कार का आविष्कार किसने किया और कब किया था

0
kar ka avishkar kisne kiya tha

Car Ka Avishkar Kisne Kiya Tha – क्या आप जानते है, की कार का आविष्कार किसने किया और कब किया था। अगर नहीं तो आज के इस लेख में आपको कार से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने वाली है। वर्तमान समय में कई प्रकार की लक्ज़री कार सड़को पर दौड़ती हुई नजर आती है, कुछ कार तो अपनी हाई स्पीड के लिए भी जानी जाती है।

कभी ना कभी आपके मन में यह सवाल जरूर आया होगा की कार का अविष्कार किसने किया और कब हुआ। सबसे पहले कार को किस देश में चलाया गया था और भी कई सवाल एक व्यक्ति के मन में आते है, जब वह सड़को पर दौड़ती हुई कारों को देखता है।

आपको बता दें, की कार के अविष्कार की खोज करना कोई आसान काम नहीं था। कई लोग आये जिन्होंने कार बनाने का दावा लेकिन इनमे से सवाल सिर्फ एक ही व्यक्ति हो पाया जिसने दुनिया को सबसे पहली कार दी थी। पुराने समय में बनायीं गयी कार आज की कारों की अपेक्षा बहुत कम सुविधाजनक होती थी। क्योकिं उस समय तक इतनी ज्यादा टेक्नोलॉजी और मशीने नहीं होती थी।

दुनिया में सबसे पहली कार भाँप के इंजन से चलती थी, क्योकिं उस समय तक पेट्रोल को कोई भी नहीं जानता था। आविष्कारकों ने लगातार कार पर परिक्षण किया और तरह तरह के इंजन बनाये, तब जाकर पेट्रोल और डीज़ल से चलने वाली कार की खोज की गयी थी। इसके बाद गैस से चलने वाली कार का भी निर्माण किया गया था।

आपको बता दें, की कार बनके पीछे किसी एक व्यक्ति का हाथ नहीं है, इसमें कई लोगो की समझ थी, जिस पर पूरी कम्युनिटी ने एक साथ बैठकर चर्चा की तब जाकर कार का अविष्कार हुआ था। आइये अब जानते है, कार का अविष्कार किसने किया –

कार का अविष्कार किसने किया और कब किया

kar ka avishkar kisne kiya tha

कार से पहले भी यातायात के साधनो का निर्माण किया गया था। लेकिन यह सभी यातायात के साधन पूरी तरह से सुरक्षित नहीं थे। इसलिए इंजीनियर एक ऐसा मोटर वाहन बनाना चाहते थे, जो की सुरक्षित हो और लम्बी यात्रा के लिए बेहतर हो। इसी को ध्यान में रखते हुए 1880 के दशक में कार का निर्माण किया गया था। हालाकिं उस समय तक कार इतनी ज्यादा सफल नहीं रही थी। इसके बाद दुनिया में पहली बार सफलतापूर्वक कार का अविष्कार सन 1885 कार्ल बेन्ज़ (Karl Benz) ने किया था जो की एक जर्मन मैकेनिकल इंजीनियर थे। कार्ल बेन्ज़ (Karl Benz) के द्वारा बनायीं गयी दुनिया की पहली कार इंटरनल कंबशन इंजन द्वारा चलने वाली सर्वप्रथम कार थी।

पेट्रोल कार का अविष्कार किसने किया

पेट्रोल कार का अविष्कार सन 1893 में चार्ल्स दुरैया ने किया था, जो की एक अमेरिकी नागरिक थे। इसके बाद धीरे धीरे समय के साथ साथ सन 1898 तक अमेरिका के अंदर कई मोटर निर्माता कंपनियों की स्थापना की गयी। इसके बाद सन 1904 में अमेरिका में लगभग 240 कार निर्माता कंपनियां हो चुकी थी। अगर हम कार के इतिहास को पीछे छोड़कर वर्तमान समय की बात करें, तो आज पूरी दुनिया में में कार सबसे ज्यादा यातायात का साधन बन चूका है। हालाकिं दुनिया में कई प्रकार की कार हमें आज भी देखने को मिलती है। लेकिन आने वाले समय में टेक्नोलॉजी के बढ़ने के कारण और भी विशेष तरह की कार को लॉन्च किया जायेगा।

यह जानकारी भी जरूर पढ़ें

कार्ल बेन्ज़ और उनकी कार के बारे में कुछ महत्पूर्ण तथ्य

kar ka avishkar kisne kiya tha

  • दुनिया की पहली कार जो कार्ल बेन्ज़ द्वारा बनायीं गयी थी, उसका नाम ‘Motorwagen’ था। यह वर्तमान समय की कार से बिलकुल अलग थी। इस कार में तीन पहियें होते थे, जिनका आकर साइकिल के पहियों की बराबर था।
  • कार्ल बेन्ज़ ने कार का अविष्कार सन 1885 ही कर दिया था, लेकिन इस अविष्कार के लिए उन्हें पेटेंट जनवरी, 1886 में मिला था।
  • ‘Motorwagen’ कार में लगे इंजन को कार्ल बेन्ज़ ने डिज़ाइन किया था। जो की 954 cc Internal Combustion Engine था, यह अन्य इंजन की अपेक्षा बहुत हल्का था। जिसे शुरू करने के लिए ईंधन के रूप में पेट्रोल का उपयोग किया जाता था।
  • इंजन के अलावा कार्ल बेन्ज़ ने इस कार में उपयोग होने वाले कुछ पुर्जो को भी बनाया था, जिनमे स्पार्क प्लग, गियर शिफ्टर्स, और कैब्युरटर आदि शामिल थे।
  • कार्ल बेन्ज़ द्वारा बनाई गयी कार को सबसे पहले 3 जुलाई, सन 1886 को जर्मनी के मानहाइम शहर में सार्वजानिक प्रदर्शन में शामिल किया गया था।
  • कार्ल बेन्ज़ ने मोटरवैगन का पहला मॉडल बनाने के बाद, इसके दो मॉडल और तैयार किये थे, जिसमे मॉडल 2 में 1.5 और मॉडल 3 में 2 हाॅर्स पावर के इंजन को लगाया था। मॉडल नंबर 3 में ज्यादा हॉर्स पावर का इंजन होने की वजह से इसकी स्पीड 16 किमी प्रति घंटा थी।
  • कार्ल बेन्ज़ के द्वारा बनाई गयी मोटरवैगन को 5 अगस्त, सन 1888 को सबसे पहले उनकी पत्नी ने अपने दो बच्चो के साथ 105 किलोमीटर की सबसे लम्बी यात्रा तय की थी। कार्ल बेन्ज़ की पत्नी का नाम Bertha Benz था।
  • कार्ल बेन्ज़ ने कार बनाने से पहले अपना खुद का एक लोहे का कारखाना शुरू किया था, इस कारखाने की वजह से कार्ल बेन्ज़ को भारी नुक्सान हुआ था, जिसकी वजह से कुछ समय बाद उन्होंने यह कारखाना बंद कर दिया। इसके बाद कार्ल की पत्नी Bertha Benz ने Karl Benz को आर्थिक रूप से मदद करके मोटरवैगन कार को बनाने के लिए कहा था। जिसके बाद उन्होंने यह कार बनाई थी।
  • Karl Benz ने तीन पहियों वाली कार के बाद सन 1994 को “Benz Velo” कार बनाई थी, जो की पहली चार पहियों वाली कार थी, इस कार में 3 हॉर्स पावर का इंजन लगा हुआ था। इस कर की Speed 20 किमी प्रति घंटा थी।
  • Benz Velo कार दुनिया की पहली कार थी जिसका प्रोडक्शन आम लोगो के लिए शुरू किया गया था।

Note – यह लेख कार की खोज के बारे में था। जिसमे आपको बताया गया है, की कार का अविष्कार किसने किया था। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो कृपया इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। अगर आपका इस लेख से सम्बंधित किसी भी तरह का कोई सवाल है, तो आप कमेंट करके हमें बता सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here