Google Pay का मालिक कौन है, और यह किस देश की कंपनी है?

0
Google Pay Kya Hai in Hindi

Google Pay का उपयोग तो सभी लोग करते है। लेकिन क्या आपको पता है, Google Pay का मालिक कौन है? और Google Pay किस देश की कंपनी है? अगर नहीं तो आज हम इस लेख में गूगल पे से सम्बंधित सभी जानकारियों के बारे में आपको बताने वाले है। जिसमे गूगल पे क्या है? और गूगल पे से क्या होता है, और भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां आपको इस लेख में पढ़ने के लिए मिलेगी।

आप गूगल पे की मदद से 80 देशो में पैसे ट्रांसफर कर सकते है। इससे पहले कई ऑनलाइन Application मार्किट में मौजूद थी। लेकिन जैसे जैसे गूगल को लगा, की उसे भी एक ऑनलाइन पैसो का लेन देन करने के लिए कोई Application बनानी चाहिए। इसके बाद गूगल ने अपना खुद का Money Transfer App बनाया जिसे आज हम गूगल पे के नाम से जानते है। तो आइये सबसे पहले जानते है, की गूगल पे क्या है –

Google Pay क्या है (What Is Google Pay in Hindi)

Google Pay एक Online Payment Transfer करने की App है। जिसकी मदद से आप 24×7 किसी भी समय Money Transfer कर सकते है। गूगल पे को 26 मई, 2011 को Google वॉलेट के रूप में बनाया गया था। गूगल पे भारत में 18 सितंबर 2017 को लॉन्च किया गया था। अगर हम इस App की बात करे तो यह भी दूसरे मनी ट्रांसफर Application की तरह है, जैसे PhonePay PayTm आदि।

गूगल पे एक UPI Based Application है, यह Android और iOS दोनों User के लिए है। आप Google Pay की मदद से बहुत सारे काम घर बैठे ऑनलाइन कर सकते है। जैसे आप अपनी बिजली का बिल ऑनलाइन Pay कर सकते है, अपने मोबाइल में घर बिकते ऑनलाइन Reacharge कर सकते है, इसके अलावा आप अपन किसी भी दोस्त को या दूकानदार को घर बैठे पैसे ट्रांसफर कर सकते है। मुझे उम्मीद है, की आपको यह पता चल गया होगा, की Google Pay क्या होता है।

Features of Google Pay

गूगल पे के फीचर्स की बात करें, तो इसके अंदर PhonePay की तरह ही फीचर्स है। आप कुछ ही सेकेंड के अंदर इस App की मदद से पैसे ट्रांसफर कर सकते है। तो आइये जानते है, गूगल पे के फीचर्स के बारे में पूरी जानकारी –

Create Account – आप गूगल पे पर बहुत आसानी से अपना Account Create कर सकते है। इसके लिए आपको अपने उस नंबर का उपयोग करना चाहिए, जो आपके बैंक से Link है। जब आप Google Pay पर SignUp करते है, तो वहां पर आप से आपका नंबर माँगा जाता है, वहां पर आपको अपना Bank से Link फ़ोन नंबर देना है। इसके बाद आपके उस मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, आप उस OTP को जब गूगल पे में डालकर वेरीफाई करते है, तो आपका गूगल पे अकाउंट बन जाता है।

Google Pay Security – हालाकिं शुरुआत में गूगल पे को Wallet के साथ Lounch किया गया था। लेकिन अभी इसमें किसी भी तरह का कोई Wallet नहीं है, आपका पैसा सीधा आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर होता है। गूगल पे की सुरक्षा को लेकर बात करे तो इसमें आपको एक बेहतर सुरक्षा 24X7 मिलती है।

Payment – अगर हम गूगल पे के Payment Option की बात करें, तो यहाँ पर आपको पेमेंट ट्रांसफर करने के लिए बहुत सारे विकल्प मिलते है। आप UPI, QR Code, Phone Number, और Bank Account, में इस App के द्वारा पैसे ट्रांसफर कर सकते है।

Google Pay Chat – आप किसी को भी पैसे भेजने से पहले उससे Chat करके बात कर सकते है।

Transaction Fees Google Pay – आप गूगल पे पर पचास हजार तक पैसे ट्रांसफर कर सकते है, जिमसे आपका किसी भी तरह का कोई चार्ज नहीं लगता है।

Google Pay का मालिक कौन है?

गूगल पे का मालिक लैरी पेज (Larry Page) और सेर्गे ब्रिन (Sergey Brin) है। Google LLC (Limited Liability Company) है। जिस तरह से गूगल के अन्य प्रोडक्ट है, उसी तरह से Google Pay भी गूगल का ही एक प्रोडक्ट है।

गूगल पे किस देश की कंपनी है?

गूगल पे संयुक्त राज्य अमेरिका की कंपनी है, यह एक डिजिटल वॉलेट और ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफार्म है। जो की UPI (Unified Payment Interface) Based है। इसका सञ्चालन भारत के NPCI (National Payment Corporation of India) द्वारा किया जाता है।

Google Pay कब लॉन्च हुआ था?

Google Pay को 11 सितम्बर 2015 में Android Pay के नाम से लॉन्च किया गया था, यह शुरू से ही मार्किट में अपनी अलग पहचान बना चुका था। इसके बाद गूगल पे का 18 सितम्बर 2017 को नाम बदल कर TEZ App रख दिया गया था। इसके कुछ समय बाद ही 28 अगस्त 2018 को TEZ App का नाम बदलकर गूगल ने Google Pay कर दिया था, क्योकिं लोग गूगल पर ज्यादा Trust करते है, जब TEZ App का नाम बदलकर Google Pay किया गया, तो इसके बाद इसकी लोकप्रियता और ज्यादा बढ़ गयी थी। वर्तमान समय में Play Store पर गूगल पे के 50 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड है, और इसकी रेटिंग 4.4 है। आप इस App का उपयोग करने के लिए इसे Google Play Store से डाउनलोड कर सकते है।

Google Pay में UPI Pin क्या होता है?

गूगल पे में UPI पिन एक सिक्योरिटी कोड होता है, जो आपके अकाउंट को सुरक्षित रखता है। आपका UPI पिन 4 या 6 अंक का हो सकता है। इसी तरह से UPI ID भी होती है, अगर आपको आपका UPI ID याद नहीं है, तो आप गूगल पे की मदद से ऑनलाइन पेमेंट नहीं कर सकते है। अगर आप किसी वजह से अपना UPI पिन भूल जाते है, तो UPI कैसे ढूंढे –

Google Pay में UPI कैसे पता करें

  • सबसे पहले आपको अपने फ़ोन में Google Pay को ओपन करना है।
  • इसके बाद आपको अपनी Google Pay की Profile पर क्लिक करना है।
  • यहाँ पर आपको बैंक अकाउंट का विकल्प मिलेगा।
  • बैंक अकाउंट में जाने के बाद आपको UPI ID पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको आपकी UPI ID नजर आ जायेगी।
  • अब आपको बैंक अकाउंट पर जाकर उस UPI ID पर क्लिक करना होगा जिसे आप देखना चाहते हैं।
  • इसके बाद आपके बैंक अकाउंट के नीचे UPI ID दिख जाएगी।
  • आप इस UPI ID की ममद से अपने बैंक अकाउंट में पैसे जमा कर सकते है।

गूगल पे का कस्टमर केयर नंबर क्या है?

गूगल पे का कोई भी कस्टमर केयर नंबर नहीं है, अगर आपके गूगल पे खाते में किसी भी तरह की कोई समस्यां आ गयी है, तो उसके लिए आपको अपने गूगल पे अकाउंट के हेल्प सेंटर में जाकर अपनी Request दर्ज करनी पड़ेगी। इसका उत्तर गूगल पे टीम आपको यही पर दे देती है। आप इस तरह से अपने गूगल पे खाते की समस्यां को हल कर सकते है।

Note – यह लेख गूगल पे के बारे में था, जिसमे आपको बताया गया है, की Google Pay का मालिक कौन है? और गूगल पे किस देश की कंपनी है। अगर आपका इस लेख से सम्बंधित कोई भी सवाल है, तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो कृपया इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें, धन्यवाद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here