दिमाग तेज (Brain Sharp) कैसे करें | Mind Sharp करने के तरीके

0
Dimag Tej Kaise Kare

दिमाग तेज कैसे करें? (Dimag Tej Kaise Kare) ज्यादातर लोग इसी सवाल को लेकर चिंतित रहते है। तो आज हम इस लेख में दिमाग (Brain) तेज कैसे करे इसके बारे में पूरी जानकारी हिंदी में जानेगे। मुझे पूरी उम्मीद है, की आपको यह लेख जरूर पसंद आएगा। Brain हमारे पुरे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। जिससे हमारी Body Control होती है। अगर आपका मस्तिष्क Sharp है, तो आप हमेशा सभी कार्यों को अच्छी तरह से कर सकते है। प्रतियेक चीज का Solution भी बहुत आसानी से खोज सकते है। लेकिन बहुत से लोग ऐसे भी होते है, जिनका दिमाग तेज ना होकर थोड़ा सुस्त होता है।

वह बहुत कम सोच पाते है, बहुत जल्दी किसी भी कार्य में हार मान लेते है। अगर आपका मस्तिष्क सक्रीय है, तो आप जब तक किसी भी कार्य में हार नहीं मानते है, जब तक आप उस चीज का हल नहीं ढूंढ लेते है। तो आपको हमेशा एक अच्छा व्यक्ति बनना चाहिए, तो यह सब तब संभव है, जब आपका दिमाग तेज होगा, और आप अपने मस्तिष्क को अच्छी तरह से उपयोग कर पाएंगे। आज हम इस लेख में अपने दिमाग को तेज कैसे करे (How to Increase Memory Power in Hindi) इसके अलावा इससे जुड़ी और भी कई जानकारियों के बारे में जानेगे।

आपको बता दें, की अगर हमारा दिमाग तेज होता है, तो इससे हमें बहुत सफलता मिलती है। आप आसानी से किसी भी परीक्षा की तैयारी कर सकते है। अगर आप एक छात्र है, तो आपको परीक्षा की तैयारी कैसे करें इस लेख को भी जरूर पढ़ना चाहिए। हालाकिं आपको इंटरनेट पर दिमाग तेज करने के कई मंत्र मिल जाएंगे, इसके अलावा कई और भी अन्य जानकारियां आपको इंटरनेट पर मिल जाएंगी। जिनका उपयोग करके आप अपनी याददाश्त को बढ़ा सकते है। इस लेख में हम दिमाग तेज करने का मंत्र तो नहीं बताने वाले लेकिन आपको याददाश्त तेज कैसे करें?

इसके बारे में कुछ शानदार टिप्स के बारे में बताने वाले है। अगर आप इन चीजों का ख्याल रखते है, तो आप धीरे धीरे अपने दिमाग की शक्ति को बढ़ता हुआ महसूस करेंगे। इसके बाद आपका प्रतियेक कार्य में मन लगने लगेगा। तो आइये जानते है, की दिमाग तेज (Dimag Tej) कैसे करे (How to Make the Brain Sharp Tips in Hindi)

दिमाग तेज कैसे करे?

आइये जानते है, दिमाग तेज करने के कुछ तरीको के बारे में। अगर आप इन्हे अपनी दिनचर्या में फॉलो करते है, तो आपको इससे अपने स्वास्थ्य और मस्तिष्क दोनों में अंतर नजर आने लगेगा। निचे दी गयी सभी महत्वपूर्ण जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें –

1. स्वस्थ भोजन का सेवन करें

अगर आप अपने मस्तिष्क को स्वस्थ रखना चाहते है, तो इसके लिए आपको अच्छा खाना खाने की आवश्यकता है। अगर आप अच्छा खाने खाते है, तभी आपको अच्छे रिजल्ट देखने को मिलेंगे। क्योकिं हमारे शरीर को प्रतिदिन प्रोटीन, मिनिरल्स, और कई तरह के विटामिन की आवश्यकता होती है। तो हमें इसके लिए अच्छा खाना खाने की बहुत ज्यादा आवश्यकता है। अगर आपके खाने में सभी तरह के प्रोटीन, मिनिरल्स और विटामिन मौजूद है, तो आपका स्वस्थ रहेंगे। इसे आपका दिमाग भी अच्छा रहेगा। तो आइये जानते है, की आप कौन कौन से फल और सब्जियों आदि का सेवन कर सकते है, जिससे आपका स्वास्थ्य तो ठीक रहेगा ही इससे आपका मस्तिष्क भी अच्छा रहेगा।

  • आप मस्तिष्क को तेज करने के लिए हरी सब्जियों का सेवन करें।
  • बादाम का सेवन करें, इसके अलावा आप अखरोट आदि Dry Fruit का भी सेवन कर सकते है।
  • Broccoli का भी सेवन कर सकते है, यह हमारे स्वास्थ्य और मस्तिष्क के लिए बहुत लाभदायक होती है।
  • अपनी डाइट में Fish को ऐड करें। फिश खाने से हमें कई तरह के आयल मिलते है।
  • अंडे Eggs का सेवन करना शुरू करें, क्योकिं अण्डों में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, यह स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है।

2. ब्रेन या Puzzle गेम खेलें

आप दिमाग तेज करने के लिए गूगल Play Store से Brain Game डाउनलोड कर सकते है। इसके अलावा कई Puzzle Game ऐसे होते है, जिसमे हमें बहुत ज्यादा दिमाग का उपयोग करना पड़ता है। इस तरह के गेम खेलने से हमारे सोचने की क्षमता बढ़ती है। कई बार जब हम ब्रेन गेम खेलते है, तो कुछ लेवल ऐसे भी होते है, जहाँ पर हमें बहुत ज्यादा Mind का उपयोग करना पड़ता है। ऐसे में जिस तरह से हमारे Muscle बढ़ते है, उसी तरह से यह गेम एक तरह की दिमाग की एक्सरसाइज की तरह कार्य करते है। दिमाग तेज करने के लिए आपको अपने Free Time में गेम जरूर खेलने चाहिए।

3. नियमित रूप से व्यायाम करें

रोज व्यायाम करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है, इसके अलावा हमारा मस्तिष्क भी स्वस्थ रहता है। अगर आप खुद को और अपने मस्तिष्क को स्वस्थ रखना चाहते है, तो आपको आज से ही व्यायाम शुरू कर देना चाहिए। अगर आपके घर के आस पास जिम है, तो आप जिम भी Join कर सकते है। इसके अलावा आप सुबह सुबह टहलने जा सकते है। इसके अलावा आप जब भी कोई किताब को पढ़ते है, तो उसको बोल बोल कर पढ़ना चाहिए, इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ता है। हमेशा आप नई नई चीजों के बारे में पढ़ते रहियें। अगर आपके किसी भी दोस्त को Study से सम्बंधित या फिर कोई भी पढ़ाई लिखे से सम्बंधित होती है, तो उसको हल करने में उसकी मदद करें। इसके अलावा जैसा की आपको ऊपर बताया गया है, आप ब्रेन गेम भी खेल सकते है।

4. हमेशा पर्याप्त मात्रा में नींद लें

कुछ लोग दिन रात काम करते है, जो की एक अच्छी बात है। लेकिन आपको अपनी नींद का बेहद ख्याल रखना चाहिए। एक स्वस्थ शरीर के लिए कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लेना बहुत आवश्यक होता है। अगर आप अपनी नींद पूरी नहीं करते है, तो इससे आप स्ट्रेस की समस्यां का शिकार हो सकते है। अगर आप अपनी नींद पर्याप्त मात्रा में लेते है, तो आपका दिमाग हमेशा एक्टिव रहता है। आपका किसी भी काम को अच्छी तरह से कर सकते है। नींद पूरी ना होने से सिर में दर्द की समस्य भी होने लगती है। आपको हमेशा किसी भी हालत में अपनी नींद को पूरा जरूर करना चाहिए।

5. कुछ समय के लिए म्यूजिक सुने

अगर आप कभी कभी बहुत ज्यादा थक जाते है, तो आप YouTube या अन्य किसी भी Music प्लेटफार्म की मदद से शांत म्यूजिक सुन सकते है। आपको इंटरनेट पर कई तरह के रिलैक्स म्यूजिक मिल जाते है। जो की हमारे शरीर को आराम पहुंचाते है। इसके अलावा आप अपनी परिस्थिति के अनुसार अलग अलग मूड्स के गाने सुन सकते है। गाने हमारे दिमाग कौन Boost करने में सहायक होते है। कभी कभी हमें नींद आती है, तो हम Fast Bass के गाने सुन लेते है, तो हमारी नींद चली जाती है। यह सब आपकी परिस्थिति पर निर्भर करता है। लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा की म्यूजिक हमारे लिए फायदेमंद होता है। आपको हमेशा हल्की आवाज पर ही म्यूजिक सुनना चाहिए।

दिमाग कमजोर होने के कारण

हमारा दिमाग कई तरह से कमजोर हो सकता है। तो आइये जानते है, दिमाग कमजोर होने के कुछ कारण –

  • दिमाग स्वस्थ रखने के लिए हमें अच्छा खाना खाना बहुत ज्यादा जरुरी है। अगर आप ज्यादा भारी खाना खाते है, तो यह आपके दिमाग को प्रभावित करता है।
  • खाने में शर्करा की ज्यादा मात्रा भी हमारी याद्दाश्त को प्रभावित करती है।
  • अगर आप बहुत ज्यादा तेल वाली या फिर मसालेदार चीजे खाते है, तो यह भी हमारे दिमाग को कमजोर करती है।
  • आपको ज्यादा दवाइयां भी नहीं खानी चाहिए। क्योकिं ज्यादा दवाइयों का सेवन हमारे मस्तिष्क को प्रभावित करता है।
  • नींद पर्याप्त मात्रा में आ लेना हमारे दिमाग को कमजोर करता है। अगर आप नींद को पूरी मात्रा में नहीं ले रहे है, तो इसकी वजह से भी हमें भूलने की समस्यां होने लगती है।
  • कई बार हमारे सिर में गहरी चोट लगने पर भी याद्दाश्त कमजोर हो जाती है।

Note – इस लेख में हमने आपको दिमाग तेज कैसे करें (Dimag Tej Kaise Kare in Hindi) इसके बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां दी है। अगर आपका इस लेख से सम्बंधित कोई भी सवाल है, तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा, तो कृपया इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें, धन्यवाद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here