे का जीवनकाल
पीस लिली के पौधे को जब कुछ लोग शुरुआत में लगाते है, तो इसकी ठीक से देखभाल नहीं कर पाते है। जिसकी वजह से यह बहुत जल्दी सुख जाता है। इससे लोगो को लगता है, की इसकी आयु ख़त्म हो गयी है। लेकिन ऐसा नहीं है, अगर इस पौधे की अच्छी तरह से देखभाल की जाए तो यह लगभग 4 से 5 साल तक जीवित रह सकता है। जब तक यह पौधा जीवित रहता है, तब तक अपने सफ़ेद फूलों और हरी चमकदार पत्तियों के साथ खूबसूरती बनाये रखता है।
यह जानकारी भी जरूर पढ़ें
- Benefits of Lemon Grass in Hindi
- Benefits of Sage in Hindi
- Benefits of Nimbu Lemon in Hindi
- Benefits of Broccoli in Hindi
- Croton Plant Information in Hindi
पीस लिली का पौधा कैसे लगाए
नर्सरी से पौधा लेकर आयें
- पीस लिली के पौधे को लगाने के लिए सबसे पहले आपको अपने पास की किसी भी नर्सरी से एक पौधा लाना है। जो की आपको बहुत ही आसानी से मिल जाएगा।
- इसके बाद आपको पीस लिली का पौधा लगाने के लिए मिटटी के गमले का उपयोग करना चाहिए। मिटटी के गमले में पौधे बहुत अच्छी तरह चलते है, ऐसा इसलिए क्योकिं मिटटी के गमले में छोटे छोटे छेद होते है।
- अगर आपके पास कोई मिटटी का गमला नहीं है, तो आप इसे किसी भी गमले में लगा सकते है।
मिटटी कैसी होनी चाहिए
- पीस लिली के पौधे को लगाने के लिए अच्छी मिटटी का होना बहुत जरुरी है।
- मिटटी को तैयार करने के लिए आप 60% गार्डन की मिटटी 20% गोबर की पुरानी खाद और 20% कॉकपिट का उपयोग कर सकते है। अगर आपके पास कॉकपिट नहीं है, तो आप इसको छोड़ भी सकते है।
- इसके अलावा इस मिटटी में बोन मील और नीम खली भी मिलनी चाहिये, जिससे की मिटटी में किसी भी तरह की फंगस ना लग सके।
- सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर गमले में भरने के लिए तैयार करें।
गमले में मिटटी कैसे भरनी चाहिए
- गमले में मिटटी भरने से पहले यह जरूर देख लें, की गमले की तली में पानी निकलने के लिए छेद है, या नहीं।
- जो गमला आपने लिया है, अगर उसकी तली में छेद नहीं है, तो आप खुद से भी उसमे छेद कर सकते है। इससे गमले में ज्यादा पानी होने पर खुद ही धीरे धीरे बहार निकल जाता है।
- इसके बाद गमले की ताली में जो छेद है, उस पर कुछ कंकड़ डालकर गमले में मिटटी को भर देना चाहिए।
गमले में पौधा कैसे लगाएं
- गमले में मिटटी भरने के बाद पीस लिली के पौधे को गमले के बिच में मध्य गहराई में लगाना चाहिए।
- इसके बाद शुरुआत में गमले को अच्छी तरह से पानी देना चाहिए। जब तक पानी गमले की तली से निकलना शुरू ना हो जाए।
- इस तरह से आप पीस लिली के पौधे को आसानी से लगा सकते है।
How to Grow Peace Lily Plant at Home
पीस लिली के पौधे की देखभाल कैसे करें Peace Lily Plant Care in Hindi
Peace Lily Plant की देखभाल करना ज्यादा मुश्किल नहीं होता है। अगर आपको Gardening से सम्बंधित थोड़ी जानकारी है। अगर आपने गार्डनिंग करना अभी अभी शुरू किया है, तो चिंता की कोई बात नहीं बस आपको निचे बताई गयी कुछ बातों का ध्यान देना है, और आपका लिली का पौधा बहुत अच्छी तरह बढ़वार करेगा। आइये जानते है, पीस लिली की देखभाल कैसे करते है –
- पीस लिली के पौधे को हमेशा सुबह या शाम के समय लगाना चाहिए।
- पौधे को लगाने के तुरंत बाद गमले मैं भरपूर मात्रा में पानी देना चाहिए।
- जब आप पीस लिली के पौधे को गमले में लगा दें तो गमले को किसी छाया वाले स्थान पर रखे। जब तक पौधे की जड़ें मिटटी को ठीक से नहीं पकड़ लेती है।
- लिली का प्लांट ज्यादातर घरो के अंदर लगाया जाता है, इसलिए इसे कभी भी ज्यादा धुप वाली जगह पर नहीं रखना चाहिए।
- पौधा लगाने के बाद लगभग दो से तीन महीने के बिच में गमले में कोई भी उर्वरक डालते रहें। इससे पौधा स्वस्थ रहेगा।
- पौधे को पानी हमेशा उस समय देना चाहिए, जब गमले की ऊपर की मिटटी हलकी सुख जायें। ज्यादा पानी से पौधा ख़राब हो सकता है।
- अगर पीस लिली के पौधे पर किसी भी तरह के किट पतंगे लग गए है, तो इनसे बचने के लिए निम् के तेल का स्प्रे करें।
- इन सभी बातों को ध्यान में रखकर आप अपने लिली के पौधे को लगा सकते है।
पीस लिली उपयोग एवं फायदे Peace Lily Uses & Benifits
- पीस लिली के पौधे को घर की हवा को शुद्ध करने के लिए उपयोग किया जाता है। यह घर की दूषित हवा को लगभग 60 प्रतिशत तक शुद्ध कर देता है।
- इस पौधे का उपयोग कैर रोगो को ठीक करने के लिए किया जाता है, जैसे अमोनिया और बेंजीन आदि।
- इस पौधे को घर और ऑफिस में लगाया जाता है, जिससे की वातावरण शुद्ध रहता है, इसके आवला इसके हरे और चमकदार पत्तो के बिच में लगने वाले फूल घर की सुंदरता भी बढ़ाते है।
- इस पौधे को घर में लगाने से कई जहरीली गैस जैसे फॉर्मलाडेहाइड और कार्बन मोनोऑक्साइड हवा में कम हो जाती है।
- पीस लिली के पौधों को अगर घर के कमरों में रखा जाए, तो यह कमरे के अंदर फफूंदी नहीं लगने देता है।
Note – यह लेख पीस लिली के पौधे के बारे में था। आपको यह लेख Peace Lily Plant in Hindi कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं। अगर आपको इससे सम्बंधित किसी भी तरह का सुझाव देना है, तो हमें बता सकते है। इस लेख को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें, धन्यवाद।