चांद पर कौन-कौन गया है? (Chand Par Kon Kon Gaya Hai) आज हम इसी के बारे में विस्तार से जानेगे। क्योकिं ज्यातादर लोग सिर्फ नील आर्मस्ट्रांग के बारे में ही जानते है, लेकिन आपको बता दें, की इनके अलावा भी बहुत से लोग चाँद पर गए है। चाँद की सुंदरता के बारे में तो सभी लोग जानते है, अगर किसी के चेहरे की सुंदरता का वर्णन करना होता है, तो उसकी तुलना चाँद से की जाती है,
जैसे की “ये चाँद सा रोशन चेहरा” 😉😉😉 इसके अलावा भी बहुत गानो में चाँद का वर्णन किया गया है। लेकिन आज हम जानेगे की चांद पर कौन-कौन गया है? जैसा की सभी लोगो को पता है, की चाँद पर पहला कदम रखने वाले सर्वप्रथम व्यक्ति नील आर्मस्ट्रांग थे, लेकिन आज हम उनके अलावा यहाँ पर 11 और लोगो के बारे में जानेगे, तो आइये जानते है की चाँद पर जाने वाले कौन कौन व्यक्ति है –
Table of Contents
Chand Par Kon Kon Gaya Hai | चांद पर कौन-कौन गया है
आपको बता दें, की पूरी दुनिया में चाँद पर सिर्फ 12 लोग गए है। जिन्होंने चाँद पर अपना कदम रखा है, इन लोगो के अलावा कोई भी चाँद की वास्तविकता के बारे में नहीं जानता है। लेकिन क्या आपको पता है, की चाँद पर जाने वाले 12 लोगो के नाम क्या है, और यह किस सन में चाँद पर गए है, तो आइये जानते है, इन सभी लोगो के बारे पूरी जानकारी हिंदी में –
1. नील आर्मस्ट्रांग (Neil Armstrong)
नील आर्मस्ट्रांग (Neil Armstrong) दुनिया के पहले व्यक्ति थे जिन्होंने चाँद पर पहला कदम रखा था। नील आर्मस्ट्रांग (Neil Armstrong) 20 जुलाई सन 1969 को अपोलो 11 मिशन द्वारा चाँद पर गए थे। यह एक अमेरिकी नगरिक थे इनका जन्म 5 अगस्त 1930 को Wapakoneta अमेरिका में हुआ था। इनकी मृत्यु 25 अगस्त सन 2012 को Cincinnati में हुई थी, इस दौरान इनकी आयु 82 वर्ष थी। यह एक अंतरिक्ष यात्री और वैमानिक इंजिनियर थे। आपको बता दें, की नील आर्मस्ट्रांग जिस यान से चन्द्रमा पर गए थे वह उसके कमांडर थे।
चन्द्रमा मिशन के सफल होने के बाद नील आर्मस्ट्रांग को राष्ट्रपति निक्सन ने Presidential Medal of Freedom से सम्मानित किया था। इसके बाद सन 1978 में अमेरिका के राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने नील आर्मस्ट्रांग को Congressional Space Medal of Honor प्रदान किया था। नील आर्मस्ट्रांग NASA (National Aeronautics and Space Administration) में कार्य करते थे। इन्होने अपनी जॉब का कार्यक्राल पूरा होने के बाद सन 1971 में रिटायर्ड हो गए। रिटायर्ड होने के बाद इन्होने कई कॉलेज में पढ़ाया भी था।
2. बज एल्ड्रिन (Buzz Aldrin)
बज एल्ड्रिन (Buzz Aldrin) चाँद पर जाने वाले दूसरे व्यक्ति है। बज एल्ड्रिन अमेरिका के नागरिक है, हालाकिं वर्तमान समय में यह फ्लोरिडा में रहते है, इनका जन्म 20 जनवरी सन 1930 को अमेरिका के Glen Ridge में हुआ था। आपको बता दें, की बज एल्ड्रिन उस यान में भी मौजूद थे जिसमे नील आर्मस्ट्रांग पहली बार चन्द्रमा पर गए थे, यह अपोलो 11 मिशन के दौरान ल्यूनर मोड्यूल पायलट थे। यह एक अमेरिकी यांत्रिक इंजीनियर हैं। आपको बता दें, की 86 वर्ष की उम्र में बज एल्ड्रिन उत्तरी ध्रुव की यात्रा पर भी गए थे, यह उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने वाले सबसे ज्यादा आयु के व्यक्ति है। यह यात्रा इन्होने सन 2016 में की थी।
3. पीट कॉनराड (Pete Conrad)
पीट कॉनराड (Pete Conrad) चाँद पर जाने वाले तीसरे व्यक्ति है, अमेरिका ने नवंबर सन 1969 को अपोलो-12 मिशन चन्द्रमा पर भेजा था, जिसमे पेटे कॉनराड भी शामिल थे। इस मिशन के सफल होने के बाद पेटे कॉनराड दुनिया के तीसरे व्यक्ति बन गए जिन्होंने चाँद पर कदम रखा। पेटे कॉनराड नासा के लिए कार्य करते थे, तथा यह एक वैमानिकी इंजीनियर भी थे। यह सन 1973 में नासा से रिटायर्ड हो गए फिर बिजनेसमैन के रूप में कार्य करने लगे। इनका जन्म 2 जून सन 1930 को अमेरिका के Philadelphia में हुआ था। इनकी मृत्यु 8 जुलाई सन 1999 को एक एक्सिडेंट मन हुई थी, उस समय इनकी आयु 69 वर्ष थी।
4. एलन बीन (Alan Bean)
एलन बीन (Alan Bean) चन्द्रमा पर पहुंचने वाले चौथे व्यक्ति है। एलन बीन सन 1969 के अपोलो 12 मिशन में शामिल थे। एलन बीन एक एयरोनॉटिकल इंजीनियर, नौ सेना अधिकारी और परीक्षण पायलट थे, जो की नासा में कार्य करते थे। इन्होने सन 1981 तक नासा में कार्य किया इसके बाद वह रिटायर्ड हो गए। एलन बीन अमेरिकी नागरिक थे, इनका जन्म 15 मार्च सन 932 को अमेरिका के व्हीलर, टेक्सास में हुआ था। इनकी 86 वर्ष की आयु में 26 मई सन 2018 में मृत्यु हो गयी।
5. एलन शेपर्ड (Alan Shepard)
एलन शेपर्ड (Alan Shepard) विश्व 5 वे व्यक्ति थे जो चन्द्रमा पर गए थे। यह सन 1971 में एलन शेपर्ड अपोलो 14 मिशन में शामिल थे। इसके बाद यह सन 1974 में नासा से रिटायर्ड हो गए। इन्होने रिटायर्ड होने के बाद, बैंकिंग तथा रियल स्टेट के कार्य किये। इनका 18 नवंबर सन 1923 को Pebble Beach, Del Monte Forest, California, United States में हुआ था। इनकी 74 वर्ष की आयु में 21 जुलाई सन 1988 को मृत्यु हो गयी।
6. एडगर मिशेल (Edgar Mitchell)
एडगर मिशेल (Edgar Mitchell) चाँद पर जाने वाले दुनिये के छठे व्यक्ति थे। जो सन 1971 में अपोलो 14 मिशन के दौरान एडगर मिशेल, एलन शेपर्ड के साथ चन्द्रमा पर गए थे। एडगर मिशेल नासा में कार्य करते थे, इन्होने सन 1972 तक नासा में कार्य किया। नासा को छोड़ने के बाद एडगर मिशेल ने ईएसपी और अन्य मानसिक घटनाओं पर रिसर्च करने वाली संस्थाओं के साथ कार्य किया। इनका जन्म 17 सितम्बर 1930 को Hereford, Texas, United States में हुआ था। 85 वर्ष की आयु में 4 जुलाई सन 2016 को इनकी मृत्यु West Palm Beach, Florida में हुई।
7. डेविड स्कॉट (David Scott)
डेविड स्कॉट (David Scott) चन्द्रमा पर जाने वाले विश्व के सातवें व्यक्ति थे। जो की अगस्त सन 1971 में अपोलो 15 क्लासिक मिशन में शामिल थे। यह एक स्कॉट परीक्षण पायलट, और नासा के अंतरिक्ष यात्री थे। ये एक सफल अंतरिक्ष यात्री में से है, जिन्होंने ने 3 बार सफलता पूर्वक अंतरिक्ष की यात्रा की है। डेविड स्कॉट ने सन 1977 में नासा को छोड़ दिया, रटायर्ड होने के बाद वह एक लेखक के रूप में कार्य करने लगे। इनका जन्म San Antonio, Texas, United States में हुआ था। इसके अलावा इन्होने Apollo 15, Apollo 9, Gemini 8 मिशन में भी हिस्सा लिया था।
8. जेम्स इरविन (James Irwin)
जेम्स इरविन चन्द्रमा पर जाने वाले 8 वे व्यक्ति थे। यह अपोलो 15 मिशन में शामिल थे, जिसकी वजह से यह चन्द्रमा पर गए। यह एक वायु सेना पायलट, परीक्षण पायलट, अंतरिक्ष यात्री, और वैमानिकी इंजीनियर थे। इनका पूरा नाम जेम्स बेन्सन इरविन है, यह सन 1972 में नासा से रिटायर्ड हुए थे। जेम्स इरविन का जन्म 17 मार्च सन 1930 को Pittsburgh, Pennsylvania, U.S. में हुआ था। 61 वर्ष की आयु में इनकी मृत्यु 8 अगस्त सन 1971 को हार्ट अटैक के कारण हुई थी।
9. जॉन यंग (John Young)
जॉन यंग चन्द्रमा पर जाने वाले विश्व के नौवें व्यक्ति थे, जो सन 1972 को अपोलो 16 मिशन में एक कमांडर के तौर पर चांद पर गए थे। इनका पूरा नाम जॉन वाट्स यंग है, यह संयुक्त राज्य अमेरिका के तरिक्ष यात्री, परीक्षण पायलट, वैमानिकी इंजीनियर, और नौसेना अधिकारी थे। इनका जन्म 24 सितम्बर सन 1930 को San Francisco, California, U.S. में हुआ था। 87 वर्ष की आयु में 5 जनवरी सन 2018 को Houston, Texas में निमोनिया के कारण इनकी मृत्यु हो गयी थी। जॉन यंग ने छह बार अंतरिक्ष की यात्रा की है, जो की एक विश्व रिकॉर्ड है, अपोलो 16 के अलावा इन्होने Gemini 3, Gemini, Apollo 10, STS-1, STS-9, मिशन भी किये है।
10. चार्ल्स ड्यूक (Charles Duke)
चार्ल्स ड्यूक चन्द्रमा पर जाने वाले 10 वे व्यक्ति थे। यह सन 1972 में अपोलो 16 मिशन में शामिल थे, जिसके दौरान यह चाँद पर गए। चार्ल्स ड्यूक का पूरा नाम चार्ल्स मॉस ड्यूक जूनियर है, यह अमेरिकी वायु सेना में कार्यरत थे, इसके अलावा अमेरिका के पूर्व परीक्षण पायलट और एक अंतरिक्ष यात्री हैं। इनका जन्म 3 अक्टूबर सन 1935 को Charlotte, North Carolina, United States में हुआ था।
11. यूजीन सेरनन (Eugene Cernan)
यूजीन सेरनन चन्द्रमा पर कदम रखने वाले विश्व के ग्यारहवें व्यक्ति थे। जिन्होंने 7 दिसंबर सन 1972 को अपोलो 17 मिशन में हिस्सा लिया इस दौरान वह चन्द्रमा पर गए थे। यूजीन सेरनन का पूरा नाम यूजीन एंड्रयू सर्नन है, यह एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, पूर्व वैमानिकी इंजीनियर, लड़ाकू पायलट, और अंतरिक्ष यात्री थे। यह सन 1976 में नासा से रिटायर्ड हुए। इसके बाद इन्होने कुछ प्राइवेट कंपनी के लिए कार्य किया। इनका जन्म 14 मार्च सन 1934 Chicago, Illinois, United States में हुआ था। इनकी मृत्यु 16 जनवरी सन 2017 को Houston Texas में हुई थी। यह अपोलो 17 के अलावा Apollo 10, Gemini 9A मिशन में भी शामिल थे।
12. हैरिसन श्मिट (Harrison Schmitt)
हैरिसन श्मिट चन्द्रमा पर जाने वाले विश्व के 12 वे व्यक्ति थे। इन्होने सन 1972 के अपोलो 17 मिशन में हिस्सा लिया और चाँद पर अपना कदम रखा। हैरिसन श्मिट का पूरा नाम हैरिसन हैगन श्मिट है, यह एक भूविज्ञान, अंतरिक्ष यात्री, और विश्वविद्यालय के प्रोफेसर थे। यह सन 1975 में नासा से रिटायर्ड हुए, इसके बाद इन्होने विश्वविद्यालय स्तर पर पढ़ाया भी है। इनका जन्म 3 जुलाई सन 1935 को Santa Rita, New Mexico, United States में हुआ था।
Note- आप ने कई बार एक सवाल इंटरनेट पर सर्च क्या है, चांद पर कौन-कौन गया है गूगल बोलकर बताइये। आज के इस लेख में हमने आपके इस सवाल का जबाब Chand Par Kon Kon Gaya Hai दे दिया है। उम्मीद है, आपक यह जानकारी पसंद आयी होगी। अगर आपका इस लेख से सम्बंधित कोई भी सवाल है, तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है। अगर आपको यह लेख चांद पर कौन-कौन गया है? पसंद आया है, तो इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें, धन्यवाद।