10+ Tips How to Write Poem in Hindi | कविता कैसे लिखें

0
How to Write Poem in Hindi

कविता कैसे लिखे (How to Write Poem in Hindi) यहाँ पर आज हम कविता लिखने के नियम के बारे में जानेगे। हालाकिं यहाँ पर बताये गए नियम स्वीकृत नहीं है, लेकिन फिर भी आपको इससे बहुत मदद मिलेगी। अगर आपको Poem लिखना पसंद है, तो आपको यह लेख पूरा पढ़ना चाहिए। अगर आपने अभी अभी कविता लिखना शुरू किया है, और आप एक शुरूआती लेखक है, तो भी यह लेख आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यहाँ पर हम How to Write Poem for Beginners के बारे में बताएँगे। यहाँ पर बताएं गए सभी कविता लिखने के नियम आपको शुरूआती मार्गदर्शक के रूप में कार्य करेंगे। तो आइये जानते है, Poetry लिखने का तरीका –

कविता कैसे लिखे | How to Write Poem in Hindi

जिस तरह से सभी चीजों को करने और लिखने के नियम होते है। ठीक उसी तरह से कविता लिखने के भी कुछ नियम होते है। हालाकिं कविता लिखने के नियम बनाये नहीं गए है, यह सिर्फ एक मार्गदर्शन की तरह कार्य करते है। कविता लिखने से व्यक्ति अपने अंदर झांकता है, और चारो और की चीजों को बहुत बारीकी से समझता है, जिसे समझने के बाद जो अनुभव उसे होता है, उन्हें कविता के माध्यम से लिखता है। तो आइये जानते है, कविता कैसे लिखे, कविता लिखने के कुछ महत्वपूर्ण नियमो के बारे में –

1. ज्यादा से ज्यादा कवितायेँ पढ़ें

अगर आप कविता लिखने की शुरुआत कर रहे है, तो आपको सबसे पहले बहुत सारी कवितातों को पढ़ना चाहिए। आपको सभी कविताओं के गहरे अर्थ को समझना चाहिए। आपने कई कवितायेँ ऐसी भी जरूर पढ़ी होंगी, जिनकी दो लाइन में इतना गहरा अर्थ छुपा होता है, की वह अंतहीन होती है। आपको इसी तरह की कुछ कविताओं को पढ़ने की आदत डाल लेनी चाहिए। जब आपको सभी कविताओं के अर्थ आसानी से समझने में आने लगेंगे, तो आप आसानी से कविता के बारे में समझने लगेंगे।

2. कवितायेँ सुनना शुरू करें

आपको कवितायेँ पढ़ने के साथ साथ सुनना भी शुरू करना चाहिए। इससे आपको किसी भी कवी सम्मलेन में होने वाले अवसर पर अच्छा अनुभव होगा। क्योकिं लिखने के साथ साथ हम जब अपनी कविता को सुनाते है, तो हमें वहां पर अपने स्वर को बहुत ही हिसाब से ऊपर निचे उठाना होता है। अगर आप कविताओं को सुनते है, तो इससे आपको अपने द्वारा लिखी गयी कविता को सुनने में बहुत ही आसानी होगी।

3. कविता लिखने के लिए विषय तलाशें

आपको कविता लिखने के लिए एक विषय तलाशना है। अगर आपके आस पास कोई पार्क या फिर कोई नदी आदि है, तो आप वहां पर घूमने के लिए जा सकते है। आपको जो भी चीजे रस्ते में मिलती है, या फिर नदी में कोई भी ऐसी घटना होती है, जिससे की आपको लगता है, की इस पर कविता लिखी जा सकती है, तो आप उस पर अपनी कविता लिखना शुरू कर सकते है। आपको कविता में अपनी भावनाओं को प्रकट करना है, जो आप महसूस कर रहे है।

4. छोटे छोटे वाक्यों से शुरुआत करें

शुरुआत में आपको अपनी कविता को छोटे छोटे वाक्यों में लिखना है। शुरुआत में एक दम से एक बड़े महाकाव्य की तरह कविता लिखने से बेहतर है, की आप अच्छी गुणवत्ता वाली कविता को छोटे छोटे वाक्यों में लिखना शुरू करें। एक छंद वाली छोटी कविता एक महाकव्य की तुलना में अधिक प्रभावशाली और भावनात्मक होती है, अगर आपने उसमे गहरे शब्दों का प्रयोग किया है।

5. शुरूआती पंक्ति पर गहरा अर्थ डालें

अगर आपको लगता है, की आपके पास कविता लिखने के लिए शब्द नहीं है, तो आप हिम्मत ना हारे। बस आपको अपने आस पास की चीजों के बारे में अच्छी तरह से समझना है, और आँख बंद करके आपको अपनी कविता की पहली पंक्ति पर गहरा अर्थ डालने की कोशिश करनी है। इसके बाद आपकी कविता आगे अपने आप बढ़ती जायेगी।

6. साहित्यिक उपकरणों का उपयोग करें

आपको अपनी कविताओं में साहित्यिक उपकरणों का उपयोग करना है। जिसमे आपको सही अलंकार, छंद, और काव्य को पूरा ध्यान में रखकर कविता लिखे, इससे आपकी कविता में निखार आएगा। इसके अलावा आप कविता में समानार्थी शब्दों और पर्यावाची शब्दों का भी उपयोग जरूर करें। आपको बता दें, की कविता अलंकार और छंदो को जोड़ने के सख्त नियम है, जिन्हे आपको पढ़ना चाहिए। आपको कविता में सरल शब्दों का उपयोग करना है, इससे कविता पढ़ने में आसान हो जाती है।

7. अपनी कविता में एक कहानी को जोड़े

आपको हमेशा अपनी कविता में एक कहानी या निबंध को दिखाना चाहिए। अगर आपकी कविता में कोई छोटी कहानी होगी, तो इससे आपकी कविता में और ज्यादा भावनाएं व्यक्त हो जाती है।

8. शब्दों में दृश्य छोड़े

आपको अपनी कविता के शब्दों को इस तरह से लिखना चाहिए। जिससे की पढ़ते समय जो आपने लिखा है, वह पढ़ने वाले की आँखों में दृश्य की तरह सामने आये। कभी कभी जब हम कोई भी कविता या कहानी पढ़ते है, तो वह इतनी ज्यादा रचनात्मक और गहरे दृश्य के साथ होती है, की जो हम पढ़ रहे है, उसे हम चित्रों में महसूस करने लगते है। ठीक इसी तरह से आपको अपने शब्दों में कविता लिखते वक्त दृश्य को जोड़ना है।

9. दूसरे व्यक्तियों से कविता के बारे में प्रतिक्रिया मांगे

जब आप अपनी कविता लिख लेते है, तो आपको उसके बाद दूसरे व्यक्तियों से इस कविता के बारे में कुछ प्रतिक्रिया मांगनी चाहिए। जिससे की अगर आपकी कविता (Poem) में कुछ कमी होगी, तो आपको इसके बारे में पता चल जाएगा, और आप उसको ठीक कर सकते है।

10. कविता में असंख्य रूपों को परिचित करें

आपको अपनी कविता को कई रूपों में लिखना है, जिनमे कविता की योजना, शब्दों का चयन, पक्तियों की संख्या, छंद, अलंकार, और अक्षरों मात्राओं की संख्या आदि। आपको इस तरह की कविता लिखने के लिए व्याकरण के नियमों के बारे में पढ़ना पड़ेगा।

11. कवी सम्मलेन में जाए कवियों से जुड़े

आपको कवी सम्मलेन में जाना चाहिए, और दूसरे कवियों से जुड़ना चाहिए। जो अच्छे और कलात्मक कवी होते है, वह अन्य कवियों की पक्तियों और कविताओं को पढ़ना पसंद करते है। ऐसे काव्य ग्रुप को खोजे जहाँ पर आपको बहुत सारी कवितायेँ पढ़ने के लिए मिल सकती है।

Note – यह लेख कविता कैसे लिखे (How to Write Poetry for Beginners in Hindi) इसके बारे में आधारित था। जिसमे आपको बताया गया है, की अगर आप एक शुरूआती व्यक्ति है, जो की कविता लिखना शुरू कर रहे है, तो आपको किन किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए। अगर आपका इस लेख से सम्बंधित किसी भी तरह का कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है। अगर आपको यह लेख How To Write Poem in Hindi अच्छा लगा, तो कृपया इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें, धन्यवाद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here