जेड प्लांट बहुत ही सुन्दर होता है, लेकिन क्या आपको जेड के पौधे के फायदे (Jade Plant Benefits in Hindi) के बारे में पता है। अगर नहीं तो कोई बात नहीं, इस लेख में आपको जेड पौधे की पूरी जानकारी (Jade Plant in Hindi) मिलने वाली है, जिसमे जेड प्लांट के फायदे, इसे घर में कैसे लगाए, और इसकी देखभाल कैसे करे, और भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल है।
जेड प्लांट को Crassula Plant के नाम से भी जाना जाता है। इसे भारतीय वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। तो आइये सबसे पहले इस पौधे के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी जान लेते है –
जेड प्लांट की जानकारी (Jade Plant in Hindi)
Jade Plant एक छोटा और खूबसूरत पौधा है, जिसे Crassula Plant के नाम से भी जाना जाता है, यह पौधा दक्षिण अफ्रीका का मूल निवासी है। जो की दुनिया के सभी हिस्सों में पाया जाता है। आमतौर पर लोग इस पौधे को सजावट के रूप में लगाते है, लेकिन Jade Plant धन का प्रतिक भी होता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार इसे घर में लगाने से घर में लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती है। इसके कुछ अन्य नाम इस प्रकार है – Friendship Tree, Lucky Plant, Money Plant, और Crassula Ovata
जेड प्लांट पुरे साल हरा भरा रहता है, इस पौधे की ऊंचाई लगभग 5 से 8 फिट तक पहुंच जाती है। जेड प्लांट (Crassula Plant) बहुत ही मुलायम होता है, यह ऊपर की तरह कम बढ़ता है, और फैलता ज्यादा है, इसकी पत्तियों का रंग हरा और पीला मिश्रित होता है।
इस पौधे की पत्तियां मजबूत होती है, जो की चुने पर रबड़ की तरह लगती है। यह हाथ से चुने पर आसानी से नहीं टूटती है। जेड प्लांट का Use बोन्साई बनाने के लिए भी किया जाता है। अगर आपको बोन्साई प्लांट पसंद है, तो आप इससे एक अच्छी बोन्साई तैयार कर सकते है।
जिस तरह से लोग Money Plant को धन का प्रतिक मानते है, ठीक इसी तरह से Jade Plant को भी लोग धन के प्रतिक की तरह अपने घरों में लगाते है। इस पौधे को घर में लगाना शुभ माना जाता है, इसके ऊपर बसंत-ऋतु में फूल खिलते है, जिनका आकर छोटा होता है, और यह सफ़ेद और गुलाबी रंग में पौधे पर खिलते है।
जेड प्लांट के फायदे (Jade Plant Benefits in Hindi)
Jade Plant खूबसूरत और आकर्षित होने के साथ साथ घर में कई Spiritual फायदे के लिए जाना जाता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार क्रासुला के पौधे को घर में लगाने से घर में सुख शांति बनी रहती है। इसके अलावा इसका उपयोग आयुर्वेदिक दवाइयों में भी किया जाता है। आइये जानते है, क्रसुला प्लांट के फायदे (Jade Plant Benefits in Hindi) के बारे में –
- जेड प्लांट को घर में लगाने से घर में धन की वृद्धि होती है।
- फेंगसुई वास्तुशास्त्र के अनुसार ऐसा माना जाता है, की जेड प्लांट घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है, और आपके Home की सारी नकारात्मक ऊर्जा और वास्तु दोष को दूर करता है।
- जेड प्लांट घर के वातावरण को स्वस्थ रखता है, जिसकी वजह से बीमारियां कम होती है, और यह व्यक्ति की उत्पादकता को लगभग 10% तक बड़ा देता है
- जेड प्लांट को घर में लगाने से रिश्ते मजबूत रहते है, जब पौधे पर फूल खिलते है, तो यह बहुत ही सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते है। जिससे की प्रेम भाव बना रहता है।
- यह चमत्कारी पौधा आपके घर में सुख शांति लाता है। घर में पति पत्नी के बिच रिश्ते मजबूत बने रहते है।
- इस पौधे को आप अपने ऑफिस में भी लगा सकते है, इससे स्ट्रेस लेवल काम होता है, और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
- आपको जेड प्लांट के फायदे तभी नजर आएंगे जब आप इसकी अच्छी तरह से देखभाल करेंगे, और हमेशा इसे हरा भरा बनाये रखेंगे।
क्रासुला का पौधा किस दिशा में लगाएं
फेंगसुई के अनुसार क्रासुला का पौधा (Jade Plant) को घर के मुख्य द्वार की दाहिनी दिशा में लगाना चाहिए। इसके अलावा आप इसको एक ऐसी जगह पर भी रख सकते है, जहाँ घर के अंदर दाहिनी दिशा में सूरज की रौशनी आती हो। इससे पौधा हमेशा हरा भरा रहता है, और हमेशा घर में सकारत्मक ऊर्जा बनाये रखता है।
क्रासुला का पौधा कैसे लगाएं (How to Grow Jade Plant in Hindi)
क्रासुला जिसे जेड प्लांट कहते है, आप जेड प्लांट को सीधे नर्सरी से लेकर भी लगा सकते है। इसके अलावा आप जेड प्लांट को कटिंग से भी लगा सकते है। हम यहाँ पर जानेगे की जेड प्लांट को Cutting से कैसे उगाये –
जेड प्लांट की कटिंग कैसे लगाएं (How to Grow Jade Plant From Cutting in Hindi)
- जेड प्लांट की कटिंग लगाने के लिए आपको सबसे पहले पौधे से लगभग 3 से 4 इंच लम्बी कुछ कटिंग को काटना है। कटिंग को किसी ऐसी शाखा से काटे, जो की थोड़ी पुरानी हो। अगर आप किसी नई या हरी शाखा से Cutting लेते है, तो उसके बहुत कम Chance होते है, की वह Grow करें।
- इसके बाद आपको मिटटी का मिश्रण तैयार करना है। इसके लिए आपको बगीचे या खेत की सामान्य मिटटी और नदी की रेत दोनों को अच्छी तरह से मिलकर एक मिश्रण तैयार करना है, इसमें किसी भी प्रकार के खाद का उपयोग ना करे इससे पौधा ख़राब हो सकता है।
- इस मिटटी को आप किसी भी गमले में भर सकते है, जिस गमले में या फिर अन्य किसी चीज में आप पौधा लगाने जा रहे है, उसमे निचे छेद होना बहुत जरुरी है, जिससे की ज्यादा पानी होने पर वह निकल जाए।
- मिटटी को गमले में भरने के बाद उसमे अच्छी तरह से पानी भर दें, जब मिटटी से पानी हल्का सुख जाए, तो इसमें कुछ कुछ दुरी पर किसी भी लकड़ी की सहयता से छोटे छोटे छेद कुछ दुरी पर करें।
- इसके बाद आपको अपने जेड प्लांट की कलम को रूटिंग हार्मोन पाउडर में निचे से कम से कम एक इंच हिस्से को डूबना है। इसके लिए आप एक कटोरी में थोड़ा सा पानी लेकर उसमे रूटिंग हार्मोन पाउडर घोल कर उसमे जेड प्लांट की कटिंग को डुबोकर गमले में बनाये गए छेद में लगा दें।
- इसके बाद आपको गमले में किसी भी तरह के फंगीसाइड पाउडर के घोल को डालना है, क्योकिं जेड के पौधे को फंगस लगने का खतरा बना रहता है।
- इसके बाद आप अपने गमले को किसी ऐसी जगह पर रख दें, जहाँ पर हलकी धुप आती हो। और प्रत्येक तीन से चार दिन बाद पानी का हल्का छिड़काब करते रहें। जिससे की गमले में नमी बनी रहे।
- आपके द्वारा लगायी गयी सभी Jade Plant Cutting लगभग एक महीने में जड़े पकड़ लेंगी। इसके बाद आप इन्हे अलग अलग गमलो में लगा सकते है।
जेड प्लांट की देखभाल कैसे करें (How to Care Jade Plant in Hindi)
- जेड प्लांट की देखभाल करना बहुत आसान होता है। इसके लिए आपको सिर्फ कुछ चीजों का ध्यान रखना है। तो आइये जानते है, जेड प्लांट की केयर कैसे करें –
- सबसे पहले आपको अपने जेड प्लांट की धुप और रौशनी का सबसे ज्यादा ख्याल रखना है। अगर आपने अपने पौधे को Indoor में किसी ऐसी जगह पर रखा हुआ है, जहाँ पर धुप बहुत कम आती है, तो आपको उसे किसी ऐसी जगह पर रखना चाहिए, जहाँ दिन में लगभग 6 से 7 घंटे की अच्छी धुप आती हो। अगर आप अपने जेड प्लांट को Outdoor में रखते है, तो और भी ज्यादा अच्छा है। जेड प्लांट आमतौर पर Summer Season में बहुत ज्यादा Fast Grow करते है।
- जेड प्लांट को हमेशा रेतीली मिटटी में लगाए। इस पौधे को ऐसी मिटटी पसंद होती है, जिसमे आप जब पौधे में पानी डाले तो पूरा पानी एक से दो मिनट में गमले के निचे से निकल जाए। क्योकिं ज्यादा पानी अगर पौधे में ठहर जाता है, तो इससे पौधा बहुत जल्दी ख़राब हो जाता है।
- अगर हम बात करें, की जेड प्लांट को पानी की कितनी आवश्यकता होती है। इसके लिए आपके द्वारा लगाए गए पौधे की जगह पर निर्भर करता है। अगर आपने Jade प्लांट को Outdoor लगाया हुआ है, जहाँ पर धुप बहुत ज्यादा आती है, तो ऐसे में आपको प्रत्येक तीन दिन के अंदर पौधे को पानी डालना चाहिए। जेड प्लांट को Rainy Season यानी की बरसात के दिनों में पानी की ज्यादा आवश्यकता नहीं होती है।
- अगर आप अपने जेड या क्रासुला के पौधे को ज्यादा पानी लगाते है, तो इससे पौधे की पत्तियां पीली पड़ने लगती है। और ज्यादा कम पानी देने से इस पौधे की पत्तियां पतली होने लगती है। तो हमेशा सही मात्रा में ही पौधे को पानी दें।
- यह पौधा Winter Season में बहुत कम Grow करता है। अगर बात की जाए जेड प्लांट को खाद कब और कितना देना चाहिए। तो आपको बता दें, की इस पौधे को खाद की ज्यादा आवश्यकता नहीं होती है। आप तीन महीने में एक बार एक मुट्ठी वर्मीकम्पोस्ट खाद पौधे में डाल सकते है।
- अगर आपके जेड प्लांट पर किट पतंगे आ गए है, तो इनसे बचने के लिए नीम के तेल का स्प्रे कर सकते है। इससे पौधा स्वस्थ रहता है।
यह जानकारी भी जरूर पढ़ें
- सदाबहार फूल के फायदे और जानकारी
- पोस्ता का फूल
- चंपा का फूल की जानकारी
- ब्रोकली के फायदे और नुकसान
- पीस लिली के पौधे की जानकारी फायदे
- गज़ानिया का फूल और पौधे की जानकारी
- पेड़ों के नाम हिंदी और इंग्लिश में
Note – यह लेख जेड प्लांट के बारे में था। जिसमे आपको जेड प्लांट के फायदे (Jade Plant Benefits in Hindi) के बारे में और जेड प्लांट कैसे लगाए इसकी केयर कैसे करें आदि के बारे में विस्तार से बताया गया है। उम्मीद है, की आपको यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा, तो कृपया अपने एक दोस्त के साथ इस लेख को जरूर शेयर करें, धन्यवाद।