आज हम 1 दिन में एग्जाम की तैयारी कैसे करें? इसके बारे में जानेगे। कभी कभी हमारे जीवन में कुछ ऐसी समस्यांए आ जाती है, जिससे की हम पढ़ नहीं पाते है। और एग्जाम से एक या दो दिन पहले ही हमारे पास टाइम होता है। तो ऐसे में बहुत से छात्रों का प्रश्न होता है, की 1 दिन में परीक्षा की तैयारी कैसे करें? या कम समय में परीक्षा की तैयारी कैसे करें? यहाँ पर कुछ महत्वपूर्ण टिप्स के बारे में आपको जानकारी मिलने वाली है, अगर आप यहाँ पर बताये गए सभी टिप्स को फॉलो करते है, तो आप एक दिन में बहुत ही अच्छी तरह से पढ़ सकते है। अगर आपने अभी तक बोर्ड परीक्षा की तैयारी कैसे करें यह लेख नहीं पढ़ा है, तो एक बार इस लेख को भी जरूर पढ़ें।
1 दिन में एग्जाम की तैयारी कैसे करें?
अगर आप यह लेख पढ़ रहे है, तो जरूर आपके पास परीक्षा देने के लिए समय बहुत बहुत कम है। हालाकिं आपने स्कूल या कालेज में अपना पूरा कोर्स कम्पलीट कर लिया है। लेकिन अभी आपके पास रिवीजन करने के लिए समय नहीं है। आपको बता दें, की आपको अपने पुरे कोर्स का एक बार समय निकलकर रिवीजन जरूर करना चाहिए। अब अगर हम बात करें, की क्या कम समय में एग्जाम की तैयारी हो सकती है। इसका जबाब है, जी हाँ बिलकुल हो सकती है। लेकिन इसके लिए आपको कुछ चीजे फॉलो करना बहुत जरुरी है। जो की आपको निचे लेख में मिलने वाली है। बस आपको यहाँ पर बताये गए सभी स्टेप को फॉलो करते हुए खुद पर भी पूरा आत्मविश्वास रखना है। तो आइये जानते है, कम समय में एग्जाम की तैयारी कैसे करें –
1. टाइम टेबल बनाएं
आपको सबसे पहले एक टाइम टेबल बनाना है, आपको इस टाइम टेबल को अपने समय के अनुसार बनाना है। जिसमे आपको देखना है, की आपको अपना कितना टाइम खाने के लिए देना है, और कितना टाइम पढ़ने के लिए देना है। इसके अलावा आपको अपने द्वारा बनाये गए इस टाइम टेबल में प्रतियेक विषय के लिए एक नियमति समय रखना है। जिस विषय में आपको लगता है, आप कमजोर है, उसको सभी अन्य विषय की अपेक्षा कम से कम 20 Minute ज्यादा देनी है। टाइम टेबल बनाने के बाद आपको इसे जिम्मेदारी के साथ फॉलो करना चाहिए।
2. पढाई के लिए छोटे नोट्स बनाये
आपको अपने सभी विषयों के छोटे छोटे नोट्स बनाकर रखने चाहिए। छोटे नोट्स से हम आसानी के साथ चीजों को समझ लेते है। उदारण के लिए मान लीजिए आपके जीव विज्ञान को Reproduction, Genetics and Evolution, Biology and Human Welfare, Biotechnology and its Applications, Ecology and Environment, भागो में बाटा गया है, तो आपको अपनी जीव विज्ञान की Book के यह सभी नोट्स बनाने है। जिससे की आप सभी चीजे के बारे में अच्छी तरह से जान सके।
3. खुद को रिफ्रेश करें
जब हम ज्यादा देर तक लगातार पढ़ते रहते है, तो इससे हमारे मस्तिष्क में सर दर्द आदि समयस्यां हो सकती है। वही अगर हम रात के समय पढाई कर रहे है, तो हमें नींद आने लगती है। तो इन सभी चोजो से बचने के लिए बिच में थोड़ा आराम लेते रहे, और खुद को रिफ्रेश करते रहे। इसके लिए आप बिच में पढ़ते समय चाय भी पी सकते है, या पानी भी पी सकते है।
4. एक शांत जगह का चुनाव करें
आपको हमेशा पढाई के लिए ऐसी जगह को चुनना चाहिए, जहाँ पर ज्यादा शोर ना हो। जिससे की पढ़ते समय आपको किसी भी तरह की समस्यां ना हो। आप चाहे तो घर के किसी शांत कमरे में बैठकर पढ़ सकते है। अगर घर में कोई ऊपर का कमरा खाली है, जहाँ पर कोई नहीं आता है, तो आप वहां पर भी पढ़ सकते है।
5. फ़ोन स्विच ऑफ करके रखे
जब आप अपनी परीक्षा की तेरी कर रहे है, तो ऐसे में आपको अपना फ़ोन स्विच ऑफ करके रखना चाहिए। हालाकिं यहाँ पर कुछ लोगो का एक सवाल होगा, की जब हम पढ़ेंगे, तो फ़ोन हमारे लिए कैलकुलेशन करने के काम आएगा। तो आपको इसके लिए अपने पास कैलकुलेटर रखना है। आपको पढ़ते समय किसी फ़ोन का उपयोग बिलकुल भी नहीं करना है। यह सिर्फ 12 Class के छात्रों के लिए है। क्योकिं जब हम Graduaction की पढाई करते है, तो उसमे हमें फ़ोन की आवश्यकता पढ़ती है। फ़ोन की मदद से हम कभी कभी कुछ English के शब्दों को खोज लेते है।
6. पुराने प्रश्न पत्रों को हल करें
आपको अपनी कक्षा के पुराने प्रश्न पत्रों को जरूर हल करना चाहिए। क्योकिं कुछ प्रश्न ऐसे होते है, जो की प्रतियेक बार परीक्षा में पूछे जाते है। अगर आप ऐसा करते है, तो इसे आपके कुछ प्रश्न याद हो जाएंगे, और आप आसानी से किसी भी प्रश्न को लिख सकते है। आपको ज्यादातर बड़े प्रश्नो को पढ़ना चाहिए, क्योकिं बड़े प्रश्नो में कई छोटे प्रश्न भी छुपे होते है। आपको सभी प्रश्नो के Heading को जरूर पढ़ना चाहिए।
परीक्षा देने से पहले जानने योग्य महत्वपूर्ण बातें
- आपको हमेशा आत्मविश्वास के साथ पढ़ना चाहिए। आपको पढ़ते समय खुद पर पूरा विशवास होना चाहिए, आप जो पढ़ रहे है वो आपकी याद हो रहा है।
- आपको हमेशा सभी चीजों को अच्छी तरह से समझकर पढ़ना चाहिए।
- जितने भी विषयों के बारे में आपने पढ़ा है, उनके बारे में परीक्षा से एक दिन पहले रिवीजन जरूर करें।
- आपको रिवीजन करते समय एक बात का विशेष ध्यान रखना है, की जो टॉपिक आपने पहले पढ़े है, सिर्फ उन्ही का रिवीजन करें, नई टॉपिक की तरफ ना जाएँ।
- अगर कोई थिअरी है, तो आपको उसको रटना नहीं चाहिए, बल्कि अच्छी तरह से समझकर उसको हल करना चाहिए।
- एग्जाम होने वाली रात को आपको पूरी नींद लेनी चाहिए। जिससे की आपको अगले दिन एग्जाम में किसी भी तरह की सुस्ती या थकान महसूस ना हो।
- एग्जाम देने जब जाए तो घर से खाना जरूर खा कर जाएँ। अगर आप कही बहार है, तो भी खाना या नाश्ता जरूर करके जाएँ।
- प्रश्न पत्र में आपको सबसे पहले जल्दी से उन सभी प्रश्नो को हल करना चाहिए, जो आपको आते है।
- इसके बाद बचे हुए प्रश्नो को करें, अगर आपके प्रश्न पत्र में Negative Marking है, तो आपको वह प्रश्न नहीं करने चाहिए, जो आपकी याद ना हो। इससे आपके अंक कम हो सकते है।
Note – इस लेख में आपको बताया है, 1 दिन में एग्जाम की तैयारी कैसे करें? अगर आप यहाँ पर बताई गयी सभी चीजों को Follow करते है, तो आप कम समय में परीक्षा की तैयारी कैसे करें? इस तरह की चीजों को बिलकुल भी नहीं सोचेंगे। अगर आपका इस लेख से सम्बंधित कोई भी सवाल है, तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है। अगर आपको यह लेख पसंद आया, तो कृपया इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें, धन्यवाद।