100+ Animals Name in Hindi and English | जानवरों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में

2
Animals Name in Hindi and English

अगर आप स्कूल में पढ़ते है, तो आप से जरूर पूछा गया होगा, की जानवरों के नाम बताइए हिंदी और इंग्लिश में (Animals Name in Hindi and English) तो शायद आपने 10 जानवरो के नाम हिंदी में बता भी दिए हो। लेकिन क्या आपको सभी जानवरो के नाम (All Animals Name in Hindi) पता है। अगर नहीं तो आपको चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है।

क्योकिं आपको इस लेख में 100 जानवरों के नाम हिंदी और इंग्लिश में मिलने वाले है। जिन्हे आप आसानी से याद कर सकते है। जब भी आप से स्कूल में 10, 20, 30, या 40 जानवरो के नाम पूछे जायेंगे तो आप बता सकते है। इसके अलावा आपको इस लेख में घरेलु यानी की पालतू जानवरो के नाम (Domestic Animals Name in Hindi and English) भी बताये गए है। तो आइये सबसे पहले जानते है, 10 जानवरों के नाम हिंदी और इंग्लिश में फोटो के साथ –

Animals Name in Hindi and English With Photo

1. शेर (Lion)

Animals Name in Hindi and English

शेर जंगल का राजा होता है, जिसे सिंह कहते है, यह बड़ी बिल्लियों की पेन्थेरा वंश की प्रजाति में से एक है। इस वंश में दूसरी सबसे बड़ी बिल्ली बाघ है। एक नर शेर में लगभग 250 किलो से ज्यादा वजन होता है। वर्तमान समय में शेर एशिया, उप सहारा, और अफ्रीका के जंगलो में पाए जाते है। शेरो की संख्या दिन प्रतिदिन कम होती जा रही है, जिसमे से कुछ बचे हुए शेर उत्तर पश्चिमी भारत में मौजूद है। आपको बता दें, की एक नर शेर का कार्य परिवार की रक्षा करना होता है, जबकि एक मादा शेरना शिकार करती है। शेर के दौड़ने की रफ़्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटा होती है।

2. चीता (Leopard)

Animals Name in Hindi and English

चीता एक मांसाहारी जानवर है, जो की बिल्ली के कुल से सम्बन्ध्ति है। यह अपनी अद्भुत फुर्ती और रफ़्तार के लिए लोकप्रिय है। इस प्रजाति में यह एक अकेला ऐसा जानवर है, जिसके पंजे कभी भी बंद नहीं होते है। जिसकी वजह से अन्य जानवरो की तुलना में इसकी पकड़ कमजोर रहती है। पकड़ कमजोर होने के कारण यह पेड़ पर भी नहीं चढ़ पाता है, हालाकिं अपनी फुर्ती के कारण यह पेड़ की कुछ नीची टहनियों या शाखाओं पर चढ़ जाता है। चीता जमीन पर रहने वाले रहने वाले जानवरो में से सबसे तेज जानवर है। जो की सिर्फ 3 सेकेंड में 103 किलोमीटर तक की रफ़्तार पकड़ लेता है। जो की एक सुपर कार से भी कई ज्यादा है।

3. हाथी (Elephant)

Animals Name in Hindi and English With Photo 01
हाथी जमीन पर रहने वाला सबसे बड़ा जानवर है। इसके अलावा यह जमीन पर रहने वाला सबसे विशाल स्तनपायी है। हाथी एलिफैन्टिडी कुल और प्रोबोसीडिया कुल का प्राणी है। वर्तमान में एलिफैन्टिडी कुल में सिर्फ दो प्रजातियां ही मौजूद है, जिनमे ऍलिफ़स तथा लॉक्सोडॉण्टा शामिल है। इसमें तीसरी प्रजाति मैमथ थी, जो की अब विलुप्त हो चुकी है। हाथी का गर्भकाल 22 महीने का होता है, जो की जमीन पर रहने वाले सभी जानवरो में सबसे ज्यादा है। हाथी के बच्चे का वजन जन्म के समय लगभग 104 किलो का होता है। इसकी आयु लगभग 50 से 70 वर्ष होती है। कुछ शोध के मुताबिक सबसे ज्यादा हाथी की आयु 82 वर्ष दर्ज की गयी है।

4. गेंडा (Rhino)

Animals Name in Hindi and English With Photo 05

गेंडा हाथी के बाद दूसरा सबसे बड़ा स्तनधारी जीव है। जिसका वजन लगभग 2 से 2.5 टन होता है। वैज्ञानिको के अनुसार ऐसा अनुमान गेंडा हमारी पृथ्वी पर लगभग पिछले 5 करोड़ साल से मौजूद है। गेंडे की कुल 5 प्रजातियां पायी जाती है, जिनमे से 3 प्रजाति एशिया, और 2 प्रजातियां अफ्रीका में मौजूद है। जिनके नाम कुछ इस प्रकार है – भारतीय गेंडा, सफेद गेंडा, काला गेंडा, जावन गेंडा, और सुमात्रन गेंडा। आपको बता दें, की इन प्रजातियों में मौजूद सफ़ेद गेंडा अफ्रीका में पाया जाता है, लेकिन इसका रंग हल्का भूरा होता है। भारत में सबसे ज्यादा गेंडे आसाम के काजीरंगा नेशनल पार्क में पाए जाते है। इसके अलावा भारतीय गेंडा नेपाल, पाकिस्तान, बर्मा आदि कई देशो में भी पाए जाते है। गेंडे के एक सिंग होता है, जो की गेंडे के बालो का एक गुच्छा होता है, जो की बहुत मजबूत होता है। यह सिंग टूटने पर वापिस आ जाता है।

5. हिरण (Deer)

Animals Name in Hindi and English With Photo 06

हिरण एक स्तनधारी जीव है। जो की भारत के अलावा दुनिया के सभी देशो में पाया जाता है, (अंटार्कटिका और ऑस्ट्रेलिया को छोड़कर) यह आमतौर पर घास के मैदानों में रहना पसंद करते है। हिरण की आँखे बहुत सुन्दर होती है। हरण के सींग बहुत सुन्दर होते है। सींग सिर्फ नर हिरण के ही होते है, यह सींग बहुत मजबूत होते है। हिरण के शरीर पर हलके भूरे रंग के गोल गोल धब्बे होते है। हिरण अपनी आँखों से अन्य जानवरो की अपेक्षा ज्यादा देख सकता है, हिरण अपनी आँखों से 300 डिग्री तक तक सकता है। हिरण शुद्ध शाकाहारी होते है, जो की घास और छोटे पौधों को भोजन के रूप में खाते है।

6. घोड़ा (Horse)

Animals Name in Hindi and English With Photo 04

घोड़ा एक पालतू पशु है, जो की अन्य जानवरो की अपेक्षा ज्यादा वफादार होता है। घोड़ा ऐसा पहला जानवर था जिसे सबसे पहले पालतू बनाया गया था। घोड़े का उपयोग प्राचीन काल से ही यातायात के रूप में किया जा रहा है। घोड़े की कई नस्ल होती है, जिनमे सबसे अच्छी नस्ल अरबी मानी जाती है। अरबी के अलावा, अफ्रीकन, और एशियाई घोड़े भी बहुत उत्तम होते है। घोड़ा अपनी आँखों से 360 डिग्री तक देख सकता है, लेकिन घोड़ा इंसानो की तरह किसी चीज पर फोकस नहीं कर पाता है। नर घोड़े का जबड़ा उसके मस्तिष्क से बड़ा होता है, नर घोड़े के मुँह में 40 दाँत होते है, और मादा घोड़े के मुँह में 36 दाँत होते है। घोड़ा एक शाकाहारी जीव है, जो की सिर्फ घास, चना और अनाज खाता है।

7. भालू (Bear)

Animals Name in Hindi and English With Photo

भालू को रीछ के नाम से भी जाना जाता है, इसका वैज्ञानिक नाम अरसिडाए (Ursidae) है। भालू मांसाहारी गण का स्तनधारी प्राणी है। भालू दुनिया के सभी हिस्सों में पाया जाता है, इसकी कुल आठ ज्ञात प्रजातियां है। जो की यूरोप, एशिया, उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के महाद्वीपों में पाया जाता है। भालू की सभी प्रजातियां देखने में एक जैसी होती है, जिसकी मोटी टाँगे व बाज़ू, और बड़ा शरीर, लम्बी नाक, पुरे शरीर पर घने बाल, और मजबूत नाख़ून होते है। आमतौर पर भालू की छह जातियाँ सर्वाहारी होती हैं, जो की मांस और वनस्पतियां दोनों खाती है, इनमे से ध्रुवीय भालू (पोलर बेयर) मांस-मछली खाता है, और बड़ा पांडा, सिर्फ बांस की पत्तियां खाता है। भालू गुफाओं और जमीन के बड़े गड्डों में अपना घर बनाते है।

8. भेड़ (Sheep)

Animals Name in Hindi

भेड़ आदि काल से मनुष्य के बिच रही है। मनुष्य प्राचीन समय से ही भेड़ पालन करता आ रहा है। भेड़ का उपयोग ऊन, मांस, और घी के लिए किया जाता है। भेड़ के घी से आयुर्वेदिक दवाइयां बनाई जाती है। जो की कुछ बिमारियों में बहुत लाभदायक होती है। साथ ही भेड़ ऐसी घासों को चरती है, जो की कृषि अयोग्य होती है। भेड़ के बच्चो को मेमना कहते है।

9. जिराफ़ (Giraffe)

Animals Name in Hindi and English With Photo

जिराफ़ दुनिया का सबसे ऊँचा जानवर है, जो की अफ्रीका के जंगलो में पाया जाता है। जिराफ़ एक शाकाहारी पशु है। जो की अपने भोजन को जुगाली करके खता है। इसका वैज्ञानिक नाम जिराफ़ा कॅमेलोपार्डेलिस है, इसका यह नाम इसलिए पड़ा, क्योकिं सिका मुँह ऊंट की तरह है, और त्वचा पर तेंदुए जैसा रंग है। आमतौर पर जिराफ़ा 5 से 6 मीटर तक ऊँचा होता है, जिसमे नर जिराफ़ा का वजन 1200 किलो और मादा का 730 किलो तक होता है। जिराफ़ा अपने पेरो के यांत्रिक तनाव और हड्डियों की वजह से अपने शरीर का 1000 हजार किलो वजन उठा पाता है।

10. ऊंट (Camel)

Animals Name in Hindi and English With Photo

ऊंट रेगिस्तान में पाया जाने वाला जानवर है, जो की कैमुलस जीनस के अंतर्गत आता है। आमतौर पर एक कूबड़ वाला ऊंट ज्यादातर देखने को मिलता है। एक कूबड़ वाला ऊंट अरबी होता है, इसके अलावा दो कूबड़ वाला ऊंट भी होता है, जिसे बैक्ट्रियन ऊंट कहते है। अरबी ऊँट पश्चिमी एशिया के सूखे रेगिस्तान रहते है, जबकि बैकट्रियन ऊँट मध्य और पूर्व एशिया में रहते है, बैकट्रियन ऊँट मध्य और पूर्व एशिया में रहने के साथ साथ यहाँ के मूल निवासी भी है। कभी ना कभी आप से एक सवाल जरूर पूछा गया होगा, की रेगिस्तान का जहाज किसे कहते है? रेगिस्तान का जहाज ऊंट को कहते है। ऊंट रेगिस्तान के तपते क्षेत्रों में 21 दिन तक बिना पानी पिए चल सकता है। इसका उपयोग रेगिस्तान में सामान और सवारी ढोने के लिए किया जाता है।

100 Animals Name in Hindi and English | जानवरों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में

क्रमांक जानवरों के नाम हिंदी में जानवरों के नाम अंग्रेजी में
1 हाथी Elephant
2 लोमड़ी Fox
3 गीदड़ Jackal
4 हिरण Deer
5 भेड़िया Wolf
6 बारहसिंगा Reindeer
7 एमु Emu
8 ओरिक्स Oryx
9 आर्माडिलो Armadillo
10 वालरस Walrus
11 दरियाई घोड़ा Hippopotamus
12 गेंडा Rhino
13 गाय Cow
14 बैल Ox
15 भैंस Buffalo
16 प्लैटीपस Platypus
17 पूमा / प्यूमा / कूगर Puma / Cougar
18 कबूतर Pigeon
19 जेलीफिश Jellyfish
20 घोड़ा Horse
21 गधा Donkey
22 बिल्ली Cat
23 चूहा Rat
24 खरगोश Rabbit
25 कुत्ता Dog
26 बकरी Goat
27 सूअर Pig
28 भेड़ Sheep
29 भालू Bear
30 मगरमच्छ Crocodile
31 नेवला Weasel
32 छछूंदर Moles
33 साही Porcupine
34 लकड़बग्घा Hyena
35 खच्चर Mule
36 कछुआ Tortoise
37 सांप Snake
38 बाघ Tiger
39 ध्रुवीय भालू Polar Bear
40 मकड़ी Spider
41 बिच्छू Scorpion
42 मछली Fish
43 केकड़ा Crab
44 झींगा Shrimp
45 जंगली बिल्ली Wildcat
46 रैकून Raccoon
47 ऊदबिलाव Beaver
48 पैगोंलिन Pangolin
49 कांटेदार चूहा hedgehog
50 कोआला koala
51 गिरगिट chameleon
52 घोंघा snail
53 लामा llama
54 बतख Duck
55 मुर्गी Chicken
56 टर्की Turkey
57 चील Eagle
58 गिद्ध Vulture
59 लकड़बग्घा Hyena
60 सियार jackal
61 छिपकली Lizard
62 चींटी Ant
63 मधुमक्खी Honey Bee
64 उल्लू Owl
65 व्याध पतंग (ड्रगन फ्लाई) Dragonfly
66 जंगली भैंस Bison
67 मोर Peacock
68 घड़ियाल Alligator
69 टिड्डी Grasshoper
70 कौआ Crow
71 हंस Swan
72 कोयल Cuckoo
73 गौरया Sparrow
74 कीड़े Worms
75 मेंढक Frog
76 मच्छर Mosquito
77 शुतुरमुर्ग Ostrich
78 पेंगुइन Penguin
79 तोता Parrot
80 ऑक्टोपस Octopus
81 पोस्सम Possum
82 सील Seal
83 कोबरा Cobra
84 सांड Bull
85 शेर Lion
86 चीता Cheetah
87 तेंदुआ Leopard
88 बन्दर Monkey
89 साइगा Saiga
90 बनबिलाव Lynx
91 टपीर Tapir
92 बटेर Quail
93 जिराफ Giraffe
94 नील गाय Nilgai
95 ऊंट Camel
96 फोसा Fossa
97 नीलकंठ Kingfisher
98 बबून baboon
99 तिलचट्टा Cockroach
100 सिफाका Sifaka

यह जानकारी भी जरूर पढ़ें

Domestic Animals Name in Hindi and English | पालतू जानवरों के नाम हिंदी और इंग्लिश में

क्रमांक पालतू जानवरों के नाम हिंदी में पालतू जानवरों के नाम अंग्रेजी में
1 गाय Cow
2 भेड़ Sheep
3 ऊंट Camel
4 कुत्ता Dog
5 भैंस Buffalo
6 घोड़ा Horse
7 बंदर Monkey
8 कछुआ Tortoise
9 बकरी Got
10 खच्चर Mule
11 चूहा Rat
12 गधा Donkey
13 बैल Ox
14 बिल्ली Cat
15 हाथी Elephant
16 खरगोश Rabbit
17 सांड Bull
18 मुर्गी Chicken
19 लामा Llama
20 बत्तख Duck
21 सूअर Pig
22 याक Yak

 

10 जंगली जानवरों के नाम बताओ

  1. शेर (Lion)
  2. चीता (Cheetah)
  3. हिरण (Deer)
  4. हाथी (Elephant)
  5. भेड़िया (Wolf)
  6. सियार (Jackal)
  7. लोमड़ी (Fox)
  8. बाघ (Tiger)
  9. भालू (Bear)
  10. तेंदुआ (Leopard)

Note – इस लेख में जंगली और पालतू जानवरों के नाम हिंदी और इंग्लिश में (Animals Name in Hindi and English) बताये गए है। अगर आप एक छात्र है, तो आपके लिए यह लेख बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस लेख में आप अपने अनुसार 10 20 50 या 100 जानवरों के नाम हिंदी और इंग्लिश में देखकर लिख सकते है। साथ ही आप सभी जानवरो के नाम की Spelling भी याद कर सकते है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इस लेख को अपने किसी भी एक दोस्त के साथ जरूर शेयर करें, धन्यवाद।

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here