US Visitor Visa Interview Questions in Hindi – अगर आप किसी Business के उद्देश्य से या फिर पर्यटन के उद्देश्य से अमेरिका जाना चाहते है, तो आपको सबसे पहले यूएस वीजा के लिए Apply करना होता है। इसके बाद आपको साक्षात्कार कॉन्सुलर ऑफिसर के पास जाना होता है, वहां पर आप से कुछ प्रश्नो के सवाल पूछे जाते है। अगर आपको इन सवालो के जबाब पहले से पता होते है, तो आपके लिए इन सभी सवालो के जबाब देना आसान हो जाता है। आइये जानते है, Visitor Visa Interview Questions कौन कौन से होते जो आप से पूछे जाते है –
US Visitor Visa Interview Questions And Answers in Hindi
जब आप वीजा के Interview के लिए जाते है, तो कांसुलर अधिकारी आप से दूतावास में लम्बी कतार से बातचीत शुरू करता है। जिससे की आप नर्वस ना हो। जब आप Interview के लिए जाते है, तो आपको अपने सभी दस्तावेजों को व्यवस्थित तरीके से अपनी फाइल में लगाकार जाना चाहिए। Interviewer जब आप से आपके दस्तावेज मांगता है, तो उसको वह फाइल दे दें। इसके बाद आपका Visitor Visa Interview Questions का Round शुरू होता है। Interviewer द्वारा पूछे जाने वाले सवाल कुछ इस प्रकार है –
1. आप अमेरिका क्यों जाना चाहते है?
- इस सवाल का उत्तर आप सिर्फ तीन या चार वाक्यों में दे सकते है, जैसे :-
- में अपने बड़े भाई से मिलने जा रहा हूँ, जो की मुझे बहुत समय से बुला रहे है।
- में अमेरिका घूमने के लिए जा रहा हूँ।
- मुझे अपनी बीमारी के उपचार के लिए अमेरिका जाना है।
2. क्या आप कभी पहले अमेरिका गए हैं?
यहाँ पर आपको इस सवाल का जबाब बहुत ईमानदारी से देना है, अगर आप पहले अमेरिका नहीं गए है, तो आपको मना कर देना है। और अगर आप अमेरिका पहले गए है, तो उन कारण के बारे में बताएं जिसके उद्देश्य से आप अमेरिका गए थे।
3. क्या आपके कोई रिश्तेदार या दोस्त इस समय अमेरिका में हैं?
अगर आपका कोई दोस्त या रिश्तेदार अमेरिका में रहता है, जिससे आप पहले कभी एक या दो बार मिले है, तो आपको कांसुलर को बता देना चाहिए। अगर आप यह बात छुपा लेते है, तो कांसुलर बाद में पता लगा लेते है, जिससे की आपका वीजा खतरे में पड़ सकता है।
4. यूएस में आपके मित्रों/रिश्तेदारों के बारे में जानकारी
अगर आपका कोई दोस्त या रिश्तेदार अमेरिका में रहता है, तो वह कितने समय से वहां पर रह रहा है। वह क्या काम करता है, और भी कई जानकारियां आप से पूछी जाती है। इसलिए वीजा Interview में जाने से पहले अपने दोस्त या रिश्तेदार से यह सभी जानकारियां प्राप्त कर लें।
5. आप अमेरिका में कहाँ रहेंगे?
Interviewer आप से यह सवाल करेगा की आप अमेरिका में कहाँ पर रहेंगे। अगर आपने होटल बुक किया है, तो आपको उसकी बुकिंग दिखानी पड़ेगी। इसके अलावा आपको यह भी बताना पड़ेगा की आपने वह होटल क्यों चुना है। अगर आप अपने रिश्तेदार या दोस्त के यहाँ पर रुकेंगे, तो उनका निमत्रण पत्र आपको Interviewer को दिखाना पड़ेगा और उनके बारे में पूरी जानकारी देनी पड़ेगी।
6. इस विशेष समय पर ही आप अमेरिका की यात्रा क्यों करना चाहते है?
यहाँ पर आपको एक मजबूत कारण बताना होगा। जैसे की मुझे सिर्फ इस महीने में ही छुट्टी मिलती है। या फिर जहाँ आप घूमने जाना चाहते है, यह उस जगह घूमने का सबसे अच्छा समय और मौसम है।
7. आप अमेरिका में कब तक रहेंगे?
आप कांसुलर अधिकारी को एक सफ्ताह, दो महीने या एक महीने का समय बता सकते है। यह सिर्फ एक शुरूआती प्रश्न है, कांसुलर अधिकारी आप से इससे आगे की बातें पूछने की कोशिश करेगा।
8. आप इतने लंबे समय तक अमेरिका में रहने की योजना क्यों बना रहे हैं?
अगर आप Interviewer को तीन महीने या 6 महीने की यात्रा का समय बताते है, तो वह आप से सवाल करेगा की आप इतने लम्बे समय के लिए अमेरिका में क्यों रहना चाहते है। इसके लिए आपके पास एक मजबूत कारण होना चाहिए, और Interviewer को इसके बारे में बताएं।
9. आप किसके साथ यात्रा कर रहे होंगे?
अगर आप अकेले जा रहे है, तो अकेले बताएं। अगर अपने किसी साथी या दोस्तों के साथ जा रहे है, तो अधिकारी को इसके बारे में बताएं, और वह लोग आपके क्या लगते है, यह सभी बातें आप अधिकारी को बताएं।
10. क्या आपने अपने टिकट बुक कर लिए हैं?
यह सवाल आपकी स्तिथि पर निर्भर करता है, अगर आपने अपने सभी टिकट बुक कर लिए है, तो आपको Interviewer को बुकिंग की सारी जानकारी दे देनी चाहिए।
11. आपको क्या लगता है कि आपके यूएस में रहने पर आपको कितना खर्च आएगा?
आपको Interview में जाने से पहले अपनी पूरी यात्रा के खर्चे को जोड़ लेना चाहिए। इससे एक अनुमान लगाकार आप साक्षात्कारकर्ता को बता सकते है, की आपकी अमेरिका यात्रा में कितना खर्चा आएगा।
12. अपना परिवार चलने के लिए आप क्या करते हैं? आप कितना कमा लेते हो?
साक्षात्कारकर्ता को अपने कार्य के बारे में बताएं, आप क्या करते है और किस कम्पनी में कार्य करते है। इसके अलावा आप यह भी बताएं की आपकी वार्षिक आय कितनी है। अगर आप किसी और तरीके से भी पैसे कमाते है, तो उसके बारे में बताएं। जैसे फ्रीलांसिग आदि।
13. आप अपनी यात्रा का Financing कैसे करेंगे? आपका प्रायोजक कौन है?
इस सवाल के माध्यम से Interviewer आप से पूछना चाहता है, की आपका पैसा कहाँ से आता है, या आपको कौन Sponsor कर रहा है। इसके लिए आप अपने बैंक के सभी दतावेज़ों का विवरण साक्षात्कारकर्ता को प्रस्तुत कर दें। वही अगर आपको कोई अमेरिका के लिए Sponsor कर रहा है, तो आपको उसके बारे में भी पूरी जानकारी देनी होगी, आपका उस व्यक्ति के साथ क्या सम्बंध है। जिससे की वह आपकी सभी जरूरतों को अमेरिका पहुंचने पर पूरा कर सकें।
14. आपकी शादी हो गई? क्या आपके बच्चे हैं? आपके दूर रहने पर उनकी देखभाल कौन करेगा?
यहाँ पर कांसुलर आप से यह जाना चाहता है, की अगर आप की शादी हो गयी है, तो आपके बच्चो की देखभाल कौन करेगा। जो आपके बच्चो की देखभाल करेगा उसका और आपका क्या सम्बंध है।
15. आपके दूर रहने पर आपकी संपत्ति की देखभाल कौन करेगा?
यहाँ पर भी आपके सामने वही सवाल है, जब आप बहार जा रहे है, तो आपके घर की और आपके यहाँ अगर कोई पालतू जानवर है, तो उनकी देखभाल कौन करेगा। और जो व्यक्ति आपकी संपत्ति की देखभाल करेगा उसका और आपका क्या सम्बंध है।
16. क्या आपका अमेरिका में बने रहने का कोई इरादा है?
यह एक ऐसा सवाल है, जिसके बारे में हम सब जानते है। अगर आपका अमेरिका में रहने का कोई इरादा है, तो भी आप कांसुलर यह नहीं बोल सकते है, की आप अमेरिका में रहना चाहते है। यह सवाल इसलिए पूछा जाता है, ताकि यह साबित हो सके की आपका वहां पर रहने का कोई भी इरादा नहीं है। वीजा समाप्त होने पर अपने देश बापिस आये। इसके लिए आप कांसुलर को बताएं की मेरा परिवार मेरा घर, पालतू जानवर आदि मेरे देश में है, इसलिए में अपने देश बापिस आना चाहूंगा। अमेरिका में सिर्फ एक विदेश कार्य के लिए जा रहा हूँ।
17. आप मुझे कैसे विश्वास दिलाएंगे की आप बापस अपने देश लोट आएंगे?
कांसुलर को यह साबित करने के लिए अपने आप बता सकते है, की आप अपने देश से प्रेम करते है, यहाँ पर आपके पति या पत्नी है। इसके अलावा घर में माता पिता, भाई बहन, मेरा व्यवसाय आदि के बारे में बता सकते है। जो की साबित करता है, की आप बापिस अपने देश लोट कर आएंगे।
Note – इस लेख में आपको वीजा की जानकारी के बारे में पूछे जाने वाले सवालों के बारे में बताया गया है। जिसमे US Visitor Visa Interview Questions in Hindi अमेरिका जाने के लिए वीजा कैसे मिलेगा इससे पूछे जाने वाले सभी सवालों के बारे में आपको अच्छी तरह से समझाया गया है।
अगर आप अमेरिका जाना चाहते है, तो यह लेख आपके लिए बहुत मददगार साबित होगा। अगर आपका इस लेख से सम्बंधित कोई भी सवाल है, तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो कृपया इस लेख को अपने सभी ऐसे दोस्तों के साथ शेयर करें, जो विदेश जाने के लिए वीजा प्राप्त करना चाहते है, धन्यवाद।
भाई बहुत अच्छी जानकारी दिऐ है ऐसे इन्फोर्मेशन पोस्ट लिखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद