गज़ानिया का फूल और पौधे की जानकारी (Gazania Flower in Hindi)

Gazania Flower in Hindi

Gazania Flower in Hindi: गज़ानिया का फूल (Gazania Flower) बहुत सुन्दर और आकर्षक होता है। गज़ानिया Asteraceae परिवार के फूलों की एक प्रजाति है, इसका वानस्पतिक नाम Scientific Name: Gazania है। यह दक्षिणी अफ्रीका का मूल निवासी है। गज़ानिया के फूल आमतौर पर सर्दियों के दिनों में लम्बे समय तक खिलते है, हालाकिं इन्हे गर्मियों में भी उगाया जा सकता है। इन फूलों का रंग नारंगी, बैंगनी, सफ़ेद और पीले जैसे कई अनेक शानदार रंगो में खिलता है।

गज़ानिया का पौधा बीज से कैसे उगाएं (How To Grow Gazania From Seeds) 

  • गज़ानिया के पौधे को बीज से उगाने के लिए आपके यहाँ दिन का तापमान लगभग 30 डिग्री सेलियस के आस पास होना चाहिए।
  • अब सबसे पहले आपको किसी भी नर्सरी से या Online Gazania Seeds को खरीद ले।
  • इसके बाद आपको एक अच्छी मिटटी का मिश्रण तैयार करना है, जिसमे आपको कॉकपिट, रेत, और वर्मीकम्पोस्ट तीनो को अच्छी तरह से मिला लें। अगर आपके पास कॉकपिट नहीं है, तो आप सामान्य बगीचे की मिटटी में पुराना गोबर का खाद भी मिला का अच्छी मिटटी का मिश्रण तैयार कर सकते है।
  • इसके बाद आपको गमला लेना है, जिसमे आप Gazania के Seeds को Grow करने वाले है। ध्यान रहे है, की गमले की निचे पानी निकलने के लिए छेद होने बहुत जरुरी है। इन छेद पर कुछ कंकड़ को रखकर। गमले में मिटटी को भर दें।
  • गमले में मिटटी भरने के बाद, गमले में भरपूर मात्रा में पानी भर दें। जब तक गमले के निचे वाले छेद से पानी निकलना शुरू ना हो जाएँ।
  • इसके बाद आपको गमले में मिटटी के ऊपर कुछ कुछ दुरी पर Gazania के बीजो को लगा देना है। इसके ऊपर से आपको कॉकपिट की एक पतली सी परत बनाकर बीजो को ढक देना है। अगर कॉकपिट नहीं है, बगीचे की सामान्य मिटटी का उपयोग करे।
  • इसके बाद फिर से इनके ऊपर पानी का छिड़काब कर दें। इसके बाद गमले को किसी ऐसी जगह पर रख दें, जहाँ पर सूरज की सीधी धुप ना आती हो।
  • आपके Gazania के Seeds लगभग 7 दिन बाद उग जाएंगे। जब आपके पौधे थोड़े बड़े हो जाएँ, तो आप इन्हे गमले से निकालकर जमीन में या किसी बड़े गमले में लगा सकते है।

गज़ानिया के पौधे को कटिंग से कैसे लगाए

  • गज़ानिया के पौधे को कटिंग से लगाने के लिए आपको इस पौधे की जड़ से कटिंग करनी चाहिए।
  • इस पौधे की जड़ में आपको बहुत सारे छोटे छोटे पौधे नजर आएंगे। आप इन छोटे पौधों में से किसी भी तेज धार वाले औजार से कटिंग कर के कुछ पौधों को निकाल सकते है।
  • पौधे से कटिंग लेने के बाद आपको इसे किसी भी गमले में लगा दें। कटिंग को मिटटी में ज्यादा गहराई में ना लगाएं।
  • कटिंग लगाने के बाद गमले में पानी डालकर किसी छायादार जगह पर रख दें। लगभग 1 से 2 महीने में आपकी कटिंग बहुत अच्छी तरह से बढ़ना शुरू हो जायेगी।

गज़ानिया के पौधे की देखभाल कैसे करें (How to Take Care of Gazania Plant) 

  • गज़ानिया के पौधे को हमेशा ऐसी जगह पर लगाना चाहिए, जहाँ पर दिन में लगभग 6 से 7 घंटे की धुप आती हो। अगर इस पौधे को अच्छी धुप नहीं मिलती है, तो इससे यह मुरझाने लगता है।
  • गज़ानिया के पौधे को हमेशा एक अच्छी मिटटी में ही लगाए। गमले की मिटटी भुरभुरी होनी चाहिए। जिस गमले में या किसी क्यारी में आपने गज़ानिया का पौधा लगाया है, उसमे पानी निकलने की उचित व्यवस्था होनी चाहिए।
  • अगर हम इस पौधे को इस पौधे की सिंचाई की बात करें, तो इसे समय समय पर पानी देते रहे। अगर आप इसे एक निश्चित मात्रा और अच्छी तरह से पानी देते है, तो पौधे पर बहुत अच्छे और स्वस्थ फूल आपको देखने को मिलते है।
  • अगर आप पौधे को प्रतिदिन ज्यादा पानी देते है, तो इससे पौधे की जड़े गल जाती है। जिसकी वजह से पौधा सूखने लगता है, और इसकी पत्तियां पीली पड़ने लगती है।
  • अगर आप गज़ानिया के पौधे से बहुत सारे फूल लेना चाहते है, तो इसके लिए आपको समय समय पर पौधे से पुराने फूलों को तोड़ देना चाहिए। जिससे की पौधे पर नए फूल आये। अगर आप पौधे से पुराने फूलों को नहीं तोड़ते है, तो इसे पौधे पर बीज बना शुरू हो जाते है, और पौधे पर फूलों की संख्या कम हो जाती है।
  • अगर हम इस पौधे के फर्टीलिज़ेर की बात करें, तो इसे खाद आदि की ज्यादा जरुरत नहीं होती है। अगर आपने इसे शुरुआत में ही अच्छी मिटटी में लगाया है, तो बस आपको पानी और धुप का विशेष ध्यान रखना, इसके अलावा इस पौधे की ज्यादा Care करने की आवश्यकता नहीं है।
  • गज़ानिया के पौधे पर अगर हम किट पतंगों की बात करें, तो इस पौधे को किसी भी तरह के किट पतंगे नहीं लगते है। लेकिन अगर किसी वजह से आपके पौधे की पत्तियों को किट पतंगे खा रहे है, तो इसके लिए आप नीम आयल का स्प्रे कर सकते है। इससे पौधे पर किसी भी तरह के किट पतंगे नहीं रहेंगे।

Gazania Flower Season in India in Hindi

भारत की जलवायु के अनुसार गज़ानिया के फूलों का सीजन जून से नवंबर तक रहता है। इन दिनों गज़ानिया के फूल बहुत अच्छी तरह खिलते है। एक फूल के खिलने का समय लगभग तीन सफ्ताह तक रहता है। तीन सफ्ताह बाद वह फूल मुरझाने लगता है। गज़ानिया के फूल रात के समय नहीं खिलते है। यह शाम होते हे अपने फ्लोरेट्स डिस्क यानी की अपनी पत्तियों द्वारा अपने केंद्र को ढक लेते है। इसके अलावा गज़ानिया के फूलों को अगर पर्याप्त धुप नहीं मिलती है तो भी यह खिलना बंद हो जाते है।

Note – यह लेख Gazania Flower in Hindi गज़ानिया के फूल और पौधे की जानकारी के बारे में था। जिसमे आपको बताया गया है, की आप गज़ानिया के पौधे को कैसे घर पर गमले में कैसे लगा सकते है। इसके अलावा आप गज़ानिया के Plant की Care कैसे करें। अगर आपको यह लेख पसंद आया तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें, धन्यवाद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here