Air Purifying Indoor Plants Names – इस लेख में हम जानेगे घर की हवा को शुद्ध करने वाले पोधों के नाम और इनके बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी। मैंने एक पोस्ट लिखी थी पानी में उगने वाले पोधो के नाम के बारे में, तो सभी लोगो ने इस पोस्ट को बहुत प्यार दिया। और मुझे बार बार बोलै गया, की में एक ऐसी सूचि तैयार करूँ जिसमे हवा को शुद्ध करने वाले सभी ऐसे पौधों के नाम शामिल हो।
जिन पौधों को घर के अंदर (Indoor Plant) लगाया जा सकता है। कुछ लोग इन पोधो को Oxygen Plant के नाम से भी जानते है। आइये जानते है Air Purifying Plants Name के बारे में, और कौन कौन से पौधे हमें घर में लगाने चाहिए। मुझे पूरी उम्मीद है, की आपको यह पोस्ट बहुत पसंद आएगी।
Air Purifying Plants Name
वर्तमान समय में प्रदुषण के कारण हालत बहुत ज्यादा ख़राब होते जा रहे है, जिसकी वजह से साँस लेना भी मुश्किल हो रहा है। प्रदूषण के कारण सबसे ज्यादा ख़राब स्तिथि शहरों की हो रही है।
जहाँ पर दिन प्रतिदिन बिल्डिंग खड़ी की जा रही है, लेकिन पेड़ पौधों की तरफ बिलकुल भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अगर हम घर में भी रहते है, तो भी ताज़ी हवा नहीं मिल पाती है, ऐसे में Air Cleaning Plants हमारे घर की हवा को बहुत हद तक साफ़ करते है।
जिससे की एक ताज़ी साँस लेना हमारे लिए आसान हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते है, की हमारे घर की हवा किन करने से दूषित होती है? ज्यादार लोग अपने आस पास बहुत सारी फालतू की चीजे जलाते है, घर का कूड़ा जलना आदि।
इन सभी चीजों से बचना चाहिए। कुछ लोग इस प्रदूषण रहित हवा से बचने के लिए घरो की खिड़की बंद रखते है, तो कुछ के घरो में Air Conditioner लेकिन Air Conditioner की हवा हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक नहीं होती है।
इसलिए आपको हमेशा एक ताज़ी और शुद्ध हवा की जरुरत होती है। तो चलिए जानते है, उन पौधों के बारे में जिन्हे आप अपने घर में लगते है, तो आपके घर की हवा शुद्ध हो जाती है, और आप एक रहत की साँस ले पाते है। इन सभी पौधों को आप घर के अंदर या बहार कही पर भी लगा सकते है।
Air Purifying Indoor Plants With Names in Hindi
नासा NASA के द्वारा किये गए अध्यनो में पता चला है, की ऐसे बहुत से पौधें है, जिन्हे घर में लगाने से घर की हवा शुद्ध होती है, वह सभी Air Purifying Indoor Plants कुछ इस प्रकार है –
1. एलो वेरा (Aloe Vera)
एलो वेरा का पौधा हमारे शरीर के लिए जिस तरह से लाभदायक होता है, उसी तरह से यह घर की हवा को शुद्ध करने के लिए भी बहुत मददगार होता है। यह वायु में मौजूद सभी हानिकारक रसायनो को सोख लेता है। जिसकी वजह से इसकी पत्तियों पर हलके भूरे रंग के धब्बे पड़ जाते है।
2. डेविल्स आइवी या पोथोस (Devil’s Ivy or Pothos)
डेविल्स आइवी या पोथोस (Devil’s Ivy or Pothos) का पौधा किसी भी कमरे में बहुत आसानी से बढ़ जाता है। इसको घर के किसी भी हिस्से में पानी की बोतल या फिर गमले में लगाया जा सकता है। यह घर की खूबसूरती को बढ़ने के साथ साथ, हवा से हानिकारक रसायनो को भी ख़त्म करता है।
3. पीस लिली (Peace Lily)
पीस लिली का पौधा घर में बहुत ही आसानी से उगाया जा सकता है। इस पौधे को ज्यादा देखभाल करने की आवश्यकता नहीं होती है। इसके पत्ते चमकदार होते है। आप इस पौधे को घर के ऐसे हिस्से में भी उगा सकते है, जहाँ पर रौशनी बहुत कम आती है। पीस लिली को सफ्ताह में एक बार पानी देने पर भी यह बहुत अच्छी तरह से बढ़वार करता है। इस पौधे को घर में लगाने से घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। और यह घर को शुद्ध रखने में मदद करता है।
4. रबड़ प्लांट (Rubber Plants)
रबड़ के पौधे सदाबहार होते है, इनका कभी पतझड़ नहीं होता है। इन पोधो को आप बहुत ही आसानी से अपने घर में या घर के बहार भी लगा सकते है। इनकी ज्यादा देखभाल करने की आवश्यकता नहीं होती है। इन्हे सफ्ताह में एक बार पानी की आवश्यकता होती है। आप रबड़ के पौधे को Indoor Plants Indoor के रूप में भी लगा सकते है।
5. बोस्टन फ़र्न (Boston Fern)
यह पौधा बहुत ही आसानी से उगने वाले पौधों की सूचि में आता है। यह अपनी तलवार जैसी आकर वाली पत्तियों के लिए जाना जाता है। इस पोधो को उगाने के लिए छोटे गमले या टोकरी के आकर गमले उपयुक्त होते है। बोस्टन फ़र्न पौधे को नमी बहुत ज्यादा पसंद होती है, यह पौधा इंडोर के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है। आप इसे अपने घर की बालकोनी में भी लगा सकते है। इस पौधे को आप गर्मियों और सदियों के दोनों मौसम में हलकी हलकी प्रूनिंग दे सकते है। जिससे की इसके ऊपर हमेशा ताज़ी पत्तियां बनी रहें।
6. फ्लेमिंगो लिली (Flamingo Lily)
फ्लेमिंगो का हिंदी अर्थ राजहंस होता है। लिली के इस पौधे को आप इंडोर में लगाए तो सबसे ज्यादा बेहतर होगा। इन पोधो को हलकी धुप की आवश्यकता होती है। यह वर्ष के सभी दिनों में बढ़वार करते है। इन्हे सफ्ताह में दो बार पानी दिया जाए तो सबसे बेहतर होता है। फ्लेमिंगो लिली के पौधों को आप बाथरूम या रसोई में लगा सकते है।
7. चाईनीज़ एवरग्रीन (Chinese Evergreen)
चाईनीज़ एवरग्रीन की कई प्रजातियां पायी जाती है, यह Purifying Indoor Plants के सबसे प्रमुख पौधों में से एक है। इस पौधे को आप घर के अंदर किसी भी जगह पर ऊगा सकते है। यह किसी भी तरह की परिस्थिति में उग सकते है। इन्हे मध्य सूरज की रौशनी या हलके प्रकश की रौशनी में भी उगाया जा सकते है। यह अपना भोजन घर के अंदर के बल्ब या ट्यूबलाइट के प्रकश से भी ले लेते है। साल में दो बार इस पौधे की मिटटी को बदलना चाहिए।
8. बांस पाम (Bamboo Palm)
यह पौधे अन्य इंडोर पौधों की अपेक्षा बहुत बड़े होते है। इनकी ऊंचाई लगभग 12 फीट तक चली जाती है। इन पौधों को आप बालकोनी के नजदीक बहार की और लगा सकते है। यह घर के वातावरण को शुद्ध करते है। इन पौधों को सूरज की धुप की ज्यादा जरुरत होती है।
9. किम्बर्ली क्वीन फर्न्स (Kimberly Queen Ferns)
किम्बर्ली क्वीन फर्न्स एक ऑस्ट्रेलियाई मूल का पौधा है, यह पौधा धुप से प्यार करता है। अगर आप इस पौधे को घर में लगाना चाहते है, तो घर की बालकोनी पर लगा सकते है। जहाँ पर सुबह की धुप आती हो। इन पौधों की खास बात यह होती है, की इन्हे ज्यादा देखभाल की जरुरत नहीं होती है। गर्मियों के दिनों में इन पौधों में नमी बनाये रखे।
10. एरेका पाम (Areca Palms)
एरेका पाम के पौधों की ज्यादा जगह की जरुरत होती है। यह घर के अंदर से हानिकारक रसायनो को सोख लेते है। इन पौधों को घर के पालतू जानवरो से दूर रखना चाहिए, क्योकिं इनके अंदर कुछ विषैले रसायन भी पाए जाते है। एरेका पाम को आप सफ्ताह में एक बार पानी दे सकते है। लेकिन सर्दियों के दिनों में इसमें हलकी नमी की आवश्यकता होती है।
30+ Best Air Purifying Plants Name
S.N. | Pictures | Plants Name | Scientific Name |
1 | Aloe Vera | Aloe Barbadensis Miller | |
2 | Kalanchoe | Kalanchoe Blossfeldiana | |
3 | Chinese Evergreen | Aglaonema | |
4 | Rubber Plant | Ficus Robusta | |
5 | Anthurium | Anthurium Andraesnum | |
6 | Croton | Codiaeum Variegatum Pictum | |
7 | Poinsettia | Euphorbia Pulcherrima | |
8 | Areca Palm | Chrysalidocarpus Iutescens | |
9 | Elephant Ear Philodendron | Philodendron Domesticum/Tuxla | |
10 | Pot Mum | Chrysanthemum Morigolium | |
11 | Gerbera Daisy | Gerbera Jamesonii | |
12 | ` | Dgagon Tree | Dracaena Marginata |
13 | Lady Palm | Rhapis Excelsa | |
14 | Bamboo Palm | Chamaedorea Seifrizii | |
15 | Ficus Starlight | Benjamina | |
16 | Schefflera/Umbrella Plant | Schefflera Arboricola | |
17 | Boston Fern | Nephrolepis Exaltata | |
18 | Peace Lily | Spathiphyllum | |
19 | Golden Pothos | Epipremnum Aureum | |
20 | Dwarf Banana | Musa acuminata ‘Dwarf Cavendish’ | |
21 | Dendrobium Orchid | Dendrobium | |
22 | Spider Plant | Chlorophytum Comosum | |
23 | Chinese Evergreen | Aglaonema Crispum / Silver Queen | |
24 | English Lvy | Hedera Helix | |
25 | Dwarf Date Palm | Phoenix Roebelenii | |
26 | Heart-Leaf Philodendron | Philodendron Oxycardium | |
27 | Snake Plant | Mother-in-Law’s Tongue | |
28 | Syngonium | Syngonium Podophyllum | |
29 | Dumb Cane | Dieffenbachia | |
30 | Weeping Fig | Ficus Benjamina | |
31 | Pot Mum | Chrysanthemum Morifolium |
Note- यह लेख घर की हवा को शुद्ध करने वाले पौधों के बारे में था। जिसमे की सभी ऐसे पौधों के नाम आपको बताये गए, जो घर की हवा को शुद्ध करते घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते है। आपको यह लेख कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं। अगर यह लेख आपको अच्छा लगा हो, तो कृपया अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलने, धन्यवाद।
यह जानकारी भी पढ़ें
- Vegetables Name in Hindi and English
- Flowers Name in Hindi and English
- Water Plants Name in Hindi and English
- Information Tulip Flower in Hindi