भारत के सबसे अच्छे कॉलेज | Best Colleges in India

0
भारत के सबसे अच्छे कॉलेज

भारत के सबसे अच्छे कॉलेज (Best Colleges in India) : जो छात्र अपने जीवन में कुछ बड़ा करना चाहते है, वह हमेशा कुछ ऐसे कॉलेज की तलाश करते है, जहाँ पर सबसे अच्छी पढाई कराइ जाती है। शिक्षा मानव जीवन का एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है। अगर सही शिक्षा मानव को दी जाती है, तो वह देश के लिए अपना योगदान दे पाता है।

हमारे देश में शिक्षा देने के लिए बहुत सी कॉलेज और यूनिवर्सिटीज की स्थापना की गयी है। जिनमे से कुछ अपनी अच्छी पढ़ाई के लिए जानी जाती है। जिनमे भारत के अलावा विदेशो से भी छात्र पढ़ाई करने के लिए आते है। आज हम इस लेख में “भारत के सबसे अच्छे कॉलेज” के बारे में जानेगे। जो की उन छात्रों के लिए सबसे अच्छे है, जो स्ट्रीम्स से अपनी पढ़ाई करना चाहते है।

जब एक छात्र 10th और 12th पास कर लेता है, तो उसके बाद वह अपना करियर बनाने के लिए बहुत ही सोच समझकर आगे का निर्णय लेता है। क्योकिं 12th पास करने के बाद उसे एक ऐसे कॉलेज में एडमिशन लेना होता है, जहाँ से वह अच्छी पढ़ाई करके अच्छी नौकरी कर सकता है।

भारत के सबसे अच्छे कॉलेज में एडमिशन के लिए हर साल एग्जाम होते है। जिसमे सभी छात्र परीक्षा देते है, जिन छात्रों के अच्छे नंबर आते है, उन्हें भारत के 10 सबसे अच्छे कॉलेज में एडमिशन लेने का अवसर प्राप्त होता है। आप में में एक सवाल आ रहा होगा, की आखिर देश के सबसे अच्छे कॉलेज की सूचि कैसे तैयार होती है।

आपको बता दें, की इसके लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा देश के सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेज की रैंकिंग को तैयार किया जाता है। जिसके बाद यह निर्धारित होता है, की कौन सा कॉलेज देश के अच्छे कॉलेज की लिस्ट में आता है। अगर आपने 12th पास कर लिया है, या फिर अभी 12th की पढ़ाई कर रहे है,

और अपनी आगे की पढ़ाई के लिए कॉलेज की तलाश में है, तो यहाँ पर आपको भारत के सबसे अच्छे कॉलेज की लिस्ट दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपने शहर के नजदीक के अनुसार कॉलेज चुन सकते है। आइये जानते है, भारत के सबसे अच्छे कॉलेज कौन से है :

भारत के सबसे अच्छे कॉलेज

आइये जानते है, National Institutional Ranking Framework (NIRF) के द्वारा भारत के सबसे अच्छे कॉलेज के बारे में। आपको बता दें, की पुरे भारत से 6000 हजार कॉलेज और विश्वविद्यालयों में से जो भारत के 10 सबसे अच्छे कॉलेज है, हम उनके बारे में जानेगे।

1. मिरांडा हाउस (दिल्ली विश्वविद्यालय)

Miranda House

मिरांडा हाउस विश्विद्यालय दिल्ली में स्तिथ है, जो की इस रैंकिंग में पहले स्थापन पर आता है। इस विश्विद्यालय की स्थापना 7 March 1948 को हुई थी। यह दिल्ली यूनिवर्सिटी के उत्तरी कैंपस में स्तिथ है, जो की दिल्ली के लोकप्रिय महिला कॉलेज में से एक है।

इस विश्विद्यालय को Cumulative Grade Point Average (CGPA) के साथ एनएएसी ग्रेड ए + से मान्यता प्राप्त है। यह 2023 में पांचवीं बार NIRF की पहली रैंक पर आया है। छात्र कॉलेज से जुड़ी सभी जानकारियों के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://www.mirandahouse.ac.in/ पर जाकर सभी जानकारियां देख सकते है।

2. लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वीमेन

Lady Shri Ram College For Women

Lady Shri Ram College का भारत में दूसरा स्थान आता है। इस कॉलेज की स्थापना सन 1956 में हुई थी। इस कॉलेज को Lala Shri Ram द्वारा बनवाया गया था। यह महिला कॉलेज है, जो की दिल्ली यूनिवर्सिटी से संबद्ध है। कॉलेज का पता Lala Lajpat Rai Rd, Lajpat Nagar IV, New Delhi, Delhi, 110024 है।

यहाँ पर छात्रों को 25 पाठ्यक्रम मिल जाते है, जहाँ पर आपको Under Graduation and Post Graduation Course करने का अवसर मिलता है। कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट https://lsr.edu.in/ है, जहाँ से आप कॉलेज से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में जान सकते है।

3. प्रेसीडेंसी कॉलेज तमिलनाडु

Presidency College

प्रेसीडेंसी कॉलेज को NIRF 2021 के द्वारा पुरे भारत में सातवां स्थान दिया गया है। और सन 2022 में इस कालेज को NIRF रैंकिंग द्वारा तीसरा स्थान दिया गया है। यह कालेज Arts, Commerce and Science के सब्जेक्ट का है। इस स्कूल को शुरुआत में मद्रास प्रिपरेटरी स्कूल के रूप में स्थापित किया गया था।

लेकिन 16 अक्टूबर 1840 को हाई स्कूल और फिर स्नातक कॉलेज के रूप में पुनर्निर्मित किया गया। प्रेसीडेंसी कॉलेज भारत के सबसे पुराने कला कॉलेजों में से एक है। इस कॉलेज का निर्माण अंग्रेजो द्वारा सन 1840 में करवाया गया था, यह भारत अंग्रेजों द्वारा स्थापित दो प्रेसीडेंसी कॉलेजों में से एक है। दूसरा प्रेसीडेंसी कॉलेज, कोलकाता में स्तिथ है।

4. लोयोला कॉलेज

Loyola College

लोयोला कॉलेज भारत के चेन्नई में स्थित है। जिसे इस बार NIRF की रैंकिंग में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इस कॉलेज की स्थापना सन 1925 में Francis Bertram के द्वारा की गयी थी। यह भारत के प्रमुख कॉलेज में से एक है। जो की तमिलनाडु में Sterling Road, Nungambakkam, Chennai में स्तिथ है।

लोयोला कॉलेज ने नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) रैंकिंग 2022 के अनुसार भारत के 100 कॉलेज में चौथा स्थान प्राप्त किया था। यहाँ छात्रों को अंडरग्रेजुएट और पोस्ट-ग्रेजुएट से सम्बंधित बहुत से कोर्स करने के लिए मिल जाते है। कॉलेज के पास में ही 99 एकड़ में कैंपस फैला हुआ है। कॉलेज से सम्बंधित सभी प्रमुख जानकारियों के लिए आप loyolacollege.edu वेबसाइट पर विजिट कर सकते है।

5. रामकृष्ण मिशन विद्यामंदिर

Ramakrishna Mission Vidyamandira

Ramakrishna Mission Vidyamandira की स्थापना सन 1941 में रामकृष्ण मिशन द्वारा की गयी थी। यह कॉलेज Belur Math, West Bengal में स्तिथ है, जो की कलकत्ता विश्वविद्यालय से संबद्ध है। यह एक बॉयज कॉलेज है, जो की छात्रों को पढ़ाई से लेकर रहने तक की सभी सुविधाएँ प्रदान करता है।

‘विद्यामंदिर’ नाम सन 1898 में स्वामी विवेकानंद द्वारा दिया गया था, जिन्होंने प्राचीन भारतीय ‘गुरुकुल’ प्रणाली पर आधारित संस्था की कल्पना की थी। रामकृष्ण मिशन विद्यामंदिर गुरुकुल प्रणाली पर आधारित कॉलेज है। कॉलेज से सम्बंधित सभी जानकारियों के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट http://www.vidyamandira.ac.in/ पर विजिट कर सकते है।

6. पीएसजीआर कृष्णम्मल कॉलेज फॉर विमेन

PSGR Krishnammal College For Women

PSGR Krishnammal College For Women कॉलेज भारत में तमिलनाडु के कोयम्बटूर में स्तिथ Autonomous कला और विज्ञान का कॉलेज है। इस कॉलेज को भारतीय विश्विद्यालय अनुदान आयोग द्वारा उत्कृष्टता महाविद्यालय की मान्यता दी गयी है। पीएसजीआर कृष्णम्मल कॉलेज फॉर विमेन की स्थापना GRG ट्रस्ट के द्वारा सन 1963 में हुई थी,

जिसे Sri G.R. Govindarajulu और Smt. Chandrakanthi Govindarajulu ने महिलाओं को शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाने के लिए किया था। इस कॉलेज को सन 2022 में नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) रैंकिंग द्वारा भारत में छठा स्थान दिया गया है।

7. हिन्दू कॉलेज, दिल्ली

Hindu Collage

Hindu College, Delhi में स्तिथ देश के सबसे पुराने कॉलेजों में से एक है। इसे सन 2022 में मानव संसाधन विकास मंत्रालय (भारत सरकार) के तहत राष्ट्रीय संस्थान रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान दिया गया था।

यह कॉलेज Science, Humanities, Social Sciences and Commerce में Undergraduate and Postgraduate Coruses प्रदान करता है। इसके अलावा हिन्दू कॉलेज को विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय (भारत सरकार) द्वारा अपने जैव प्रौद्योगिकी विभाग के लिए ‘स्टार कॉलेज’ का दर्जा भी प्राप्त है।

8. सेंट जेवियर्स कॉलेज कोलकाता

St. Xavier's College

St. Xavier’s College को नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क ने सन 2021 में भारत के 100 कॉलेज में चौथा स्थान दिया है, और सन 2022 में 8वां स्थान दिया है। इस कॉलेज की स्थापना 16 January 1860 को हुई थी, जिसे सोसाइटी ऑफ जीसस के द्वारा चलाया जाता है।

इस कॉलेज का नाम 16 वीं शताब्दी के एक जेसुइट संत सेंट फ्रांसिस जेवियर के नाम पर रखा गया था। इन्होने भारत की यात्रा की थी। यह कॉलेज 30, Park Street, Kolkata 700016 लोकेशन पर स्तिथ है।

अगर आप इस कॉलेज में कौन कौन से कोर्स कराये जाते है, इसके बारे में सभी जानकारियां प्राप्त करना चाहते है, तो इसके लिए आप कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट https://www.sxccal.edu/ पर विजिट कर सकते है।

09. श्री राम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स

Shri Ram College of Commerce

Shri Ram College of Commerce की स्थापना सन 1926 में Lala Shri Ram द्वारा की गयी थी। मुख्य रूप से यह कॉलेज वाणिज्य और अर्थशास्त्र के लिए भारत का सबसे प्रतिष्ठ कॉलेज है। श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) को सन 2020 में इंडिया टुडे द्वारा भारत में सर्वश्रेष्ठ कॉमर्स कॉलेज का दर्जा प्राप्त हुआ था। नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) सन 2022 द्वारा यह कॉलेज भारत में 12वें स्थान पर आता है।

10. किरोड़ी मल कॉलेज

Kirori Mal College

Kirori Mal College नई दिल्ली में स्तिथ है। इस कॉलेज की स्थापना सन 1954 में हुई थी। कॉलेज में Science, Humanities, Social Sciences and Commerce में Undergraduate and Postgraduate कोर्स प्रदान करता है। किरोड़ी मल कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों में तीसरा सबसे बड़ा कॉलेज है।

किरोड़ी मल कॉलेज को सन 2019 में NIRF द्वारा 18वां स्थान प्राप्त हुआ था, और सन 2020 में 19वां स्थान। सन 2022 में मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा नई NIRF रैंकिंग में यह कॉलेज भारत में दसवें स्थान पर आता है।

11. सेंट स्टीफेन कॉलेज

St Stephen’s College

St Stephen’s College भारत में कला और विज्ञान का सबसे पुराने और लोक्रप्रिय कॉलेजों में से एक है। इस कॉलेज की स्थापना दिल्ली में कैंब्रिज मिशन के द्वारा सन 1881 में हुई थी। कॉलेज University of Delhi के अंतर्गत स्नातक और स्नातकोत्तर दोनों को स्वीकार कर कला और विज्ञान की डिग्री प्रदान करता है।

नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) द्वारा भारत के सभी कॉलेजों में इस कॉलेज को ग्यारहवें स्थान पर रखा गया है। कॉलेज से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए आप https://www.ststephens.edu/ पर विजिट कर सकते है।

ऊपर दिए गए सभी कॉलेज की रैंकिंग के बारे में बताया गया है। अगर आपको भारत के सभी कॉलेज National Institutional Ranking Framework (NIRF) के द्वारा देखने है। तो आप इस लिंक पर विजिट कर सकते है। यहाँ पर आपको भारत के सभी कॉलेज की Latest Update Ranking मिल जायेगी : https://www.nirfindia.org/2022/CollegeRanking.html

यह जानकारी भी जरूर पढ़ें

भारत के सबसे अच्छे कॉलेज के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत के 10 सबसे अच्छे कॉलेज NIRF 2022 के अनुसार कौन से है

Miranda House
Hindu College
Presidency College
Loyola College
Lady Shri Ram College For Women
PSGR Krishnammal College for Women
Atma Ram Sanatan Dharm College
St. Xavier`s College
Ramakrishna Mission Vidyamandira
Kirori Mal College

भारत का नंबर वन कॉलेज कौन सा है?

भारत का नंबर वन कॉलेज मिरांडा हाउस नई दिल्ली है। इस कॉलेज को पुरे भारत में सन 2022 के अनुसार National Institutional Ranking Framework (NIRF) की 1st रैंकिंग मिली हुई है।

Note : यह लेख “भारत के सबसे अच्छे कॉलेज” के बारे में था। जिसमे आपको सभी कॉलेज की NIRF Ranking भी बतायी गयी है। अगर आपका इस लेख से सम्बंधित कोई भी सवाल है, तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा, तो कृपया इस लेख को अपने सभी दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें, धन्यवाद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here