Poppy Flower एक प्रकार का फूल का पौधा होता है। जिसके बारे में आज आपको पूरी जानकारी मिलने वाली है। इसे दूसरे कई और नामो से भी जाना जाता है। पॉपी के फूल हिंदी में पोस्त या पोस्ता कहते है। इसके अलावा इसे खसखस का पौधा भी कहते है। और भी कई रोचक तथ्य पॉपी के फूल से जुड़े है, जो आपको इस लेख में मिलने वाले है। आइये जानते है, Poppy Flower in Hindi पॉपी के फूल और पौधे से जुड़ी सभी जानकारियां –
पोस्ता के फूल की जानकारी Poppy Flower in Hindi
पॉपी के फूल को पोस्त या पोस्ता कहते है। यह एक फूल देने वाला प्लांट है। इसका उपयोग आमतौर पर घरो की सजावट के लिए किया जाता है। लेकिन इसके अलावा इसकी खेती भी की जाती है। पोस्त पॉपी कुल का ही एक पौधा है। यह भूमध्यसागर का निवासी माना जाता है।
शुरुआत में पॉपी का फूल भूमध्यसागर के आस पास पाया गया था। इसके बाद यह पूरी दुनिया में उगाया जाने लगा। वर्तमान समय में पोस्त की खेती भारत, एशिया माइनर, चीन, तुर्की जैसे कई देशो में मुख्य रूप से की जाती है। भारत में पॉपी की खेती उत्तर प्रदेश, राजस्थान, और मध्य प्रदेश में होती है।
आपको बता दें की पॉपी की खेती करने के लिए आपको आबकारी विभाग द्वारा परमिशन लेनी पड़ती है। अगर आप इसकी खेती बिना परमिशन के करते है, तो आपको सजा भी हो सकती है। ऐसा इसलिए है, क्योकिं पोस्त के Plant से अफीम निकाला जाता है, जो की पूरी तरह से गैरकानूनी होता है। अफीम एक नशीला पदार्थ है। “पोस्त” पश्तो भाषा से लिया गया एक शब्द है।
पोस्त का पौधा Poppy Plant in Hindi
पॉपी का पौधा बहुत अधिक खूबसूरत और आकर्षक होता है। आमतौर पर पॉपी का पेड़ लगभग 60 सेंटीमीटर तक ऊँचा होता है। लेकिन इसकी कुछ प्रजातियां में यह पौधा छोटा भी होता है। पोस्त के पौधे पर पत्तियां इसके तने से सीधी निकलती है। इन पत्तियां को रंग हल्का हरा होता है। इस पौधे की पत्तियां भी बहुत खूबसूरत होती है। पॉपी के ऊपर सफ़ेद, लाल, बैंगनी, पीले, और गुलाबी फूल खिलते है। इसके अलावा भी यह कई रंगो में पाया जाता है।
यह जानकारी भी जरूर पढ़ें
- चंपा के फूल की जानकारी
- पीस लिली के पौधे की जानकारी
- ब्रोकली की जानकारी
- सेज की पत्तियों की जानकारी
- रजनीगंधा फूल की जानकारी
- मोरपंखी का पौधा कहां या किस दिशा में लगाना चाहिए
पॉपी का फूल Poppy Flower in Hindi
पॉपी के सबसे ज्यादा पौधे लाला फूलों वाले देखने को मिलते है। इसके अलावा यह हलके बैंगनी, और सफ़ेद भी होते है। इस पौधे के ऊपर एक फल लगता है, पोस्त के इस फूल को ‘डोडा’ कहते है। यह बहुत चिकना होता है, डोंडा फल का आकर अंडाकार होता है।
आपको बता दें की पॉपी की कुछ प्रजाति का उपयोग अफीम के लिए किया जाता है, और कुछ प्रजाति का उपयोग घर और बगीचों में फूलों के लिए किया जाता है। पॉपी के जिन पौधों को फूलों और घर की सजावट के लिए लगाया जाता है, इन्हे शर्ली पॉपीज कहते हैं।
पोस्त के पौधे से अफीम निकलने के लिए किसान इसके फल जिसे डोंडा कहते है। कच्चे डोडे पर किसी तेज धार वाले चाकू से धारियां बनाते है। इसके बाद इस डोडे से इक प्रकार का दूध जैसा चिपचिपा पदार्ध निकलता है, जब यह सुखकर गाढ़ा हो जाता है, तो इसे डोडे के ऊपर से खुरच लिया जाता है।
यही अफीम होता है। जब पोस्त का फल सुख जाता है, तो इसके डोडे के छिलके को पानी में भिगोकर बचे हुए अफीम को भी निकल लिया जाता है। इसमें से मॉरफीन और कोडीन निकाले जाते हैं, यह दोनों दवाइयों के लिए उपयोग किये जाते है।
अफीम के अंदर आमतौर पर 8 से 13 प्रतिशत मॉरफीन होता है, यह ज्यादा से ज्यादा 22.8 प्रतिशत तक जा सकता है। अगर बात करें की अफीम की खेती से कितना अफीम निकलता है, एक एकड़ के खेत से लगभग 25 सेर तक अफीम निकला जा सकता है।
पॉपी के बीज Poppy Seeds in Hindi
पॉपी की कहती अफीम के अलावा इसके बीजों के लिए भी की जाता है। पॉपी के बीजों को खसखस या पोस्तदाना भी कहते है। इसके बीजों कई रंगो में आते है, जिनमे Black White और Blue सबसे ज्यादा मांगे जाते है। Poppy Seeds में तेल की मात्रा लगभग 40 से 60 प्रतिशत तक पायी जाती है।
इन बीजों से निकला गया तेल खाद्य चीजों को पकने के लिए किया जाता है। पोस्त के बीजों का उपयोग मिठाई, और ठंडाई जैसी चीजे बनाने के लिए किया जाता है। खसखस के अंदर किसी भी तरह का नशीला पदार्थ नहीं होता है। खसखस को औषधियुक्त माना गया है।
खसखस के फायदे मानव शरीर के लिए बहुत लाभदायक होते है। खसखस बालों के लिए भी बहुत लाभदायक होता है। यह अपने पोस्टिक गुणों की वजह से बहुत अधिक लोकप्रिय है। उत्तराखंड में गढ़वाल जिले में पोस्त के हरे पत्तों का उपयोग सब्जी बनाने के लिए किया जाता है।
Note – यह लेख पोस्ता के फूल के बारे में था। जिसमे आपको Poppy Flower in Hindi पॉपी के फूल के बारे में सभी जानकारी दी गयी है। आपको यह लेख कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं। इस लेख को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें, धन्यवाद।