साइकिल का आविष्कार किसने किया था और कब किया था?

0
cycle ka avishkar kisne kiya tha

साइकिल का आविष्कार किसने किया था और कब किया था? यह एक ऐसा सवाल है, जो कभी ना कभी प्रतियेक व्यक्ति के मन में जरूर आया होगा। वर्तमान समय में साइकिल को लम्बे सफर के लिए उपयोग नहीं किया जाता है। लेकिन साइकिलिंग का उपयोग शरीर को स्वस्थ करने के लिए कुछ लोग करते है। सुबह सुबह साइकिलिंग करना शरीर को स्वस्थ बनाता है। अगर आपने भी कभी न कभी गूगल से यह सवाल पूछा है, की साइकिल का अविष्कार किसने किया था? तो आज इस लेख में आपको इस सवाल से सम्बंधित सभी जानकारियां मिलने वाली है।

आपको बता दें की साइकिल एक ऐसा ट्रांसपोर्ट है, जो सभी के लिए उपयोगी है। यह बहुत ही सस्ता होता है, हालाकिं वर्तमान समय में साइकिल की टेक्नोलॉजी भी बदली है, जिसकी वजह से कुछ साइकिल महंगी हुई है। लेकिन फिर भी यह मोटरसाइकिल की अपेक्षा बहुत सस्ता है। क्योकिं इसे चलने के लिए किसी भी तरह के पेट्रोल और डीज़ल आदि की आवश्यकता नहीं पड़ती है। आज जो हम सड़को पर चलती मोटरसाइकिल देखते है, यह साइकिल का ही एक अपग्रेड मॉडल है। इसकी सबसे अच्छी महत्वपूर्ण बात यह है, की इसके उपयोग से किसी भी तरह का प्रदूषण नहीं होता है।

भारत के कई राज्यों में सरकार छोटी दुरी पर जाने के लिए साइकिल का उपयोग करने के लिए बढ़ावा दे रही है। इसके अलावा कई इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल भी मार्किट में आ चुके है, जो की प्रदुषण नहीं करते है। लेकिन सभी के लिए वह खरीदना मुमकिन नहीं है। क्योकिं उनकी कीमत एक साइकिल की अपेक्षा बहुत ज्यादा है। कुछ लोग साइकिल को एक छोटा सा व्हीकल समझते है, लेकिन आपको बता दें, की साइकिल को पूरी तरह से तैयार होने में लगभग 100 वर्ष का समय लगा था, इन 100 वर्षो में तरह तरह के साइकिल के मॉडल तैयार किये गए थे। तब जाकर एक पूरी तरह से आरामदायक चलने योग्य साइकिल आप लोगो के लिए तैयार हुई थी। तो आइये अब जानते है, की साइकिल का Invention किसने किया था।

साइकिल का आविष्कार किसने किया था?

cycle ka avishkar kisne kiya tha

साइकिल का आविष्कार सन 1817 में जर्मनी के वन अधिकारी Karl Von Drais ने किया था। Karl Von Drais का पूरा नाम Karl Friedrich Christian Ludwig Freiherr Drais von Sauerbronn था। यह एक German inventor थे, इनका जन्म 29 April 1785 को Karlsruhe, Germany में हुआ था। 66 वर्ष की आयु के दौरान 10 December 1851 को इनकी मृत्यु हो गयी थी। इन्होने साइकिल के अलावा और भी कई अविष्कार किये थे। जिनमे कीबोर्ड वाला टाइपराइटर सन 1821, 16 अक्षरों वाली स्टेनोग्राफ मशीन, और दुनिया की पहली मीट ग्राइंडर मशीन आदि शामिल थे।

साइकिल का आविष्कार कैसे और कब हुआ?

आपको बता दें, की साइकिल के अविष्कार के पीछे एक कहानी है। सन 1815 में माउंट टैम्बोरा पर्वत पर एक ज्वालामुखी विस्फोट हुआ था। यह पर्वत इंडोनेशिया में स्तिथ है। इस विस्फोट के होने के बाद आसमान में राख के बदल छा गए थे। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव उत्तरी गोलार्ध देशो में हुआ था। इसके अलावा सभी आस पास के देशो में तापमान की गिरावट देखी गयी थी। उत्तरी गोलार्ध में सभी फैसले नष्ट हो चुकी थी। जिसकी वजह से भुखमरी जैसी समस्यांए होने लगी, बहुत सी संख्या में पालतू पशुओं की मृत्यु हो गयी थी। अब ऐसे में सामान ढोने के लिए किसी के पास कोई भी साधन नहीं था। इन सभी समस्याओं से समाधान पाने के लिए साइकिल का आविष्कार किया गया था।

सबसे पहली साइकिल लकड़ी का उपयोग करके बनाई गयी थी। इस साइकिल में किसी भी तरह का कोई पैडल और चैन, आदि नहीं थे। इस साइकिल को हाथ से धक्का देकर चलाया जाता था। इसमें सिर्फ एक हैंडल लगाया हुआ था, जिससे की इसको मार्ग के अनुसार मोड़ा जा सके। इस साइकिल का वजन लगभग 23 किलोग्राम था, Karl Von Drais ने अपनी साइकिल की खोज को दुनिया के सामने पेश करने के लिए 12 जून 1817 को जर्मनी में मैनहेम और रिनाउ के बिच में साइकिल को लोगो के बिच चलाकर इसका प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन में साइकिल द्वारा कुल दुरी 7 किलोमीटर नापी गयी थी, जिसको तय करने में लगभग 1 घंटे से अधिक का समय लगा था।

यह जानकारी भी जरूर पढ़ें

वर्तमान की साइकिल का आविष्कार कब हुआ?

cycle ka avishkar kisne kiya tha aur kab kiya tha

जैसा की आपको पता है, की वर्तमान समय में साइकिल में पैडल होते है। लेकिन जो साइकिल शुरुआत में बनाई थी उसमे किसी भी तरह के पैडल नहीं थी और ना ही वह किसी धातु से बनी ही, बल्कि पहली साइकिल लकड़ी से बनाई गयी थी। लेकिन दुनिया की पहली पेडल वाली Bicycle का आविष्कार सन 1863 में फ्रांस के एक मैकेनिक Pierre Lallement ने किया था। इन्होने इस साइकिल में पैडल को आगे वाले पहियें में लगाया था। लेकिन धीरे धीरे साइकिल में कई छोटे छोटे सुधार किये गए। जिसकी वजह से आज की साइकिल में पैडल दोनों पहियों के बिच में होता है, और इसके अलावा साइकिल में गियर आदि भी जोड़ दिए गए है। आज की तरह दिखने वाली साइकिल को सबसे पहले जाॅन केम्प ने सन 1885 में मार्किट में लॉन्च किया था।

साइकिल कितने प्रकार की होती है?

आपने यह तो जान लिया है, की साइकिल का अविष्कार किसने किया था, लेकिन अभी शायद आपको यह नहीं पता होगा की साइकिल कितने प्रकार की होती है। मुख्य तो पर साइकिल के तीन प्रकार होते है, जिनमे एमटीवी, हाइब्रिड, और सड़क या शहर पर चलने वाली साइकिल शामिल है।

MTB Cycle

Mtb साइकिल के टायर अन्य साइकिल की अपेक्षा बहुत मोटे होते है। इनका उपयोग पहाड़ो और ऑफ रोड पर किया जाता है। इन Bicycle के अंदर हाइड्रोलिक ब्रेक भी लगे होते है। जिससे की आपको ढलान के समय ब्रेक लगाने में किसी भी तरह की समस्यां ना हो। अगर आप एक ऐसी साइकिल लेना चाहते है, जिसकी कीमत 12 हजार से 15 हजार के बिच है, तो आप MTB Cycle को खरीद सकते है।

Hybrid Cycle

Hybrid Cycle या Hybrid Bikes का उपयोग आमतौर पर ऑफ-रोड और ऑन-रोड दोनों तरह के रास्तो पर चलाने के लिए किया जाता है। यह साइकिल MTB Cycle से ज्यादा महंगी होती है। यह चलने में बहुत स्मूथ होती है। यह साइकिल लगभग 20000 हजार से लेकर 100000 रूपये तक की आती है।

Road Cycle

इन साइकिल को अच्छी सड़क पर ही चलाया जा सकता है। अगर आप इस साइकिल को उबड़ खाबड़ सड़क पर चलते है, तो ऐसे में इनकी रिम मुड़ने का खतरा बना रहता है। यह साइकिल लगभग 25 से 35 हजार के बिच आती है। आपको बता दें, की यह साइकिल इतनी महंगी होने के बाबजूद भी इनके अंदर किसी भी तरह के डिस्क ब्रेक नहीं होते है।

Note – यह लेख साइकिल का आविष्कार किसने किया था? इसके बारे में था। जिसमे आपको साइकिल से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयी है। अगर आपका इस लेख से सम्बंधित कोई भी सवाल है, तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा, तो कृपया इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें, धन्यवाद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here