Mechanical Engineer Kaise Bane | मैकेनिकल इंजीनियरिंग क्या और इसमें क्या होता है

0
Mechanical Engineer Kaise Bane Puri Jankari

दोस्तों स्वागत है हमारे वेबसाइट पर आज की इस पोस्ट में हम बात करने वाले Mechanical Engineer Kaise Bane मैकेनिकल इंजीनियर इंजीनियर की पुरानी और सबसे बड़ी शाखा है I अगर आपने साइंस स्ट्रीम से 12वीं की परीक्षा पास की है आपका सपना है की आप एक मैकेनिकल इंजीनियर बने तो आपके लिए यह आर्टिकल काफी महत्वपूर्ण होने वाला है क्योंकि मैं इसमें आपको मैकेनिकल इंजीनियर से जुड़े हुए सभी चीजें जैसे- योग्यता क्या होनी चाहिए?

सैलरी कितनी मिलेगी? कोर्स क्या करना होगा ?कोर्स की फीस क्या होगी? मैकेनिकल इंजीनियर के लिए बेस्ट कॉलेज? करियर स्कोप क्या है? और इंजीनियरिंग क्या है, इत्यादि जैसे महत्वपूर्ण चीजों के बारे में बताऊंगा तो जिसे जानने के बाद आपके सारे Doubt दूर हो जाएंगे और आप आसानी से एक अच्छा मैकेनिकल इंजीनियर बन पाएंगे –

Table of Contents

Mechanical Engineer क्या है?

मेकेनिकल इंजीनियर एक बहुत ही पुरानी और जानी-मानी इंजीनियर की एक शाखा है जिसके अंतर्गत आपको मशीन से जुड़े हुए सभी चीजों के बारे में जानकारी दी जाएगी और साथ में अभी बताया जाएगा कि आप किस प्रकार असीम कोट डिजाइन और डिवेलप कर सकते हैं I जिसके बाद आप आसानी से विभिन्न विभिन्न तरह के मशीनों का निर्माण कर पाएंगे मैकेनिकल इंजीनियर का प्रमुख काम बिजली उत्पन्न करने वाले मशीनों जैसे जनरेटर आंतरिक दहन मशीन और गैस टरबाइन इत्यादि मशीनों को निर्मित करना I (” आसान भाषा में समझे तो मैकेनिकल इंजीनियर का मतलब होता होता है उन्नत किस्म के मशीनों का निर्माण करना “)

Mechanical Engineering में क्या होता है?

जैसा की आपको पहले ही बताया गया है, की मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इंजीनियरिंग की सबसे पुरानी शाखाओं में से है, लेकिन जब आप अपना करियर इस क्षेत्र में बनाने के बारे में सोचते है, तो सबसे पहले आपके मन में एक ही सवाल आता है, की Mechanical Engineering में क्या होता है? आपको बता दे की इसके अंतर्गत छात्र मशीनों के डिजाईन, निर्माण और उनके कार्य करने के तरीके पर अध्ययन करते है। जब आप एक इंजीनियर बनकर किसी कंपनी में जाते है, तो वहां पर आपको मशीनों का ध्यान रखना होता है, किसी भी मशीने के रुकने पर उसकी कमी को खोजना आदि कार्य होते है।

मैकेनिकल इंजीनियर कैसे बने पूरी जानकारी

मैकेनिकल इंजीनियर आप दो तरीके से बन सकते हैं दोनों के बारे में मैं आपको नीचे संक्षिप्त में विवरण दूंगा आइए जाने –

10 कक्षा के बाद में मैकेनिकल इंजीनियर बने-

अगर आपने दसवीं की कक्षा 60 प्रतिशत अंकों के साथ पास किया है तो आप आसानी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग का डिप्लोमा कोर्स कर कर आप मैकेनिकल इंजीनियर बन सकते हैं जिसे हम लोग पॉलिटेक्निक भी कहते हैं I आप चाहे तो Diploma कोर्स करने के बाद इसके डिग्री कोर्स में भी एडमिशन ले सकते हैं I

12 कक्षा के बाद मैकेनिकल इंजीनियर बने –

अगर आपने 12वीं की कक्षा साइंस Steam से पास की है तो आप आसानी से मेकेनिकल इंजीनियर के डिग्री कोर्सेज में एडमिशन ले कर आप मैकेनिकल इंजीनियर बन सकते हैं इसके लिए आपको State Level पर आयोजित की जाने वाले एंट्रेंस एग्जाम को पास करना होगा तभी जाकर आप इसके डिग्री कोर्स में एडमिशन ले पाएंगे I

Mechanical Engineer Eligibility

केमिकल इंजीनियर बनने के लिए आपके पास न्यूनतम दसवीं की डिग्री होनी चाहिए जिसके बाद आपको मेकेनिकल इंजीनियरिंग में Diploma करना है और आप आसानी से मेकेनिकल इंजीनियर बन सकते हैं इसके अलावा अगर आप मैकेनिकल इंजीनियर में डिग्री कोर्स करना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास 12वीं के डिग्री साइंस स्ट्रीम से होनी चाहिए I सबसे अहम बात के दसवीं के बाद अगर आप पर डिप्लोमा कोर्स करना चाहते हैं तो आप के मार्क्स दसवीं में 60% होनी चाहिए इसके विपरीत अगर आप 12वीं के बाद डिग्री कोर्स करना चाहते हैं तो आपके पास 50% मार्क्स होने आवश्यक हैं

Mechanical Engineer बनने के लिए कौन-कौन से एंट्रेंस एग्जाम देने होंगे –

State Government Engineering Colleges में admission लेने के लिए आपको सरकार द्वारा आयोजित परीक्षा प्रवेश परीक्षा (Entrance Exam) को देना होता है इसके अलावा किस राज्य के प्राइवेट कॉलेज में भी इसी प्रवेश परीक्षा द्वारा दाखिला ले सकते।

  • Wbjee
  • Comedk
  • UPSEE
  • MHCET
  • VITEEE

इसके अलावा अगर आप मैकेनिकल इंजीनियरिंग की शाखा में m-tech का कोर्स करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको भारत सरकार द्वारा आयोजित की जाने वाली एक्जाम Gate को  pass  करना आवश्यक होगा I

Mechanical Engineer बनने के लिए कोर्स-

  • बीटेक इन मैकेनिकल  इंजीनियरिंग (B.Tech in Mechanical Engineering)
  • बीई इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग (BE in Mechanical Engineering)
  • डिप्लोमा इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग (Diploma in Mechanical Engineering)
  • एमटेक इन मैकेनिकल इंजीनियर (MTech in Mechanical Engineer)

Mechanical Engineer कोर्स की फीस क्या होगी –

अगर आप मैकेनिकल इंजीनियरिंग का कोर्स करना चाहते हैं और इसकी फीस क्या होगी इस सवाल का जवाब आपको मालूम नहीं है तो मैं आपको बता दूं कि अगर आप डिप्लोमा कोर्स करते हैं तो आपको प्रति सेमेस्टर ₹50000 देने पड़ सकते हैं इसके विपरीत अगर डिग्री कोर्स करते हैं तो आपको ₹300000 का खर्च मैकेनिकल इंजीनियरिंग कोर्स करने के लिए आ सकता है या निर्भर करता है कि आप किस प्रकार के संस्थान में एडमिशन ले रहे हैं I सबसे महत्वपूर्ण बात प्राइवेट कॉलेज के मुकाबले सरकारी कॉलेजों में फीस काफी कम होती है

Mechanical Engineer का कोर्स करने के बाद Career Options

मैकेनिकल इंजीनियरिंग कोर्स करने के बाद आप निम्नलिखित प्रकार के पोस्ट पर काम कर सकते हैं जिसका विवरण मैं आपको नीचे बिंदु अनुसार दूंगा –

  • मेंटेनेंस इंजीनियर
  • पैट्रोलियम इंजीनियर
  • एयरोस्पेस इंजीनियर
  • क्वालिटी चेक इंजीनियर
  • आर्किटेक्चरल और इंजीनियरिंग
  • पेट्रोलियम इंजीनियर
  • सेल्स इंजीनियर्स न्यूक्लियर इंजीनियर
  • ड्राफ्टर्स मैटेरियल इंजीनियर

Mechanical Engineering jobs in Government Sector

  • भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (बीएचईएल)
  • डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ)
  • नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (एनटीपीसी)
  • इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो)
  • इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ़ इंडिया (ईसीआईएल) कोल इंडिया
  • स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल)

Mechanical Engineering jobs in Private Sector

  • टाटा मोटर्स
  • हौंडा मोटर्स
  • हीरो मोटोकॉर्प
  • बजाज ऑटो भाभा एटॉमिक रिसर्च सेटर लेलैंड मोटर्स
  • फोर्ड मोटर कंपनी
  • किर्लोस्कर ग्रुप
  • गोजरेज ग्रुप
  • लार्सन एंड टुब्रो ग्रुप
  • थिसेन क्रुप

Mechanical Engineering अंतर्गत कौन-कौन से सब्जेक्ट को शामिल किया गया है –

  • कंप्यूटर एडेड डिजाइन ऑफ़ थर्मल सिस्टम
  • कम्प्यूटेशनल फ्लुइड डायनेमिक्स एंड हीट ट्रांसफर
  • फंडामेंटल्स ऑफ़ कास्टिंग एंड सॉलिडीफिकेशन
  • मॉडलिंग ऑफ़ टरबूलेंट कम्बस्शन
  • इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग एंड ऑपरेशन रिसर्च
  • वेव प्रोपेगेशन इन सोलिड्स
  • प्रिंसिपल ऑफ़ वाइब्रेशन कंट्रोल
  • ट्रांजीशन एंड टर्बुलेंस
  • रेलरोड व्हीकल डायनामिक्स
  • रोबोट मैनिपुलेटर्स डायनामिक्स एंड कंट्रोल

Mechanical Engineer Career Scope

जैसा कि आप लोग जानते हैं कि आज की तारीख में हम सभी लोग digital युग में निवास कर रहे हैं I ऐसा कोई भी काम नहीं है जो आज हम बिना मशीन के कर पाए I जैसे इसे दुनिया उन्नति करती जा रही है वैसे वैसे हम मशीनों पर बहुत ज्यादा ही निर्भर होते जा रहे हैं I इसलिए हम कह सकते हैं कि मैकेनिकल इंजीनियरिंग का करियर स्कोप काफी ब्राइट और शानदार है I आने वाले समय में मैकेनिकल इंजीनियर में रोजगार की असीम संभावना है I

Mechanical Engineering Salary-

मैकेनिकल इंजीनियर को शुरुआत के दिनों में 25 से ₹35000 की सैलरी दी जाती है इसके अलावा जैसे-जैसे उसका अनुभव पड़ता है I उसकी सैलरी लाखों में भी पहुंच जाती है I  इसके विपरीत अगर आप विदेशों में मेकेनिकल इंजीनियर के पोस्ट पर आकर काम करेंगे तो वहां पर आपको आसानी से लाखों के रुपए में आप को सैलरी दी जाएगी इसलिए हम कह सकते हैं कि सैलरी की नजर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग करियर ऑप्शन आपके लिए काफी बेस्ट है I

Best College for Mechanical Engineering

  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी मद्रास, मद्रास
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी खड़गपुर, खड़गपुर
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी बॉम्बे, बॉम्बे
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी दिल्ली
  • इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी रुड़की, रुड़की
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी गुवाहाटी, गुवाहाटी
  • जादवपुर यूनिवर्सिटी, कोलकाता
  • अन्ना यूनिवर्सिटी, चेन्नई
  • बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, और साइंस, पिलानी (बिट्स पिलानी)

मैकेनिकल इंजीनियरिंग के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न 

मैकेनिकल इंजीनियर की सैलरी कितनी होती है?

मैकेनिकल इंजीनियर की शुरूआती सैलरी लगभग 20 हजार से लेकर 40 हजार के बिच होती है। इसके अलावा जैसे जैसे आपको अनुभव होता जाता है, और आप किसी बड़ी कंपनी में जाते है, तो यहाँ पर आपकी सैलरी 50 हजार से लेकर 1 लाख तक हो सकती है।

मैकेनिकल पॉलिटेक्निक क्या होता है?

मैकेनिकल पॉलिटेक्निक एक प्रकार का डिप्लोमा कोर्स होता है, जिसे Diploma in Mechanical Engineering कहा जाता है। इस कोर्स को 10th और 12th पास करने के बाद किया जा सकता है। इसके अलावा आप पॉलिटेक्निक को किसी गोवेर्मेंट कॉलेज से भी कर सकते है, जिसके प्रत्येक वर्ष एग्जाम होते है।

इंजीनियरिंग में कौन सी ब्रांच अच्छी है?

आमतौर पर इंजीनियरिंग में मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और सिविल ज्यादा लोकप्रिय है, लेकिन इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, केमिकल और टेक्सटाइल जैसी कई और ब्रांच भी शामिल है। लेकिन यह कहना मुश्किल है, की इनमे से कौन सी इंजीनियरिंग ब्रांच आपके लिए अच्छी है, क्योकिं यह आप पर निर्भर करता है, की आपको किस क्षेत्र में रूचि है।

डिप्लोमा और पॉलिटेक्निक में क्या अंतर है?

आपको बता दें, की पॉलिटेक्निक एक प्रकार की संस्था होती है, उस संस्था द्वारा आप जिस विषय में कोर्स करते है, उसका जो सर्टिफिकेट आपको मिलता है, वह डिप्लोमा होता है। हालाकिं पोलीटेक्निक का कोर्स तीन वर्ष का होता है, लेकिन इस कोर्स को डिप्लोमा कहा जाता है।

इंजीनियर डे कब और क्यों मनाया जाता है?

इंजीनियर Day भारत में प्रतिवर्ष 15 सितम्बर को मनाया जाता है, जिसे हिंदी में अभियन्ता दिवस के नाम से भी जाना जाता है। 15 सितम्बर को भारत के महान अभियन्ता एवं भारतरत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन को इंजीनियर्स डे के रूप में मनाया जाता है। एम् विश्वेश्वरैया भारत के सबसे महान इंजिनियरों में से एक थे, जिन्होंने भारत को एक नया रूप दिया।

Note – यह लेख मैकेनिकल इंजीनियरिंग पर आधारित था, जिसमे आपको बताया गया है, की Mechanical Engineer Kaise Bane इसके अलावा इस लेख मैं मैकेनिकल इंजीनियरिंग से सम्बंधित और भी कई महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके साथ साझा किया गया है। अगर आपका इस लेख से सम्बंधित कोई भी सवाल है, तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा, तो कृपया इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें, धन्यवाद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here